अर्थशास्त्र क्या है? व उसके प्रकार, परिभाषा, उदाहरण

यहां प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले अर्थशास्त्र और अर्थव्यवस्था क्या है? (Economy and Economics in Hindi Notes) के बारे में जानकारी दी गई है। जिसमें अर्थशास्त्र की उत्पत्ति के साथ अर्थशास्त्रियों (Economists) द्वारा परिभाषित सम्पूर्ण अर्थशास्त्र की परिभाषा (Definition), उदाहरण एवं अर्थशास्त्र के प्रकार (Types of Economics) दी गई है।

साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था संबंधी प्रश्न और उत्तर (प्रश्नोत्तरी), Economics Questions and Answers (Economics Mcq) नीचे इस प्रकार है।

economics in hindi, basic economics in hindi, economics gk in hindi
What is Economics and Types of Ecomomics in Hindi

अर्थशास्त्र, वह शास्त्र है, जिसमें मनुष्य के उन कार्यो का अध्ययन किया जाता है। जिन्हें वे अपनी असीमित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सीमित साधनों अर्थात् धन को प्राप्त करने के संबंध में करता है।

ग्रीक भाषा के दो शब्द ‘Oiks‘ (घरेलू) और ‘Nemenien‘ (प्रबंधन) से मिलकर बना है। इस ग्रीक शब्द को हिन्दी में ‘गृहस्थी प्रबंधन‘ कहते हैं। अर्थात सन्धि विच्छेद करने पर यह दो शब्द –

  • अर्थ = धन
    शास्त्र = वैज्ञानिक अध्ययन
  • अर्थ + शास्त्र = अर्थशास्त्र (धन का विज्ञान/विज्ञानिक अध्ययन) 

‘एडम स्मिथ‘ (1723 से 1790) को सर्वप्रथम अर्थशास्त्र को परिभाषित करने के कारण उन्हें ‘अर्थशास्त्र का जनक’ (Father of Economics) कहा जाता है। सन् 1776 में एडम स्मिथ ने अपनी पुस्तक ‘The Wealth of Nations’ कहा।

अर्थशास्त्रियों (Economists) ने अर्थशास्त्र को निम्न प्रकार से परिभाषित किया है –

‘सामाजिक विज्ञान की वह शाखा, जिसमें वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन के विनिमय, वितरण एवं उपभाग का अध्ययन किया जाता है‘

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एडम स्मिथ ने प्रकाशित अपनी पुस्तक ‘An Enquiry into the Nature and the Causes of the Wealth of Nations‘ में अर्थशास्त्र को धन का विज्ञान माना है।

डाॅ. एल्फ्रेड मार्शल ने 1890 में प्रकाशित अपनी पुस्तक अर्थशास्त्र के सिद्धांत (Principles of Economics) में अर्थशास्त्र की कल्याण संबंधी परिभाषा देकर इसको लोकप्रिय बना दिया।

ब्रिटेन के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री लार्ड राबिन्स ने 1932 में प्रकाशित अपनी पुस्तक ‘An Essay on the Nature and Significance of Economics Science‘ में अर्थशास्त्र को दुर्लभता का सिद्धांत माना है।

इस संबंध में उनका मत है कि मानवीय आवश्यकताएं असीमित है तथा उनको पूरा करने के साधन सीमित है।

आधुनिक अर्थशास्त्री प्रो. सैम्यूल्सन (Prof. Samuelson) ने अर्थशास्त्र को विकास (Science of Growth) का शास्त्र कहा है।

इस प्रकार एडम स्मिथ की परिभाषा से धन, मार्शल की परिभाषा से दुर्लभता और सैम्यूअलसन की परिभाषा से आर्थिक विकास। इन सब अवधारणों को मिलाकर एक अच्छी अर्थशास्त्र की परिभाषा बनायी जा सकती है।

“अर्थशास्त्र वह शास्त्र है, जिसमें की आवश्यकताओं की अधिकतम संतष्ट करने या कल्याण बढ़ाने तथा आर्थिक विकास के लिए अनेक उपयोगों वाले सीमित साधनों के कुशलतम उपभोग, उत्पादन तथा विनिमय से संबंधित कार्यो का अध्ययन किया जाता है।”

ये अर्थशास्त्र यह मानव की आर्थिक गतिविधियों का अध्ययन करता है।

अर्थशास्त्र एक विषय है- व्यष्टि अर्थशास्त्र (Microeconomics) एवं समष्टि अर्थव्यवस्था (Macroeconomics)

अर्थशास्त्र के 02 (दो) प्रकार होते है (Types of Economics) –

  • व्यष्टि अर्थशास्त्र (Microeconomics)
  • समष्टि अर्थशास्त्र (Macroeconomics)

व्यष्टि अर्थशास्त्र क्या है? (Microeconomics in Hindi) – इसके अंतर्गत वैयक्तिक इकाईयों जैसे- व्यक्ति, परिवार, फर्म, उद्योगों एवं अनेक वस्तुओं व सेवाओं की कीमत आदि का अध्ययन व विश्लेषण किया जाता है।

  1. उपभोक्ता का सिद्धांत
  2. उत्पादक व्यवहार सिद्धांत
  3. कीमत निर्धारण
  4. कल्याण अर्थशास्त्र

इसके अंतर्गत यह जानने का प्रयास किया जाता है कि बाजारों में व्यक्तियों की अंतःक्रिया द्वारा वस्तुओं तथा सेवाओं की मात्राओं और कीमते किस प्रकार से निर्धारित होती है।

उदाहरण (Example) मांग एवं पूर्ति (basic economics in hindi)

समष्टि अर्थशास्त्र क्या है? (Macroeconomics in Hindi) – समष्टि अर्थशास्त्र के अंतर्गत अर्थव्यवस्था का संपूर्ण रूप अध्ययन किया जाता है।

जैसे– कुल राष्ट्रीय आय, कुल उपभोग, कुल मांग, कुल पूर्ति, कुल बचत, कुल विनियोग और रोजगार इत्यादि।

  1. राष्ट्रीय आय तथा रोजगार
  2. राजकोषिय तथा मौद्रिक नीतियां
  3. अपस्फीर्ति तथा स्फीति
  4. सरकारी बजट
  5. निमय दर और भुगतान शेष

इसके अंतर्गत कुल निर्गत, रोजगार तथा समग्र कीमत स्तर आदि समग्र उपायों पर अपना ध्यान केन्द्रीत करते हुए पुरी अर्थव्यवस्था को समझने का प्रयास करते हैं।

उदाहरण (Example)– सकल घरेलू उत्पाद, भुगतान संतुलन, बजट इत्यादि।

यह किसी देश या क्षेत्र विशेष में अर्थशास्त्र का गतित चित्र होता है यह किसी विशेष अवधि का होता है। अर्थव्यवस्था इस विषय का किसी क्षेत्र विशेष में सक्रिय स्वरूप है।  

उदाहरण (Example)– भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy), चीन अर्थव्यवस्था (China Economy) इत्यादि।

भारतीय अर्थव्यवस्था संबंधी पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (प्रश्नोत्तरी) | Indian Economics Questions and Answers in Hindi Quiz

Q. भारत में राष्ट्रीय आय का सबसे पहले आंकलन किसने किया था?
[A] रबीन्द्रनाथ टैगोर
[B] दादाभाई नौरोजी
[C] डॉ राजेन्द्र प्रसाद
[D] अली फ़ज़ल

[B] दादाभाई नौरोजी


Q. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की स्थापना कब हुई थी?
[A] 1 अप्रैल 1935
[B] 15 अगस्त 1953
[C] 2 नवंबर 1962
[D] 26 नवंबर 1951

[A] 1 अप्रैल 1935


Q. देश के 14 बड़े कमर्शियल बैंकों का राष्ट्रीयकरण (Commercial Banks Nationalization) कब हुआ?
[A] 1921
[B] 1955
[C] 1969
[D] 1991

[C] 1969


Q. भारत के तंबाकू (Tobacco) का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य कौन सा है?
[A] गुजरात
[B] उत्तर प्रदेश
[C] आंध्रप्रदेश
[D] महाराष्ट्र

[C] आंध्रप्रदेश


Q. भारत में हरित क्रांति (Green Revolution) की शुरूआत कब हुई थी?
[A] 1950-51
[B] 1956-57
[C] 1966-67
[D] काई नहीं

[C] 1966-67


Q. प्रथम पंचवर्षीय योजना (Five Year Plan) में प्राथमिकता दी गयी थी?
[A] उद्योगों को
[B] कृषि को
[C] सिंचाई को
[D] सेवा क्षेत्र को

[B] कृषि को


Q. ‘बुल्स और बीयर‘ (Bull and Bear) संबंधित है –
[A] नेटवर्किंग से
[B] शेयर बाजार से
[C] रेल्वे से
[D] क्रिकेट से

[B] शेयर बाजार से


Q. ‘सुरेश तेंडुलकर समिति‘ (Tendulkar Committee) किससे संबंधित है –
[A] केन्द्र राज्य संबंधों से
[B] गरीबी से
[C] पंचायती राज्य से
[D] मौलिक अधिकारों से

[B] गरीबी से


Q. ‘नाबार्ड’ (NABARD) की स्थापना कब हुई थी?
[A] 1921
[B] 1935
[C] 1982
[D] 1995

[C] 1982


Q. भारत की पहली औद्योगिक नीति (First Industrial Policy) कब बनी?
[A] 1947
[B] 1948
[C] 1950
[D] 1951

[B] 1948


Q. प्रसिद्ध पुस्तक ‘Economic Nightmare of India’ के लेखक कौन है?
[A] अमर्त्य सेन
[B] मनमोहन सिंह
[C] इंदिरा गांधी
[D] चरण सिंह

[D] चरण सिंह


Q. कौन सा बैंक पहले यूटीआई बैंक (UTI Bank) नाम से जाना जाता था?
[A] एचडीएफसी बैंक
[B] एक्सिस बैंक
[C] आईसीआईसीआई बैंक
[D] फेडरल बैंक

[B] एक्सिस बैंक


Q. भारत में सर्वाधिक लिग्नाइट कोयला (Lignite Coal) कहां पाया जाता है?
[A] उत्तरप्रदेश
[B] तमिलनाडु
[C] गुजरात
[D] मध्यप्रदेश

[B] तमिलनाडु


Q. भारत में किस उद्योग (Industries) में सर्वाधिक लोग कार्यरत है?
[A] लौह उद्योग
[B] चीनी उद्योग
[C] कपड़ा उद्योग
[D] सीमेंट उद्योग

[C] कपड़ा उद्योग


Q. यूरेनियम की खानों (Uranium Mines) के लिए प्रसिद्ध है?
[A] जादूगोड़ा
[B] खजुराहो
[C] बालाघाट
[D] बस्तर

[A] जादूगोड़ा


Q. भारत में मान्यता प्राप्त ‘स्टॉक एक्सचेंज’ (शेयर बाजार) की संख्या कितनी है?
[A] 15
[B] 18
[C] 23
[D] 29

[C] 23


Q. राजा चेलैया समिति (Chelliah Committee) किससे संबंधित है?
[A] कर सुधार
[B] बैंकिंग प्रणाली में सुधार
[C] कृषि में सुधार
[D] कोई नहीं

[A] कर सुधार


Q. विश्व व्यापार संगठन (WTO) की स्थापना कब हुई?
[A] 1955
[B] 1983
[C] 1888
[D] 1995

[D] 1995


Q. द्वितीय पंचवर्षीय योजना (Second Five Year Plan) आधारित थी?
[A] फर्डिनेंड लपेप्स मॉडल पर
[B] हैरोड-डोमर मॉडल पर
[C] महालनोबिस मॉडल पर
[D] कोई नहीं

[C] महालनोबिस मॉडल पर


Q. सामुदायिक विकास कार्यक्रम (CDP) कब आरंभ हुआ था?
[A] 1948
[B] 1950
[C] 1952
[D] 1960

[C] 1952


Q. भिलाई, दुर्गापुर और राउरकेला में लौह इस्पात संयंत्र की स्थापना किस पंचवर्षीय योजना के दौरान की गई थी?
[A] पहली पंचवर्षीय योजना
[B] दूसरी पंचवर्षीय योजना
[C] तीसरी पंचवर्षीय योजना
[D] चौथी पंचवर्षीय योजना

[B] दूसरी पंचवर्षीय योजना


Q. भारत में किसने आमदनी (Income) पर कर (Tax) की शुरूआत की थी?
[A] लाॅर्ड डलहौजी
[B] लाॅर्ड मैकाले
[C] जेम्स विल्सन
[D] लाॅर्ड वेलेजली

[C] जेम्स विल्सन


Q. कौन सा कर अप्रत्यक्ष कर (Indirect Tax) होता है?
[A] आयकर (Income Tax) 
[B] संपत्ति कर (Property Tax)
[C] निगम कर (Corporation Tax)
[D] बिक्री कर (Sale Tax)

[D] बिक्री कर (Sale Tax)


Q. भारत में कृषि आयकर (Agricultural Income Tax) लगाया जाता है?
[A] राज्य सरकार द्वारा
[B] केन्द्र सरकार द्वारा
[C] स्थानीय सरकार द्वारा
[D] केन्द्र व राज्य सरकार दोनों द्वारा


[A] राज्य सरकार द्वारा


Q. कुरियर सेवा (Courier Service) से प्रतिस्पर्धा के लिए भारतीय डाक विभाग ने ‘द्रुत डाक सेवा‘ (Speed Post Service) कब आरंभ किया था?
[A] 1986
[B] 1990
[C] 1995
[D] 2000

[A] 1986


Q. प्रसिद्धि कृषि वैज्ञानिक नाॅर्मन बोरलाॅग (Norman Borlaug) किस देश के थे?
[A] भारत
[B] फ्रांस
[C] मेक्सिको
[D] ब्रिटेन

[C] मेक्सिको


Q. ‘भारतीय सब्जी शोध संस्थान (ICAR)’ कहां अवस्थित है?
[A] देहरादून
[B] नागपुर
[C] वाराणसी
[D] कोलकाता

[C] वाराणसी


Q. भारत में एग्रो-इकोलॉजिकल जोन (AEC) की संख्या कितनी है?
[A] 6
[B] 12
[C] 15
[D] 20

[D] 20


Q. भारत में सबसे अधिक दाल का उत्पादन (Pulses Production) किस राज्य में होता है?
[A] उत्तरप्रदेश
[B] मध्यप्रदेश
[C] गुजरात
[D] बिहार basic economics in hindi


[B] मध्यप्रदेश


Q. कौन सी महारत्न कंपनी (Maharatna Company) नहीं है?
[A] SAIL (Steel Authority of India Limited)
[B] PFC (Power Finance Corporation Limited)
[C] NTPC (National Thermal Power Corporation Limited)
[D] CIL (Coal India Limited)


[B] PFC (Power Finance Corporation Limited)


बीमा और वित्त संबंधी प्रश्न-उत्तर

Geography GkEconomics GkWorld Gk

# Basic Economics in Hindi

Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! मेरा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

12 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *