CGPSC Prelims Exam 2013 GS Paper– छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, रायपुर द्वारा आयोजित वर्ष 2013 का छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा (CGPSC Prelims Exam) में आये हुए छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान (CG Gk) और भारतीय सामान्य ज्ञान (Indian Gk), सम-सामयिक घटनाचक्र (Current Affairs) संबंधी: सामान्य अध्ययन (General Studies Previous Year Questions Papers) पी.एस.सी. प्रश्न पत्र प्रश्नोत्तरी (Old Question Paper I & II) –
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा, 2013 – सामान्य अध्ययन (GS Paper) प्रश्न पत्र
Q. छत्तीसगढ़ राज्य की “विधानसभा का प्रथम सत्र” कब सम्पन्न हुआ था ?
[A] 5 नवम्बर, 2000 से 9 नवम्बर, 2000
[B] 1 दिसम्बर, 2000 से 6 दिसम्बर, 2000
[C] 14 दिसम्बर, 2000 से 19 दिसम्बर, 2000
[D] 17 दिसम्बर, 2000 से 24 दिसम्बर, 2000
Q. छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के संबंध में कौन सा कथन सत्य नहीं है ?
[A] जनजातीय समाज पितृसत्तात्मक है
[B] जनजातियों में गणचिन्ह (Totem) का विशेष महत्तव है
[C] जनजातीय समाज में स्त्रियाँ गौरवान्वित होती हैं
[D] जनजातीय समाज में अनेक देवाताओं की पूजा होती है
[E] जनजातीय समाज मातृसत्तात्मक होता है
Q. “छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (C.S.I.D.C)” द्वारा प्रायोजित औद्योगिक विकास केन्द्र रायपुर जिले में किस स्थान पर “नहीं” हैं ?
[A] उरला
[B] सिलतरा
[C] तिफरा
[D] भनपुरी-रावाभाटा
Q. “छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (C.S.I.D.C.)” द्वारा प्रायोजित “एकीकृत अधोसंरचना विकास केन्द्र” किस स्थान में “नहीं” है ?
[A] बिरकोनी
[B] हरिनछपरा
[C] नयनपुर
[D] बोरई
Q. कौन सा कथन “छत्तीसगढ़ की कृषि अर्थव्यवस्था (CG Agriculture)” के संबंध में सत्य “नहीं” है ?
[A] छत्तीसगढ़ की कृषि आजीविका प्रधान है
[B] राज्य का अधिकतम जनभार कृषि पर है
[C] कृषि में खाद्यान्नों की प्रधानता है
[D] कृषि भूमि छोटे-छोटे खेतों में बटी हुई है
[E] प्रति हेक्टेयर धान का उत्पादन सर्वाधिक है
Q. सिंचाई की “कोडार परियोजना” छत्तीसगढ़ के किस जिले में हैं ?
[A] गरियाबंद
[B] बिलासपुर
[C] महासमुंद
[D] रायगढ़
Q. छत्तीसगढ़ (CG State) में निम्नलिखित “महाकाव्य (Epic)” लिखे गये है –
(1) श्रीराम कथा (2) श्रीकृष्ण कथा (3) श्रीमहाभारत कथा (4) महाभारत चक्रव्यूह
कूट
[A] 1, 2 और 3
[B] 2, 3 और 4
[C] 1, 2 और 4
[D] 1, 3 और 4
Q. छत्तीसगढ़ “नाचा” के प्रवर्तक कौन थे ?
[A] केदार यादव
[B] रामचंद्र देशमुख
[C] दुलारसिंह मंदराजी
[D] भैयालाल हेडाऊ
Q. कौन सा नृत्य “छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य (Chhattisgarh Folk Dance)” नहीं है ?
[A] सुआ नृत्य
[B] पंथी नृत्य
[C] राई नृत्य
[D] राउत नाचा
Q. “तारे के लिए” छत्तीसगढ़ी में जनउला (पहेली) क्या है ?
[A] पांच भाई के, एके अंगना
[B] रात मां गरु, दिन मां हरु
[C] जादा मीठा मा कीरा परय
[D] पर्रा भर लाई, गगन भर छाई
Q. “लज्जित होना” के लिए “छत्तीसगढ़ी मुहावरा (CG Idiom)” क्या है ?
[A] चित ले उतरना
[B] छेरिया होना
[C] खटिया उसलना
[D] दाँत निपोरना
Q. छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक “अरण्य क्षेत्र” किस वन का है ?
[A] साल वन
[B] सागौन वन
[C] मिश्रित वन
[D] बाँस वन
Q. कौन सा “राष्ट्रीय उद्यान” छत्तीसगढ़ में नहीं है ?
[A] इन्द्रावती
[B] कांगेर घाटी
[C] काजीरंगा
[D] गुरु घासीदास
Q. देश के “खनिज उत्पादक” राज्यों में छत्तीसगढ़ किस स्थान पर है ?
[A] प्रथम
[B] द्वितीय
[C] तृतीय
[D] चतुर्थ
Q. छत्तीसगढ़ में कोयला उत्पादन में कौन सा जिला प्रथम है ?
[A] कोरबा
[B] कोरिया
[C] बिलासपुर
[D] सरगुजा
Q. राज्यपाल, राज्य की विधानसभा को सम्बोधित करेंगे, संबंधी प्रावधान भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में हैं ?
[A] अनुच्छेद 172
[B] अनुच्छेद 176
[C] अनुच्छेद 182
[D] अनुच्छेद 183
Q. जनगणना 2011 के अनुसार, किन जिलों में महिलाओं की संख्या पुरूषों की संख्या से अधिक है ?
[A] नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जशपुर
[B] कांकेर, महासमंुद, रायगढ़, कबीरधाम
[C] दंतेवाड़ा, महासमुंद, बस्तर, राजनांदगांव
[D] धमतरी, जशपुर, नारायणपुर, बीजापुर
Q. किस जनजाति को छत्तीसगढ़ सरकार ने विशेष पिछड़ी जनजाति में अलग से शामिल किया है ?
[A] भुंजिया
[B] बिरहोर
[C] बैगा
[D] अबुझमाड़िया
Q. कौन सी जोड़ी सुमेलित नहीं है ? (छत्तीसगढ़ के संरक्षित स्मारक एवं जिले)
[A] कर्णेश्वर महादेव मंदिर समूह – धमतरी
[B] सिद्धेश्वर मंदिर – बलौदाबाजार भाटापारा
[C] फणिकेश्वरनाथ महादेव – गरियाबंद
[D] लक्ष्मणेश्वर मंदिर – मुंगेली
Q. छत्तीसगढ़ के निम्न स्थान उत्खनन के फलस्वरूप पर्यटन केंद्रों के रूप में जाने जाते हैं ?
(1) पचराही (2) महेश्पुर (3) नागपुरा (4) सिरपुर
सही उत्तर दीजिये –
[A] 1, 2 एवं 3
[B] 2, 3 एवं 4
[C] 1, 3 एवं 4
[D] 1, 2 एवं 4
Q. कौन सी जोड़ी (छत्तीसगढ़ी साहित्यकार एवं उनकी रचना) सुमेलित नहीं है ?
[A] पं. सुंदरलाल शर्मा – दानलीला
[B] मुकुटधर पाण्डेय – हीरू के कहिनी
[C] कुंजबिहारी चौबे – कछेरी
[D] पृथ्वीपाल तिवारी – नागलीला
[E] नरेन्द्रदेव वर्मा – छत्तीसगढ़ महतारी
Q. सुमेलित कीजिये (जनजातीय विवाह एवं वास्तविक नाम) –
जनजातीय विवाह:
(अ) क्रय विवाह (ब) सेवा विवाह (स) अपहरण विवाह (द) गन्धर्व विवाह
वास्तविक नाम:
(1) पारिंग धन (2) लमसेना (3) पायसोतुर (4) पोटा
कूट
[A] 1, 2, 3, 4
[B] 2, 3, 4, 1
[C] 3, 4, 1, 2
[D] 4, 3, 1, 2
Q. निम्न कथन पढ़िये –
(1) बस्तर की जनजाति में “भतरा नाट” प्रचलित है
(2) भतरा नाट का कथावस्तु पौराणिक घटनाएँ है
(3) भतरा नाट में सभी कलाकार पुरूष होते हैं
सही उत्तर चुनिये –
[A] 1, 2 एवं 3 सही
[B] 1 एवं 2 सही
[C] 1 एवं 3 सही
[D] केवल 1 सही
Q. कौन सी जोड़ी (जनजाति एवं युवागृह) सुमेलित है ?
[A] गोण्ड – घोटुल
[B] मुरिया – बेलोआ
[C] उरांव – धुमकुरिया
[D] कमार – लहुरा
Q. बस्तर की परम्परागत शिल्पकला के प्रसिद्ध शिल्पकर कौन हैं ?
[A] नर्मदा सोनसाय
[B] बेलगूर मण्डावी
[C] आनंद सिंह श्याम
[D] जयदेव बघेल
Q. अबूझमाड़िया आदिवासियों का प्रमुख पर्व है ?
[A] गोंचा
[B] घेरसा
[C] कक्सार
[D] करमा
Q. बिलासपुर में “भारत छोड़ो आंदोलन (Quit India Movement)” के नेता थे –
(1) ठाकुर छेदीलाल (2) जयनारायण पाण्डेय (3) यदुनंदन प्रसाद श्रीवास्तव (4) राजकिशोर वर्मा
कूट
[A] 1, 2 एवं 3
[B] 2, 3 एवं 4
[C] 1, 3 एवं 4
[D] 1, 2 एवं 4
Q. छत्तीसगढ़ के किन जिलों की सीमा “दूसरे राज्यों को स्पर्श” नहीं करती है ?
[A] सरगुजा, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, धमतरी
[B] बालोद, बेमेतरा, कोरबा, जांजगीर-चांपा
[C] जशपुर, रायपुर, दंतेवाड़ा, दुर्ग
[D] सूरजपुर, राजनांदगांव, बीजापुर, महासमुुंद
Q. कौन सा भौतिक भाग छत्तीसगढ़ में “सर्वाधिक क्षेत्र” घेरता है ?
[A] शिवनाथ मैदान
[B] हसदेव मैदान
[C] महानदी मैदान
[D] शंखिनी-डंकिनी मैदान
Q. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार किस जिले में “नगरीय जनसंख्या” का प्रतिशत सबसे कम है ?
[A] कबीरधाम
[B] बीजापुर
[C] जशपुर
[D] कांकेर
Q. सुमेलित कीजिये –
जिला :
(अ) जांजगीर-चांपा (ब) नारायणपुर (स) दुर्ग (द) बिलासपुर
जनसंख्या का घनत्व:
(1) 391 (2) 421 (3) 322 (4) 20
कूट:
[A] 1, 3, 4, 2
[B] 2, 4, 1, 3
[C] 4, 2, 3, 1
[D] 3, 1, 2, 4
Q. “गुप्त वंश” के शासकों का क्रम से लगाएं –
(1) चन्द्रगुप्त (2) समुद्रगुप्त (3) चन्द्रगुप्त-II (4) कुमारगुप्त (5) स्कन्दगुप्त
कूट:
[A] 1, 4, 3, 5, 2
[B] 2, 1, 3, 5, 4
[C] 1, 3, 4, 2, 5
[D] 1, 2, 3, 4, 5
Q. “नील क्रांति” का नेतृत्व किसने किया था ?
[A] बुधु भगत एवं झिंदारी मानकी
[B] दीनबंधु मित्रा एवं मधूसूदन दत्त
[C] बिरसा मुण्डा एवं गया मुण्डा
[D] दिगम्बर बिस्वास एवं विष्णु चरण बिस्वास
Q. सुमेलित (आंदोलन नाम एवं संबंधी कारण) कीजिये –
आंदोलन:
(अ) मार्ले-मिण्टो सुधार (ब) साइमन कमीशन (स) चैरी-चैरा कांड (द) दाण्डी मार्च
संबंधी कारण:
(1) देशव्यापी आंदोलन (2) असहयोग आंदोलन वापसी (3) साम्प्रदायिक निर्वाचन (4) नमक कानून का विरोध
कूट
[A] 3, 4, 1, 2
[B] 3, 1, 2, 4
[C] 2, 3, 4, 1
[D] 4, 1, 2, 3
Q. “नटराज”की प्रसिद्ध “कांस्य-कलाकृति” किस कला का एक विशिष्ट उदाहरण है ?
[A] चोल कला
[B] गान्धार कला
[C] मथुरा कला
[D] मौर्य कला
Q. किस वायसराय के काल में “सफेद विद्रोह” हुआ था ?
[A] लाॅर्ड कर्जन (George Curzon)
[B] लाॅर्ड मिण्टो (Lord Minto)
[C] लाॅर्ड कैनिंग Lord Charles Canning)
[D] लाॅर्ड हार्डिंग (Charles Hardinge)
Q. सर्पदंश का प्रभाव शरीर के किस अंग पर सबसे पहले होता है ?
[A] नाड़ी मंडल पर
[B] मस्तिष्क पर
[C] रक्त संचार पर
[D] फेफड़ों पर
Q. मानव त्वचा है ?
[A] एक कोशिका
[B] एक ऊतक
[C] एक अंग
[D] ये सभी
Q. “इन्सुलिन” स्त्रावित होता है
[A] स्प्लीन द्वारा
[B] गोनेड द्वारा
[C] यकृत द्वारा
[D] पैन्क्रियाज द्वारा
Q. “रंग-अंध व्यक्ति” इनमें से किन रंगों का भेद नहीं कर सकता है ?
[A] पीला और हरा
[B] काला और नीला
[C] लाल और हरा
[D] नीला और हरा
Q. “मानव जींस (Human Genome)” इनसे बने होते हैं ?
[A] न्यूक्लिक एसिड्स
[B] प्रोटिन्स
[C] कार्बोहाइड्रेट्स
[D] लिपिड्स
Q. छत्तीसगढ़ के किस जिले में “लौह अयस्क” का सबसे अधिक उत्पादन होता है ?
[A] दंतेवाड़ा
[B] बस्तर
[C] कांकेर
[D] दुर्ग
Q. छत्तीसगढ़ के किस जिले में सबसे अधिक “चूना-पत्थर” का उत्पादन होता है ?
[A] महासमुंद
[B] धमतरी
[C] रायपुर
[D] रायगढ़
Q. कौन सी जोड़ी (औद्योगिक क्षेत्र एवं संबंधी जिला) सुमेलित नहीं है ?
[A] सिलतरा – रायपुर
[B] बोरई – दुर्ग
[C] सिरगिट्टी – बिलासपुर
[D] अंजनी – रायगढ़
Q. “माधवी मुद्गल” किस “नृत्य विधा (Dance Form)” से जुड़ी है ?
[A] कथकली
[B] कथक
[C] ओडिसी
[D] भरतनाट्यम
Q. किस संत ने “अद्वैतवाद का प्रतिपादन” किया ?
[A] शंकराचार्य
[B] रामानंद
[C] कबीर
[D] चैतन्य
Q. “दण्डकारण्य परियोजना” में सम्मिलित राज्य है ?
[A] उत्तर प्रदेश, कर्नाटक एवं महाराष्ट्र
[B] तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश एवं कर्नाटक
[C] आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं ओड़िसा
[D] आंध्रप्रदेश, केरल एवं तमिलनाडु
Q. कौन सी श्रृंखला “कश्मीर घाटी” को “सिन्धु घाटी” से अलग करती है ?
[A] धौलाधार
[B] ग्रेट हिमालयन
[C] पीर पंजाब
[D] कोई नहीं
Q. भारत में स्थित “प्राचीनतम समूह की चट्टान” है ?
[A] दक्कन ट्रैप्स
[B] कड़प्पा तंत्र
[C] विन्ध्य तंत्र
[D] आर्कियन तंत्र
Q. मार्च 2013 में ब्रिक्स का पांचवा सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था ?
[A] ब्राजीलिया
[B] नई दिल्ली
[C] सान्या
[D] डरबन
Q. 60वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किन दो अभिनेताओं को दिया गया ?
[A] अन्नू कपूर और इनफान खान
[B] अन्नू कपूर एवं विक्रम गोखले
[C] इरफान खान एवं विक्रम गोखले
[D] शिवाजी पाटिल एवं इरफान खान
Q. वर्तमान में (2013) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कप्तान किसे बनाया गया था ?
[A] हरमनप्रीत कौर
[B] मिताली राज
[C] अर्चना दास
[D] पूनम राउत
Q. सुमेलित कीजिये-
(अ) काॅस्मोलाॅजी (1) पुष्पों का अध्ययन
(ब) एकोलाॅजी (2) स्नायु तन्तुओं का अध्ययन
(स) एन्थोलाॅजी (3) ब्रम्हाण का अध्ययन
(द) पोमोलाॅजी (4) फलों का अध्ययन
(इ) न्यूरोलाॅजी (5) पर्यावरण का अध्ययन
[B] 2, 4, 1, 5, 3
[C] 5, 1, 3, 2, 4
[D] 3, 5, 1, 4, 2
Q. “परम” एक उदाहरण है ?
[A] सुपर कम्प्यूटर
[B] लैपटाॅप
[C] पी.डी.ए
[D] पी.सी.
Q. भारतीय संविधान के किस भाग को सामान्य बहुमत से संशोधित नहीं कर सकते ?
[A] नया राज्य बनाना
[B] राष्ट्रपति के निर्वाचन की प्रक्रिया
[C] संघ या राज्य की सरकारी भाषा
[D] संसद की न्यूनतम उपस्थिति (कोरम)
Q. भारतीय संविधान में एक व्यक्ति अपनी नागरिकता खोदेगा यदि –
[A] वह नागरिकता का स्वेच्छा से परित्याग कर दे
[B] सरकार उसकी नागरिकता वापस ले ले
[C] वह स्वेच्छा से अन्य देश की नागरिकता ले ले
[D] उपरोक्त सभी
Q. भारत के राष्ट्रपति अपना त्याग-पत्र किसको सौंपते हैं ?
[A] उप राष्ट्रपति को
[B] मुख्य न्यायाधीश को
[C] लोकसभा अध्यक्ष को
[D] प्रधानमंत्री को
Q. 02 अक्टूबर, 1959 को भारत में पंचायती राज का शुभारंभ कहाँ पर किया गया था ?
[A] नागौर (राजस्थान)
[B] राजमुन्दरी (आंध्रप्रदेश)
[C] सीतामढ़ी (बिहार)
[D] अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)
Q. भारत में उप राष्ट्रपति के निर्वाचन से संबंधित विवाद को कौन तय करता/करते हैं ?
[A] राष्ट्रपति
[B] निर्वाचन आयोग
[C] सर्वोच्चय न्यायालय
[D] राज्यसभा अध्यक्ष
Q. सुमेलित कीजिये (छत्तीसगढ़ के प्राचीन राजवंश एवं शासक)-
छत्तीसगढ़ के प्राचीन राजवंश:
(अ) राजर्षितुल्यकुल (ब) शरभपुरीय (स) पाण्डु वंश (द) नलवंश
शासक:
(1) महाशिव गुप्त (3) भीमसेन (3) भवदत्त वर्मन (4) प्रसन्नमात्र
कूट
[A] 3, 1, 4, 2
[B] 2, 4, 1, 3
[C] 1, 3, 2, 4
[D] 4, 2, 3, 1
Q. कलचुरी शासकों ने रतनपुर से राज किया –
(1) जाजल्लदेव -I (2) पृथ्वीदेव -II (3) प्रतापमल्ल (4) रत्नदेव-II
इन शासकों का क्रम निर्धारित कीजिए –
कूट
[A] 3, 2, 4, 1
[B] 4, 1, 3, 2
[C] 2, 3, 4, 1
[D] 1, 4, 2, 3
Q. कौन सा युग्म सुमेलित है ?
[A] वीरनारायण सिंह – सिडवेल की हत्या
[B] कण्डेल नहर सत्याग्रह – पं. सुंदरलाल शर्मा
[C] बीएनसी मिल मजदूर हड़ताल – नारायणराव मेघावाले
[D] ‘‘छत्तीसगढ़ मित्र‘‘ का प्रकाशन – वामनराव लाखे
Q. गाँधीजी का सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ रायपुर आगमन किस तिथि को हुआ ?
[A] 18 दिसम्बर, 1920
[B] 19 दिसम्बर, 1920
[C] 20 दिसम्बर, 1920
[D] 21 दिसम्बर, 1920
Q. निम्न कथनों को पढ़िये –
(1) सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान छत्तीसगढ़ में जंगल सत्याग्रह हुए।
(2) छत्तीसगढ़ में सविनय अवज्ञा आंदोलन शांतिपूर्ण रहा।
(3) नवागांव-रुद्री जंगल सत्याग्रह में पुलिस ने गोली चालन किया।
…..कौन से कथन सही है/हैं ?
[B] केवल 2
[C] 1, 2 एवं 3
[D] 1 एवं 3
Q. छत्तीसगढ़ सरकार ने अहिंसा और गौ-रक्षा के लिए कौन सा सम्मान स्थापित किया है ?
[A] मिनीमाता सम्मान
[B] यति यतनलाल सम्मान
[C] गुरु घासीदास सम्मान
[D] पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान
Q. वर्ष 2012 का ‘‘दानवीर भामाशाह सम्मान” किसे प्राप्त हुआ ?
[A] रमेश मोदी
[B] आर.एस. बारले
[C] रविशंकर व्यास
[D] रेहाना नियाजी
Q. छत्तीसगढ़ सरकार ने तकनीकी विद्यार्थियों को लैपटाॅप और टैबलेट वितरण का शुभारंभ कहाँ से किया ?
[A] भिलाई
[B] बिलासपुर
[C] राजनांदगांव
[D] रायपुर
Q. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश थे ?
[A] अनंग कुमार पटनायक
[B] डब्ल्यू. ए. शशांक
[C] एच.एल. दत्तू
[D] जगदीश भल्ला
Q. छत्तीसगढ़ सरकार की “ब्याज अनुदान योजना” के संबंध में कौन सा कथन सत्य है ?
[A] कृषकों के कर्ज के ब्याज पर अनुदान
[B] लघु एवं मध्यम उद्योगों को बैंकों से लिए गए सावधि ब्याज ऋण पर ब्याज अनुदान
[C] गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वालों को नगद सब्सिडी
[D] बड़े उद्योगों को ब्याज पर अनुदान
Q. तपेदिक रोग (Tuberculosis Disease) का कारण है –
[A] विषाणु
[B] जीवाणु
[C] कवक
[D] प्रोटोजोआ
Q. ग्लोबल वार्मिंग की स्थिति वातावरण में किस गैस की गहनता से पैदा होती है ?
[A] आॅक्सीजन (O)
[B] कार्बन डाइआक्साइड (CO2)
[C] हाइड्रोजन (H)
[D] नाइट्रोजन (N)
Q. आजकल वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की सघनता की मात्रा PPM (Parts Per Million) में लगभग कितनी है ?
[A] 250
[B] 300
[C] 360
[D] 400
Q. “क्लाइमेट” शब्द किस भाषा से लिया गया है ?
[A] अंग्रेजी
[B] लैटिन
[C] ग्रीक
[D] जर्मन
Q. अतिहानिकारक अल्ट्रावाॅयलेट किरणें (UV) कौन सी हैं ?
[A] UV -A
[B] UV -D
[C] UV -C
[D] UV -F
Q. छत्तीसगढ़ राज्य के मंत्रियों के वेतन भत्तों के संबंध में निर्णय लेने के लिए कौन अधिकृत हैं ?
[A] मुख्यमंत्री
[B] मन्त्रिमंडल
[C] राज्यपाल
[D] विधानसभा
Q. विभाग, जो छत्तीसगढ़ राज्य में किसी भी मंत्री के अधीन नहीं है ?
[A] स्कूल शिक्षा
[B] गृह
[C] सिंचाई
[D] लोक निर्माण
Q. छत्तीसगढ़़ राज्य में कौन सा पद (आफिशियल पोजीशन) किसी भी व्यक्ति द्वारा वर्तमान में धारित नहीं हैं ?
[A] संसदीय सचिव
[B] विशेष सचिव
[C] संयुक्त सचिव
[D] उपमंत्री
Q. छत्तीसगढ़ में कौन सा जिला मुख्यालय नहीं है ?
[A] बलौदा बाजार
[B] जशपुर
[C] कांकेर
[D] बालोद
Q. किस कंपनी ने वर्ष 2004 में “भारत एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड” के 51 प्रतिशत शेयर प्राप्त किए ?
[A] एल एण्ड टी
[B] अम्बुजा
[C] जिंदल
[D] स्टारलाइट
Q. सुमेलित (छत्तीसगढ़ के पद्मश्री सम्मानित व्यक्ति एवं प्राप्ति वर्ष) कीजिये –
व्यक्ति:
(अ). डाॅ. सुरेन्द्र दुबे (ब) डाॅ. महादेव प्रसाद पाण्डे (स) पुखराज बाफना (द) भारतीय बंधु
प्राप्ति वर्ष:
(1) 2007 (2) 2010 (3) 2011 (4) 2012
कूट
[A] 1, 2, 3, 4
[B] 2, 1, 3, 4
[C] 3, 1, 2, 4
[D] 4, 1, 3, 2
Q. भारत में किस वस्तु श्रेणी पर खाने का व्यय सर्वाधिक तेजी से बढ़ रहा है ?
[A] दूध एवं उत्पाद
[B] दालें
[C] अनाज
[D] सब्जियाँ
Q. भारत में एच.वाई.वी. उन्नत बीज की किस्म किसके द्वारा प्रारंभ की गई ?
[A] जवाहरलाल नेहरू
[B] महालनोबिस
[C] नाॅर्मन बोरलाॅग
[D] वी. कुरियन
Q. वैट (VAT) किस प्रकार का कर है ?
[A] प्रत्यक्ष (Direct)
[B] अप्रत्यक्ष (Indirect)
[C] वैकल्पिक (Alternative)
[D] (A) एवं (C) दोनों
Q. बाॅम्बे स्टाॅक एक्सचेंज (BSE) का क्या सूचकांक है ?
[A] डाऊ जोन्स (Dow Jones)
[B] निफ्टी 50 (Nifty 50)
[C] एस एण्ड पी
[D] कोई नहीं
Q. वर्ष 2013 के प्रारंभ में सम्पन्न हुई भारत-आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरिज में “मैन ऑफ दी सीरीज” किसे घोषित किया गया ?
[A] एम.एस. धोनी
[B] आर. जडेजा
[C] आर. अश्विन
[D] सी. पुजारा
Q. जास्कर पर्वत श्रेणी स्थित है ?
[A] जम्मू-कश्मीर
[B] उत्तरांचल
[C] असोम
[D] अरूणाचल प्रदेश
Q. भारत में सड़कों का घनत्व किस राज्य में सर्वाधिक है ?
[A] मध्य प्रदेश
[B] केरल
[C] उत्तर प्रदेश
[D] महाराष्ट्र
Q. किस स्थान पर लौह इस्पात का उद्योग नहीं है ?
[A] झरिया
[B] जमशेदपुर
[C] दुर्गापुर
[D] टाटानगर
Q. भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची किससे संबंधित है ?
[A] दल-बदल कानून
[B] संघ की भाषाएँ
[C] जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा
[D] विधायी कार्यो की सूची
Q. लोक लेखा समिति अपनी रिपोर्ट किसे सौंपती हैं ?
[A] राज्यसभा के सभापति को
[B] लोकसभा के अध्यक्ष को
[C] भारत के राष्ट्रपति को
[D] केन्द्रीय वित मंत्री को
Q. भारतीय संविधान के अंतर्गत मूल अधिकारों का संरक्षक कौन है ?
[A] संसद
[B] राष्ट्रपति
[C] न्यायपालिका
[D] मंत्रिमंडल
Q. भारत में राष्ट्रीय आय का आकलन कौन सी संस्था करती है ?
[A] रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
[B] योजना आयोग
[C] वित आयोग
[D] केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन
Q. भारत में बीमा क्षेत्र का नियमन कौन सी संस्था करती है ?
[A] डीएफएचआई
[B] सीआईआई
[C] सेबी
[D] आईआरडीए
Q. किस पंचवर्षीय योजना में भारत की कृषि वृद्धि दर सर्वाधिक रही है ?
[A] 9वीं पंचवर्षीय योजना
[B] 10वीं पंचवर्षीय योजना
[C] 8वीं पंचवर्षीय योजना
[D] चैथी पंचवर्षीय योजना
Q. वर्तमान (2013) में भारत के सकल पूंजी निर्माण का कितना अंश कृषि एवं संबंधित क्रियाओं से प्राप्त होता है ?
[A] लगभग 20 प्रतिशत
[B] लगभग 7 प्रतिशत
[C] लगभग 12 प्रतिशत
[D] लगभग 14 प्रतिशत
Q. हड़प्पा काल का “तांबे का रथ” किस स्थान से प्राप्त हुआ था ?
[A] कुनाल
[B] राखीगढ़ी
[C] दैमाबाद
[D] बनवाली
Q. अंग्रेज शासकों में से समाचार पत्रों पर से प्रतिबंध समाप्त करने का श्रेय किसे मिलता है ?
[A] लाॅर्ड विलियम बेंटिक
[B] चार्ल्स मेटकाॅफ
[C] लाॅर्ड मैकोले
[D] वारेन हेंस्टिंग
Q. “अणुव्रत” शब्द किस धर्म से जुड़ा है ?
[A] महायान बौद्ध
[B] हीनयान बौद्ध धर्म
[C] जैन धर्म
[D] लोकायत मत
Q. मथुरा की शिल्पकला के लिए किस पत्थर का प्रयोग होता है ?
[A] संगमरमर
[B] काला पत्थर
[C] लाल बलुआ पत्थर
[D] ग्रेनाइट
Q. सुमेलित कीजिये –
प्रतीक चिन्ह | संबंध |
---|---|
(अ) नन्दी | (1) दिव्य सफेद हाथी |
(ब) कल्पवृक्ष | (2) पवित्र गाय |
(स) ऐरावत | (3) शिव का साण्ड |
(द) कामधेनु | (4) स्वर्ग का वृक्ष |
सही कोड:
[A] 3, 4, 1, 2
[B] 1, 2, 3, 4
[C] 4, 3, 2, 1
[D] 3, 1, 2, 4
👇 इन्हें भी पढ़ें 👇
छत्तीसगढ़ी व्याकरण प्रश्न उत्तर – छ.ग. वन सेवा (संयुक्त) परीक्षा