भारतीय पुरस्कार (National Awards India)- Current Affairs Hindi Quiz Questions
National Awards India (भारतीय पुरस्कार): India Current Affairs Hindi Quiz Questions
-
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2015
– 14 नवम्बर, 2015 को बाल दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति माननीय प्रणव मुखर्जी द्वारा राष्ट्रपति भवन में शिक्षा, संस्कृति, संगीत, कला एवं खेल आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभावान 20 बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2015 [National Children’s Awards] प्रदान किया गया। यह पुरस्कार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा घोषित की जाती है।
-
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार, 2015
-वर्ष 2013 एवं 2014 के लिये पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की स्मृति में यह 29 वाॅ पुरस्कार पी.वी. राजगोपाल को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर 31 अक्टूबर, 2015 को नई दिल्ली समारोह में दिया गया।
-
राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार
-यह पुरस्कार 18 सितम्बर 2015 को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा 2013-14 केलिये गुजरात को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन पुरस्कार [National Tourism Awards] के रूप में शामिल किया गया।
-
राजभाषा कीर्ति पुरस्कार
-भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा 14 सितम्बर 2015 को हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य पर रेल मंत्रालय को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार के रूप में सम्मानित किया गया।
-
गांधी शांति पुरस्कार
-वर्ष 2014 के लिये भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरा) को माननीय राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
-
वीरता पुरस्कार 2015
-वर्ष 2015 के लि ये 15 अगस्त 2015 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा वीरता पुरस्कार प्रदान किया गया जिसके अंतर्गत शौर्य चक्र – कर्नल मनीन्द्र नाथ राय (मरणोपरांत) एवं अन्य शहीद, तथा कीर्ति चक्र कर्नल संजेनबाम, सूबेदार राजेश कुमार को प्रदान किया गया।
-
हिन्दी रत्न सम्मान
-वरिष्ठ लेखक रंगनाथ रामदयाल तिवारी को 02 अगस्त, 2015 को हिन्दी रत्न सम्मान [Hindi Ratna Awards] से सम्मानित किया गया।
-
संस्कृत साहित्य सम्मान
-विश्व भारती पुरस्कार-आचार्य समयत्न शुक्ल एवं महर्षि व्यास पुरस्कार-प्रभुनाथ द्विवेदी व शशि तिवारी को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा लखनऊ में संस्कृत साहित्य [Sanskrit Literature Awards] प्रदान किया गया।
-
राजभाषा शील्ड प्रतियोगिता
-पंजाब नेशनल बैंक आॅफ इंडिया (पीएनबी) को राजभाषा शील्ड प्रतियोगिता में उनके द्वारा राजभाषा हिन्दी का सर्वश्रेष्ठ प्रयोग हेतु पुरस्कृत किया गया।
-
साहित्य शिरोमणी सम्मान
-साहित्य क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान देने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार ने श्री गोपाल दास नीरज को साहित्य शिरोमणी सम्मान [Sahitya Shiromani Awards] से सम्मानित किया गया। इन्हें राष्ट्र रत्न सितार ए-हिन्द‘‘ उपाधि से नवाजा गया।
-
ज्ञानपीठ फेलोशीप 2015
-वर्ष की 70वेंज्ञानपीठ पुरस्कार युवा कवि यतीन्द्र मिश्र एवं वरिष्ठ कवि मदन कश्यप को ज्ञानपीठ फेलोशीप 2015 से नवाजा गया।
-
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
-भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता एवं फिल्म निर्माता शशि कपूर को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार [Dadasaheb Phalke Awards] से वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली द्वारा दिनांक 10 मई 2015 को प्रदाय किया गया।
-
भारत रत्न सम्मान
-वर्ष 2015 मे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी (घर पर) एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित मदन मोहन मालवीय (मरोणोपरांत) राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा राष्ट्रपति भवन में सम्मान पूर्वक भारत रत्न [Bharat Ratna] से सम्मानित किया गया।
-
भाषा सम्मान पुरस्कार
-साहित्य अकादमी द्वारा 11 मार्च 2015 को जसपाल सिंह एवं बसंत निर्गुण को भाषा सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
-
50वाॅ ज्ञानपीठ पुरस्कार
-यह पुरस्कार वर्ष 2014 के लिये प्रसिद्ध साहित्यकार भालचन्द्र नेमाड़े को मराठी भाषा के लिये प्रदान किया गया।
-
49वाॅ ज्ञानपीठ पुरस्कार
-यह पुरस्कार प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार केदारनाथ सिंह को हिन्दी साहित्य के लिये प्रदान किया गया।
-
48वाॅ ज्ञानपीठ पुरस्कार
-यह पुरस्कार वर्ष 2012 के लिये प्रसिद्ध साहित्यकार डाॅ रावुरी भारद्वाज को तेलगू साहित्य/भाषा के लिये प्रदान किया गया।
-
अशोक चक्र
-66वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति महोदय द्वारा मेजर मुकंुद वरदराजन और नायक नीरज कुमार सिंह को सवौच्च सैन्य सम्मान अशोक चक्र [Ashok Chakra] से सम्मानित किया गया।
-
व्यास सम्मान 2014
-24वें व्यास सम्मान वर्ष 2014 के लिये हिन्दी के प्रख्यात लेखक डाॅ0 कमल किशोर गोयनका को उनके प्रेमचन्द्र की कहानियों के अध्ययन के लिये दिया गया।
-
साहित्य अकादमी पुरस्कार
वर्ष 2014 के लिये प्रख्यात साहित्यकार पद्म श्री डाॅ. रमेश चन्द्र शाह को उनके उपन्यास ‘विनायक‘‘ एवं मुनव्वर राणा (उर्दु) को काव्य संग्रह ‘‘शहदाबा‘‘ के लिये साहित्य अकादमी पुरस्कार [Sahitya Akadami Awards] से सम्मानित किया गया।
◄ इन्हें भी पढ़ें ►
[1] सभी राष्ट्रीय पुरस्कार एवं प्राप्तकर्ता प्रश्नोत्तरी
[2] सभी पद्म पुरस्कार 2018 (Padma Awards): पद्मविभूषण, पद्मभूषण, पद्मश्री पुरस्कार एवं उनके प्राप्तकर्ता
[3] छत्तीसगढ़ की अब-तक के पदमश्री, पदमविभूषण पुरुस्कार प्राप्तकर्ता
[4] सभी छत्तीसगढ़ का इतिहास (CG History Gk) प्रश्नोत्तरी
[5] सभी भारतीय इतिहास सम्बन्धी प्रश्नोत्तरी (Ancient Indian History Question Quiz)
[6] सभी भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण सवाल एवं प्रश्नोत्तरी
[7] सभी कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान (Computer Gk) संबंधी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
[8] सभी हिंदी व्याकरण (Hindi Grammar) सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
[9] सभी भारतीय भूगोल सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी [Geography of India Gk Quiz in Hindi ]
[10] सभी जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान [Biology Gk Quiz in Hindi]