भारत के वर्तमान और 15वां उपराष्ट्रपति ‘सीपी राधाकृष्णन’ (CP Radhakrishnan) है। जो महाराष्ट्र (24वां), झारखंड (10वां) और तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल भी रहे। वे INDI गठबंधन उमीदवार ‘बी सुदर्शन रेड्डी’ को हराकर, 542 बहुमत से NDA उम्मीदवार के रूप में उपराष्ट्रपति बने।
यहां अब तक चुने गए भारत के उपराष्ट्रपति की सूची (1952 से वर्तमान) (Vice President of India List from 1952 to 2025) नीचे दी गई है। जोकि आपको विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेगी, एवं उनसे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों का विवरण भी दिया गया है।

साथ ही, भारत के उपराष्ट्रपति के महत्वपूर्ण अनुच्छेद 63 से 71 जैसे- उपराष्ट्रपति का चुनाव (निर्वाचन) और उपराष्ट्रपति का कार्यकाल तथा उपराष्ट्रपति का राष्ट्रपति पद कृत्यों का निर्वहन, उपराष्ट्रपति पद के लिए योग्यता संबंधी पूरी जानकारी को बताया गया है।
भारत के उपराष्ट्रपति (Vice President of India)
विषय
भारत में उपराष्ट्रपति (Vice President of India) का पद कार्यकारिणी में राष्ट्रपति के बाद दूसरा सर्वोच्च पद होता है। उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है। जो राज्यसभा के अध्यक्ष के रूप में, वह विधायी कार्यों में भी भाग लेता है।
- भारत के उपराष्ट्रपति के पद का उल्लेख भारतीय संविधान के भाग V में अध्याय I (कार्यकारिणी), अनुच्छेद 63 में उपराष्ट्रपति के पद का उल्लेख मिलता है।
- भारत के उपराष्ट्रपति की योग्यता, चुनाव और हटाने से संबंधित जानकारी भारतीय संविधान का अनुच्छेद 63-73 में है।
- भारत का उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन सभापति होकर कोई अन्य लाभ का पद धारण नहीं कर सकता है।
- बशर्ते कि किसी भी अवधि के दौरान, जिसके दौरान उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति के रूप में कार्य करता है अर्थात भारतीय संविधान अनुच्छेद 65 के तहत राष्ट्रपति के कार्यों का निर्वहन करता है, वह राज्य परिषद के अध्यक्ष के कार्यालय के कर्तव्यों का पालन नहीं करेगा और अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करेगा। भारतीय संविधान अनुच्छेद 97 के तहत राज्य सभा के सभापति को देय वेतन या भत्तों का हकदार भी नहीं होता है।
उपराष्ट्रपति से संबंधित आर्टिकल
India Vice President Articles: उपराष्ट्रपति से संबंधित प्रमुख आर्टिकल 63-71 नीचे दी गई है:-
| नाम | विवरण |
|---|---|
| अनुच्छेद-63 | भारत का एक उपराष्ट्रपति होगा। |
| अनुच्छेद 64 | भारत का जो उपराष्ट्रपति होगा वही व्यक्ति राज्यसभा का पदेन सभापति होगा। (अमेरिकी प्रथा का अनुसरण) |
| अनुच्छेद 65 | जब राष्ट्रपति अपने पद पर नहीं होता है तो उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति के रूप में कार्य करेगा |
| अनुच्छेद 66 | उपराष्ट्रपति का निर्वाचन- उपराष्ट्रपति पद के लिए सभी महत्वपूर्ण योग्यताएं |
| अनुच्छेद 67 | उपराष्ट्रपति पद के लिए 5 वर्ष का कार्यकाल |
| अनुच्छेद 68 | उपराष्ट्रपति का पद रिक्त होने पर चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कराने की जिम्मेदारी |
| अनुच्छेद 69 | उपराष्ट्रपति की शपथ राष्ट्रपति द्वारा दिया जाना |
| अनुच्छेद 70 | उपराष्ट्रपति द्वारा, राष्ट्रपति के कृत्यों का पालन, जैसे – राष्ट्रपति की अनुपस्थिति (देश की यात्रा या छुट्टी दौरान) में महत्वपूर्ण कार्य के लिए उपराष्ट्रपति का उनकी जगह लेना |
| अनुच्छेद 71 | राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के उप-निर्वाचन से संबंधित विवाद का समाधान सर्वोच्च न्यायालय द्वारा |
उपराष्ट्रपति का चुनाव
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 66 में उपराष्ट्रपति का निर्वाचन का प्रावधान दिया गया है।
- उपराष्ट्रपति चुने जाने के लिए तभी पात्र होगा, जब वह- (i) भारत का नागरिक है, (ii) 35 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो और (iii) राज्यों की परिषद (राज्य सभा) के सदस्य चुने जाने के लिए योग्य है।
- भारत के उपराष्ट्रपति की शपथ माननीय राष्ट्रपति दिलाते है।
- उपराष्ट्रपति का निर्वाचन संसद के दोनों सदनों के निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से किया जाता है और ऐसे चुनाव में मतदान गुप्त होता है।
- उपराष्ट्रपति संसद के किसी भी सदन या किसी राज्य के विधानमंडल का सदस्य नहीं चाहिए।
- उपराष्ट्रपति के पद की अवधि की समाप्ति के कारण हुई रिक्ति को भरने के लिए एक चुनाव पद की अवधि की समाप्ति से पहले पूरा कर लिया जाता है।
- उपराष्ट्रपति के पद में उनकी मृत्यु, त्यागपत्र या पद से हटाए जाने या अन्य कारण रिक्ति को भरने के लिए चुनाव, रिक्ति पद को भरने के लिए निर्वाचित व्यक्ति को अनुच्छेद 67 के प्रावधानों के अधीन पद ग्रहण करता है, जो पूरे पांच साल की अवधि के लिए हकदार होगा।
उपराष्ट्रपति का कार्यकाल
भारत के उपराष्ट्रपति का कार्यकाल भारतीय संविधान के अनुच्छेद 67 में दर्शित है।
- उपराष्ट्रपति अपने पद ग्रहण करने की तारीख से 05 वर्ष की अवधि के लिए पद धारण करेगा: बशर्ते कि-
- (i) उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति को संबोधित अपने हस्ताक्षर के तहत लिखित रूप से अपने पद से इस्तीफा दे।
- (ii) उपराष्ट्रपति को उनके पद से राज्य परिषद के सभी तत्कालीन सदस्यों के बहुमत से पारित राज्य परिषद के एक प्रस्ताव द्वारा हटाया जा सकता है और लोकसभा द्वारा सहमति व्यक्त की जा सकती है; बशर्ते कि इस खंड के प्रयोजनों के लिए कोई संकल्प तब-तक पेश नहीं किया जाएगा, जब-तक कि उस संकल्प को पेश करने के इरादे की कम से कम चौदह दिन की सूचना न दी गई हो;
- (iii) उपराष्ट्रपति, अपने पद की अवधि की समाप्ति के बावजूद, अपने उत्तराधिकारी के पद ग्रहण करने तक पद पर बने रहता है।
उपराष्ट्रपति का राष्ट्रपति पद कृत्यों का निर्वहन
उपराष्ट्रपति का राष्ट्रपति पद कृत्यों का निर्वहन हमारे भारतीय संविधान अनुच्छेद 70 में दिए गए है।
जैसे–
- राष्ट्रपति के पद में उनकी मृत्यु, त्यागपत्र या पद से हटाए जाने या अन्यथा पद रिक्त होने की स्थिति में, उपराष्ट्रपति उस तिथि तक राष्ट्रपति के रूप में कार्य करेगा, जिस तिथि के अनुसार ऐसी रिक्ति को भरा जाना है।
- जब राष्ट्रपति अनुपस्थिति, बीमारी या किसी अन्य कारण से अपने कार्यों का निर्वहन करने में असमर्थ होता है, तो उपराष्ट्रपति उस तारीख तक अपने कार्यों का निर्वहन करेगा जब तक कि राष्ट्रपति अपने कर्तव्यों को फिर से शुरू नहीं करता है।
भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची (1952-2025) | Vice President of India List From 1952 to 2025
| स.क्र. | नाम | प्रारंभ | समाप्ति |
|---|---|---|---|
| 1. | डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 13 मई, 1952 | 12 मई, 1962 |
| 2. | डॉ जाकिर हुसैन | 13 मई, 1962 | 12 मई, 1967 |
| 3. | वी वी गिरी | 13 मई, 1967 | 3 मई, 1969 |
| 4. | गोपाल स्वरूप पाठक | 31 अगस्त, 1969 | 30 अगस्त, 1974 |
| 5. | बी डी जत्ति | 31 अगस्त, 1974 | 30 अगस्त, 1979 |
| 6. | मोहम्मद हिदायतुल्ला | 31 अगस्त, 1979 | 30 अगस्त, 1984 |
| 7. | रामस्वामी वेंकटरमण | 31 अगस्त, 1984 | 27 जुलाई, 1987 |
| 8. | शंकर दयाल शर्मा | 3 सितम्बर, 1987 | 24 जुलाई, 1992 |
| 9. | के आर नारायणन | 21 अगस्त, 1992 | 24 जुलाई, 1997 |
| 10. | कृष्ण कान्त* | 21 अगस्त, 1997 | 27 जुलाई, 2002 |
| 11. | भैरोंसिंह शेखावत | 19 अगस्त, 2002 | 21 जुलाई, 2007 |
| 12. | मोहम्मद हामिद अंसारी | 11 अगस्त, 2007 | 10 अगस्त, 2017 |
| 13. | वेंकैया नायडू | 11 अगस्त, 2017 | 10 अगस्त, 2022 |
| 14. | जगदीप धनखड़** | 11 अगस्त, 2022 | 21 जुलाई, 2025 |
| 15. | सीपी राधाकृष्णन | 12 सितम्बर, 2025 | वर्तमान |
[Note]** भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन दो कार्यकाल तक भारत के उपराष्ट्रपति रहे और वी.वी. गिरी व आर. वेंकटरमन उपराष्ट्रपति कार्यकाल पूरा करने के पहले ही राष्ट्रपति चुन लिए गए थे। उपराष्ट्रपति कृष्णकांत भारत के उपराष्ट्रपति है, जिनकी मृत्यु पद में रहते हुई थी। वर्ष 2025 में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा अपने स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।
भारत के उपराष्ट्रपति की महत्वपूर्ण जानकारी | Important Facts about Vice President of India
1. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
वे एक भारतीय दार्शनिक, शिक्षाविद्, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे।
- डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तिरुट्टानी, मद्रास प्रेसीडेंसी में हुआ।
- डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस 5 सितम्बर को ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में भी जाना जाता है।
- डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन 1962 से 1967 तक स्वतंत्र भारत के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।
- वे दो बार भारत के उपराष्ट्रपति के पद पर आसीन हुए।
- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रसिद्ध किताब ‘भारतीय दर्शन’ है। सन 1954 में ‘भारत रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
- इंग्लैंड सरकार द्वारा ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट’ का सम्मान किया गया है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की मृत्यु 8 फरवरी 1975 को हुई।
2. डॉ जाकिर हुसैन
डॉ. जाकिर हुसैन का जन्म 8 फरवरी, 1897 को हैदराबाद में हुआ था।
- भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन थे। भारत के दूसरे उपराष्ट्रपति के रूप में 1962 से 1967 तक कार्यरत रहे।
- जाकिर हुसैन भारत के सबसे प्रसिद्ध तबला वादक रहे थे।
- अलीगढ़ में मुस्लिम नेशनल यूनिवर्सिटी की स्थापना व कुलपति रहे।
- जाकिर हुसैन को वर्ष 1963 में भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- जाकिर हुसैन की मृत्यु 1969 में पद पर रहते ही हुई थी। जिनके बाद देश के चौथे कार्यवाहक राष्ट्रपति वी वी. गिरी (वराहगिरी वेंकट गिरी) थे एवं मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद हिदायतुल्लाह को कार्यवाहक उपराष्ट्रपति बनाया गया।
3. वी. वी. गिरी
वी वी गिरी का जन्म 10 अगस्त, 1894 को उड़ीसा के ब्रह्मपुर में हुआ था।
- वी वी गिरि का पूरा नाम ‘वराहगिरी वेंकट गिरी’ है।
- भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन की मृत्यु के बाद वीवी गिरी भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति बने थे।
- वराहगिरी वेंकट गिरी भारत देश के तीसरे उपराष्ट्रपति तथा चौथे राष्ट्रपति (10 अगस्त, 1894 – 24 जून, 1980) थे।
- उपराष्ट्रपति वी वी गिरि को वर्ष 1975 में भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- वी वी गिरि की मृत्यु 24 जून 1980 को तमिलनाडु में हुआ था।
4. गोपाल स्वरूप पाठक
गोपाल स्वरूप पाठक का जन्म 26 फरवरी 1896 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था।
- गोपाळ स्वरूप पाठक भारत के चौथे उपराष्ट्रपति पद पर 1969 से 1974 तक रहे।
- इस समय भारत के राष्ट्रपति वी वी गिरी व फ़ख़रुद्दीन अली अहमद थे।
- उपराष्ट्रपति गोपाल स्वरूप पाठक की मृत्यु 4 अक्टूबर, 1982 को हुई।
5. बी. डी. जत्ती
बी डी जत्ती का जन्म कर्नाटक में 10 सितंबर 1912 को हुआ था।
- बी डी जत्ती का पूरा नाम ‘बासप्पा दनप्पा जत्ती’ था।
- बी डी जत्ती भारत के पांचवे उपराष्ट्रपति के रूप में 1974 से 1979 तक रहे।
- इस समय भारत के राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद और नीलम संजीव रेड्डी थे।
- राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद के मृत्यु (1977 में) पश्चात छ: माह तक जत्ती भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति थे।
- बी डी जत्ती की मृत्यु 7 जून 2002 को बेंगलुरु में हुई।
6. मोहम्मद हिदायतुल्ला
न्यायमूर्ति मोहम्मद हिदायतुल्लाह का जन्म लखनऊ में 17 दिसंबर 1950 को हुआ था।
- भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्मद हिदायतुल्लाह थे एवं भारत के 11वें मुख्य न्यायाधीश थे।
- न्यायमूर्ति मोहम्मद हिदायतुल्लाह भारत के छठे उपराष्ट्रपति थे। जिनका कार्यकाल 1979 से 1984 तक रहा।
- मोहम्मद हिदायतुल्लाह का पूरा नाम ‘मुहम्मद हिदायतुल्लाह मसऊदी’ था।
- देश के तीसरे राष्ट्रपति डॉ. ज़ाकिर हुसैन के मृत्यु बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति बने तत्कालीन उपराष्ट्रपति वी.वी. गिरी के इस्तीफा पश्चात् हिदायतुल्लाह 20 जुलाई, 1969 से 24 अगस्त, 1969 तक कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे।
- इस समय भारत के राष्ट्रपति ‘नीलम संजीव रेड्डी’ व ‘ज्ञानी जैल सिंह’ थे।
- न्यायमूर्ति हिदायतुल्ला एकमात्र व्यक्ति है, जो भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और मुख्य न्यायाधीश के तीनों शीर्ष पदों पर कार्य किया।
- जस्टिस मोहम्मद हिदायतुल्लाह का निधन मुम्बई में 18 सितंबर 1992 को हुई।
7. रामस्वामी वेंकटरमण
आर वेंकटरमन का जन्म तमिलनाडु के तंजौर में 4 दिसंबर, 1910 को हुआ था।
- आर वेंकटरमन का पूरा नाम ‘रामस्वामी वेंकटरमण’ था।
- आर वेंकटरमन ने 1949 को ‘लेबर लॉ जर्नल’ की स्थापना किया था।
- रामास्वामी वेंकटरमन भारत के 8वें राष्ट्रपति (1987 से 1992 तक) एवं 4 वर्षों तक भारत के सातवें उपराष्ट्रपति (1984 से 1987 तक) रहे।
- राष्ट्रपति आर वेंकटरमन अपने राष्ट्रपति काल में सर्वाधिक प्रधानमंत्री को शपथ दिलाई थी।
- रामस्वामी वेंकटरमण की मृत्यु 98 वर्ष की उम्र में 27 जनवरी, 2009 को नई दिल्ली में हुआ था।
8. डॉ. शंकर दयाल शर्मा
शंकर दयाल शर्मा का जन्म 19 अगस्त, 1918 को भोपाल, मध्यप्रदेश में हुआ था।
- शंकर दयाल शर्मा स्वतंत्र भारत के आठवे उपराष्ट्रपति (3 सितम्बर 1987 से 24 जुलाई 1992 तक) एवं नौवें राष्ट्रपति (19 अगस्त 1918 – 26 दिसंबर 1999 तक) थे।
- इस समय भारत के राष्ट्रपति ‘ज्ञानी जैल सिंह’ थे।
- भारत के राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा ने सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण (1 दिसंबर, 1995) होने पर देश को समर्पित किया।
- श्रृंगेरी के शंकराचार्य ने डॉ शंकर दयाल शर्मा को ‘राष्ट्र रत्नम’ उपाधि प्रदान की थी।
- शंकर दयाल शर्मा को इंटरनेशनल बार एसोसिएशन द्वारा ‘द लिविंग लीजेंड्स ऑफ लॉ’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- शंकर दयाल शर्मा की मृत्यु, दिल का दौरा पड़ने से 26 दिसंबर 1999 को नई दिल्ली हुई थी।
9. के आर नारायणन
के आर नारायणन का जन्म 27 अक्टूबर 1920 को त्रावणकोर, केरल में हुआ था।
- के आर नारायणन का पूरा नाम ‘कोच्चेरी रामण नारायणन’ है। के आर नारायणन प्रथम दलित राष्ट्रपति तथा मलयालम व्यक्ति है।
- के आर नारायणन भारत के नौवें उपराष्ट्रपति (1992 से 1997 तक) एवं भारत के दसवें राष्ट्रपति (1997 से 2002 तक) थे।
- इस समय भारत के राष्ट्रपति ‘शंकर दयाल शर्मा’ थे।
- के आर नारायणन नारायणन, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, थाईलैंड और तुर्की में भारत के राजदूत थे।
- वे जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जे.एन.यू.) के कुलपति भी रह चुके है।
- के आर नारायणन की मृत्यु, 9 नवंबर 2005 को नई दिल्ली में हुई।
10. कृष्ण कान्त
कृष्ण कान्त का जन्म 28 फरवरी, 1927 को पंजाब में हुआ था।
- कृष्णकान्त भारत के दसवें उपराष्ट्रपति के रूप में 21 अगस्त 1997 के 27 जुलाई 2002 तक थे।
- इस समय भारत के राष्ट्रपति ‘के आर नारायणन’ व ‘एपीजे अब्दुल कलाम’ थे।
- लोकनायक जयप्रकाश नारायणन के साथ मिलकर वर्ष 1976 में ‘पिपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज’ की स्थापना किया था।
- उपराष्ट्रपति कृष्णकांत पद पर रहते हुए निधन 27 जुलाई, 2002 को हुआ था।
- उपराष्ट्रपति कृष्ण कान्त का निधन 27 जुलाई, 2002 को दिल का दौरा से हुआ था।
11. भैरोंसिंह शेखावत
भैरोंसिह शेखावत का जन्म 23 अक्टूबर 1923 को राजस्थान के सीकर, खाचरियावास ग्राम में हुआ था।
- भैरोंसिंह शेखावत (19 अगस्त 2002 से 21 जुलाई 2007 तक) भारत के ग्यारहवें उपराष्ट्रपति थे।
- इस समय भारत के राष्ट्रपति ‘एपीजे अब्दुल कलाम’ थे।
- भैरोंसिंह शेखावत राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री (वे 1977-1980, 1990-1992 और 1993-1998 तक) (4 दिसम्बर 1993 से 29 नवम्बर 1998) भी थे।
- भैरोसिंह शेखावत एक सम्मानित भारतीय राजनेता थे, जिन्हें राजस्थान के जनता ‘बाबोसा’ कहते थे।
- भैरों सिंह शेखावत की मृत्यु कैंसर से 15 मई 2010 को जयपुर में हुआ था।
12. मोहम्मद हामिद अंसारी
मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 12वें उपराष्ट्रपति (11 अगस्त 2007 से 11 अगस्त 2017 तक) थे।
- डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बाद हामिद अंसारी दूसरे ऐसे व्यक्ति है, जो दो कार्यकाल तक (दो बार भारत के उपराष्ट्रपति) पद पर निर्वाचित हुए थे। (11 अगस्त, 2007 से 11 अगस्त, 2012 तक)
- इनके कार्यकाल में भारत के राष्ट्रपति ‘प्रतिभा पाटिल’, ‘प्रणब मुखर्जी’, ‘राम नाथ कोविन्द’ थे।
- ये मोहम्मद हामिद अंसारी ‘भारतीय अल्पसंख्यक आयोग’ के भूतपूर्व अध्यक्ष एवं ‘अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय’ के उपकुलपति रह चुके है।
- मोहम्मद हामिद अंसारी को 1984 में ‘पद्मश्री पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
- मोहम्मद हामिद अंसारी, संयुक्त अरब अमीरात, अफ़ग़ानिस्तान, ईरान, सऊदी अरब देशो में भारत के राजदूत भी थे।
- मोहम्मद हामिद अंसारी की प्रसिद्ध पुस्तकें – ट्रेवलिंग थ्रू कान्फ्लिक्ट: एस्सेज़़ ऑन पालिटिक्स ऑफ वेस्ट एशियाछ, ईरान टुडे: ट्वेंटी फाईव इयर्स आफ्टर द इस्लामिक रिवोल्यूशन है।
13. वेंकैया नायडू
मुप्पवरपु वेंकय्य नायुडु का जन्म भारत के दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश में नेल्लोर जिला, चावटपलेम ग्राम में 1 जुलाई 1949 को हुआ था।
- मुप्पवरपु वेंकय्य नायुडु भारत के 13वें भूतपूर्व उपराष्ट्रपति (2017–2022) एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (2002-2004 तक) रह चुके हैं।
- वेंकय्या नायुडु ‘स्वर्ण भारत ट्रस्ट’ नामक एक समाजसेवी संगठन के सदस्य है।
- वेंकय्या नायुडु की प्रसिद्ध पुस्तके– ‘टायरलेस वॉयस रिलेन्टलेस जर्नी’, ‘मूविंग ऑन मूविंग फॉरवर्ड, वन ईयर इन ऑफिस’, ‘लिस्निंग, लर्निग एंड लीडिंग’ है।
14. जगदीप धनखड़
ज़गदीप धनकड़ का जन्म भारत के राजस्थान राज्य में झुंझुनू जिला, किठाना ग्राम में 18 मई 1951 को हुआ था।
- जगदीप धनकड़ भारत के 14वें वर्तमान उपराष्ट्रपति (11 अगस्त 2022 से अब तक) है एवं जगदीप धनखड़ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनेता और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल (30 जुलाई 2019) भी रहे थे।
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के पिता का नाम ‘चौधरी गोकल चंद’ और माता का नाम ‘केसरी देवी’ है।
- जगदीप धनकड़ के पत्नी का नाम ‘सुदेश धनकड़’ और एक बेटी ‘कामना धनकड़’ है।
- भाजपा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा 16 जुलाई 2022 को भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए प्रत्याशी बनाया।
- जगदीप धनखड़ राजस्थान के झुंझुनू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 9वीं लोकसभा (1989-1991 तक) में जनता दल के सांसद रहे। एवं 1993-1998 तक धनकड़ किशनगढ़ के विधायक थे।
- जगदीप धनखड़ ‘राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर’ के पूर्व अध्यक्ष और राजस्थान ‘जाट आरक्षण आंदोलन’ के प्रमुख प्रणेता भी थे।
- 21 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जगदीप धनखड़ द्वारा उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया।
14. सीपी राधाकृष्णन

जीवन परिचय-
पूरा नाम: चंद्रपुरम पोनुस्वामी राधाकृष्णन
जन्म स्थल: 20 अक्टूबर 1957, तिरुप्पुर (तमिलनाडु)
पिता: सीके पोन्नुसामी, माता: के. जानकी
पत्नी: आर सुमति (2 बच्चे)
शिक्षा क्षेत्र: स्नातक (BBA), Ph.D. (राजनीति शास्त्र)
पेशा: कृषक, राजनीतिज्ञ
उपलब्थियाँ-
- कोयंबटूर से लगातार दो बार (1998 और 1999) के सांसद रहे।
- बीजेपी, तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत किया।
- महाराष्ट्र (24वें), झारखंड (10वें) और तेलंगाना के राज्यपाल रहे।
- उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार घोषित हुए। पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में कार्य किये।
विशेष तथ्य-
- 16 वर्ष की उम्र में 1973 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में शामिल हुए।
- दक्षिण भारत और तमिलनाडु में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ और सम्मानित नेता है।
- अखिल भारतीय कोयर बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए लघु उद्योगों (MSME) को बढ़ावा दिया।
Vice President of India FAQs
भारत के वर्तमान 15वें उपराष्ट्रपति ‘सीपी राधाकृष्णन’ है, जो 12 सितम्बर, 2025 में उपराष्ट्रपति चुने गये। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनेता है।
भांरत के द्वितीय राष्ट्रपति, शिक्षाविद् और दार्शनिक, ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति थे। जिनका कार्यकाल 13 मई 1952 से 12 मई 1962 तक रहा।
भारत में अब-तक उपराष्ट्रपति की कुल संख्या 15 है। जिसमें भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति ‘डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन’ तथा वर्तमान उपराष्ट्रपति ‘सीपी राधाकृष्णन’ है।
भारत के दसवें उपराष्ट्रपति ‘कृष्णकांत’ थे, जिनकी मृत्यु 27 जुलाई, 2002 को दिल का दौरा से हुआ था।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 66 (Article 66) में उपराष्ट्रपति का निर्वाचन/चुनाव का प्रावधान दिया गया है। जिसमें 5 वर्ष उपरांत उपराष्ट्रपति चुना जाता है।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 67 (Article 67) के तहत भारत के उपराष्ट्रपति का कार्यकाल में 5 वर्ष का होता है।
👇 इन्हें भी पढ़ें 👇
भारत के राष्ट्रपतियों की सूची (1950 से 2025 तक)
# List of vice presidents of India






















vice president of India list from 1952 to 2022 in hindi