संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के प्रमुख अंग, मुख्यालय का नाम

यहां संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के प्रमुख अंग, संस्थाएँ और मुख्यालय की आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में पुछे जाने वाली विश्व सामान्य ज्ञान (World Gk in Hindi) संबंधी संयुक्त राष्ट्र संघ एवं उनके प्रमुख अंगों (UN: United Nations Agencies Name) का नाम के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई है:-

agencies of united nations, united nations agencies name, organs of un
United Nations Agencies and Organs Name in Hindi

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद विश्व में अशांति का माहौल को समाप्त करने हेतु विश्व में शांति स्थापित करने के लिए एक संगठन का निर्माण किया गया। जिसे ‘संयुक्त राष्ट्र संघ’ (UN) कहा जाता है।

  • इसके निर्माण के लिए सर्वप्रथम सम्मेलन अगस्त 1944 को वाशिंगटन के ऑक्स भवन में आयोजित किया गया था, जो 2 महीने चला था।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO: United Nations Organisation) की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 को हुई थी।
  • यूनाईटेड नेशन के संस्थापक सदस्य देशों की संख्या 51 थीं। यूनाइटेड नेशन या संयुक्त राष्ट्र संघ का नाम सर्वप्रथम अमेरिका के राष्ट्रपति ‘फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट’ ने दिया था।
  • इसका प्रधान मुख्यालय ‘न्यायार्क’ में है और इसके सदस्यों की वर्तमान संख्या 193 है।
  • नये शामिल देशों में वर्ष 2002 में स्विटजरलैण्ड 190वां, पूर्वी तिमोर 191वां, 2006 में मोंटेनीग्रो 192वां तथा 2011 में दक्षिण सूडान 193वां सदस्य बना।
  • अंग्रेजी, फ्रेंच, चीनी, अरबी और स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के कार्यालय की भाषाएं हैं जबकि कार्यकारी भाषाएं अंग्रेजी और फ्रेंच है।
  • संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के ध्वज की पृष्ठ भूमि हल्की नीली है और उस पर श्वेत रंग से राष्ट्र संघ का प्रतीक बना हुआ है।
  • यह ध्वज प्रतीक है- दो जैतून का वक्राकार शाखाएं, जो ऊपर से खुली हैं और उनके बीच में विश्व का मानचित्र बना हुआ है। इस ध्वज प्रतीक को 7 दिसम्बर 1946 को अनुमोदन हेतु भेजा गया था। जिसे 20 अक्टूबर 1947 में अपनाया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रथम अधिवेशन या सत्र 10 जनवरी 1946 में लंदन के वेस्टमिंस्टर भवन में हुआ था।

Name of Organs of United Nations (UN) Agencies – संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख रूप से 6 (छः) अंगों में बांटा गया है। जिसके सदस्यों द्वारा अपने निषेधाधिकार (VETO) द्वारा कार्यो एवं उद्देश्यों को पूरा करना होता है।

यह संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) का एकमात्र अंग है, जिसमें संघ के सभी सदस्य देशों को सदस्यता प्राप्त है एवं उन्हें समान मताधिकार दिया गया है।

  • विश्व का लघु संसद भी कहा जाता है। इसका अधिवेशन वर्ष में कम से कम एक बार अवश्य बुलाया जाता है, जो सामान्यतः प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह में न्यूयार्क में होता है।
  • महासभा का कार्य मुख्य रूप से बनाये गए कई समितियों द्वारा संचालित लिये जाते हैं। जैसे– विशेष राजनीतिक एवं औपनिवेशिक समिति, निशस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा समिति, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा मानवीय समिति, विधि समिति, प्रशासकीय एवं बजट संबंधी समिति तथा आर्थिक और वित्तीय समिति।
  • भारत की एकमात्र महासभा अध्यक्ष विजय लक्ष्मी पंडित है।

इसे ‘दुनिया का पुलिसमेन’ भी कहा जाता है। इसके अंतर्गत सदस्यों की संख्या 15 होती है।

  • इसके पांच स्थायी सदस्य हैं- अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और रूस। जब तक सुरक्षा परिषद् का अस्तित्व है तब तक इन पांचों की स्थायी सदस्यता बनी रहेगी।
  • सुरक्षा परिषद् के 10 अस्थायी सदस्य भी होते हैं, इनकी नियुक्ति महासभा द्वारा होती है। जिन्हें महासभा द्वारा दो वर्षो के लिए चुना जाता है।
  • सुरक्षा परिषद् के प्रत्येक स्थायी सदस्य को निषेधाधिकार (VETO) प्राप्त होता है। जिसमें वीटो का अधिकार कहा जाता है। इस व्यवस्था के अनुसार, किसी महत्वूपर्ण निर्णय में कोई सदस्य देश विपक्ष में वोट (मत) देता है, तो यह विषय अस्वीकृत किया जाता है अर्थात अस्वीकार समझा जाएगा। 
  • कार्य – सुरक्षा परिषद् ही महासभा से महासचिव की नियुक्ति की सिफारिश करती है। अंतर्राष्ट्रीय शांति बनाये जाने का काम करती है।

इस परिषद के 54 सदस्य है। इसकी बैठक वर्ष में 2 बार होती है। (अप्रैल में- न्यूयार्क एवं जुलाई में- जेनेवा में)

  • इसके कार्यो में युद्ध एवं शस्त्र की राजनीति को छोड़कर अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के सभी विषय आते हैं।
  • आर्थिक, सामाजिक, शिक्षा तथा स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का रिपोर्ट तैयार कर संबंधित सुझाव महासभा एवं अन्य संस्थाओं को भेजता है।
  • इस परिषद् की सीट का प्रतिनिधित्व के आधार पर आबंटित की जाती है, जहां 14 सदस्य अफ्रीकी देशों के लिए, 11 सदस्य एशियाई देशों, 6 सदस्य पूर्वी यूरोपीय देशों, 10 सदस्य लैटिन अमेरिकी व कैरेबियाई देशों और 13 पश्चिमी यूरोपीय एवं अन्य देशों के लिए सदस्य शामिल है।

इसकी स्थापना 3 अप्रैल 1946 को हेग, नीदरलैण्ड में किया गया। इसमें न्यायधीशों की संख्या 15 होती है।

  • इस न्यायालय में 22 सदस्य होते हैं, जो महासभा एवं सुरक्षा परिषद् द्वारा निर्वाचित किये जाते हैं।
  • इसका मुख्यालय हेग (नीदरलैण्ड) में है।
  • न्यायाधीश के रूप में अंतर्राष्ट्रीय विधि के क्षेत्र में मान्यता प्राप्त व्यक्ति ही चुने जाते हैं। जिसका कार्यकाल 9 वर्ष के लिए होता है तथा दूसरी बार चुने जाने हेतु कोई प्रतिबंध नहीं होता।
  • वर्ष 2002 में महासभा के अनुशंसा पर अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की स्थापना की गई। जिसमें 11 पुरूष एवं 7 महिलाएं शामिल होते हैं।

इस परिषद के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र का उन राष्ट्रों के प्रशासन एवं सुरक्षा से संबंधित दायित्व स्पष्ट होता है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात भी स्वतंत्र नहीं हो पाये। (i.e. अविकसित देशों की सहायता करना)

  • इसमें 11 राज्यों का नाम है। जिसमें से कुछ ब्रिटिश एवं फ्रांस, टांगानिका, पश्चिमी सीमा, कैमरून सोमलिल्लैण्ड आदि को स्वतंत्रता प्राप्त हो चुकी है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार, वर्ष 1999 को न्याय परिषद् की वार्षिक बैठक संबंधी सदस्यता को समाप्त कर दिया गया है।

यह संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) का प्रशासनिक अंग है।

  • यह संयुक्त राष्ट्र संघ के नित्य प्रतिदिन के कामों को करने के लिए एक सचिवालय होता है। लगभग 10000 कर्मचारी काम करते है। इसका सबसे बड़ा अधिकारी महासचिव होता है। संयुक्त राष्ट्र संघ का पहला महासचिव – त्रिग्वेली थे।
  • सचिवालय में एक महासचिव तथा अन्य कर्मचारी होते हैं। महासचिव की नियुक्ति 5 वर्षो के लिए सुरक्षा परिषद् की सिफारिश पर महासभा द्वारा की जाती है।
  • दक्षिण कोरिया के ‘बान की मून‘ दिसम्बर 2006 से अब तक संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव है।
  • इसमें किसी व्यक्ति प्रमुख को दो कार्यकाल के लिए महासचिव नहीं चुना जा सकता है।
  • सुरक्षा परिषद् के किसी भी स्थायी देशों का कोई व्यक्ति महासचिव नहीं चुना जा सकता। जहां सचिवालय कर्मचारी अलग-अलग सदस्य देशों के लिए चुने जाते हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के प्रमुख सहयोगी संगठनों के मुख्यालय एवं स्थापना वर्ष (List of Special Agencies of United Nations with International Headquarters Name)

संगठन का नाममुख्यालयस्थापना वर्ष
अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण (IAEA)वियना (आस्ट्रिया)29 जुलाई 1957
अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)जेनेवा (स्विटजरलैण्ड)11 अप्रैल 1919
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)जेनेवा (स्विट्जरलैण्ड)7 अप्रैल 1948
संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO)रोम (इटली)16 अप्रैल 1945
अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)वाशिंगटन डी.सी. (संयुक्त राष्ट्र अमेरिका)27 दिसम्बर 1945
यूनेस्को (UNESCO)पेरिस (फ्रांस)4 नवम्बर 1946 
विश्व बैंक (World Bank)वाशिंगटन डी.सी. (संयुक्त राष्ट्र अमेरिका)1945
अंतर्राष्ट्रीय दूर संचार संघ (ITU)जेनेवा (स्विट्जरलैण्ड)1865
अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO)मांट्रियल (कनाडा)7 दिसम्बर 1944
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO)जेनेवा (स्विट्जरलैंड)1951
अंतर्राष्ट्रीय सामुद्रिक व्यापार संगठन (IMO)लंदन (ब्रिटेन)17 मार्च 1958
संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO)वियना (आस्ट्रिया)नवम्बर 1966
संगठन का नामसदस्य देश संख्यास्थापना वर्षमुख्यालय
राष्ट्रमंडल531946लंदन
आसियान (ASEAN)108 अगस्त 1967जर्काता (इंडोनेशिया)
उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO)264 अप्रैल 1949ब्रुसेल्स (बेल्जियम)
गुट निरपेक्ष आंदोलन (NAM)1181956
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC)81985काठमाण्डु (नेपाल)
यूरोपियन संघ (EU)271965ब्रुसेल्स (बेल्जियम)
इंटरपोल (INTERPOL)1471923परिस (फ्रांस)
रेड क्राॅस1501863जेनेवा
जी-8 (G-8)81975
जी-15 (G-15)191989
जी-77 (G-77)1271964जेनेवा
एमनेस्टी इंटरनेशनल1501961लंदन
स्वतंत्र राष्ट्रों का राष्ट्रकुल (CIS)1221 दिसम्बर 1921मिंस्क
ओपेक (OPEC)131960वियना (आस्ट्रिया)

संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के 6 अंग होते हैं। जिसे हम आसानी से Short Gk Tricks द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के सभी अंगों को याद रखेंगे। United Nations Agencies Name को याद करते है-

Tricks-'आप' 'सब' 'ना' 'महासूर'
शब्दप्रमुख अंग
‘आ’आर्थिक एवं सामाजिक परिषद
‘प’प्रन्यास परिषद
‘सब’सचिवालय
‘ना’न्यायालय अंतर्राष्ट्रीय
‘महा’महासभा
‘सूर’सुरक्षा परिषद

संयुक्त राष्ट्र संघ संबंधी सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर (United Nations Agencies Questions with Answers in Hindi Quiz)

Q. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्य की कार्य अवधि कितनी होती है?
[A] 1 वर्ष
[B] 2 वर्ष
[C] 3 वर्ष
[D] 6 माह

[B] 2 वर्ष


Q. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्य (Agencies of UN) कौन है?
[A] ब्रिटेन, अमेरिका, चीन, आस्ट्रेलिया, रूस
[B] चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, न्यूजीलैण्ड
[C] जर्मनी, अमेरिका, चीन, आस्ट्रेलिया, इटली
[D] ब्रिटेन, अमेरिका, चीन, फ्रांस, रूस


[D] ब्रिटेन, अमेरिका, चीन, फ्रांस, रूस


Q. संयुक्त राष्ट्र संघ के कितने अंग (Organs of UN) होते हैं?
[A] 6
[B] 5
[C] 4
[D] 3

[A] 6


Q. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना (United Nations Establishment) कब हुई थी?
[A] 20 जनवरी 1919
[B] 20 जनवरी 1920
[C] 24 अक्टूबर 1945
[D] 26 नवंबर 1949

[C] 24 अक्टूबर 1945


Q. संयुक्त राष्ट्र का पहला महासचिव (General Secretary of UN) कौन थे?
[A] डेग हेमरशोल्ड
[B] त्रिग्वेली
[C] यू थान
[D] कुर्त वाल्दहीम

[B] त्रिग्वेली


Q. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
[A] महासभा
[B] सुरक्षा परिषद्
[C] अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय
[D] सुरक्षा परिषद् की सिफारिश पर महासभा द्वारा


[D] सुरक्षा परिषद् की सिफारिश पर महासभा द्वारा


Q. संयुक्त राष्ट्र महासभा का अध्यक्ष बनने वाला प्रथम भारतीय कौन था?
[A] रमेश भण्डारी
[B] नटवर सिंह
[C] कृष्ण मेनन
[D] विजय लक्ष्मी पंडित

[D] विजय लक्ष्मी पंडित


Q. कौन सुरक्षा परिषद् का स्थायी सदस्य नहीं है?
[A] आस्ट्रेलिया
[B] यूके
[C] फ्रांस
[D] अमेरिका

[A] आस्ट्रेलिया


Q. कौन सी संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्य करने की भाषा (UNO Official Language) है?
[A] हिन्दी
[B] फ्रेंच
[C] पुर्तगाली
[D] जर्मन

[B] फ्रेंच


संयुक्त राष्ट्र (UN) के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

Constitution GkIndia GkHistory Gk
Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! मेरा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

12 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  1. आपने इसमे सभी चीजों को मेंशन किया और साथ ही याद करने के लिए ट्रिक और अंतिम में MCQs तैयार किये। MCQs की संख्या को बढ़ाएं जो महत्वपूर्ण प्रश्नों को 50 की संख्या में दें।