भारतीय बजट का इतिहास एवं शब्दावली
Indian Budget Definition– बजट ऐसा शब्द होता है, जो एक आम जिंदगी में महत्वपूर्ण भूमिका दर्शाती है (Union Budget of India). जिस तरह कोई समझदार व्यक्ति अपनी निजी हर छोटे-बड़े काम या उनके होने वाले खर्चे या निवेश का एक बजट (Union Budget) बनाकर करता है।
बजट क्या है? (What is Budget)
विषय - सूची
- बजट क्या है? (What is Budget)
- संविधान में बजट | Constitution of India Budget
- अंतरिम बजट और आम बजट में अंतर | Interim Budget Vs Union Budget
- बजट शब्दावली | Budget Vocabulary
- सकल घरेलू उत्पाद (GDP: Gross Domestic Product)
- सकल राष्ट्रीय उत्पाद(GNP: Gross National Product)
- वित्त विधेयक(Financial Bill)
- विनियोग विधेयक(Appropriation Bill)
- राजस्व प्राप्ति(Revenue Receipt)
- राजस्व व्यय(Revenue Expenditure)
- संचित निधि कोष(Accumulated Fund)
- आकस्मिक निधि कोष(Contingency Fund)
- पूंजीगत व्यय(Capital Expenditure)
- पूंजीगत प्राप्ति(Capital Gain)
- प्रत्यक्ष कर(Direct Tax)
- अप्रत्यक्ष कर(Indirect Tax)
- प्रत्यक्ष विदेशी निवेश(FDI : Foreign Direct Investment)
- आयकर(Income Tax)
- उत्पाद कर(Excise Tax)
- वैट(Value Added Tax)
- फ्रिंज बेनेफिट टैक्स(FBT: Fringe Benefit Tax)
- भारत का बजट संबंधी प्रश्नोत्तरी | India’s Union Budget Quiz in Hindi
Budget of India– उसी तरह सरकार अपने प्रमुख कार्य, आय व्यय का लेखा जोखा वित्तीय बजट (Classification of Budget) बनाकर ही करती है। जिसे प्रत्येक वर्ष सरकार जनता के समक्ष अपना आम बजट (Union Budget) प्रस्तुत करता है।
अर्थात् – बजट सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष की राजस्व एवं अन्य आय, खर्चो का विश्लेषण कर बनाई जाती है, जिसमें भारत के वित्तीय मंत्री द्वारा, सरकार के समक्ष व्यय का अनुमान लगाकर, आगामी वर्षो के लिए योजनाएं बनाकर, जनता के समक्ष हर वित्तीय वर्ष (Financial Year) के दौरान प्रस्तुत किया जाता है।
पढ़ें > भारतीय अर्थव्यवस्था (Economy Questions) प्रश्न उत्तर
पढ़ें > बीमा और वित्त संबंधित प्रश्न | General Insurance and Finance Question
आदर्श बजट क्या है?– आदर्श बजट (Ideal Budget of India) उसे कहते हैं, जिसमें किसी भी प्रकार का कोई स्वार्थ ना हो, वर्तमान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में जनता, व्यापार, देश, एक व्यक्ति, परिवार, समूह बहुराष्ट्रीय संगठन के लिए अच्छी से अच्छी योजनाओं का निर्माण किया गया हो एवं निवेश व खर्चे किये गये हो।

संविधान में बजट | Constitution of India Budget
संविधान के अनुसार बजट (Budget), भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 (Article 112) के अनुसार, राष्ट्रपति द्वारा प्रत्येक वित्तीय वर्ष के दौरान, दोनों सदनों के समक्ष वार्षिक वित्तीय विवरण रखाया जाता है। जिसमें सरकार के वार्षिक आय (financial income) प्राप्तियों एवं व्ययों का लेखा जोखा/ब्यौरा होता है।
बजट मुख्य रूप से दो मदों (Basics Elements of a Good Budget) में लिखा जाता है-
1. भारत सरकार का संचित निधि (Consolidated Funds) में लगे व्यय
2. संचित निधि के लिये अन्य व्ययों की अपेक्षित राशि
भारतीय बजट इतिहास (Union Budget of India) संबंधी केंद्रीय बजट (Union Budget) और अंतरिम बजट (Interim Budget), बजट के प्रकार, उद्देश्य, बजट का वर्गीकरण, रेलवे बजट इतिहास (Railway Budget History) प्रश्न आदि इस प्रकार है:-
अंतरिम बजट और आम बजट में अंतर | Interim Budget Vs Union Budget
अंतरिम बजट और केंद्रीय बजट के बीच अंतर निम्न है | Difference between Interim Budget and Union Budget
- आम बजट (Union Budget) पूरे वित्त वर्ष के लिए पेश किया जाता है, जबकि अंतरिम बजट (Interim Budget) कुछ ही महीनों के लिए पेश किया जाता है।
- अंतरिम बजट (Interim Budget) के कुछ महिनों बाद नई सरकार की ओर से उसी वर्ष पूर्ण बजट भी पेश किया जाता है।
पढ़ें > संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations) के प्रमुख अंग, संस्थाएँ, मुख्यालय
पढ़ें > भारतीय अर्थव्यवस्था संबंधी वस्तुनिष्ट (प्रश्न-उत्तर)
बजट शब्दावली | Budget Vocabulary
भारतीय बजट प्रारूप (Indian Budget Format) अनुसार तैयार की जाने वाली बजट दस्तावेजों (Budget Documents) संबंधी उपयोग में आने वाली बजट शब्दावली (Famous Budget Vocabulary Name List) निम्नानुसार है:-
- सकल घरेलू उत्पाद(GDP : Gross Domestic Product)
- सकल राष्ट्रीय उत्पाद(GNP : Gross National Product)
- वित्त विधेयक(Financial Bill)
- विनियोग विधेयक(Appropriation Bill)
- राजस्व प्राप्ति(Revenue Receipt)
- राजस्व व्यय(Revenue Expenditure)
- संचित निधि (कोष)(Accumulated Fund)
- आकस्मिक निधि (कोष)(Contingency Fund)
- पूंजीगत व्यय(Capital Expenditure)
- पूंजीगत प्राप्ति(Capital Gain)
- प्रत्यक्ष कर(Direct Tax)
- अप्रत्यक्ष कर(Indirect Tax)
- प्रत्यक्ष विदेशी निवेश(FDI : Foreign Direct Investment)
- आयकर(Income Tax)
- उत्पाद कर(Excise Tax)
- वैट(Value Added Tax)
- फ्रिंज बेनेफिट टैक्स(FBT : Fringe Benefit Tax)
सकल घरेलू उत्पाद (GDP: Gross Domestic Product)
एक वर्ष के दौरान निर्मित सभी उत्पादों और सेवाओं के सम्मिलित बाजार मूल्य को ‘सकल घरेलू उत्पाद’ (Gross Domestic Product) कहा जाता है। इसमें कृषि, उद्योग और सेवा -तीन क्षेत्र शामिल होते हैं।
सकल राष्ट्रीय उत्पाद(GNP: Gross National Product)
एक वर्ष के दौरान तैयार सभी उत्पादों और सेवाओं के सम्मिलित बाजार मूल्य तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा विदेशों में किए गए निवेश के जोड़ को, विदेशी नागरिकों द्वारा स्थानीय बाजार से अर्जित लाभ में घटाने से प्राप्त रकम को ‘सकल राष्ट्रीय उत्पाद’ (Gross National Product) कहा जाता है।
वित्त विधेयक(Financial Bill)
नए कर लगाने, कर प्रस्तावों में परिवर्तन या मौजूदा कर ढ़ांचे को जारी रखने के लिए संसद में प्रस्तुत विधेयक को ‘वित्त विधेयक’ (Financial Bill) कहते हैं।
पढ़ें > लोकसभा चुनाव संबंधी राजनीतिक प्रश्न-उत्तर | Indian Polity Questions
विनियोग विधेयक(Appropriation Bill)
सरकार द्वारा संचित निधि से रकम निकासी को मंजूरी दिलाने के लिए संसद में प्रस्तुत विधेयक ‘विनियोग विधेयक’ (Appropriation Bill) कहलाता है।
राजस्व प्राप्ति(Revenue Receipt)
सरकार द्वारा वसूले गए सभी प्रकार के कर और शुल्क, निवेशों पर प्राप्त ब्याज और लाभांश तथा विभिन्न सेवाओं के बदले प्राप्त रकम को ‘राजस्व प्राप्ति’ (Revenue Receipt) कहा जाता है।
राजस्व व्यय(Revenue Expenditure)
विभिन्न सरकारी विभागों और सेवाओं पर खर्च, ऋण पर ब्याज की अदायगी और सब्सिड़ियों पर होने वाले व्यय को ‘राजस्व व्यय’ (Revenue Expenditure) कहा जाता है।
संचित निधि कोष(Accumulated Fund)
सरकार को प्राप्त सभी राजस्व, बाजार से लिए गए ऋण और स्वीकृत ऋणों पर प्राप्त ब्याज ‘संचित निधि’ (Accumulated Fund)) में जमा होते हैं।
आकस्मिक निधि कोष(Contingency Fund)
इस कोष का निर्माण इसलिए किया जाता है, ताकि जरूरत पड़ने पर आकस्मिक खर्चो के लिए संसद की स्वीकृति के बिना भी राशि निकाली जा सके।
पूंजीगत व्यय(Capital Expenditure)
सरकार द्वारा अधिग्रहित विभिन्न संपत्तियों पर हुए खर्च को ‘पूंजीगत व्यय’ (Capital Expenditure) की श्रेणी में रखा जाता है।
पूंजीगत प्राप्ति(Capital Gain)
इसमें सरकार द्वारा बाजार से लिए गए ऋण, भारतीय रिजर्वं बैंक (RBI) से ली गई उधारी और विनिवेश के जरिए प्राप्त आमदनी को शामिल किया जाता है। पूंजीगत प्राप्ति (Capital Gain) कहा जाता है।
प्रत्यक्ष कर(Direct Tax)
वह टैक्स, जिसे आपसे सीधे तौर पर वसूला जाता है। मसलन, इंकम टैक्स, व्यवसाय से आय पर कर, शेयर या दूसरी संपत्तियों से आय पर कर, प्राॅपर्टी टैक्स। प्रत्यक्ष कर (Direct Tax) कहलाता है।
अप्रत्यक्ष कर(Indirect Tax)
वह टैक्स, जिसे आप सीधा नहीं जमा कराते, लेकिन यह आप से किसी और रूप में वसूला जाता है। देश में तैयार, आयात या निर्यात किए गए सभी सामानों पर लगाए जाने वाले अप्रत्यक्ष कर (Indirect Tax) कहलाते हैं। इसमें उत्पाद कर और सीमा शुल्क शामिल किए जाते हैं।
प्रत्यक्ष विदेशी निवेश(FDI : Foreign Direct Investment)
किसी विदेशी कंपनी द्वारा भारत स्थित किसी कंपनी में अपनी शाखा, प्रतिनिधि कार्यालय या सहायक कंपनी द्वारा निवेश करने को ‘प्रत्यक्ष विदेश निवेश’ (Foreign Direct Investment) कहते है।
आयकर(Income Tax)
वह टैक्स, जो सरकार आपकी आय पर आय में से लेती है। आपकी आमदनी के पहले डेढ़ लाख रूपये (1.5 Lacs) पर कोई कर नहीं लगता। डेढ़ लाख (1.5 Lacs) के बाद की कमाई पर टैक्स लगता है।
पढ़ें > राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन (Freedom Struggle) की प्रमुख संस्थाएं, स्थापना
जिनकी तरख्याह दस लाख रूपये सालाना से ज्यादा है, वो टैक्स के ऊपर भी Tax देते हैं। जिसे ‘सरजार्च’ (Surcharge) कहा जाता है। Income Tax में निजी कमाई और कपंनियों की आमदनी दोनों शामिल है।
उत्पाद कर(Excise Tax)
यह देश में बने और यहीं बिकने वाले सामान पर वसूला जाता है। कंपनियों को फैक्ट्री में से समान निकालने से पहले इसे भरना जरूरी है।
यह जरूरी नहीं कि एक ही तरह की चीजों पर बराबर Excise Duties (उत्पाद कर) लगाई जाए। यह सरकार की कमाई के सबसे बड़े साधनों में से एक है।
वैट(Value Added Tax)
वैट(VAT) वह कर होता है, जो आप किसी सामान की खरीद पर देते हैं। यह कर सेवाओं पर नहीं होता। जिन राज्यों में वैट लागू है, वहां पर एक्साइज ड्यूटी (Excise Duties) और सर्विस टैक्स (Service Tax) अलग से वसूला जाता है।
वैट (VAT) राज्य स्तर पर वसूला जाता है। वैट वसूली की चार दरें होती है- यह शून्य से साढ़े बारह फीसदी तक होती हैं। जरूरी सामान- जैसे जीवनरक्षक दवाओं पर कोई वैट नहीं लगता, जबकि तंबाकू, शराब जैसे चीजों पर साढ़े बारह फीसदी की दर से वैट वसूला जाता है।
फ्रिंज बेनेफिट टैक्स(FBT: Fringe Benefit Tax)
कंपनियां अपने कर्मचारियों को फोन, कार या एलटीए, एलटीसी जैसी यात्राओं के लिए सुविधाएं देती हैं। इनके बदले उन पर जो टैक्स लगाया जाता है, उसे एफबीटी (Fringe Benefit Tax) कहते हैं।
लेकिन अधिकतर उद्योग संगठन अथवा कंपनियां FBT (Fringe Benefit Tax) का बोझ कर्मचारियों पर ही डाल देती हैं और इसे उनकी तनख्वाह में से काटा जाता है। कंपनियां FBT को टैक्स की दोहरी मार मानती हैं, क्योंकि वे आय पर भी टैक्स देती हैं और सहूलियतों पर भी।
भारत का बजट संबंधी प्रश्नोत्तरी | India’s Union Budget Quiz in Hindi
भारत का केंद्रीय बजट प्रश्न और उत्तर (प्रश्नोत्तरी) हिंदी में | India’s Union Budget Questions and Answers in Hindi Quiz (MCQ).
Q.1. ‘बजट’ का अर्थ (Meaning of Budget) क्या होता है?
[A] चमड़े का थैला
[B] प्लास्टिक का थैला
[C] कपड़े का थैला
[D] सूती का थैला
[A] चमड़े का थैला
Q.2. बजट शब्द (Budget Word) किस भाषा से लिया गया है?
[A] फ्रेंच
[B] जर्मन
[C] अंग्रेजी
[D] ग्रीस
[A] फ्रेंच
Q.3. किस वर्ष बजट को पहली बार हिन्दी भाषा (Hindi Language Budget) में तैयार किया गया था?
[A] 1955
[B] 1947
[C] 1960
[D] 1950
[A] 1955
Q.4. बजट एक ‘लेख पत्र’ (Budget Article) है?
[A] सरकार के मौद्रिक नीति (Govt. Monetary Policy) का
[B] स.रकार के वाणिज्य नीति (Govt. Commerce Policy) का
[C] सरकार के राजकोषीय नीति (Govt. Fiscal Policy) का
[D] स.रकार के विधेयक नीति (Govt. Bills Policy) का
[C] सरकार की राजकोषीय नीति का
Q.5. स्वतंत्र भारत का पहला बजट (First Budget of Independent India) कब पेश किया गया था?
[A] 20 जनवरी 1947
[B] 26 नबंबर 1947
[C] 26 अक्टूबर 1948
[D] 24 फरवरी 1947
[B] 26 नबंबर 1947
Q.6. पहला बजट प्रो. फिलिप (ब्रिटेन) ने कब पेश किया था?
[A] 1733
[B] 1735
[C] 1740
[D] 1750
[A] 1733
Q.7. भारत का पहला बजट ‘जेम्स विल्सन‘ (India’s First Budget ‘James Wilson’) के द्वारा कब रखा गया था?
[A] 1870
[B] 1866
[C] 1860
[D] 1865
[C] 1860
Q.8. स्वतंत्र भारत का पहला बजट 1947 (First Union Budget of Independent India) में किसने पेश किया था?
[A] जवाहरलाल नेहरू
[B] मोराजी देसाई
[C] आर.के. शणमुखम शेट्टी
[D] बी.पी.सिंह
[C] आर.के. शणमुखम शेट्टी
Q.9. भारत का पहला गणतंत्र बजट 1950 (India’s First Republican Budget) में किसने पेश किया?
[A] जाॅन मथाई
[B] जवाहरलाल नेहरू
[C] मोराजी देसाई
[D] सरोजनी नायडू
[A] जाॅन मथाई
Q.10. देश के कितने प्रधानमंत्रियों ने प्रधानमंत्री रहते हुए बजट पेश किया?
[A] 3
[B] 4
[C] 5
[D] 2
[A] 3 (जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी)
Q.11. सबसे अधिक बार बजट (Union Budget Presentation Record) पेश करने का रिकाॅर्ड किस मंत्री के नाम है?
[A] जवाहरलाल नेहरू
[B] राजीव गांधी
[C] वी.पी. सिंह
[D] मोरारजी देसाई
[D] मोरारजी देसाई
Q.12. बजट को सुबह 11:00 बजे (Budget Time) पेश करने की परम्परा कब से शुरू किया गया था?
[A] 1998
[B] 1999
[C] 2000
[D] 2002
[B] 1999
Q.13. भारत के ऐसे दो वित्तमंत्री जो बाद में राष्ट्रपति बने (Finance Ministers to President of India)?
[A] प्रवण मुखर्जी
[B] आर. वेंकटरमन
[C] मनमोहन सिंह
[D] (a) और (b) दोनों
[D] (a) और (b) दोनों
Q.14. बजट पेश करने की तारीख 1 फरवरी (Budget Implementation Day) कब से लागू की गई?
[A] 2016
[B] 2017
[C] 2018
[D] 2019
[B] 2017
Q.15. भारत की एकमात्र महिला वित्त मंत्री (India’s First Woman Finance Minister) कौन रहीं हैं?
[A] इंदिरा गांधी
[B] सुषमा स्वराज
[C] स्मृति ईरानी
[D] जयललिता
[A] इंदिरा गांधी
Q.16. अब तक देश में कितनी बार अंतरिम बजट (Interim Budget of India) पेश किया जा चुका है?
[A] 15
[B] 14
[C] 7
[D] 12
[A] 15
Q.17. भारत की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) दुनिया में कौन से नंबर पर है?
[A] 4
[B] 5
[C] 6
[D] 7
[C] 6
Q.18. कोई विधेयक धन विधेयक (Money Bills) है या नहीं?, यह कौन तय करता है?
[A] राष्ट्रपति (President)
[B] प्रधानमंत्री (Prime Minister)
[C] वित्त मंत्री (Finance Minister)
[D] लोकसभा अध्यक्ष (Lok Sabha President)
[D] लोकसभा अध्यक्ष
Q.19. रेल बजट (Railway Budget of India) को सामान्य बजट से कब अलग किया गया था?
[A] 1929
[B] 1924
[C] 1910
[D] 1930
[B] 1924 (1924 के बाद 2017 में)
Q.20. भारत में पहला शून्य आधारित बजट (First Zero-Based Budgeting in India) किसने पेश किया था?
[A] राजीव गांधी
[B] इंदिरा गांधी
[C] जवाहरलाल नेहरू
[D] अरूण जेटली
[A] राजीव गांधी
Q.21. शून्य आधारित बजट (सूर्य अस्त बजट) (ZBB- Zero Based Budgeting) को अपनाने वाला पहला राज्य कौन सा है?
[A] केरल
[B] उत्तर प्रदेश
[C] राजस्थान
[D] आंध्रप्रदेश
[D] आंध्रप्रदेश
Q.22. भारत का पहला आउटकम बजट (First Outcome Budget in India) कब पेश किया गया था?
[A] 2002
[B] 2005
[C] 2017
[D] 2014
[B] 2005
Q.23. किस साल पेश किये गये बजट को ब्लैक बजट नाम (Black Budget) दिया गया है?
[A] 1975
[B] 1973
[C] 1960
[D] 1977
[B] 1973
>> इन्हें भी पढ़ें <<
Thanks very interested points of bajat for knowledge