छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (नवंबर 2023) | CG Current Affairs November 2023 in Hindi – प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले छत्तीसगढ़ के माह नवंबर संबंधी समसामयिकी घटनाचक्र (करेंट अफेयर्स) की जानकारी प्रश्नोत्तरी के रूप में दी गई है।
सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ घटनाचक्र (1 नवंबर से 30 नवंबर 2023 तक) संबंधित प्रश्न और उत्तर इस प्रकार है:-

CG Current Affairs November 2023 | छत्तीसगढ़ घटनाचक्र नवंबर 2023
छत्तीसगढ़ समसामयिकी घटना चक्र (1 नवंबर से 30 नवंबर 2023 तक) | CG Current Affairs of November 2023 in Hindi
Q.1. 37वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ की तीरदांजी पुरूष टीम ने कौन सा पदक हासिल किया है?
[A] स्वर्ण पदक
[B] रजत पदक
[C] कांस्य पदक
[D] कोई नहीं
[C] कांस्य पदक (छ.ग. का 13वां पदक, आयोजन- गोवा)
Q.2. छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना का शुभारंभ कब किया गया?
[A] 22 सिमंबर 2023
[B] 23 सितंबर 2023
[C] 25 सितंबर 2023
[D] 27 सितंबर 2023
[C] 25 सितंबर 2023 (बिलासपुर जिला ग्राम परसदा ‘सकरी‘ में)
Q.3. कोटरी नदी के किस सहायक नदी में सोने के कण पाये गये है?
[A] भूस्की नदी
[B] पतकसा नदी
[C] दोनों नदी में
[D] कोई नहीं
[C] दोनों नदी में (कांकेर जिले बहने वाली सहायक नदी, दुर्गकोंदल विकासखंड के तुमड़ीसूर क्षेत्र में 240 हेक्टेयर में सोने की खदानें है. ‘रेत से सोना निकालने का कार्य ‘धनवाफुलचुर परिवार ‘उपनाम-सोनझरिया‘ । दुर्गकोंदल के ग्राम पड़गाल से निकलने वाली नदी भूस्की नदी जो पतकसा नदी से मिलती है, दुर्मूकोंदल के हाहालद्दी पहाड़ी से निकलती है और आंधेवाड़ा में कोटरी नदी में मिल जाती है)
Q.4. बीसी बैंक सखी जिन्हें दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सेवा पहंुचाने में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया?
[A] खेमेश्वरी तिवारी
[B] दुलारी साहू
[C] रामकुंवर यादव
[D] मालावती देवांगन
[A] खेमेश्वरी तिवारी (छ.ग. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहार‘ अंतर्गत गरियाबंद जिला के धुखागुड़ी पंचायत की बीसी सखी)
Q.5. छत्तीसगढ़ के खनिज राजस्व में राज्य स्थापना वर्ष की तुलना में कितने गुना की वृद्धि हुई है?
[A] 10 गुना
[B] 30 गुना
[C] 35 गुना
[D] 50 गुना
[B] 30 गुना (वर्ष 2022-23 में लगभग 13000 करोड़ रूपए की खनिज राजस्व प्राप्ति- छ.ग. राज्य के जीसीडीपी के खनिज संसाधन का 11 प्रतिशत)
Q.6. इंडिया स्कूल रैंकिंग में छत्तीसगढ़ के किस स्कूल को नंबर 1 स्थान दिया गया है?
[A] ब्राइटन इंटरनेशनल स्कूल रायपुर
[B] स्वामी आत्मानंद स्कूल दुर्ग
[C] सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिलासपुर
[D] स्वामी आत्मानंद स्कूल रायपुर
[A] ब्राइटन इंटरनेशनल स्कूल रायपुर
> इन्हें भी पढ़ें <
छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (अक्टूबर 2023)













