भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची | President of India List in Hindi – भारतीय संविधान के अनुच्छेद 52 (Article 52) में भारत के राष्ट्रपति पद के बारे में उल्लेख मिलता है। जिस पर भारत का प्रथम नागरिक एवं राष्ट्र का प्रमुख माना जाता है।
राष्ट्रपति का चुनाव (Presidential Election) एवं भारत में अब-तक कितने राष्ट्रपति हुए (प्रथम एवं वर्तमान राष्ट्रपति का नाम | First President of India) उनके कार्यकाल एवं उनका राजनीतिक सफर (कालानुक्रमिक क्रम) की जानकारी नीचे इस प्रकार है:-

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची | List of President of India
विषय-
- भारत के राष्ट्रपतियों की सूची | List of President of India
- भारत के राष्ट्रपति संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य | Facts about President of India
- भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची (1950 से 2022 तक) | President of India List from 1959 to 2022
- 1. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
- 2. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
- 3. डॉ. जाकिर हुसैन
- 4. वी. वी. गिरि
- 5. फखरुद्दीन अली अहमद
- 6. नीलम संजीव रेड्डी
- 7. ज्ञानी जैल सिंह
- 8. आर. वेंकटरमण
- 9. डॉ. शंकर दयाल शर्मा
- 10. के. आर. नारायणन
- 11. डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
- 12. श्रीमती प्रतिभा सिंह पाटिल
- 13. प्रणब मुखर्जी
- 14. राम नाथ कोविंद
- 15. द्रौपदी मुर्मू
- List of President of India – Gk Tricks
- Makers of the Indian Constitution – Gk Tricks
वर्ष 1950 से 2022 तक राष्ट्रपति भवन में दर्शित भारत के राष्ट्रपति का नाम (President List of India – Time Period of President in India) कार्यकाल (कार्यावधि) सारिणी।
भारत के राष्ट्रपतियों की सूची (1950 से 2022 तक) | List of President of India in Hindi
स.क्र. | नाम | प्रारंभ | समाप्ति |
1. | डॉ. राजेंद्र प्रसाद | 26 जनवरी, 1950 | 13 मई, 1962 |
2. | डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 13 मई, 1962 | 13 मई, 1967 |
3. | डॉ. जाकिर हुसैन | 13 मई, 1967 | 3 मई, 1969 |
4. | वराहगिरि वेंकटगिरि | 24 मई, 1969 | 24, अगस्त 1974 |
5. | डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद | 24 अगस्त, 1974 | 11 फरवरी, 1977 |
6. | नीलम संजीव रेड्डी | 25 जुलाई, 1977 | 25 जुलाई, 1982 |
7. | ज्ञानी जैल सिंह | 25 जुलाई, 1982 | 25 जुलाई, 1987 |
8. | आर वेंकटरमन | 25 जुलाई, 1987 | 25 जुलाई, 1992 |
9. | डॉ. शंकर दयाल शर्मा | 25 जुलाई, 1992 | 25 जुलाई, 1997 |
10. | के. आर. नारायणन | 25 जुलाई, 1997 | 25 जुलाई, 2002 |
11. | डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम | 25 जुलाई, 2002 | 25 जुलाई, 2007 |
12. | प्रतिभा देवीसिंह पाटिल | 25 जुलाई, 2007 | 25 जुलाई, 2012 |
13. | डॉ. प्रणब मुखर्जी | 25 जुलाई, 2012 | 25 जुलाई, 2017 |
14. | राम नाथ कोविंद | 25 जुलाई, 2017 | 24 जुलाई, 2022 |
15. | द्रौपदी मुर्मू | 25 जुलाई, 2022 | वर्तमान अब-तक |
भारत के राष्ट्रपति संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य | Facts about President of India
स्वतंत्र भारत के राष्ट्रपति संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी (Facts About President of India) इस प्रकार है:-
- भारत की कार्यपालिका (Executive Head of India) अध्यक्ष ‘राष्ट्रपति’ होता है।
- राष्ट्रपति पद्धति में, समस्त कार्यपालिका की शक्तियां (Executive Powers) ‘राष्ट्रपति’ में निहित होती है।
- भारत के राष्ट्रपति की तुलना ‘ब्रिटेन देश के सम्राट’ (Emperor of Britain) से की जा सकती है।
- भारत के राष्ट्रपति पद के लिए, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु (Minimum Age Limit) ’35 वर्ष’ होनी चाहिए।
- भारत के राष्ट्रपति का चुनाव (Presidential Election) ‘5 वर्षों’ के लिए होता है।
- भारतीय संविधान के अनुसार, भारत का प्रथम नागरिक (First Citizen of India) ‘राष्ट्रपति’ होता है।
- भारत के राष्ट्रपति का चुनाव ‘निर्वाचन आयोग’ (Election Commission) संचालित करता है।
- भारत के तीनो सेनाओ का सर्वोच्च सेनापति (Army Supreme Commander) ‘राष्ट्रपति’ होता है।
- राष्ट्रपति का चुनाव ‘एकल संक्रमणीय प्रणाली एवं समानुपातिक प्रतिनिधित्व’ द्वारा होता है।
- भारत के राष्ट्रपति का चुनाव (Presidential Election) लोकसभा, राज्यसभा और विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाता है/ चुना जाता है।
- राष्ट्रपति के चुनाव संबंधी मामले ‘उच्चतम न्यायालय’ (Supreme Court) में भेजे जाते हैं।
- राष्ट्रपति को उनके पद से ‘संसद द्वारा महाभियोग चलाकर’ (Impeachment of Parliament) हटाया जा सकता है।
- राष्ट्रपति पर महाभियोग (Impeachment on President) ‘संविधान का अतिक्रमण करने’ के आधार पर लगाया जाता है।
- भारत के राष्ट्रपति को पद एवं गोपनीयता की शपथ (Oath of President of India) ‘भारत का मुख्य न्यायाधीश’ (Chief Justice of India) दिलाता है।
- राष्ट्रपति पर महाभियोग ‘अमेरिका’ (US Impeachment) के आधार पर लगाया जाता है।
- संविधान के ‘अनुच्छेद-60’ (Article 60) के अंतर्गत राष्ट्रपति मुख्य न्यायाधीश के समक्ष शपथ (Oath) ग्रहण करता है।
- राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र (President Resignation Letter) ‘उप-राष्ट्रपति’ को सौंपता है।
- राष्ट्रपति के त्यागपत्र की सूचना उप-राष्ट्रपति ‘लोकसभा अध्यक्ष’ को किसे देता है।
- भारत के राष्ट्रपति ‘नीलम संजीव रेड्डी’ निर्विरोध (Elected Unopposed) चुने गए थे।
- स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति (First President of Independent India) ‘बिहार’ राज्य के थे।
- भारत के राष्ट्रपति ‘डॉ. जाकिर हुसैन’ (Dr. Zakir Hussain Death) की मृत्यु कार्यकाल खत्म होने से पहले हुई।
- भारत का राष्ट्रपति ‘उप-राष्ट्रपति’ (Vice President Appoint) की नियुक्ति नहीं करता है।
- वित्त बिल (Finance Bill) के लिए ‘राष्ट्रपति’ स्वीकृति आवश्यक है।
- लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति (President Nominate) कुल ’14 सदस्य’ मनोनीत कर सकता है।
- भारत के राष्ट्रपति को ‘संघीय मंत्री-परिषद’ (Federal Council of Ministers) सलाह देता है।
- ‘मोहम्मद हिदायतुल्लाह’ कार्यवाहक राष्ट्रपति (Acting President) तथा उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश रहा।
- ‘धन विधेयक’ (Money Bill) को राष्ट्रपति पुनर्विचार के लिए नहीं लौटाता है।
- युद्ध अथवा बाहरी आक्रमण (War or External Attack) की स्थिति में आक्रमणकारी के विरुद्ध युद्ध की घोषण (War Declare) ‘राष्ट्रपति’ कर सकता है।
- किसी व्यक्ति को दोषी पाये जाने पर (Found Guilty) ‘राष्ट्रपति’ उसे क्षमादान (Pardon) दे सकता है। president of india list
- भारत के राष्ट्रपति ने ‘भारतीय डाकघर अधिनियम’ (Indian Post Office Act) मामले में वीटो शक्ति (Veto Power) का प्रयोग किया था।
- भारत के राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति की अनुपस्थिति में (President and Vice President of India, Work Charge) कार्यभार ‘सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश’ (Chief Justice of Supreme Court) ग्रहण करेगा।
- अध्यादेश जारी करने का अधिकार (Issue Ordinances) राष्ट्रपति का ‘विधायी अधिकार’ (Legislative Authority) है।
- भारत का राष्ट्रपति ‘सांसदों व विधानसभा सदस्यों’ (MP’s and Assembly Members) द्वारा चुना जाता है।
- श्रीमति प्रतिभा पाटिल भारतीय गणतंत्र में ’12वीं’ राष्ट्रपति (12th President in the Indian Republic) बनी थीं।
- राष्ट्रपति ‘डॉ. राजेंद्र प्रसाद’ दो बार राष्ट्रपति (Elected President Twice) चुने गए।
- किसी भौगोलिक क्षेत्र (Geographical Area) को अनुसूचित क्षेत्र (Scheduled Area) घोषित करने का अधिकार ‘राष्ट्रपति’ को है।
- भारत का संवैधानिक अध्यक्ष (Constitutional President of India) ‘राष्ट्रपति’ होता है।
- भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का चुनाव (First President of India Elected By) ‘संविधान सभा’ (Constituent Assembly) द्वारा हुआ।
- किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन (President’s Rule) ‘3 वर्ष’ के लिए रह सकता है।
- भारत का राष्ट्रपति राज्यसभा में ’12 सदस्य’ (12 Members in the Rajya Sabha) मनोनीत कर सकता है।
- भारत के राष्ट्रपति का वेतन (Salary of the President of India) ‘1,50,000 रुपए प्रतिमाह’ होता है।
- राज्य में राष्ट्रपति शासन की घोषणा (Declare Emergency/President’s Rule) ‘राष्ट्रपति’ करता है।
- भारतीय संविधान के अनुसार, भारत का राष्ट्रपति राज्य का ‘राज्य का संवैधानिक अध्यक्ष’ (Constitutional President of the State) होता है।
- भारत के राष्ट्रपति का चुनाव (Presidential Election) ‘अप्रत्यक्ष’ (Indirectly) रूप से होता है।
- राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रस्तावक (Proposers) एवं अनुमोदकों (Approvers) की संख्या ’50-50′ होती है।
- भारत में ‘राष्ट्रपति के चुनाव’ (Presidential Election) में अनुपातिक प्रतिनिधित्व चुनाव प्रणाली (Proportional Representation Election System) अपनाई जाती है।
- राष्ट्रपति पद रिक्त होने पर (President Post Vacant Fulfill) ‘6 माह’ में भरना आवश्यक है।
- भारत के राष्ट्रपति की मर्जी तक किसी राज्य में अपने पद पर ‘राज्यपाल’ (Governor) रह सकता है।
- राष्ट्रपति ‘संघ व समवर्ती सूची’ (Union and Concurrent List) के विषय पर अध्यादेश (Ordinances) जारी कर सकता है।
- जब किसी विधेयक को संसद (Parliament Bill) में प्रस्तुत किया जाता है तो ‘राष्ट्रपति’ की अनुमति (President Permission) के बाद वह अधिनियम (Act) बन जाता है। president of india list
भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची (1950 से 2022 तक) | President of India List from 1959 to 2022
भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची (1950 से 2022 तक) निम्नानुसार है:-
1. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति (First President of India) थे एवं 12 वर्षों के लिए सबसे लंबे समय तक भारत के राष्ट्रपति रहे।
- जिनका कार्यकाल 26 जनवरी, 1950 से 14 मई, 1962 तक रहा।
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद , भारत के एकमात्र मनोनीत और निर्वाचित राष्ट्रपति थे।
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद को भारत का ‘देशरत्न’ और ‘अजातशत्रु’ के नाम से जाना जाता था।

- डॉ. राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष भी थे। उन्हें 1962 में ‘भारत रत्न’ सर्वश्रेष्ठ उपाधि से सम्मानित किया गया था।
- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का निधन 28 फरवरी, 1963 को हुआ।
2. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
डॉ. राधाकृष्णन भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति थे। जो लम्बे समय तक उप-राष्ट्रपति रहे। बाद में, भारत के द्वितीय राष्ट्रपति (1962- 1967) भी रहे।
- यह भारत के पहले गैर-राजनीतिक राष्ट्रपति रहे। जिनका कार्यकाल 13 मई, 1962 से 13 मई, 1967 तक रहा।

- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म तिरुट्टनी (तमिलनाडु) में 5 सितंबर हुआ था। इस दिन को भारत में ‘शिक्षक दिवस’ (Teacher’s day) के रूप में मनाया जाता है।
- 1915 में, डॉ. राधाकृष्णन की महात्मा गांधी से प्रथम बार भेंट हुई थी। 1952 में, भारतीय गणराज्य का उपाध्यक्ष भी चुना गया था।
- 1954 में, डॉ. राधाकृष्णन को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था। डॉ. राधाकृष्णन का निधन 17 अप्रैल, 1975 को हुआ।
आधुनिक शिक्षा के सबसे बड़े समर्थक डॉ. जाकिर हुसैन भारत के प्रथम मुस्लिम (अल्पसंख्यक) राष्ट्रपति थे।
3. डॉ. जाकिर हुसैन
- इनका भारत के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल 13 मई, 1967 से 3 मई, 1969 तक रहा।
- उन्होंने ‘जामिया मिलिया इस्लामिया’ केन्द्रीय विश्वविद्यालय की स्थापित नई दिल्ली में किया।

- 1962 ई. में भारत के उप-राष्ट्रपति बने एवं वर्ष 1963 में ‘भारत रत्न’ से भी सम्मानित किया गया।
- इनकी मृत्यु 3 मई, 1969 को राष्ट्रपति पद पर रहते हुए हुई थी।
- इनकी मृत्यु पश्चात तात्कालिक उपराष्ट्रपति ‘वी. वी गिरि’ (वराहगिरि वेंकटगिरि) को कार्यवाहक राष्ट्रपति (Acting President) बनाया गया था।
- वराहगिरि वेंकटगिरि के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने से उप-राष्ट्रपति पद खाली होने पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद हिदायतुल्लाह 20 जुलाई, 1969 से 24 अगस्त, 1969 तक कार्यवाहक उप-राष्ट्रपति (Acting Vice-President) बने।
4. वी. वी. गिरि
वी. वी. गिरी (पूरा नाम- वराहगिरी वेंकट गिरी) भारत के तीसरे उपराष्ट्रपति एवं चौथे राष्ट्रपति थे। जिनका कार्यकाल 24 अगस्त, 1969 से 24 अगस्त, 1974 तक रहा।

- इन्होंने कांग्रेस का समर्थन के बावजूद, निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में जीते थे। वराहगिरी वेंकट गिरी के राष्ट्रपति निर्वाचन समय दूसरे दौर की मतगणना करना पड़ा था।
- प्रमुख किताब ‘औद्योगिक संबंध और भारतीय उद्योगों में श्रमिकों की समस्याएँ’ श्रमिकों (कामगारों) पर लिखित प्रसिद्ध किताब है।
- इन्हें 1975 में ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था। इनकी मृत्यु 23 जून, 1980 को हुई।
5. फखरुद्दीन अली अहमद
भारत के पांचवा राष्ट्रपति ‘फखरुद्दीन अली अहमद’ थे। वे 29 जनवरी, 1966 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के राज्यसभा मंत्रिमंडल में शामिल हुए।
- जिसे अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी (INC) की प्राथमिक सदस्य फखरुद्दीन अली अहमद को 25 अगस्त, 1974 में भारत का पांचवे राष्ट्रपति बनाया गया।
- जिनका कार्यकाल 24 अगस्त, 1974 से 11 फरवरी, 1977 तक रहा।

- राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की राय पर देश में आपातकाल (Emergency) लगा दिया था।
- वे दूसरे राष्ट्रपति थे, जिनकी मृत्यु पद में रहते हुए 11 फरवरी, 1977 को हुई थी। इनकी मृत्यु के बाद बी. डी. जत्ती (पूरा नाम- बसप्पा दानप्पा जत्ती) को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया।
6. नीलम संजीव रेड्डी
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे नीलम संजीव रेड्डी सबसे युवा सीएम और भारत के छठे राष्ट्रपति थे।
- जिनकी राष्ट्रपति कार्यकाल 25 जुलाई, 1977 से 25 जुलाई, 1982 तक रहा।

- 1967 में उन्हें लोकसभा का अध्यक्ष चुना गया था। दो बार लोक सभा स्पीकर और यूनियन कैबिनेट मिनिस्टर भी रह चुके है।
- यह राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर पहली बार असफल हुए अर्थात चुनाव हारने के बाद भारत के पुनः एकमात्र निर्विरोध राष्ट्रपति चुने गए।
- अपना कार्यकाल पूरा करने के पश्चात इनका निधन 1 जून, 1996 को हुआ।
7. ज्ञानी जैल सिंह
भारत के सातवें राष्ट्रपति एवं भारत के पहले सिक्ख राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह थे।
- जिनका राष्ट्रपति कार्यकाल 25 जुलाई, 1982 से 25 जुलाई, 1987 तक रहा।

- राष्ट्रपति बनने के पहले पंजाब के मुख्यमंत्री तथा केंद्र में मंत्री रहे थे। इनका वास्तविक नाम ‘जरनैल सिंह’ था।
- भारतीय डाक घर संबंधी विधेयक पर ‘पॉकेट वीटो’ का प्रयोग करने वाले राष्ट्रपति थे। यह कदम राजीव गांधी सरकार के पतन में अहम भूमिका मानी जाती है।
- ‘इंदिरा गांधी की हत्या’ और इसके ‘सिख नरसंहार’ घटना एवं सिख अलगाववादियों सहित खालिस्तानी समर्थको के लिए ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ अभियान चलाया गया था।
- उनकी मृत्यु 1994 में केशगड़ साहिब जाते वक़्त गाड़ी दुर्घटना से हुई।
8. आर. वेंकटरमण
भारत के आठवें राष्ट्रपति (आर. वेंकटरमण) रामास्वामी वेंकटरमण का कार्यकाल 25 जुलाई, 1987 से 25 जुलाई, 1992 तक रहा।
- सन 1987 में, वे भारत के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। 1949 में, ‘लेबर लॉ जर्नल’ की स्थापना किया था।

- 1983 में, भारत के रक्षा मंत्री और 1984 में, भारत के उप-राष्ट्रपति भी रहे। 1977 एवं 1980 में लोक सभा के लिए निर्वाचित हुए।
- चार बार लोक सभा सदस्य एवं केन्द्र सरकार में वित्त और रक्षा मंत्री भी रहे।
- वे ‘स्वाधीनता आन्दोलन’ एवं ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ में भाग लिया। सन 1967 में, ‘योजना आयोग’ का सदस्य और कैबिनेट के ‘पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी’ एवं ‘इकनोमिक अफेयर्स कमेटी’ के सदस्य भी रहे।
- आर. वेंकटरमण ने सर्वाधिक प्रधानमंत्री को उनकी पद की शपथ दिलाई थी।
- इनका निधन 27 जनवरी, 2009 को नई दिल्ली हुआ।
9. डॉ. शंकर दयाल शर्मा
डॉ. शंकर दयाल शर्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष और स्वतंत्र भारत के नौवें राष्ट्रपति थे।
- जिनका राष्ट्रपति कार्यकाल 25 जुलाई, 1992 से 25 जुलाई, 1997 तक रहा।

- 1985 से 1986 में पंजाब के राज्यपाल थे। सिक्ख दंगो पश्चात पंजाब के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र के गवर्नर नियुक्त हुए।
- बाबरी मस्जिद ढांचे के मामला इनके कार्यकाल में हुआ था। जिसमे भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव थे।
- 1992 में भारत के उपराष्ट्रपति रहे एवं राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज स्वेल को हरा राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
- पद में रहते हुए तीन प्रधानमंत्रियों को शपथ दिलाई थी। डॉ. शंकर दयाल शर्मा का निधन 26 दिसंबर, 1999 को हुआ।
10. के. आर. नारायणन
के. आर नारायण (पूरा नाम- कोचेरिल रमण नारायण) भारत के पहले ‘दलित राष्ट्रपति’ थे। 1997 में, भारत के दसवें राष्ट्रपति बने।
- जिनका राष्ट्रपति कार्यकाल 25 जुलाई 1997 से 25 जुलाई 2002 तक रहा।

- 1985 में, राजीव गाँधी सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुए। 1989 में, कांग्रेस सत्ता हटने बाद, पुनः राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा कार्यकाल में 1992 में, उप-राष्ट्रपति बनाया गया।
- वे लोकसभा चुनाव मतदान करने वाले तथा राज्य की विधानसभा को संबोधित करने वाले पहले राष्ट्रपति थे।
- सदैव गरीब, दलित एवं अल्पसंख्यक लोगों के साथ जुड़े रहे और उनके लिए कार्य किये।
- इनकी मृत्यु 9 नवंबर 2005 को नई दिल्ली में निमोनिया से हुई।
11. डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम (पूरा नाम- अवुल पकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम) भारत के राष्ट्रपति बनने वाले पहले वैज्ञानिक थे।
- वह सर्वाधिक मतों से जीतने वाले पहले राष्ट्रपति हैं। इनके विपक्षी उम्मीदवार ‘कैप्टन लक्ष्मी सहगल’ थे।
- जिनका राष्ट्रपति कार्यकाल 25 जुलाई, 2002 से 25 जुलाई, 2007 तक रहा।

- DRDO और ISRO के विभिन्न परियोजनाओं पर महत्वपूर्ण कार्य किये।
- इनके निर्देशन में रोहिणी -1 उपग्रह तथा अग्नि एवं पृथ्वी मिसाइलों का सफल प्रक्षेपण किया गया था।
- जिनके लिए डॉ. अब्दुल कलाम को भारत का ‘मिसाईल मैन’ (Missile Men) के नाम से जाना जाता है।
- ‘बैलिस्टिक मिसाइल’ एवं ‘लांच व्हीकल टेक्नोलॉजी’ का भारत में सफल परीक्षण भी किया।
- डॉ. अब्दुल कलाम का भारत के 1974 और 1998 के परमाणु परीक्षण (Nuclear weapons testing) में महत्वपूर्ण योगदान रहा था।
- उन्हें 1981 में पद्म भूषण व 1990 में पद्म विभूषण और फिर 1997 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
- डॉ. कलाम को भारत और विदेशों के बहुत से पुरस्कारों से सम्मानित है।
- उनका निधन 27 जुलाई, 2015 को शिलांग (मेघालय) में लेक्चर देते समय दिल का दौरा पड़ने से हुआ।
12. श्रीमती प्रतिभा सिंह पाटिल
श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति (प्रथम महिला राष्ट्रपति) हैं एवं भारत की बारहवीं राष्ट्रपति है।
- जिनका राष्ट्रपति कार्यकाल 25 जुलाई, 2007 से 25 जुलाई, 2012 तक रहा।

- राष्ट्रपति बनने से पूर्व वह राजस्थान की राज्यपाल रही तथा कम उम्र में 1962-85 के दौरान वह पांच बार महाराष्ट्र की विधानसभा सदस्य रही एवं 1991 में, अमरावती से लोकसभा के लिए चुनी गई।
- श्रीमती प्रतिभा पाटिल सुखोई विमान उड़ाने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं।
- राष्ट्रपति चुनाव में इनके विपक्षी प्रतिद्वंद्वी भैरोसिंह शेखावत थे।
- इनका 35 याचिकाओं पर मौत की सजा को जीवन दान में परिवर्तन किया था, जो आज तक का एक रिकॉर्ड है।
13. प्रणब मुखर्जी
प्रणब मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति है। वह अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार पी.ए. संगमा (पूरा नाम- पुर्नो अगिटोक संगमा) को हराकर जुलाई 2012 में राष्ट्रपति बने।
- जिनका कार्यकाल 25 जुलाई, 2012 से 25 जुलाई, 2017 तक रहा।

- 1997 में, प्रणब मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार और 2008 में, भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘पद्म विभूषण’ प्रदान किया गया।
- श्री प्रणब मुखर्जी ने अपने राजनीतिक जीवन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
- राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से पहले वह केंद्र सरकार में वित्त मंत्री के पद पर थे। जिस पर सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड नामित है।
- प्रणब मुखर्जी का जन्म 11 दिसंबर 1935 को पश्चिम बंगाल के वीरभूमि जिले के मिराती गांव में हुआ था।
- प्रणब मुखर्जी की किताब ‘द प्रेसिडेंशियल इयर्स’ (The Presidential Years) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपना राजनीतिक रिश्तों का उल्लेख किया है।
- पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ प्रणब मुखर्जी का 10 अगस्त 2020 को नई दिल्ली में निधन हो गया।
14. राम नाथ कोविंद
भारतीय राजनीतिज्ञ राम नाथ कोविंद भारत के 14वें राष्ट्रपति है। जिनका कार्यकाल 25 जुलाई, 2017 से 24 जुलाई, 2022 (मध्यरात्रि) तक रहा।
- नव निर्वाचित राष्ट्रपति से शुरू होकर, राम नाथ कोविंद भारत के 14वें राष्ट्रपति हैं।

- सर्वोच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जे.एस. खेहर द्वारा भारत के राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलायी।
- उन्होंने 16 अगस्त, 2015 से 20 जून, 2017 तक बिहार के 36वें राज्यपाल के रूप में कार्य किया और अप्रैल, 1994 से मार्च 2006, तक संसद के सदस्य रहे।
- उनकी धर्मपत्नी का नाम श्रीमती सविता कोविंद है, जिनसे 30 मई, 1974 को शादी हुई।
- वे डॉ. बी. आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य और भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोलकाता के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य भी थे।
15. द्रौपदी मुर्मू
- द्रौपदी मुर्मू भारत के वर्तमान राष्ट्रपति (15वीं) है। वह अपने प्रतिद्वंद्वी (विपक्षी) उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को हराकर 25 जुलाई 2022 में 15वें राष्ट्रपति के रूप में पद ग्रहण की।
- देश के निर्वाचित 776 सांसद एवं 4033 विधायक के द्वारा कुल 4754 वोट में से 2824 वोट मिले। इस राष्ट्रपति चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर और राज्यसभा के महासचिव ‘पीसी मोदी’ थे।

- जिनका कार्यकाल 25 जुलाई, 2022 से वर्तमान अब-तक जारी है।
- भारत का पहला आदिवासी राष्ट्रपति एवं सबसे युवा राष्ट्रपति है।
- एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति है।
- भारत की पहली महिला राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल के बाद दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू है।
- मुर्मू आदिवासी समुदाय की ओडिशा राज्य की ‘संथाल जनजाति’ की महिला राष्ट्रपति है।
- झारखंड राज्य की पहली महिला राज्यपाल (गवर्नर) रही है। (झारखंड के 9वें राज्यपाल, कार्यकाल 2015 से 2021 तक)
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का जन्म ओडिशा के मयूरभंज जिले में 20 जून 1958 को हुआ था। रमादेवी महिला कॉलेज, भुवनेश्वर से कला विषय में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
- अप्रोचेबल लीडर व अपने काम के प्रति मदरहुड नेचर होने के कारण ‘द्रौपदी दीदी’ भी कहते है।
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के पति का नाम (स्वर्गवासी) ‘श्याम चरण मुर्मू’ है। इसके परिवार में दो पुत्र थे और 1 पुत्री ‘इतिश्री मुर्मू’ है।
- उनका राजनीतिक जीवन की शुरुआत रायरंगपुर नगर पंचायत में एक पार्षद के रूप में हुआ।
- वर्ष 1997 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई। 2000 में गठबंधन सरकार ‘भाजपा और बीजू जनता दल’ में मंत्री रही। ओडिशा विधानसभा में 2007 को विधायक रही।
- मुर्मू भाजपा की ओडिशा प्रान्त की अनुसूचित जनजाति मोर्चा की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष रही।
- वर्ष 2013 में एसटी मोर्चा (भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी) की सदस्य बनी। वर्ष 2015 को झारखंड का पहली महिला राज्यपाल बनी।
- झारखंड गवर्नर के रूप में 2017 को, झारखंड विधानसभा में पारित बिल (Chhotanagpur Tenancy Act, 1908 और the Santhal Pargana Tenancy Act, 1949) को भाजपा की रघुवर दास सरकार को वापिस किया।
List of President of India – Gk Tricks
भारत के राष्ट्रपतियों की क्रम सूची (President of India List) को कार्यावधि सहित आसानी याद रखने के लिये एक Short Gk Tricks दिया गया है, जो इस प्रकार है-
“राजू की राधा जाकर गिरी फखरुद्दीन रेड्डी की जेल में, तब रमाशंकर नारायण की कलम से प्रतिभा निकली प्रणब राम की द्वार”
भारत के राष्ट्रपतियों की क्रम सूची (List of President of India in Hindi) को याद रखने हेतु Short Gk Tricks सारिणी दी गई है:-
Gk Tricks Word | राष्ट्रपति का नाम |
राजू | डॉ. राजेन्द्र प्रसाद |
राधा | डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन |
जाकर | डॉ. जाकिर हुसैन |
गिरी | वाराहगिरि वेंकट गिरि |
फखरुद्दीन | फखरूद्दीन अली अहमद |
रेड्डी | नीलम संजीवा रेड्डी |
जेल | ज्ञानी जैल सिंह |
रमा | रमाशंकर वेंकट रमण |
शंकर | डॉ. शंकर दयाल शर्मा |
नारायण | के. आर. नारायणन |
कलम | डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम |
प्रतिभा | प्रतिभा देवी सिंह पाटिल |
प्रणब | प्रणव मुखर्जी |
राम | राम नाथ कोविंद |
द्वार | द्रौपदी मुर्मू |
Makers of the Indian Constitution – Gk Tricks
भारतीय संविधान निर्मात्री के सभा प्रमुख सदस्यों के नाम की सूची (List of the Makers of the Indian Constitution in Hindi) को याद रखने हेतु Short Gk Tricks सारिणी दी गई है-
"राधा के श्याम आज गोकुल के सरदार"
Gk Tricks Word | भारतीय संविधान निर्मात्री सदस्य |
राधा | एस. राधाक्रष्णन |
के | के. एम. मुंशी |
श्याम | श्यामा प्रसाद मुखर्जी |
आ | बी. आर. अंबेडकर |
ज | जवाहर लाल नेहरू |
गोकुल | गोविंद वल्लभ पंत |
के | के. टी. शाह |
सरदार | सरदार वल्लभ भाई पटेल |
>> इन्हें भी पढ़ें <<
भारत के उप-राष्ट्रपतियों की सूची (1947 से 2022)
Current Affairs | India Gk | Geography Gk |
Computer Gk | Constitution Gk | World Gk |
Hindi Grammar | History Gk | Sports Gk |
Very good sir (www.allthebestgk.com)
Isme mistak hai 2012 ki jagh 2022 aayga
Sir mujhe BPSC ka nots chahiye
bahut aacha aapka nots lagta hai
Sir moje army ka pura silai bas chaye
Please read: Indian Army Ranks
NYC
Upsc ki Book 📚
राष्ट्रपति बी. आर. अंबेडकर का कार्य काल क्या था??