भारतीय सेना रैंक- थल सेना, नौसेना एवं वायुसेना

Hindi Gk Notes Join
Hindi Gk Notes Join

इस लेख में आपको Indian Army Ranks in Hindi अंतर्गत भारत के प्रतिरक्षा तंत्र में भारतीय सशस्त्र बल (Indian Armed Forces) भारतीय गणराज्य (Republic of India) के सैन्य बल संबंधी जानकारी दी गई है।

इसमें तीन प्रमुख पेशेवर वर्दीधारी सैन्य सेवाएं, जैसे- भारतीय सेना (Indian Army), भारतीय नौसेना (Indian Navy) और भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) शामिल हैं।

जहाँ, भारत के राष्ट्रपति (President of India) भारतीय सशस्त्र बलों (Indian Armed Forces) के सर्वोच्च कमांडर होता है। भारतीय सशस्त्र बल भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय (MoD – Ministry of Defence) के अधीन होते हैं।

भारत की वर्तमान रक्षा मंत्री (Defence Minister of India) ‘श्री राजनाथ सिंह’ है। #Indian army ranks in hindi

Indian army ranks in hindi, Indian army ranks, types of indian army
Indian Army Ranks in Hindi

भारतीय सशस्त्र बल – थल सेना, नौसेना एवं वायुसेना रैंक व स्थापना

भारतीय सशस्त्र बल (Indian Armed Forces) के मुख्य तीन सेनाओं- ‘थल सेना’, ‘नौसेना’ एवं ‘वायुसेना’ रैंक व स्थापना (Indian Army Ranks in Hindi) की जानकारी दी गई है-

थल सेना | Indian Army

भारतीय थल सेना संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य एवं जानकारी (Important Facts about Indian Army)

  • भारतीय थल सेना की स्थापना 124 वर्ष पहले ‘1 अप्रैल 1895’ को हुआ था।
  • ‘सर्विस बिफोर सेल्फ (स्वपूर्व सेवा)‘ इसका ‘आदर्श वाक्य’ है।
  • थल सेना में शामिल ध्वज रंग ‘सुनहरा’, ‘लाल’ और ‘काला’ है।
  • इसकी वर्षगांठ प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • संख्या की दृष्टि से भारतीय थल सेना का विश्व में चौथा स्थान है। इसका मुख्यालय ‘नई दिल्ली’ में है।
  • थल सेना का प्रमुख ‘थल सेनाध्यक्ष’ होता है, इसकी सहायता के लिए ‘एक उप सेनाध्यक्ष’ तथा ‘पांच अन्य अधिकारी’ होते हैं।
  • भारतीय थल सेना को ’07 (सात)’ कमानों में बांटा गया है-
  • उत्तरी (उधमपुर), दक्षिणी (पुणे), पूर्वी (कोलकाता), पश्चिमी (चंडीगढ़), दक्षिण-पश्चिमी (जयपुर), मध्यवर्ती (लखनऊ), प्रशिक्षण कमान (शिमला)
  • भारत का ‘राष्ट्रपति’ ही थल सेना का ‘प्रधान सेनापति’ होता है।
  • वर्तमान ‘थलसेनाध्यक्ष’ (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) का नाम ‘जनरल मनोज पाण्डेय’ है।
  • इसमें शामिल ‘एचएएल रूद्र (हैलीकाॅप्टर)’ एवं ‘एचएएल ध्रुव’, ‘एचएएल चेतल’, ‘एचएएल चीता’ और ‘चीतल’ शामिल है।
  • भारतीय थलसेना का ‘प्रथम उद्देश्य’ राष्ट्रीय सुरक्षा एवं राष्ट्र में बाहरी आक्रमण, आतंरिक खतरों से बचाव कर अपनी सीमाओं में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना है।
  • प्राकृतिक आपदा जैसे-‘बाढ़’, ‘भूकंप’, ‘समुद्री तूफान’, ‘आग लगने’ आदि अवसरों पर नागरिक प्रशासन की सहायता करना।

थलसेना रैंक एवं पद कोड (Types of Indian Army Ranks)

भारतीय थलसेना के सर्वोच्च पद एवं विभिन्न पद (रैंक) का नाम (Army Ranks) की सूची दी गई है-

स.क्र.थलसेना पद (रैंक) का नाम
1.फील्ड मार्शल
2.जरनल (थलसेना अध्यक्ष पद)
3.लेफ्टिनेंट जनरल
4.मेजर जनरल
5.ब्रिगेडियर, कर्नल
6.लेफ्टिनेंट कर्नल
7.मेजर
8.कप्तान
9.लेफ्टिनेंट
10.लेफ्टिनेंट 2
11.सूबेदार मेजर
12.सूबेदार
13.नायब सूबेदार
14.रेजीमेंट हवलदार मेजर 2
15.रेजीमेंट क्वार्टरमास्टर हवलदार मेजर 2
16.कंपनी हवलदार मेजर
17.कंपनी क्वार्टरमास्टर हवलदार मेजर
18.हवलदार
19.नायक
20.लांसनायक
21.सिपाही

नौसेना | Indian Navy

भारतीय नौसेना संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य एवं जानकारी (Important Facts about Indian Navy)

  • नौसेना भारतीय सशस्त्र सेनाएं (Indian Armed Forces) का एक भाग है, जिसकी स्थापना 406 वर्ष पहले 1612 में हुआ था।
  • भारतीय नौसेना की स्थापना 1613 में ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ की युद्धसेना ‘इंडियन मरीन’ के रूप की गई थी। भारतीय विधानपरिषद द्वारा ‘8 सितंबर 1934’ को भारतीय ‘नौसेना अनुशासन अधिनियम’ लागू किया और ‘राॅयल इंडियन नेवी’ से जाना गया।
  • ‘शं नो वरूणः’ (IAST) ‘May the Lord of the Water be auspicious unto us’ नौसेना का ‘आदर्श वाक्य’ है।
  • इसमें प्रदर्शित रंग ‘नेवी ब्लू’ एवं ‘सफेद’ नौसेना को प्रदर्शित करना है।
  • इसका वर्षगांठ प्रत्येक वर्ष ‘4 दिसम्बर’ को ‘नौसेना दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
  • नौसैनिकों द्वारा यह विश्व की ‘पांचवी’ सबसे बड़ी नौसेना कहलाती है। जो भारतीय सीमा की सुरक्षा हेतु समय-समय पर विश्व के अन्य ‘प्रमुख राष्ट्रमित्रों’ द्वारा ‘सैन्य अभ्यास’ किया जाता है।
  • भारतीय नौसेना का मुख्यालय ‘नई दिल्ली’ में है।
  • भारत के ‘राष्ट्रपति’ नौसेना का प्रमुख ‘सेनापति’ होता है।
  • मुख्यालय में ‘नौसेनाध्यक्ष’ तथा इनकी सहायता के लिए ‘4 मुख्य स्टाॅफ’ अधिकारी होते हैं।
  • नौ सेना को ‘तीन कमांडों’ में बांटा गया है। पूर्वी (विशाखापट्टनम), दक्षिण (कोचीन), पश्चिमी (मुंबई)
  • वर्तमान नौसेना अध्यक्ष ‘एडमिरल आर हरि कुमार’ है, जो नौसेना के 25वें चीफ होंगे।
  • भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल ‘विमान वाहक पोत‘- विक्रमादित्य, विराट, ‘पनडुब्बी‘- सिंधुघोष, सिंधुराज, सिंधुध्वज, सिंधुरक्षक, सिंधुकीर्ति, सिंधुविजय एवं ‘परमाणु पनडुब्बी‘- अरिहन्त, चक्र, एटीवी (आधुनिक तकनीक पोत), गस्तयान जहाज- सुकन्या, सुभद्रा, सावित्री, सरयू, सुजाता, शारदा आदि।
  • ‘नौसेना ‘लड़ाकू हैलीकाॅप्टर‘ MiG-29K, HAL Dhruv, Kamov Ka-28, Sea King Mk.42C, UH-3 Sea King, गश्ती हैलीकाॅप्टर Boeing P-8 Poseidon Ilyushin Il-38 आदि है।

नौसेना रैंक एवं पद कोड (Types of Indian Navy Ranks)

भारतीय नौसेना के सर्वोच्च पद एवं विभिन्न पद (रैंक) का नाम (Navy Ranks) की सूची दी गई है:-

स.क्र.नौसेना पद (रैंक)पद कोड
1.एडमिरल ऑफ़ द फ्लीटOF-10
2.एडमिरलOF-9
3.वाइस एडमिरलOF-8
4.रियर एडमिरलOF-7
5.कमोडोरOF-6
6.कैप्टन (भारतीय नौसेना)OF-5
7.कमांडरOF-4
8.लेफ्टिनेंट कमांडरOF-3
9.लेफ्टिनेंटOF-2
10.सब-लेफ्टिनेंटOF-1

वायु सेना | Indian Air Force

भारतीय वायु सेना संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य एवं जानकारी (Important Facts about Indian Air Force)

  • भारतीय वायु सेना की स्थापना 86 वर्ष पहले ‘8 अक्टूबर 1932’ में हुआ था।
  • ‘नभः स्पृशं दीप्तम्‘ भारतीय वायुसेना का ‘आदर्श वाक्य’ है। जिसका अर्थ ‘आकाश को स्पर्श करने वाले देदीप्यमान‘ होता है।
  • आजादी के 1950 में पूर्ण गणतंत्र घोषणा पूर्व इसे ‘राॅयल इंडियन एयरफोर्स’ के नाम से जाना जाता था। जिसमें आजादी पश्चात् पूर्ण गणतंत्र घोषित होने पर ‘राॅयल‘ शब्द विलोप कर ‘इंडियन एयरफोर्स‘ कर दिया गया था।
  • भारत का ‘राष्ट्रपति’ भारतीय वायुसेना के ‘कमांडर इन चीफ’ के रूप में कार्य करते है। ‘वायुसेना अध्यक्ष’, ‘एयर चीफ मार्शल (CAS)’, ‘चार सितारा कमांडर’ वायुसेना का नेतृत्व करते है।
  • इसका प्रमुख ‘वायु सेनाध्यक्ष’ होता है, मुख्यालय में वायु सेनाध्यक्ष की सहायता के लिए 5 अन्य अधिकारी भी होते हैं।
  • वायु सेना में कुल ‘सात कमांड़’ है, जिनमें ‘पांच लड़ाकू कमांड’ तथा ‘दो समर्थन देने वाले’ कमांड है।
  • इसका वर्षगांठ ‘8 अक्टूबर’ को ‘वायु सेना दिवस’ (Air Force Day) के रूप में मनाया जाता है।
  • इंडियन एयरफोर्स का मुख्यालय ‘नई दिल्ली’ में है।
  • यह राष्ट्र की ‘सैन्य संगठन’ की एक शाखा है, जिसका प्रमुख कार्य देश की ‘वायु चौकसी’, ‘वायु सुरक्षा’ एवं ‘वायु युद्ध’ करना है।
  • यह ‘थलसेना’, ‘नौसेना’ एवं अन्य शाखा से अलग ‘स्वतंत्र सैन्य शक्ति’ है। जिसमें लड़ाकू वायुयान, वायु तेल टेंकर, बल टोही विमान सहित सैन्य परिवहन विमान शामिल है।
  • इसका उद्देश्य युद्ध के मैदान में, भारतीय सैनिको को ‘हवाई समर्थन’ कर वायु सैन्यों को मजबूत करना है एवं अन्य ‘प्राकृतिक आपदाओं’- राहत आपरेशन, खोज एवं बचाव अभियानों में मदद करना है।
  • वर्तमान वायुसेनाध्यक्ष (CAS) ‘एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी (वी. आर. चौधरी)’ है, जो वायुसेना के 27वें चीफ होंगे।
  • वायुसेना में शामिल लड़ाकू विमान– सुखोई-30, मिराज 2000, जैगुआर, मिग-29, मिग-21, तेजस एवं लड़ाकू हैलीकाॅप्टर धु्रव, चेतक, चीता, एमआई-17, एमआई-26 आदि है।

वायुसेना रैंक एवं पद कोड (Types of Indian Air Force Ranks)

भारतीय वायुसेना के सर्वोच्च पद एवं विभिन्न पद (रैंक) का नाम (Air Force Ranks) की सूची दी गई है-

स.क्र.वायुसेना पद (रैंक)
1.वायु सेना के मार्शल
2.एयर चीफ मार्शल
3.एयर मार्शल
4.उप एयर मार्शल
5.एयर कमोडोर
6.ग्रुप कैप्टेन विंग कमांडर
7.स्कवॉड्रन लीडर
8.फ्लाइट लेफ्टिनेंट
9.फ्लाइंग अफसर
10.पाइलट अफसर
11.मास्टर वारंट अफसर
12.वारंट अफसर
13.फ्लाइट सारजेंट या जूनियर वॉरेंट ऑफिसर
14.सारजेंट
15.कार्पोरल
16.लीडिंग एअरक्राफ्ट मैन
17.एअरक्राफ्ट्स मैन क्लास 1
18.एअरक्राफ्ट्स मैन मैन क्लास 2

अर्द्धसैनिक और नागरिक बल
[ List of Paramilitary Forces of India ]

भारत के प्रतिरक्षा तंत्र (Indian Armed Forces) की यह दूसरी सैन्य है, जो आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा संबंधी गतिविधियों में शामिल होती है, जहाँ प्रमुख सैन्य निम्न है-

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP)

  • अक्टूबर, 1962 में उत्तरी सीमा पर हुए चीनी हमले के बाद हिमालय के बंजर, बीहड़ और दुर्गम क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की स्थापना की गई।
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का मुख्यालय ‘नई दिल्ली’ में है और इसका अध्यक्ष ‘महानिदेशक’ होता है।

असम राइफल्स (Assam Rifles)

  • पुर्वोत्तर में भारत-म्यांमार सीमा और भारत-चीन सीमा की सुरक्षा ‘असम राइफल्स’ द्वारा की जाती है।
  • देश के इस प्राचीनतम अर्द्धसैनिक बल की स्थापना 1835 ई. में हुई थी।

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्डस् (NSG)

  • देश में आतंकवाद की चुनौती का सामना करने के लिए ‘राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स’ (NSG) की स्थापना की गई।
  • यह उच्च प्रशिक्षण प्राप्त बल है, जो आतंकवादी गतिविधियों से बड़े कारगर ढ़ग से निबटता है।

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)

  • इसकी स्थापना 1968 ई. में की गई। इस बल पर केन्द्रीय सरकार के औद्योगिक परिसरों में काम करने वाले कारीगरों और वहां की संपत्ति को सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी है।

सीमा सुरक्षा बल (BSF)

  • 1965 ई. में स्थापित किये गये इस संगठन का मुख्य कार्य देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की स्थायी चौकसी करना है।
  • इसका प्रधान ‘महानिदेेशक’ होता है एवं इसका मुख्यालय ‘दिल्ली’ में है।

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)

  • इसकी स्थापना ‘1939 ई.’ में की गयी। इसका मुख्यालय ‘दिल्ली’ में है।
  • इसका मुख्य कार्य संपूर्ण देश में कानून एवं व्यवस्था कायम रखने में राज्यों की सहायता करता है।

भारतीय तट रक्षक दल (Indian Coast Guard)

  • भारतीय तटरक्षक दल का गठन संघ की सशस्त्र सेना के रूप् में 1978 ई. में तटरक्षक दल अधिनियम के अंतर्गत समुद्री सीमाओं एवं समुद्री क्षेत्रों में भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने के लिए हुआ था।
  • यह दल रक्षा मंत्रालय के अधीन महानिदेशक, तटरक्षक दल के नेतृत्व में कार्य करता है। इसका मुख्यालय ‘नई दिल्ली’ में है।

राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC)

  • ’15 जुलाई 1948 ई.’ में स्थापित ‘राष्ट्रीय कैडेट कोर’ एक युवक संगठन है, जिसमें काॅलेज एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं स्वेच्छा से प्रवेश पा सकते हैं।
  • इसका उद्देश्य युवकों में नेतृत्व, चरित्र, सहयोग, देश प्रेम एवं सेवा भावना का विकास करना है, जो राष्ट्रीय संकट के समय काम आता है।

होम गार्ड्स (Home Guard)

  • होम गार्ड्स यानी ‘गृह रक्षक दल’ एक स्वयंसेवी बल है, जिसका गठन 1946 ई. में सांप्रदायिक दंगों और नागरिक अशांति पर काबू पाने में पुलिस की सहायता करने के लिए किया गया था।
  • केरल और अरूणाचल प्रदेश को छोड़कर सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में इस संगठन का प्रसार हो चुका है।

भारत का सैन्य सुरक्षा प्रणाली प्रश्नोत्तरी
[ Indian Defence System, Army Gk Quiz ]

भारतीय रक्षा प्रणाली (भारतीय सेना) प्रश्न-उत्तर (प्रश्नोत्तरी) | Indian Army Ranks Questions and Answers in Hindi Quiz

Q.1. भारत के सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) कौन है?
[A] जनरल बिपिन रावत
[B] ज़नरल अनिल चौहान
[C] जनरल एमएम नरवणे
[D] चीफ मार्शल वीआर चौधरी


[B] जनरल अनिल चौहान


Q.2. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी’ (National Defence Academy) कहां स्थित है ?
[A] खड़गवासला
[B] देहरादून
[C] किरकी
[D] मैसूर

[A] खड़गवासला


Q.3. ‘हैवी व्हीकल्स फैक्ट्री‘ जो भारतीय थल सेना के लिए भारी वाहनों का निर्माण करती है, कहाँ स्थित है ?
[A] आवड़ी, तमिलनाडु
[B] रूपनारायणपुर
[C] कोलकाता
[D] गोवा

[A] आवड़ी, तमिलनाडु


Q.4. ‘केन्द्रीय जांच ब्यूरो’ (Central Bureau of Investigation) की स्थापना किस वर्ष की गई ?
[A] 1950 ई.
[B] 1952 ई.
[C] 1953 ई.
[D] 1954 ई.

[C] 1953 ई.


Q.5. जल सेना का मुख्यालय कहां है ?
[A] कोचीन Indian Armed Forces 
[B] नई दिल्ली
[C] मुम्बई
[D] विशाखापट्टनम

[B] नई दिल्ली


Q.6. वायु सेना के फ्लाईंग ऑफिसर रैंक का अधिकारी नौ सेना के किस अधिकारी के समान रैक (Equal Ranks) का होता है ?
[A] कैप्टन
[B] कमोडोर
[C] रीयर एडमिरल
[D] सब-लेफ्टीनेंट

[D] सब-लेफ्टीनेंट


Q.7. वायुसेना के प्रशिक्षण कमाण्ड (Training Command) का मुख्यालय कहां स्थित है ?
[A] बंगालुरू
[B] जोधपुर
[C] जलाहली
[D] दानापुर

[A] बंगालुरू


Q.8. ‘पिनाका’ (Pinaka) क्या है ?
[A] प्रक्षेपास्त्र
[B] मल्टी बैरल राॅकेट लांचर
[C] पायलट रहित विमान
[D] ऑटोमैटिक राइफल

[B] मल्टी बैरल राॅकेट लांचर


Q.9. ‘लक्ष्य‘ (Lakshya) क्या है ?
[A] भारत का पहला पायलट रहित विमान
[B] दो सीटों वाला हल्का विमान
[C] हल्का लड़ाकू विमान
[D] उपरोक्त सभी

[A] भारत का पहला पायलट रहित विमान


Q.10. भारत की ‘पहली मिसाइल विभेदी पनडुब्बी’ (First Ballistic Missile Submarine) कौन सी है ?
[A] आईएन.एस. विभूति (INS Vibhuti)
[B] आई.एन.एस. विपुल (INS Vipul)
[C] आईएन.एस. कदम्ब (INS Kadamba)
[D] आई.एन.एस. सिन्धुशस्त्रा (INS Sindhushastra)


[D] आई.एन.एस. सिन्धुशस्त्रा


Q.11. भारत में ‘परमाणु ऊर्जा आयोग’ (Nuclear Energy Commission) की स्थापना कब की गई ?
[A] 1947 ई.
[B] 1948 ई.
[C] 1949 ई.
[D] 1952 ई.

[B] 1948 ई.


> इन्हें भी पढ़ें <

भारतीय सेना, नौसेना एवं वायुसेना संबंधी प्रश्न

History GkIndia GkWorld Gk

# Indian army ranks in hindi

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *