प्रतियोगी परीक्षाओं में आने वाले भारतीय समसामयिक घटनाचक्र संबंधित सम्पूर्ण जानकारी जैसे; BitCoin, Li-fi क्या है? TAPI Project एवं Bullet Train दी गई है।
क्या है जाने BitCoin, Tapi Project, Li-fi एवं Bullet Train
भारतीय समसामयिक घटनाचक्र पूछे जाने वाले सामान्य ज्ञान विषय जानकारी दी गई है –
(1) बिटकाॅन (Bit Coin)
Bitcoin हाल में ही विश्व की एक आभाषी मुद्रा जिसे डिजिटल मुद्रा (Digital Mudra) के नाम से जाना जाता है।
यह इंटरनेट में ऑनलाइन लेनदेन (Online Open Source P2P Money Transaction) की प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न होती है।
इस प्रक्रिया में कोई अधिकृत संस्था मध्यस्थता नहीं करती है।
(2) लाई-फाई (Li-Fi)
Li-Fi, यह डिजिटल इंडिया (Digital India) के शुरूआती वायरलेस स्पीड इंटरनेट प्रोवाइडर (Wireless High Speed Internet Provider) के रूप में आगे बढ़ रहा है।
जो एक ऐसा वायरलेस तकनीक (Wireless Techniques) है जिसकी इंटरनेट गति वर्तमान के वाई-फाई (Wi-Fi) से कई गुना अधिक व तेज होगी।
जिसमें एक छोटी सी एल.ई.डी. लाईट (Light Emitting Diode) के माध्यम से इंटरनेट का प्रयोग किया जायेगा जोकि प्रकाश की वेग (गति) अनुरूप काम करेगी।
(3) इंडियन बूलेट ट्रेन प्रोजेक्ट
भारत की महत्वपूर्ण रेल परियोजना, जिसे जापान के तकनीकी व आर्थिक सहयोग से प्रारंभ किया जा रहा है।
यह रेल परियोजना (High Speed Bullet Train) भारत में मुंबई-अहमदाबाद के मध्य प्रारंभिक चरण में शुरू की जायेगी।
जिसको सूचारू ढंग से निर्मित करने हेतु नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगड़िया की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है।
(4) संविधान 2072 (Nepal Constitution, 2072)
विगत वर्ष 2015 नेपाल में 20 सितम्बर को नवीन लिखित संविधान लागू किया गया। इस नेपाली संविधान के तहत् यह एशिया का पहला संविधान होगा जिसमें समलैंगिकों व किन्नरों (Lesbians and Transgenders) की चर्चा की गई है।
नेपाल के संविधान में 37 अध्याय, 304 अनुच्छेद एवं 07 उपबंध है। नवीन संविधान ‘‘संविधान 2072‘‘ नेपाल में विक्रम संवत् लागू होने के कारण दिया गया।
इस संविधान के साथ नेपाल का राष्ट्रीय पशु ‘‘गाय‘‘ को घोषित किया गया।
(5) तापी परियोजना (TAPI Gas Project)
तापी परियोजना 1814 किलोमीटर लंबी फाइबर आप्टिक केवल गैस पाईप लाईन परियोजना (Fiber Optics Cable Gas Pipeline Project) है।
जो तुर्कमेनिस्तान देश के “मेरी” में वर्ष 2015 (13 अक्टूबर) को चार देश भारत(I), पाकिस्तान(P), अफगानिस्तान(A) एवं तुर्कमेनिस्तान(T)- TAPI शामिल हुये।
जहाँ भारत के उपराष्ट्रपति डाॅ. हामिद अंसारी व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, सहित दोनों देशो के नेताओं द्वारा शुभारंभ किया गया। इस गैस परियोजना की कुल क्षमता 90 मिलियन स्टैण्डर्ड क्यूबिक मीटर प्रतिदिन होगा।
जिसमें भारत व पाकिस्तान को 38-38 एम.एस.सी.एम.डी. और अफगानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान को 14 एम.एस.सी.एम.डी. गैस की आपूर्ति की जायेगी।
(6) राष्ट्रीय युवा महोत्सव (National Youth Festival)
20वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव छत्तीसगढ़ की राजधानी ‘‘रायपुर‘‘ में मानी गई। जिसकी प्रमुख थीम ‘‘युवा कौशल, विकास व शांति‘‘ रखा गया था।
यूक्रेन संकट के समाधान हेतु मिनसक समझौता लागु करने की सूचना जारी की गई । मालदीव के उपराष्ट्रपति अहमद अदीव को तत्कालीक राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामिन की हत्या का षडयंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया ।
सुप्रीम कोर्ट ने मैगी नूडल्स में विषाक्त प्रदार्थ ‘‘सीसा‘‘ की शिकायत के कारण इसकी जांच मैसूर स्थित भारतीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान को निर्देश दिये गये है।
तमिलनाडु सरकार ने गिद्ध प्रजाति की सुरक्षा हेतु कीटोप्रोफेन (Ketoprofen) दवा पर प्रतिबंध लगाया है। इससे पूर्व भारत में इस प्रजाति की सुरक्षा हेतु एक अन्य दवा डाइक्लोफिनाॅक (Diclofenac) को प्रतिबंधित किया जा चुका है
जनवरी 2016 में त्रिपुरा राज्य में बल्र्ड फ्लू की समस्या सामने आयी। केन्द्र सरकार ने 10 लाख से अधिक वार्षिक आय वर्ग के गैस सब्सिडी समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
(7) भूमि अधिग्रहण अधिनियम (Land Acquisition Act)
भूमि अधिग्रहण अधिनियम के अंतर्गत 13 कानून हटाये गये है।
विश्व शतरंज महासंघ (World Chess Federation) ने गैरीकास्पोरोव (Garry Kasparov) व इग्नेट लियोंग (Janet Leong) पर 02 साल का प्रतिबंध लगाया है।
BCCI ने एक कठोर निर्णय लेते हुए 2013 आई.पी.एल. के दोषी खिलाड़ी अंकित चंदेला एवं हिकेन्द्र शाह पर आजीवन प्रतिबंध लगाया है।
वल्र्ड स्टील एसोसिएशन (World Steel Association) के अनुसार 2015 में भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक देश बन गया है।
कृषि मंत्रालय का नाम कृषि एवं किसान मंत्रालय रखने की घोषणा किया गया । भारत का प्रथम डाॅल्फिन रिजर्व पार्क पश्चिम बंगाल में स्थापित किया गया। वर्ष 2015 का श्रीलाल शुल्क साहित्य सम्मान अष्टभुजा शुल्क को प्रदान किया गया है।
ट्राई [TRAI] के दिशा निर्देशानुसार प्रति काॅल ड्राॅप (Call Drop) हेतु दूरसंचार कंपनियों को उपभोक्ता को 01 रूपये मुआवजा देने का प्रावधान बनाया है। यह 01 जनवरी 2016 से लागू किया जा चुका है।
👇 इन्हें भी पढ़ें 👇