डोकलाम विवाद क्या है? भारत और चीन युद्ध
भारत का ‘डोकलाम विवाद (Doklam Dispute)‘ क्या है? भारत और चीन के मध्य (India Vs China Border Dispute) युद्ध संबंधी Donglang Reason (Bhutan), India-China-Bhutan Border, India and China War Doklam Dispute की जानकारी एवं भारत सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी इस प्रकार है-
डोकलाम विवाद क्या है? भारत और चीन के मध्य युद्ध | India and China War Doklam Dispute
विषय-
डोकलाम विवाद और चीनी महत्वकांक्षा– वर्तमान समस्या में डोकलाम सरहद (भारत, भूटान एवं चीन) पर चीनी और भारतीय सैनिकों के झड़प पश्चात् पूरे भारत में एक नये विषय की ओर हमारा ध्यान खींचा गया है। इस तनाव के बीच दोनों देशों के मध्यम रिश्तों में दरार की खबरें अंर्तराष्ट्रीय स्तर पहूंच गयी है।
दुनिया की महाशक्तियाँ इस विवाद में अपनी नजरें गड़ाये खड़े हैं क्योंकि इस विवाद में भविष्य की नयी रूपरेखा तैयार होने वाली है। आने वाले समय में इसके कई नये परिणाम के संभावनायें बढ़ गये हैं, जो कि भारत और चीन के रिश्तों के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर कई नये आयाम और इतिहास रचेगा।

क्या है? डोकलाम विवाद | Doklam Dispute

‘डोकलाम (Doklam)’ भुटान की सीमा में एक स्थान है, जो चीनी सीमा से लगती है। विगत कई वर्षो से चीन द्वारा विकास के नाम पर सीमाओं पर सड़क, पुल और बांध का निर्माण किया जा रहा है।
अपनी विस्तारवाही नीतियों चलते पहले इस स्थान पर चीनी सैनिकों द्वारा चहल कदमियों और बाद में भुटान से सैन्य बंकरों को तबाह कर दिया।
चूंकि भारत भुटान के मित्र राष्ट्र में आता है। जिसके पश्चात् भारत की सेना द्वारा डोकलाम क्षेत्र में हस्तक्षेप करने पहंूच दिनांक 16/06/2017 को भारतीय सेना की मौजुदगी चीनी सेना द्वारा सड़क निर्माण रोक दिया गया। जिसके पश्चात् झड़प की घटनायें हुई। जिसके पश्चात् इस ‘डोकलाम विवाद (Doklam Dispute)‘ का जन्म हुआ।
> क्या है GST या वस्तु एवं सेवा कर एवं इनके प्रकार (CGST, SGST and IGST)
डोकलाम विवाद में दोनों देशों का तर्क
उपरोक्त विवाद के पश्चात दोनों देशों द्वारा तर्क दिया गया है:-
चीन का तर्क– चीनी मिडिया द्वारा तर्क दिया गया है कि डोकलाम क्षेत्र डोंगलांग रीजन का हिस्सा है।
भारत का तर्क– डोकलाम क्षेत्र में चीनी सड़के बनाये जाने से भारत को पूर्वोत्तर भारत को जोड़ने वाली सिलिगुड़ी रोडवेज के निकट पहूंच जायेगा। जिससे चीन द्वारा पूर्वोत्तर भारत में मिलिट्री एडवांटेज मिल जायेगा और भारत की सुरक्षा के लिये गंभीर विषय बन जायेगा।
16 जुलाई के घटना पश्चात् मीडिया (चीनी) द्वारा युद्ध की धमकियाँ द्वारा भारत को उकसाने का प्रयास कर रहा है। जबकि भारत द्वारा शांति सूची क्रम में बातचीत के माध्यम से मामला सुलझाना चाहता है।
> जीएसटी कर की दरें (GST Tax Rates in India) सम्पूर्ण विश्लेषण सरल शब्दों में
आखिर क्यों हैं आमने-सामने भारत और चीन
- भूटान के डोकलाम क्षेत्र में भारत और चीन आमने सामने है।
- चीन और भूटान दोनों ‘डोकलाम‘ को अपना क्षेत्र बताते हैं।
- भूटान के साथ संधि की वजह से भारत उसकी सीमा की रक्षा करने को बाध्य है।
- अगर चीन का यहां (डोकलाम क्षेत्र) कब्जा हो जाये तो वह ‘चिकेन्स नेक (Chicken’s Neck)‘ से गुजरने वाली सड़क पर भी कब्जा करके भारत को पूर्वोत्तर के 07 (सात) राज्यों से अलग कर देगा।
- ‘चिकेन्स नेक (Chicken’s Neck)‘ से गुजरने वाली एक मात्र सड़क देश को पूर्वोत्तर के 07 (सात) राज्यों से जोड़ती है और यही मुख्य वजह से भारत ने चीन का विरोध किया है।
- इससे पहले भारत ने ड्रैगन के ‘One Belt, One Road‘ Initiative का भी विरोध किया था और इन्हीं वजहों से वह भारत पर हमला की चेतावनी दे रहा है और वह अपने को एशिया का बाॅस जताना चाहता है।
- प्राचीन काल से ही चीन का साम्राज्य बहुत बड़ा रहा है और उसका सीमा विवाद 23 देशों से है जबकि उसकी सीमायें केवल 14 देशों के साथ है।
- पश्चिमी देशों के वित्तीय संकट के चलते वर्ष 2010 के बाद चीन की हरकतें ज्यादा बढ़ी है वहां की ‘चीनी कम्युनिस्ट सरकार‘ का मानना है कि उनको दुनिया पर राज करने का हक है इसलिये वह ‘अंतरराष्ट्रीय संधियों और नियमों‘ को नहीं मानता है।
> नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय का नाम, वर्ष, कार्य क्षेत्र
- तिब्बत में उसने जो किया अब वहीं वह अरूणाचल प्रदेश में भी करना चाहता है। चीन ने ‘साउथ चाइना-सी‘ में भी आतंक मचाया हुआ है।
- चीन में कुदरती संसाधनों की कमी है और वह अपनी जरूरत लायक अनाज पैदा नहीं करता है और वहीं उसकी मुख्य समस्या है।
- पिछली सदी में जर्मनी और जापान ने इसी कारणों से युद्ध किये थे।
- खाने के किये अनाज वह आयात करता है करीब 12 वर्ष से ब्राजील और कजाकिस्तान से लीज पर जमीन लेकर वह खेती करने में जुटा है।
- चीन की मुख्य समस्या उसकी बढ़ती आबादी/जनसंख्या है।
- भारत ने चीन की कुटिल नीतियों का विरोध किया है और इसी वजह से ड्रैगन तिलमिला रहा है।
- वह फूड का इस्तेमाल हथियार के तौर पर न करने के लिये ‘अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन‘ बुलाने की मांग करता है।
भारत और चीन के मध्य (डोकलाम विवाद) संबंधी प्रश्नोत्तरी | India and China War Quiz
भारत और चीन के मध्य (डोकलाम विवाद) संबंधी प्रश्नोत्तरी | India and China War Quiz | Doklam Dispute.
Q.1. चीन में चीन का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है ?
[A] 01 अगस्त
[B] 16 अगस्त
[C] 16 जुलाई
[D] 01 जुलाई
[A] 01 अगस्त
Q.2. वर्तमान भारतीय विदेश मंत्री का क्या नाम है ?
[A] सुषमा स्वराज
[B] अजित डोभाल
[C] अमित शाह
[D] लाला कृष्ण आडवाणी
[A] सुषमा स्वराज
Q.3. भारत के वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कौन है ?
[A] अजित डोभाल
[B] सुषमा स्वराज
[C] वेंकैया नायडू
[D] अरविन्द पंगरिया
[A] अजित डोभाल
Q.4. डोकलाम विवाद में किन किन देशो की सीमा से लगी हुई है ?
[A] भारत, पाकिस्तान एवं चीन
[B] भारत, भूटान एवं चीन
[C] भांरत, सिक्किम एवं भूटान
[D] भारत, भूटान एवं पाकिस्तान
[B] भारत , भूटान एवं चीन
Q.5. भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद (Doklam Dispute)कब से शुरू हुई ?
[A] 01 जून
[B] 15 जुलाई
[C] 16 जून
[D] 01 जुलाई
[C] 16 जून
Q.6. डोकलाम विवाद में चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA)कौन था ?
[A] यांग जिआची
[B] झी जिनपिंग
[C] ली युआनचाओ
[D] ली केकियांग
[A] यांग जिआची
Q.7. भारत, भूटान और चीन, इन सभी देशो के मध्य सीमा को क्या कहाँ जाता है ?
[A] ट्राई जंक्शन
[B] चाइना जंक्शन
[C] भूटान जंक्शन
[D] इंडियन मिलिट्री जंक्शन
[A] ट्राई जंक्शन
Q.8. भारत और चीन युद्ध (India Vs China War) कब हुआ था ?
[A] वर्ष 1964
[B] वर्ष 1962
[C] वंर्ष 1959
[D] वर्ष 1950
[B] वर्ष 1962
Q.9. भारत और चीन (India and China) के मध्य लगी मुख्य अंतराष्ट्रीय सीमा को क्या कहा जाता है ?
[A] मैकमोहन रेखा
[B] डुरंड रेखा
[C] रेडक्लिफ रेखा
[D] हिडेनबर्ग रेखा
[A] मैकमोहन रेखा
Q.10. डोकलाम एरिया (Doklam Area) को भारत द्वारा किस नाम से जाना जाता है ?
[A] डोका ला
[B] भूटान जंक्शन
[C] इंडियन लान
[D] मिलिट्री जंक्शन
[A] डोका ला
Q.11. भूटान में डोकलाम एरिया को किस नाम से जाना जाता है ?
[A] भूटान जंक्शन
[B] डोंगलांग रीजन
[C] डोकलाम
[D] इनमे से कोई नहीं
[C] डोकलाम
Q.12. चीन द्वारा डोकलाम एरिया (Doklam Area) को किस नाम से जाना जाता है ?
[A] डोका ला
[B] डोंगलांग रीजन
[C] डोकलाम
[D] इंडियन लान
[B] डोंगलांग रीजन
>> इन्हें भी पढ़ें <<
Thanks sir ur contents are really helpful …..