विज्ञान और प्रौद्योगिकी सामान्य ज्ञान | Science and Technology Gk Hindi

प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले भौतिक विज्ञान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी (Science and Technology Gk in Hindi) सामान्य ज्ञान संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- प्रकाश विद्युत प्रभाव, लेजर, मेसर, रडार, प्रतिदीप्ति परिभाषा एवं उनके उपयोग, प्रश्न और उत्तर (प्रश्नोत्तरी) के बारे बताया गया है।

science and technology in hindi, general science gk, science and technology gk
General Science and Technology Gk in Hindi

आइन्सटीन ने मैक्स प्लांक (Max Planck) प्रभाव की व्याख्या की। इन्होंने प्रकाश ऊर्जा को छोटे-छोटे बण्डलों के रूप में कल्पना की, जो प्रकाश के वेग से चलते हैं। इन्हें क्वाण्टा या फोटाॅन (Quanta or Photon) कहते हैं।

फोटाॅन की ऊर्जा = उत्सर्जित इलेक्ट्राॅन की गतिज ऊर्जा + कार्य फलन की ऊर्जा

hv = 1/2 mv2 + φ0 या hv = 1/2 mv2 + hv0

  • इनका उपयोग सिनेमाघरों में ध्वनि के पुनरूत्पादन व टेलीविजन में किया जाता है।
  • सड़क पर लगी लाइटें प्रकाश विद्युत सेलों के द्वारा स्वचालित रूप से रात के समय चल जाती है व दिन के समय बुझ जाती है।
  • बैंकों की तिजोरियों में प्रकाश विद्युत सेल लगे होते हैं, जो चोरी की घटना के समय अलार्म के रूप में बजने लगते हैं।
  • इनका उपयोग अंतरिक्ष यान की बैटरियों के आवेशन में किया जाता है।

यह किसी प्रदार्थ का ऐसा गुण होता है, जो अन्य प्रकाश स्त्रोतों द्वारा उत्सर्जित विकिरण को अवशोषित कर, स्वयं ही प्रकाशित होती है, प्रतिदीप्ति प्रदार्थ (Fluorescence) कहलाता है।

उदाहरणः फ्लोरस्पार, पेट्रोल, कुनीन सल्फेट, यूरेनियम ऑक्साइड, बेरियम प्लेटिनो साइनाइट

प्रतिदीप्ति प्रदार्थप्रकाश रंग
कैडियम बोरेटगुलाबी प्रकाश
मैग्नीशियम टंगस्टेटहल्का नीला रंग का प्रकाश
जिंक सिलिकेटहरे रंग का प्रकाश
जिंक बेरीलियम सिलिकेटपीला प्रकाश
मैग्नीशियम टंगस्टेट + जिंक बेरीलियम सिलिकेटश्वेत प्रकाश
  • यह वाल्व उष्मायनिक उत्सर्जन की क्रिया पर आधारित है। इसका निर्माण फ्लेमिंग (Alexander Fleming) ने किया था।
  • डायोड वाल्व का उपयोग ऋजुकारी (Rectifier) के रूप में किया जाता है, जो A.C. को D.C. में बदलते हैं।
  • इसका निर्माण डॉ. ली.डी. फॉरेस्ट (Dr. Lee De Forest) ने किया था। इसको हम प्रबर्धक (Amplifier), दोलित्र (Oscillator) एवं संसूचक (Detector) की तरह करते हैं।
  • टेलिविजन – इसका आविष्कार सन् 1923 में जॉन एल. बेयर्ड (John Logie Baird) ने किया था।
  • रडार (RADAR) – इसका पूरा नाम Radio Detection and Ranging है। रेडियो तरंग की सहायता से आकाशगामी वायुयान की स्थिति व दूरी का पता लगाया जाता है। इसके आविष्कार का श्रेय अमेरिकी वैज्ञानिकी टेलर और यंग (Taylor and Leo C. Young) को जाता है।
  • वायुयानों के संसूचन, निर्देशन एवं संरक्षण में
  • बादलों की स्थिति ज्ञात करने में
  • धातु व तेल भण्डारों का पता लगाने मे

लेजर की खोज थियोडोर मेमन (Theodore Harold Maiman) द्वारा की गई है। जिसका पूरा नाम Light Amplification by Stimulated Emission of Radiation है। यह तरंगे एकवर्णी होती है, इनकी आवृत्ति समान होती है।

  • संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के नेवादा नामक स्थान पर एक्स-रे लेसरों की विकास किया जा रहा है।
  • भारत में लेसर प्रौद्योगिकी – शुरूआत सन् 1960 के दशक में शुरू हुई।
  • भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र द्वारा सन् 1964 में गैलियम आर्सेनिक अर्द्धचालक लेसर (Semi Conductor Laser) का निर्माण किया गया।
  • लेसर प्रिंटर में अर्द्धचालक लेसर का प्रयोग किया जाता है।
  • सूचना तकनीक में – सी.डी. (Compact Disc), डी.वी.डी. (Digital Versatile Disc) एवं CD रोम में।
  • दूरी एवं समय मापने में
  • त्रिविमीय चित्र खींचने में – होलोग्राफी (Holography) का प्रयोग करके।
  • स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में
  • डाई लेसर का प्रयोग अनुसंधान, आइसोटोपों का अलगाव, बर्थमार्क को हटाने में प्रयोग किया जाता है।
  • कार्बन डाई-ऑक्साइड लेसर की सहायता से मुद्रण स्याही को पल भर में सुखा दिया जाता है।
  • वायुयान आदि में विभिन्न धातुओं को जोड़ने के लिये रूबी लेजर नियोडिमियम याग लेजर का प्रयोग करते है।
  • आँखों में रेटिना के अपने स्थान पर अलग हट जाने पर इसका उपचार लेजर रेटीनल-फोटोकागूलेटर नामक यंत्र से किया जाता है।
  • आर्गन अथवा क्रिप्टाॅन आयन लेजर का उपयोग रेटिना उपचार सहित आँखों के अन्य रोगों के इलाज में किया जाता है।

मेसर का अविष्कार तीन अमेरिकी वैज्ञानिक – गोरडन, गीगर एवं टाउन्स ने किया था। जिसका पूरा नाम Microwave Amplification by Stimulated Emission of Radiation है। मेसर में सूक्ष्म तरंगे उत्पन्न होती है। इसमें विकिरण के उद्दीपित उत्सर्जन द्वारा माइक्रो तरंगों का प्रवर्धन होता है।

  • उपग्रह आदि का पता लगाने में
  • समुद्र के अन्दर संदेश भेजने में
  • रोगों का इलाज करने में

Q. पेनिसीलीन नामक एण्टीबायोटिक की खोज किस वैज्ञानिक ने किया ?
[A] वैक्समेन
[B] लुईस पाश्चर
[C] ट्रेजर
[D] एलेक्जेन्डर फ्लेमिंग

[D] एलेक्जेन्डर फ्लेमिंग


Q. होम्योपैथी चिकित्सा के आविष्कारक कौन थे ?
[A] ह्यूगो-डी-ब्रीज
[B] हैनीमेन
[C] जोसेफ लिस्टर
[D] जेम्स हेरीसन

[B] हैनीमेन


Q. एंटीसेप्टिक सर्जरी का आविष्कार किसने किया था ?
[A] ल्यूवेन हाॅक
[B] जोसफ लिस्टर
[C] एडवर्डजेनर
[D] रार्बट हुक

[B] जोसफ लिस्टर


Q. जेनेटिक कोड के आविष्कारक कौन थे ?
[A] हरगोविन्द खुराना
[B] पिनमेन
[C] जोन्स साॅल्क
[D] लुईस पाश्चर

[A] हरगोविन्द खुराना


Q. रडार का अर्थ है –
[A] रेडियो डिक्टेशन एण्ड रेंजिंग
[B] रेडियो डिक्टेशन एण्ड रिमोट
[C] रेशनल डिक्टेशन एण्ड रेडियो
[D] रेडियो डिस्चार्ज एण्ड रेजिग

[A] रेडियो डिक्टेशन एण्ड रेंजिंग


Q. मलेरिया के कीटाणु की खोज किसने किया था ?
[A] रोनाल्ड राॅस
[B] ए.जी. टान्सले
[C] इवानोवस्की
[D] इयाॅन बिलकुट

[A] रोनाल्ड राॅस


Q. राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की स्थापना किस वर्ष की गई थी ?
[A] 15 अक्टूबर, 1990
[B] 13 अप्रैल, 2000
[C] 29 नवम्बर, 1990
[D] 18 फरवरी, 1994

[A] 15 अक्टूबर, 1990


Q. हैजा के टीका का आविष्कार किस वैज्ञानिक नेकिया था ?
[A] यूरिन कामेट
[B] राॅबर्ट ब्राउन
[C] राॅबर्ट कोच
[D] रोनाल्ड राॅस

[C] राॅबर्ट कोच


Q. जीवाणु की खोज करने वाले वैज्ञानिक का नाम क्या था ?
[A] जोन्स साॅल्क
[B] राबर्ट हुक
[C] ल्यूमेन पाल
[D] ल्यूवेन हाॅक

[D] ल्यूवेन हाॅक


Q. हृदय प्रत्यारोपण की खोज करने वाले वैज्ञानिक कौन थे ?
[A] जी. डिमाॅक
[B] यू.एन. ब्रम्हाचारी
[C] क्रिश्चियन बनार्ड
[D] एडवर्ड जेनर

[C] क्रिश्चियन बनार्ड


Q. रेबीज के टिके की खोज किस आविष्कारक ने किया था ?
[A] लुईस पाश्चर
[B] एलेक्जेन्डर फ्लेमिंग
[C] ट्रेजर
[D] वैक्समेन

[A] लुईस पाश्चर


क्या है? भौतिक राशियाँ (अदिश एवं सदिश)

Physics GkBiology GkScience Gk
Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! मेरा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *