Telegram Group Join
WhatsApp Group Join
Fecebook Group Join

संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) के महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर

संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations) क्या है? उसके कितने अंग होते है तथा संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के अस्थायी और स्थायी सदस्य देशों की संख्या संबंधी प्रश्न और उत्तर (प्रश्नोत्तरी) (UN Questions). प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्य (UNO Facts) जैसे- यूएनओ का पूर्ण नाम (UNO Full Form) की जानकारी दी गई है-

united nations questions, uno full form in hindi, uno full form
United Nations Questions in Hindi Quiz

संयुक्त राष्ट्र संघ संबंधी प्रश्नोत्तरी (प्रश्न और उत्तर) | United Nations Questions Quiz

संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) संबंधी बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर (United Nations (UN) Questions and Answers in Hindi)

Q.1. संयुक्त राष्ट्र संगठन (UN) की स्थापना कब हुई थी?
[A] 10 दिसंबर, 1945
[B] 24 अक्टूबर, 1944
[C] 24 अक्टूबर, 1945
[D] 9 अगस्त, 1945

[C] 24 अक्टूबर 1945


Q.2. संयुक्त राष्ट्र महासचिव (UN Secretary General) का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
[A] 3 वर्ष
[B] 4 वर्ष
[C] 6 वर्ष
[D] 5 वर्ष

[D] 5 वर्ष (वर्तमान संयुक्त राष्ट्र महासचिव -एंटोनियो गुटेरेस)


Q.3. संयुक्त राष्ट्र (UN) की कितनी आधिकारिक भाषाएँ हैं?
[A] 4
[B] 6
[C] 7
[D] 5

[B] 6 (अंग्रेजी, फ़्रांसीसी, अरबी, चीनी, रूसी और स्पेनी)


Q.4. यूएनओ के एकमात्र महासचिव कौन थे, जिनकी पद पर रहते हुए मृत्यु हो गई थी?
[A] ट्रीगवी ली
[B] डैग हम्मार्स्कजॉल्डी
[C] यू थांतो
[D] कर्ट वाल्डीम

[B] डैग हम्मार्स्कजॉल्डी


Q.5. यूएनओ को किस वर्ष नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
[A] 1999
[B] 1975
[C] 2001
[D] 2006

[C] 2001


Q.6. वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र संघ के गठन पर कितने सदस्य देश थे?
[A] 45
[B] 48
[C] 51
[D] 54

[C] 51


Q.7. संयुक्त राष्ट्र के किस अंग ने 1994 से अपने संचालन को निलंबित कर दिया है?
[A] न्यास परिषद
[B] आर्थिक और सामाजिक परिषद
[C] सचिवालय
[D] अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय

[A] न्यास परिषद


Q.8. संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
[A] 5 वर्ष
[B] 4 वर्ष
[C] 1 वर्ष
[D] 2 वर्ष

[C] 1 वर्ष


Q.9. संयुक्त राष्ट्र महासचिव संयुक्त राष्ट्र संगठन के किस प्रमुख अंग के प्रमुख हैं?
[A] सुरक्षा परिषद
[B] सामान्य सभा
[C] आर्थिक और सामाजिक परिषद
[D] सचिवालय

[D] सचिवालय


Q.10. संयुक्त राष्ट्र संघ का कौन सा अंग द हेग, नीदरलैंड्स में पीस पैलेस से कार्य करता है?
[A] सामान्य सभा
[B] सुरक्षा परिषद
[C] आर्थिक और सामाजिक परिषद
[D] अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय

[D] अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय


Q.11. सुरक्षा परिषद (UNSC) में कितने स्थायी सदस्य हैं?
[A] चार
[B] पांच
[C] छह
[D] तीन

[B] पांच (वीटो का पॉवर होता हैं)


Q.12. सुरक्षा परिषद (UNSC) में कितने अस्थायी सदस्य हैं?
[A] 10
[B] 8
[C] 15
[D] 12

[A] 10 (वीटो पॉवर नहीं होता)


Q.13. सुरक्षा परिषद (UNSC) के एक अस्थायी सदस्य का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
[A] 3 वर्ष
[B] 2 वर्ष
[C] 1 वर्ष
[D] 4 वर्ष

[B] 2 वर्ष


Q.14. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice) की स्थापना कब हुई थी?
[A] 24 अक्टूबर 1944
[B] 9 अगस्त, 1945
[C] 26 जून, 1945
[D] 10 दिसंबर, 1945

[C] 26 जून 1945 (अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय हेग (नीदरलैंड))


Q.15. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में कितने न्यायाधीश हैं?
[A] 10
[B] 11
[C] 9
[D] 15

[D] 15 (दलवीर भंडारी दलवीर भण्डारी वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के भारतीय न्यायाधीश हैं, प्रथम भारतीय न्यायाधीश नगेन्द्र सिंह हैं)


Q.16. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के न्यायाधीश का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
[A] 5 वर्ष
[B] 8 वर्ष
[C] 7 वर्ष
[D] 9 वर्ष

[D] 9 वर्ष (तीसरे वर्ष इन 15 न्यायाधीशों में से 5 न्यायाधीशों को चुने जा सकते है)


Q.17. संयुक्त राष्ट्र संगठन (UN) का कौन सा अंग अपनी विशिष्ट एजेंसियों के कार्य के समन्वय के लिए उत्तरदायी है?
[A] सुरक्षा परिषद (UNSC)
[B] आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC)
[C] सामान्य सभा (UNGA)
[D] सचिवालय (UN Secretariat)


[B] आर्थिक और सामाजिक परिषद


Q.18. कौन संयुक्त राष्ट्र संगठन की विशिष्ट एजेंसी नहीं है?
[A] विश्व स्वास्थ्य संगठन
[B] विश्व व्यापार संगठन
[C] विंश्व मौसम विज्ञान संगठन
[D] विश्व बौद्धिक संपदा संगठन


[A] विश्व व्यापार संगठन


Q.19. आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के कितने सदस्य हैं?
[A] 36
[B] 22
[C] 15
[D] 54

[D] 54


Q.20. वर्तमान (जनवरी 2016 तक) में UNO के सदस्य कितने देश हैं?
[A] 189
[B] 196
[C] 193
[D] 169 united nations questions

[C] 193


Q.21. शिक्षा के मानकों में सुधार और इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने से संबंधित संयुक्त राष्ट्र एजेंसी है –
[A] यू.एन.ई.डी.ओ.
[B] यू.एन.ई.एस.सी.ओ.
[C] यू.एन.आई.सी.ई.एफ.
[D] यू.एन.ई.एफ.

[B] यू.एन.ई.एस.सी.ओ.


Q.22. कौन संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य अंग नहीं है ?
[A] सामान्य सभा (UNGA)
[B] सुरक्षा परिषद (UNSC)
[C] न्यास परिषद (UN Trusteeship Council)
[D] संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन


[D] संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन


Q.23. संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रथम महासचिव कौन था ?
[A] श्रीमती विजय लक्ष्मी पंडित
[B] ट्रीगवी ली
[C] डैग हैमरस्कजोएल्ड
[D] यू. थांटो

[B] ट्रीगवी ली


Q.24. संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय कौन है ?
[A] रोमेश भंडारी
[B] वी के कृष्णा मेनन
[C] श्रीमती विजय लक्ष्मी पंडित
[D] नटवर सिंह

[C] श्रीमती विजय लक्ष्मी पंडित


Q.25. कौन सा देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का स्थायी सदस्य नहीं है?
[A] फ्रांस
[B] यूके
[C] अमेरीका
[D] स्पेन

[D] स्पेन


Q.26. सुरक्षा परिषद् (UNSC) के अस्थाई सदस्य कितने समय के लिए चुने जाते है –
[A] 1 वर्ष
[B] 2 वर्ष
[C] 3 वर्ष
[D] 4 वर्ष

[B] 2 वर्ष


Q.27. संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक नियमित सत्र में होती है ?
[A] एक वर्ष में एक बार
[B] वर्ष में दो बार
[C] दो साल में एक बार
[D] कभी-कभी

[A] एक वर्ष में एक बार


Q.28. कौन संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषाओं में से एक नहीं है?
[A] अरबी
[B] स्पेनिश
[C] फ्रेंच
[D] इतालवी

[D] इतालवी


Q.29. संयुक्त राष्ट्र संघ ने किस तारीख को मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा को अपनाया?
[A] 24 अक्टूबर, 1945
[B] 20 अक्टूबर, 1945
[C] 26 जून, 1945
[D] 10 दिसंबर, 1948

[D] 10 दिसंबर, 1948


Q.30. यूएनओ की कौन सी विशेष एजेंसी विश्व धरोहर स्थलों को सूचीबद्ध करती है?
[A] यूनिसेफ
[B] यूनेस्को
[C] यूएनडब्ल्यूटीओ
[D] डब्ल्यूडब्ल्यूएफ

[B] यूनेस्को


Q.31. कौन अफ्रीकी महाद्वीप से यू.एन.ओ. का पहला महासचिव था?
[A] कोफ़ी अन्नान (Kofi Annan)
[B] बुतरस घाली (Boutros Boutros-Ghali)
[C] जेवियर पेरेज़ डी कुएलारो
[D] बान की मून (Ban Ki-moon)


[B] बुतरस घाली (Boutros Boutros-Ghali)


Q.32. ‘संयुक्त राष्ट्र’ शब्द किसने गढ़ा?
[A] फ्रेंकलिन डी रूजवेल्ट (Franklin D. Roosevelt)
[B] हैरी एस ट्रूमैन (Harry S. Truman)
[C] विन्सटन चर्चिल (Winston Churchill)
[D] जोसेफ़ स्टालिन (Joseph Stalin)


[A] फ्रेंकलिन डी रूजवेल्ट (Franklin D. Roosevelt)


संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य

संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य (जानकारी) (Important Amazing Facts about United Nations in Hindi)

  • UNO का पूरा नाम ‘United Nation Organization’ है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ का स्थापना दिवस ’24 अक्टूबर, 1945′ को मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना ‘वर्ष 1945’ में हुई।
  • सँयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के मुख्य उद्देश्य ‘अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना’ है। 
  • संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) का मुख्यालय ‘न्यूयॉर्क’ में स्थित है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय ‘1952 में’ बनकर तैयार हुआ।
  • सँयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय हेतु भूमि ‘जान डी. राकफेलर’ ने दान में दी थी।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में ’10 हजार’ कर्मचारी कार्यरत है।
  • संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में 10 हजार शब्द, 111 धाराएँ, 19 अध्याय है।
  • सँयुक्त राष्ट्र संघ की प्रमुख व्यवस्थापिका का नाम ‘महासभा’ है।
  • वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य राष्ट्रों की कुल संख्या ‘193’ है।
  • संयुक्त राष्ट्र चार्टर (घोषणा-पत्र) की मूल प्रति ‘अमरीका के राष्ट्रीय पुरालेखागार’ में सुरक्षित रखी गई है। 
  • सँयुक्त राष्ट्र संघ (UN) के वर्तमान महासचिव ‘एंटोनियो गुटेरेश (पुर्तगाल)’ है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ‘महासचिव’ होता है।
  • महासचिव का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है।
  • भारत संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) का सदस्य ‘1945 से’ बना।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण देने वाले प्रथम व्यक्ति ‘अटल बिहारी वाजपेयी’ है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रथम महिला भारतीय अध्यक्ष ‘श्रीमती विजय लक्ष्मी पंडित’ थी। 
  • सँयुक्त राष्ट्र के ध्वज की सफेद पृष्ठभूमि, जैतून की दो शाखाएँ ऊपर की ओर खुलती हैं, केंद्र में विश्व का मानचित्र, हल्का नीला पृष्ठभूमि। इस झंडे को संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) ने अक्टूबर 1947 में अपनाया।
  • संयुक्त राष्ट्र संगठन के प्रमुख अंग महासभा, न्यास परिषद, सुरक्षा परिषद, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय, आर्थिक-सामाजिक परिषद, सचिवालय होता है।
  • संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषाएँ अंग्रेजी, फ्रेंच, चीनी, अरबी, रूसी और स्पेनिश हैं। मुख्य आधिकारिक भाषा ‘अंग्रेजी और फ्रेंच’ है।
  • सँयुक्त राष्ट्र संघ में ‘वीटो’ का अधिकार ‘सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य’ के पास है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थायी सदस्य संयुक्त राष्ट्र अमेरिका (USA), यूनाइटेड किंगडम (UK), रूस, चीन और फ्रांस है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ में वीटो का अर्थ ‘मैं मना करता हूँ यानि निषेधात्मक वोट’ है।
  • अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ‘हेग (नीदरलैंड)’ अवस्थित है।
  • लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र संगठन के तहत ‘यू.एन.विमन’ (UN Women) नाम से एक नई संस्था का गठन किया गया है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ की लाइब्रेरी को ‘हैमरशोल्ड लाइब्रेरी’ के नाम से जाना जाता है।
  • यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र अन्तर्राष्ट्रीय बाल संकट कोष) का मुख्यालय ‘न्यूयॉर्क (USA)’ में स्थित है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यकारिणी (कार्यपालिका) को ‘सुरक्षा परिषद’ कहा जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ से जुड़ा पहला विशिष्ट संगठन ‘अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन’ है।

> इन्हें भी पढ़ें <

संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग और मुख्यालय

Constitution GkWorld GkIndia Gk
Geography GkSports GkHistory Gk
Share With Friends :

10 Comments

  1. I proud of you…

  2. Sir bs isi tarah updated krte rahiyega ye bahut hi acha hai

    • Thank you sir, bahut acha content rehta hai apka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *