🎯 संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के प्रमुख अंग, मुख्यालय...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2026 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 Indian History...                         🎯 Indian Constitut...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

भारत के प्रमुख ऐतिहसिक युद्ध, लड़ाईयां

भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण युद्ध (लड़ाईयाँ) संबंधी वर्षवार जानकारी (Important Wars in Indian History Notes) – सम्पूर्ण भारतीय इतिहास में भारत के प्रमुख ऐतिहासिक युद्ध (Historical Wars of India) एवं विश्व में घटित युद्ध (लड़ाईयाँ) कब और किसके बीच (मध्य) होने वाले शासक एवं विजेता शासकों के नाम एवं युद्ध स्थान सहित, प्रमुख भारतीय युद्धों की सूची सहित जानकारी (Famous Indian War History in Hindi) नीचे इस प्रकार है:-

important wars in indian history, indian war history in hindi, list of indian wars, famous indian war list
Famous Indian Wars List in Hindi

प्रमुख भारतीय युद्धों की सूची (List of Important Wars in Indian History in Hindi)

  • यह युद्ध सम्राट अशोक और कलिंग के राजा (वर्तमान उड़ीसा) के बीच हुआ था।
  • सम्राट अशोक ने इसे जीत लिया, लेकिन इस युद्ध से उनका हृदय द्रवित हो गया। जिससे दुखी होकर उसने बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया।
  • पेशावर का युद्ध गजनी के तुर्क आक्रमणकारी महमूद गजनवी और पंजाब के ब्राम्हाण राजा जयपाल के बीच लड़ा गया। जिसमें राजा जयपाल पराजित हो गये थे।
  • यह युद्ध बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच उत्तरी भारत में 21 अप्रैल 1526 ई. को हुआ।
  • इसमें बाबर की विजय हुई और मुगल साम्राज्य की भारत में नींव पड़ी।
  • यह युद्ध बाबर और मेवाड़ के राणा सांगा के बीच राजस्थान (भरतपुर) के फतेहपुर सीकरी खानवा स्थल में हुआ।
  • बाबर ने राणा सांगा को हराकर राजपूतों को मनोबल गिरा दिया था।
  • यह युद्ध अकबर के जनरल बैरम खाँ तथा हेमू के बीच पानीपत के मैदान में हुआ था। इसमें हेमू की पराजय हुआ।
  • यह ऐतिहासिक युद्ध 18 जून 1576 ई. को अकबर की ओर से राजा मानसिंह और महाराणा प्रताप के बीच राजस्थान के उदयपुर के निकट हल्दीघाटी में हुआ था। इस युद्ध में महाराणा प्रताप पराजित हूए।
  • यह युद्ध अहमद शाह अब्दाली तथा मराणा शासकों के बीच हुआ। इसमें मराठों की पराजय से उनकी शक्ति क्षीण हो गयी।

इस प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध में एक तरफ ईस्ट इंडिया कंपनी और दूसरे पक्ष में मैसूर का शासक हैदरअली और हैदराबाद के निजाम थे।

  • इस भीषण युद्ध में हैदरअली तथा निजाम की जीत एवं अंग्रेजों की पराजय हुई।
  • इस युद्ध में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व सर जनरल स्मिथ द्वारा किया जा रहा था। जिसमें चंगामा और त्रिनोमली को जीत लिये।
  • बाद में हैदरअली द्वारा अंग्रेजों को पराजित कर उनकी सेना द्वारा मार्च 1769 ई. को मद्रास को तीन ओर से घेर लिया।
  • जहां अंग्रेजों ने मजबूर होकर 4 अप्रैल 1769 ई. को मद्रास की संधि की। 
  • यह युद्ध अंग्रेज और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के मध्य हुआ था। इसमें टीपू सुल्तान की पराजय हुई और उसे एक संधि करनी पड़ी।
  • यह युद्ध टीपु सुल्तान एवं अंग्रेजों के बीच हुआ। इस युद्ध में टीपु सुल्तान के हार से मुस्लिम शासन समाप्त हो गया।
  • यह युद्ध मराठों तथा अंग्रेजों के मध्य हुआ, जिसमें मराठा पराजित हुए। 
  • यह युद्ध अंग्रेजी सेनाओं और मराठों के मध्य हुआ। इसमें मराठों का शासन सदैव के लिए समाप्त हो गया और अंग्रेजों का शासन दक्षिण में पुरी तरह फैल गया।
  • यह युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था। टैंक युद्ध की दृष्टि से यह बहुत बड़ा युद्ध था। सुरक्षा परिषद् के प्रस्ताव द्वारा युद्ध विराम हुआ।
  • यह युद्ध बांग्लादेश को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ, जिसमें भारत की विजय हुई।
  • पाकिस्तान के 93000 सैनिकों ने भारत के मुक्त वाहिनी सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • पूर्वी पाकिस्तान, गांग्लादेश के नाम से एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।

प्रथम विश्व युद्ध का आरंभ आस्ट्रिया ने सर्विया पर आक्रमण करके किया क्योंकि सर्वियन ने ऑस्ट्रिया के ड्यूक फर्डिनेंड की हत्या कर दी थी।

  • आस्ट्रिया का साथ देने के लिये जर्मनी ने युद्ध में भाग लिया और सर्विया के साथ रूस आया।
  • रूस की सहायता के लिए ब्रिटेन तथा फ्रांस आए और बाद में अमेरिका ने भाग लिया।
  • जर्मनी की सहायता टर्की, बुल्गेकिरया तथा हंगरी ने की और मित्र राष्ट्रों की ओर से जापान बेल्जियम व इटली आ गए।
  • इस युद्ध में अनेक लड़ाईयाँ हुई। जिनमें कभी जर्मनी तथा उसके साथी जीते तथा कुछ में इंग्लैण्ड और उसके मित्र राष्ट्र।
  • प्रथम विश्व युद्ध में करीब 2.6 करोड़ व्यक्ति मारे गए, 2 करोड़ घायल हुए और 39 करोड़ अनाथ विधवा शरणार्थी बने। अन्त में जर्मनी की हार हुई, इसका बादशाह राज्य छोड़कर भाग गया।
  • सन् 1918 ई. में लगातार 4 वर्ष तक युद्ध के बाद युद्ध विराम पर हस्ताक्षर हुआ। यह हस्ताक्षर 14 सूत्री शर्तो के आधार पर हुआ।
  • इस प्रथम विश्व युद्ध के परिणामस्वरूप नये देश पोलैण्ड, चेकोस्लोवाकिया, युगोस्लाबिया, एसटोनिया, लियोनिया आदि देशों का निर्माण हुआ।

वर्साय की संधि के फलस्वरूप मित्र राष्ट्रों को राजनीतिक एवं आर्थिक लाभ मिला वही जर्मनी को आपार छति पहुंची और उसे अपमानित होना पड़ा। जर्मनी में घोर आर्थिक संकट पैदा हो गया।

  • इटली में मुसोलिनी तथा जर्मनी में हिटलर के समय में राष्ट्रवाद का उदय हुआ और वे फिर शक्तिशाली हो गए।
  • अपने राष्ट्र के लिए अधिकाधिक व्यापारिक स्थल एवं भू-खण्ड को अपने कब्जे में करनेकी होड़ लग गयी।
  • इन्ही सब कारणों ने द्वितीय विश्व युद्ध का जन्म दिया। इस युद्ध में अनेकों लड़ाईयां हुई और करोड़ों व्यक्ति मारे गए।
  • जर्मनी के दो टुकड़े हुए तथा वर्लिन को बांट दिया गया।
  • अमेरिका ने जापान के नागासाकी तथा हिरोशिमा पर एटम बल गिराया जिससे जापान आत्मसमर्पण कर दिया। अन्ततः 1945 में अक्टूबर में युद्ध विराम पर हस्ताक्षर हुए।

प्रमुख विश्व ऐतिहासिक युद्ध की सूची (List of Major World Wars History Timeline)

भारत के प्रमुख युद्ध की सूची (List of Indian War History in Hindi)

आधुनिक भारत का इतिहास

India GkHistory GkWorld Gk

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *