छत्तीसगढ़ का 28वां जिला: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

स्वतंत्रता दिवस की 72वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक नये जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (New Gaurela Pendra Marwahi District) का निर्माण की घोषणा गया था।

जहाँ दिनांक 20 सितंबर 2019 को राजस्व विभाग द्वारा पहली अधिसूचना (New CG New District Formation) जारी किया है।

15 अगस्त 2019 को घोषित नये जिला का निर्माण बिलासपुर जिला को विभाजित कर 10 फरवरी 2020 (सोमवार) को छत्तीसगढ़ राज्य का 28वां जिला संबंधी अधिसूचना जारी किया है।

cg gaurela pendra marwahi district, gaurela pendra marwahi district, gaurella pendra marwahi gk question
CG Gaurela Pendra Marwahi District Information

New 28th District in Chhattisgarh – नये जिले के गठन पश्चात् छत्तीसगढ़ राज्य में जिलों की कुल संख्या 27 से बढ़कर 28 होगी। जिसे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला (Gaurela Pendra Marwahi District) के नाम से जाना जायेगा।

गठित/प्रस्तावित जिला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। जहां गौरेला ब्लॉक के घने जंगलों के बीच राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र ‘बैगा’ आदिवासियों की बड़ी संख्या भी निवास करती हैं।

  • इस कारण इस गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला पहला विशेष अनुसूचित क्षेत्र (Chhattisgarh’s First Special Scheduled Area District) वाले जिले का दर्जा प्राप्त होगा।

जिला विभाजन पूर्व छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा जिले वाला संभाग, बस्तर संभाग (कुल 07 जिले) था। बाकि अन्य 04 संभाग- दुर्ग संभाग, रायपुर संभाग, बिलासपुर संभाग, सरगुजा संभाग में 05-05 जिले थे/हैं।

  • 28वां जिला गठन के पश्चात बिलासपुर संभाग, बस्तर संभाग के बाद सर्वाधिक जिले वाला दुसरा संभाग बिलासपुर संभाग होगा। जिसमे कुल 06 जिले होगें।
  • नये जिला के घोषणा/निर्माण के पहले बिलासपुर के अंतर्गत 08 तहसील थे। बिलासपुर, बिल्हा, मस्तुरी, तखतपुर, कोटा, गौरेला, पेण्डा, एवं मरवाही मौजूद है।
  • 28वां जिला गठन के पश्चात इसमें से 3 तहसील गौरेला, पेण्डा, मरवारी को अलग कर नया जिले बनाया गया। अलग होने के बाद बिलासपुर जिला में 5 तहसील (बिल्हा, मस्तुरी, तखतपुर, बिलासपुर, कोटा) बचेंगे।
  • नये जिले में 03 तहसील (Tehsil) व 03 विकासखण्ड (Block) है। जिसका नाम गौरेला, पेण्डा एवं मरवाही है।
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला गठन उपरांत यह पहला विशेष अनुसूचित क्षेत्र (CG First Special Scheduled Area) वाला जिला एवं एकमात्र विधानसभा क्षेत्र/ विधानसभा सीट- मरवाही (अनुसूचित जनजाति) वाला जिला बनेगा। परंतु, लोकसभा चुनाव में मरवाही तहसील कोरबा लोकसभा क्षेत्र में आता है।
  • जनजाति – बैगा (विशेषकर गौरेला) – राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र माना जाता है।
  • केन्द्र शासन द्वारा घोषित 5 विशेष पिछड़ी जनजाति (Special Backward Tribes) है – अबुझमाड़िया, बैगा, बिरहोर, कमार, पहाड़ी कोरवा
  • तहसील और नगर पंचायत – 05 (बिल्हा, मस्तुरी, तखतपुर, बिलासपुर, कोटा)
  • विकासखंड और जनपद पंचायत – 04 (बिल्हा (बिलासपुर शामिल), मस्तूरी, तखतपुर, कोटा)
  • छ.ग. में जिलों की कुल संख्या – 28
  • भू-आवेष्ठीत जिलों की संख्या – 19
  • अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित जिले की संख्या – 18
  • सर्वाधिक 7 जिले से घिरे जिले की संख्या – 2 (कोरबा (7) – जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही और बिलासपुर एवं बलौदाबाजार (7) – जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा, रायपुर, महासमुंद और रायगढ़)

नोट– बिलासपुर की सीमा रेखा अब कोरिया को स्पर्श नहीं करेगी। मुंगेली ज़िले को कुल 05 ज़िलों को स्पर्श करेगी – बिलासपुर, बेमेतरा, बलौदाबाज़ार, कबीरधाम, गोरेला पेंड्रा मरवाही।

छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य अर्थात राज्य सीमा स्पर्श करने यह जिला मध्यप्रदेश को स्पर्श करेगा, जो गौरेला और पेण्ड्रा होगी।

नए जिले की सीमाएं –

  • उत्तर में     – कोरिया जिले (मनेंद्रगढ़ तहसील)
  • दक्षिण में   – बिलासपुर जिले (कोटा तहसील) और मुंगेली जिले (लोरमी तहसील)
  • पूर्व में       – कोरबा जिले (कटघोरा तहसील)
  • पश्चिम में   – मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले (सोहागपुर व पुष्पराजगढ़ तहसील)
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश में भू-आवेष्ठित जिले (ऐसी जिले जिसकी बाहरी सीमाये छत्तीसगढ़ राज्य के पड़ोसी राज्यों की सीमा को स्पर्श नहीं करती) विभाजन के पहले छत्तीसगढ़ का भू-आवेष्ठित जिला की संख्या 9 है।
  • विभाजन के बाद बिलासपुर एक भू-आवेष्टित जिला (Landlocked District) होगा। जिसे मिलाकर वर्तमान मे छत्तीसगढ़ में कुल छत्तीसगढ़ का भू-आवेष्ठित जिला (Total No. of Landlocked District) की संख्या 10 होगा।

कुल भू-आवेष्ठित जिला होगा – 09 + 01 (बिलासपुर) = 10 जिला

  • बस्तर        – दंतेवाडा
  • दुर्ग            – दुर्ग, बालोद, बेमेतरा
  • रायपुर        – रायपुर, बलौदाबाजार
  • बिलासपुर   – बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा
  • सरगुजा      – सरगुजा
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला का पडोसी जिले की संख्या (Number of CG Neighbor District) – 04 होगा अर्थात् छ.ग. के अन्य जिले के सीमा को स्पर्श करती है। स्पर्श करने वाली जिला जैसे- बिलासपुर, मुंगेली, कोरिया, कोरबा शामिल होगा।
  • छत्तीसगढ़ का इतिहास में बिलासपुर को वर्ष 1861 में जिले का दर्जा मिल गया था। वर्ष 1985 को कांग्रेस नेता राजेन्द्र प्रसाद ने गौरेला पेण्डा क्षेत्र को नया जिल के रूप मध्यप्रदेश विधानसभा में मांग उठाने का निर्णय लिया गया।
  • अलग जिले की मांग इसलिए किया जाता था क्योकि बिलासपुर के उपरी क्षेत्र में वन से आच्छादित है। जिला मुख्यालय दूर होने के प्रशासनिक कार्य हेतु मांग रखी जाती रही है।
  • परन्तु राजेन्द्र प्रसाद के विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के पश्चात भी यह मांग नहीं रखी गई।
  • वर्ष 1998 में पुनः मांग रखी गयी। जिसमें ‘कोरबा और जांजगीर-चांपा’ जिले बनाया गया। वर्ष 2012 में ‘मुंगेली जिले’ का गठन किया गया। तत्पश्चात् वर्ष 2019 में ‘गौरेला-पेंड्रा-मरवाही’ जिला का का गठन किया गया।
  • 1861 – बिलासपुर (मध्यप्रांत में)
  • 1998 – कोरबा और जांजगीर चांपा (बिलासपुर से)
  • 2012 – मुंगेली (बिलासपुर से)
  • 2019 – गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (बिलासपुर से)

बिलासपुर जिला बनाने के बाद अब तक 03 बार विभाजित कर अलग जिले का गठन किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में इससे पहले वर्ष 2011 में एक साथ 9 जिलों का गठन किया गया था। अब 8 वर्ष बाद फिर एक नए जिले का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के बाद से अब-तक कुल 11 नए जिले बनाए जा चुके हैं।

छत्तीसगढ़ की नये जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (New Gaurela Pendra Marwahi District) संबंधी संपूर्ण जानकारी इस प्रकार है:-

गठन/ स्थापना तिथि10 फरवरी 2020
घोषणा15 अगस्त 2019
पहली अधिसूचना20 सितंबर 2019 (राजस्व विभाग)
जिला क्रम28वाँ
मातृ जिलाबिलासपुर
सीमावर्ती राज्यमध्यप्रदेश
सीमावर्ती जिलें4 (कोरिया, कोरबा, बिलासपुर, मुंगेली)
क्षेत्रफल2307.39 वर्ग कि.मी.
जनसंख्या336420 (जनगणना 2011)
तहसील3 (गौरेला, पेन्ड्रा, मरवाही)
विकासखंड3 (गौरेला, पेन्ड्रा, मरवाही)
नगर पंचायत2 (गौरेला, पेन्ड्रा)
जनपद पंचायत3 (गौरेला, पेन्ड्रा, मरवाही)
ग्राम पंचायत162
परिवहनरेल सुविधा
प्राकृतिक प्रदेशछ.ग. का मैदान
ऊंची चोटीपलमाचोटी (1080 मी.)
चट्टानकड़प्पा क्रम
खनिजचूना पत्थर
प्रमुख नदीअरपा (उद्गम- खोडरी खोंगसरा पहाड़ी), सोन नदी (सोन भद्र)
पर्यटन स्थल* जलेश्वर महादेव (पेण्ड्रा)-12वी सदी कलचुरी कालीन
* जामवंत पार्क
पुरातात्विक स्थलधनपुर (तहसील क्षेत्र) -उत्तरपाषाण काल अवशेष
वनसाल, सागौन (प्रमुख)
विशेषमरवाही वनमंडल में सफेद भालू पाया जाता है
औद्योगिक क्षेत्रअंजनी (पेण्ड्रा)- रानी दुर्गावती औद्योगिक क्षेत्र
पशु प्रजनन केन्द्रपकरिया (पेण्ड्रा)
परियोजनाजामवंत परियोजना- मरवाही, कटघोरा, मनेन्द्रगढ़
विधानसभा क्षेत्र/ सीट1 (मरवाही, अनुसूचित जनजाति)
प्रथम समाचार पत्रछ.ग. मित्र, (मासिक पत्रिका) 1900 -पेण्ड्रा रोड़ से, प्रकाशक- माधवराव सप्रे

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला संबंधी सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर (प्रश्नोत्तरी) | Chhattisgarh’s New District Formation (Gaurela-Pendra-Marwahi District) Quiz

Q. छ.ग. के नये जिला गठन संबंधी प्रथम अधिसूचना (Notification) कब जारी किया गया?
[A] 15 अगस्त 2019
[B] 20 सितंबर 2019
[C] 15 जनवरी 2020
[D] 10 फरवरी 2020

[B] 20 सितंबर 2019 (राजस्व विभाग)


Q. गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला कब अस्तित्व (निर्माण/गठन) में आया ?
[A] 15 अगस्त 2019
[B] 20 सितंबर 2019
[C] 26 जनवरी 2020
[D] 10 फरवरी 2020

[D] 10 फरवरी 2020


Q. छ.ग. का 28 वां जिला निर्माण की घोषणा कब की गई ?
[A] 26 जनवरी 2020
[B] 10 फरवरी 2020
[C] 20 सितंबर 2019
[D] 15 अगस्त 2019

[D] 15 अगस्त 2019


Q. गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला में तहसील एवं विकासखंड की संख्या कितनी है?
[A] 2, 3
[B] 3, 3
[C] 2, 2
[D] 3, 2

[B] 3, 3 (गौरेला, पेन्ड्रा, मरवाही)


Q. गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला का पड़ोसी जिला की संख्या कितनी है/सीमा स्पर्श करती है?
[A] 02
[B] 03
[C] 04
[D] 05

[C] 04 (बिलासपुर, मुंगेली, कोरिया, कोरबा)


Q. वर्तमान मे छ.ग. में कुल छत्तीसगढ़ का भू-आवेष्ठित जिला की संख्या कितनी है?
[A] 05
[B] 10 gaurela pendra marwahi
[C] 15
[D] 20

[B] 10 (दंतेवाडा, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, रायपुर, बलौदाबाजार, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सरगुजा)


Q. छत्तीसगढ़ के नया जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला का कलेक्टर किसे बनाया गया ?
[A] शिखा राजपूत तिवारी
[B] डॉ. संजय कुमार अलंग
[C] बसव राजू एस
[D] डाॅ. एस भारतीय दासन

[A] शिखा राजपूत तिवारी


छत्तीसगढ़ की प्रमुख जनजातियों की सूची

Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! मेरा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *