Telegram Group Join
WhatsApp Group Join
Fecebook Group Join

हिन्दी भाषा का विकास एवं व्याकरण प्रश्नोत्तरी

भाषा (Language) भाषा शब्द की व्युत्पत्ति संस्कृत की ‘भाष्‘ धातु से हुई है। इसका अर्थ ‘बोलना‘ या ‘कहना‘ होता है। ध्वनि, शब्द, वाक्य और अर्थ भाषा के मुख्य अवयव (Components) है।

अर्थात् भाषा वह माध्यम है, जिसके द्वारा मनुष्य अपने भावों, विचारों तथा संवेदनाओं को व्यक्त कर सकता है।

‘ध्वनि‘ भाषा की सबसे छोटी इकाई है। इसे ‘वर्ण (Varn)‘ भी कहते है। वर्ण का अपना कोई अर्थ नहीं होता। वर्णो के मेल (संयोग) से जिस सार्थक वर्ण समूह या ध्वनि समूह की सृष्टि होती है, उसे ‘शब्द (Word)‘ कहते है।

शब्द और अर्थ का घनिष्ठ संबंध है। शब्द, अर्थ से पृथक नहीं रह सकता है। अर्थ के अभाव में कोई भी शब्द निरर्थक ध्वनियों का समूह मात्र रह जाता है।

कामता प्रसाद गुरू के अनुसारभाषा वह साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य अपने विचार दूसरों तक भली-भांति प्रकट कर सकता है, स्पष्ट रूप से समझा सकता है। भाषा का वह रूप उच्चारण तथा लिपि के माध्यम से प्रेषित होता है।

hindi language history, hindi vyakaran questions, hindi grammar questions, hindi vyakaran class 10, hindi grammar class 10, hindi grammar mcqs, hindi bhasa ka vikash, hindi language history, hindi vyakaran history, hindi grammar class 9 ncert, kamta prasad guru hindi vyakaran,
Hindi Vyakaran Language History | Hindi Language History Questions

उच्चारण वह ध्वनि संकेत है, जो शारीरिक अवयवों के माध्यम से व्यक्त होता है। लिपि वह ध्वनि संकेत है, जिसके द्वारा भाषा का प्रसार तथा संरक्षण संभव है।

पढ़ें > वर्णमाला, स्वर, व्यंजन एवं उनके प्रकार

हिन्दी भाषा | Hindi Language

हिन्दी भाषा (Hindi Language) देवनागरी लिपि में लिखी जाती है, जबकि यूरोपीय भाषाओं को रोमन व ग्रीक लिपि में लिखा जाता है।

भाषा, वाक्य से एवं वाक्य शब्दों से स्वरूप ग्रहण करते है। भारत में भाषा के तीन रूप होते है –

  1. क्षेत्रीय बोली| Regional Dialect
  2. परिनिष्ठित भाषा| Defined language
  3. राष्ट्रभाषा| National language

क्षेत्रीय बोली

  • भाषा के जिस रूप का प्रयोग सामान्य व्यक्ति अपने समूह या घरों में करती है, उसे क्षेत्रीय बोली कहते है। भारत में 436 से अधिक बोलियां बोली जाती है।

परिनिष्ठित भाषा

  • जब कोई बोली या भाषा व्याकरणिक ढांचे में ढलकर एक व्यवस्थित रूप ग्रहण कर लेती है, तो उसे परिनिष्ठित भाषा का दर्जा मिलता है।
  • खड़ी बोली हिन्दी व्याकरणिक ढांचे (Hindi Vyakaran Structure) में ढलकर परिनिष्ठित हिन्दी के रूप में आज हमारे सामने है।

राष्ट्रभाषा

  • किसी भी देश की परिनिष्ठित भाषा जब व्यापक रूप से बहुसंख्यक व्यक्ति के सांस्कृतिक तथा राजनीतिक व्यवहार के भाषा रूप में सामने आती है, तो उसे ‘राष्ट्रभाषा‘ कहते है।
  • राष्ट्रभाषा देश की जनता की जागृति से जुड़कर व्यापकता ग्रहण करतीी है। भारत की राष्ट्रभाषा हिन्दी है।
  • भारत में विभिन्न क्षेत्रों में बोलियां बोली जाती है। भारत में 436 बोलियां है। कुछ बोलियों ने अपनी व्यापकता और साहित्यिक चेतना के कारण परिनिष्ठित भाषा का रूप लिया है।

पढ़ें > भारत की प्रमुख लोक नृत्य/ लोककला शैली

पढ़ें > हिन्दी साहित्य के प्रमुख कवियों के उपनाम

  • हिन्दी एक परिनिष्ठित भाषा है। यह खड़ी बोली का परिनिष्ठित रूप है, जिसने 10वीं शताब्दी के बाद अपना रूप ग्रहण प्रारंभ किया।
  • हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा और राजभाषा है। इसके अंतर्गत उत्तर भारत की बोलियां आती हैं, जो ‘हिन्दी की बोलियां‘ कही जाती है।

हिन्दी भाषा का विकास | History of Hindi Language

Hindi Language History हिन्दी को संस्कृत अथवा प्राकृत से निष्पण माना जाता है। हिन्दी की बोलियां संस्कृत के समानांतर लोक बोलियों में प्रचलित थीं, जो समय पाकर भाषा के रूप में अस्तित्व ग्रहण करने में सफल रहीं।

  • हिन्दी का विकास आधुनिक आर्यभाषाओं के प्रभाव में हुआ। खड़ी बोली शौरसेनी अपभ्रंश से निष्पण हुई थी। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा के वृदह क्षेत्र में बोली जाती थी।
  • मुसलमानों के शासन प्रारंभ करने के दौरान उन्हें एक ऐसी समग्र भारतीय भाषा की जरूरत महसूस हुई, जिसमें वह स्थानीय किसानों, व्यापारियों तथा अधिकारियों से संबंध कायम कर सकें।
  • खड़ी बोली दिल्ली के आस पास बोली जाने के कारण विकसित होने लगी। शासकीय संरक्षण पाकर इसका विकास हुआ।
  • मुस्लिम रचनाकारों, विशेषकर अमीर खुसरो ने इस भाषा में रचनाएं की तथा इसे ‘हिन्दवी (Hindavi)‘ – हिन्दुस्तानी, हिन्दी तथा उर्दू की जननी भाषा कहा गया।

पढ़ें हिन्दी साहित्यकार एवं उनके रचनाएँ

  • यही ‘हिन्दवी‘ कबीर, सूर तथा तुलसीदास की वाणी से मिलकर ‘हिन्दी‘ हो गयी। ‘हिन्दवी (Hindavi)‘ अथवा हिन्दी में खड़ी बोली के साथ ब्रजभाषा, अवधी, राजस्थानी आदि के शब्दों तथा रूपों का प्रयोग हुआ। जिसने हिन्दी भाषा को विकसित किया।

ऐतिहासिक तथा भौगोलिक दृष्टि से हिन्दी की पांच उपभाषाएं हैं – राजस्थानी हिन्दी, पश्चिमी हिन्दी, पूर्वी हिन्दी, बिहारी हिन्दी तथा पहाड़ी हिन्दी

हिंदी उप भाषाएंबोलियांभाषा क्षेत्र
राजस्थानी हिन्दीराजस्थानी, मारवाड़ी, सिन्धीराजस्थान, सिन्ध, मालवा
पश्चिमी हिन्दीब्रजभाषा, खड़ी बोली, हरियाणवी, कौरवी, बुंदेली, कन्नौजीहरियाणा, उत्तरी मध्यप्रदेश, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हिन्दी मध्य पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़
बिहारी हिन्दीभोजपुरी, मगही, मैथिलीबिहार, झारखण्ड
पहाड़ी हिन्दीगढ़वाली, कुमाऊंनीउत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश

भाषा परिवर्तनशील एवं विकासोन्मुख होती है। भाषा के विकसित स्वरूप के दौर में साहित्यिक रचनाएं होती है। जहां साहित्यिक भाषा का व्याकरणिक स्वरूप निर्धारित करना अनिवार्य हो जाता है।

व्याकरण क्या है? | What is Grammar

व्याकरण वह प्रवृत्ति है, जिसके द्वारा भाषा का विशेषण तथा उसके मानक रूप को स्थिर किया जाता है। किसी भाषा के बोलने तथा लिखने के नियमों की व्यवस्थित पद्धति ‘व्याकरण‘ कहलाती है। hindi language history

  • व्याकरंण द्वारा शब्दों के रूपों तथा प्रयोगों को निरूपित किया जाता है। यह भाषा का शुद्ध लिखने, उच्चारण करने तथा समझने का ज्ञान भी प्रदान करता है।

पढ़ें > सभी हिंदी व्याकरण (Hindi Vyakaran)

  • हिन्दी व्याकरण (Hindi Vyakaran), संस्कृत व्याकरण पर आधारित है, लेकिन इसे स्वतंत्र मानना अधिक समीचीन है, क्योंकि इसकी विशेषताएं संस्कृत से अत्यधिक पृथक होने की प्रवृत्ति सामने लाती है।
  • कामता प्रसाद गुरू और किशोरीदास वाजपेयी ने सबसे पहले हिन्दी व्याकरण (Hindi Vyakaran) को लिख हिन्दी भाषा को स्थिर तथा परिष्कृत करने का प्रयास किया।
  • हिन्दी व्याकरण में तीन तत्वों के आधार पर अध्ययन की प्रक्रिया को स्वरूप प्रदान किया जाता है – वर्ण विचार, ध्वनि विचार और वाक्य विचार

हिन्दी भाषा, लिपि एवं व्याकरण संबंधी प्रश्नोत्तरी | Hindi Language History MCQ

हिंदी भाषा, लिपि एवं व्याकरण संबंधी वस्तुनिष्ठ प्रश्न-उत्तर (प्रश्नोत्तरी) | Hindi Grammar-Hindi Language Objective Questions and Answers in Hindi Quiz | Hindi Language MCQs

Q.1. शब्द (Word) किसे कहते है?
[A] एक या एक से अधिक सार्थक वर्ण समूह को
[B] एक या एक से अधिक वर्णो के मेल को
[C] ध्वनि की छोटी इकोई को
[D] भाषा की सबसे छोटी इकाई को

[A] एक या एक से अधिक सार्थक वर्ण समूह को

Q.2. भाषा के प्रमुख अवयव कौन सा है ?
[A] वर्ण, शब्द, पद, वाक्य
[B] वर्ण, शब्द, अनुच्छेद, वाक्य
[C] शब्द, वाक्य, वर्ण, विचार
[D] वर्ण, शब्द, वाक्य, भाषण

[A] वर्ण, शब्द, पद, वाक्य

Q.3. भाषा का निर्माण होता है ?
[A] अमूर्त ध्वनियों से
[B] मूक संकेतों से
[C] व्यक्त ध्वनियों से
[D] आंखों से

[C] व्यक्त ध्वनियों से

Q.4. भाषा की सार्थक लघुत्तम इकाई है ?
[A] ध्वनि
[B] शब्द
[C] वाक्य
[D] संयुक्त वाक्य

[A] ध्वनि

Q.5. हिन्दी की कितनी बोलियां है ?
[A] बीस
[B] अठारह
[C] पन्द्रह
[D] सत्रह

[B] अठारह

Q.6. हिन्दी अपनी किस बोली का मानक रूप है ?
[A] अवधी
[B] खड़ी बोली
[C] ब्रजभाषा
[D] राजस्थानी

[B] खड़ी बोली

Q.7. पूर्वी हिन्दी का संबंध किसे माना गया है ?
[A] मागधी अपभ्रंश
[B] अर्द्ध मागधी अपभ्रंश
[C] शौरसेनी अपभ्रंश
[D] कोई नहीं

[B] अर्द्ध मागधी अपभ्रंश

Q.8. हिन्दी की उपभाषाएं कितनी है ?
[A] तीन
[B] चार
[C] दो
[D] पांच

[D] पांच

Q.9. अशोक के शिलालेख ब्राम्ही लिपि तथा किस भाषा में उत्कीर्ण है ?
[A] संस्कृत
[B] पालि
[C] प्राकृत
[D] हिन्दी

[C] प्राकृत

Q.10. संविधान के किस अनुच्छेद (Article) में हिन्दी को राजभाषा माना गया है ?
[A] अनुच्छेद 343
[B] अनुच्छेद 352
[C] अनुच्छेंद 356
[D] अनुच्छेद 370

[A] अनुच्छेद 343

Q.11. अमीर खुसरो ने हिन्दी के लिये क्या प्रयुक्त किया ?
[A] हिन्दवी
[B] हिन्दुस्तानी
[C] उर्दू hindi language history
[D] भाषा

[A] हिन्दवी

Q.12. राजकीय कार्यो में प्रयुक्त होने वाली भाषा कहलाती है ?
[A] राजभाषा
[B] राष्ट्रभाषा
[C] मानक भाषा
[D] लोकभाषा

[A] राजभाषा

पढ़ें > प्रथम भारतीय पुरुष एवं महिला

Q.13. भारत में भाषाओं का साहित्यिक विकास क्रम माना जाता है ?
[A] संस्कृत, पालि, प्राकृत, अपभ्रंश
[B] संस्कृत, प्राकृत, पालि, अपभ्रंश
[C] संस्क़ृत, अपभ्रंश, पालि, प्राकृत
[D] पालि, संस्कृत, प्राकृत, अपभ्रंश

[A] संस्कृत, पालि, प्राकृत, अपभ्रंश

Q.14. किसने कहा था कि ‘शब्द की ज्योति न जली होती तो विश्व अंधकारमय होता‘ ?
[A] महर्षि दण्डी
[B] आचार्य शुक्ल
[C] भरत मुनि
[D] आचार्य द्विवेदी

[A] महर्षि दण्डी

Q.15. पाणिनी की रचना का क्या नाम है ?
[A] वेदांग ज्योतिष
[B] अष्टाध्यायी
[C] अर्थशास्त्र
[D] नाट्यशास्त्र

[B] अष्टाध्यायी

Q.16. व्याकरण से किसके अस्तित्व की जानकारी नहीं मिलती ?
[A] ध्वनि
[B] शब्द
[C] वाक्य
[D] लिपि

[D] लिपि

Q.17. हिन्दी भाषा की लिपि क्या है ?
[A] ब्राम्ही
[B] देवनागरी
[C] जननागरी
[D] अरामाइक

[B] देवनागरी

Q.18. हिन्दी को मानक रूप प्रदान करने का सर्वप्रथम प्रयास किसने किया ?
[A] किशोरीदास वाजपेयी
[B] किशोरीलाल गोस्वामी
[C] श्यामसुंदर दास
[D] डाॅ. नरेन्द्र

[A] किशोरीदास वाजपेयी

Q.19. स्वामी दयानंद सरस्वती ने किस की रचना हिन्दी भाषा में की ?
[A] योग वशिष्ठ
[B] सुधासागर
[C] सत्यार्थ प्रकाश
[D] वेदांत धर्म

[C] सत्यार्थ प्रकाश

Q.20. ‘कन्नौजी‘ हिन्दी की किस उपभाषा की एक बोली है ?
[A] पूर्वी हिन्दी
[B] पश्चिमी हिन्दी
[C] राजस्थानी हिन्दी
[D] पहाड़ी हिन्दी

[B] पश्चिमी हिन्दी

Q.21. कौन बिहारी हिन्दी की बोली है ?
[A] बुंदेली
[B] मगही
[C] हड़ौती
[D] अवधी

[B] मगही

Q.22. भाषा का आरंभ होता है ?
[A] ध्वनि से
[B] अर्थ से
[C] शब्द से
[D] वाक्य से

[A] ध्वनि से

Q.23. कौन पूर्वी हिन्दी की बोली नहीं है ?
[A] ब्रज
[B] अवधी
[C] बघेली
[D] छत्तीसगढ़ी

[A] ब्रज

Q.24. कौन सी एक भाषा है ?
[A] मेवाती
[B] पालि
[C] मारवाड़ी
[D] बुंदेली

[B] पालि

Q.25. किसने मैथिली में भी रचनाएं की ?
[A] जयदेव
[B] विद्यापति
[C] सूरदास
[D] बिहारी

[B] विद्यापति

Q.26. कौन सा प्रांत हिन्दी क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता ?
[A] हरियाणा
[B] उत्तराखण्ड
[C] गुजरात
[D] झारखण्ड

[C] गुजरात

Q.27. हिन्दी दिवस (Hindi Day) किस दिन मनाया जाता है ?
[A] 14 सितम्बर
[B] 14 अप्रैल
[C] 2 अक्टूबर
[D] 26 नवम्बर

[A] 14 सितम्बर

Q.28. बिहारी हिन्दी के अंतर्गत कौन सी बोली नहीं आती ?
[A] मैथिली
[B] मगही
[A] भोजपुरी
[D] अवधी

[D] अवधी

Q.29. किस राज्य की राजकीय भाषा हिन्दी नहीं है ?
[A] पंजाब
[B] हरियाणा
[C] उत्तराखण्ड
[D] मध्यप्रदेश

[A] पंजाब

Q.30. किस देश में हिन्दी बोली तथा लिखी जाती है ?
[A] श्रीलंका
[B] माॅरीशस
[C] ईरान
[D] मिस्त्र

[B] माॅरीशस

Q.31. मेवाती हिन्दी किस उपभाषा वर्ग से संबंधित है ?
[A] बिहारी
[B] पहाड़ी
[C] पश्चिमी हिन्दी
[D] राजस्थानी

[D] राजस्थानी

Q.32. कौन सी बोली हिन्दी की उपभाषा ‘पहाड़ी‘ की नहीं है ?
[A] गढ़वाली
[B] कुमाऊंनी
[C] कोंकणी
[D] काई नहीं

[C] कोंकणी

Q.33. कौन सा सत्य है ?
[A] हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा तथा राजभाषा दोनों है
[B] तमिलनाडु की राजकीय भाषा हिन्दी है
[C] इंडोनेशिया की आधी आबादी हिन्दी बोलती है
[D] अवधी बिहार के दक्षिणी जिलों में बोली जाती है

[A] हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा तथा राजभाषा दोनों है

Q.34. ‘भाषा‘ संस्कृत की किस धातु से निष्पण्ण हुई है ?
[A] भष्
[B] भाष्
[C] भाख
[D] भक

[B] भाष्

Q.35. कौन सा शब्द फारसी का नहीं है ?
[A] हिन्दी
[B] हिन्दू
[C] हिन्दुस्तान
[D] संस्कृत

[D] संस्कृत

Q.36. किस आधुनिक आर्यभाषा नहीं माना जाता है ?
[A] हिन्दी
[B] गुजराती
[C] अपभ्रंश
[D] मराठी

[C] अपभ्रंश

Q.37. प्राकृत भाषाओं से अपभ्रंश के परिनिष्ठित रूप का विकास कहां हुआ ?
[A] पश्चिम भारत
[B] मध्य भारत
[C] दक्कन
[D] पूर्वी भारत

[B] मध्य भारत

Q.38. अपभ्रंश के कितने भेद होते है ?
[A] सात
[B] पांच
[C] तीन
[D] दस

[C] तीन

Q.39. पालि को ______ भाषा भी कहा जाता है ?
[A] देश भाषा
[B] देव भाषा
[C] लोक भाषा
[D] जन भाषा

[A] देश भाषा

Q.40. ‘मागधी‘ किस भाषा को कहा जाता है ?
[A] प्राकृत
[B] पालि
[C] संस्कृत
[D] हिन्दी

[B] पालि

Q.41. आचार्य हेमचंद ने किसके व्याकरणों की रचना की ?
[A] प्राकृत तथा अपभ्रंश
[B] संस्कृत तथा प्राकृत
[C] अपभ्रंश तथा हिन्दी
[D] संस्कृत तथा हिन्दी

[A] प्राकृत तथा अपभ्रंश

Q.42. कौन ‘प्राकृत‘ का भेद नहीं है ?
[A] शौरसेनी
[B] अर्द्धमागधी
[C] कोसली
[D] पैशाची

[C] कोसली

Q.43. ‘व्याकरण दर्पण‘ किसकी रचना है ?
[A] शिवपूजन सहाय
[B] किशोरीदास वाजपेयी
[C] रामचंद्र शुक्ल
[D] श्याम सुंदर दास

[A] शिवपूजन सहाय

Q.44. ‘हिन्दी‘ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किस भाषा की रचना में हुआ ?
[A] संस्कृत
[B] पालि
[C] प्राकृत
[D] फारसी

[D] फारसी

Q.45. किसकी मातृभाषा हिन्दी नहीं थी ?
[A] इंदिरा गांधी
[B] मोरारजी देसाई
[C] अटल बिहारी वाजपेयी
[D] चौधरी चरण सिंह

[B] मोरारजी देसाई

Q.46. कौन रचनाकार अवधी क्षेत्र का नहीं था ?
[A] मुंशी प्रेमचंद
[B] जयशंकर प्रसाद
[C] भारतेन्दु हरिशचंद्र
[D] जैनेन्द्र

[D] जैनेन्द्र

Q.47. तुलसीदास की रचना ‘रामचरितमानस‘ किस बोली की साहित्यिक रचना है ?
[A] अवधी
[B] ब्रज
[C] मैथिली
[D] मगही

[A] अवधी

Q.48. बिहार की राजधानी ‘पटना‘ किस बिहारी बोली क्षेत्र में स्थित है ?
[A] मैथिली
[B] भोजपुरी
[C] मगही
[D] अंगिका

[C] मगही

Q.49.भाषा वह साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य अपने विचार दूसरों तक भली भांति प्रकट कर सकता है‘ यह कथन किसका हे ?
[A] महावीर प्रसाद द्विवेदी
[B] कामता प्रसाद गुरू
[C] रामचंद्र शुक्ल
[D] किशोरी लाल वाजपेयी

[B] कामता प्रसाद गुरू

Q.50. जब कोई बोली या भाषा व्याकरणिक ढांचे में ढलकर व्यवस्थित रूप ग्रहण कर लेती है, तो उसे क्या कहते है ?
[A] क्षेत्रीय भाषा
[B] परिनिष्ठित भाषा
[C] राजभाषा
[D] राष्ट्रभाषा

[B] परिनिष्ठित भाषा

Q.51. वर्णो के मेल से जिस सार्थक वर्ण समूह या ध्वनि समूह की सृष्टि होती है, उसे क्या कहते है ?
[A] अक्षर
[B] शब्द
[C] वाक्य
[D] उपवाक्य

[B] शब्द

Q.52. जो भाषा देश की जनता की जागृति से जुड़कर व्यापकता ग्रहण करती है, वह है ?
[A] राजभाषा
[B] राष्ट्रभाषा
[C] परिनिष्ठित भाषा
[D] अलंकृत भाषा

[B] राष्ट्रभाषा

Q.53. किस रचनाकार ने हिन्दी भाषा को ‘हिन्दवी‘ कहा गया है ?
[A] सूरदास
[B] कबीरदास
[C] अमीर खुसरो
[D] मुल्ला दाउद

[C] अमीर खुसरो

Q.54. कौन ‘बिहारी हिन्दी‘ की बोली नहीं है ?
[A] भोजपुरी
[B] मगही
[C] मैथिली
[D] बघेली

[D] बघेली

Q.55. कौन ‘पूर्वी हिन्दी‘ की बोली नहीं है ?
[A] अवधी
[B] कन्नौजी
[C] बघेली
[D] छत्तीसगढ़ी

[B] कन्नौजी

Q.56. महाराष्ट्र में किस भाषा का प्रयोग अधिक होता है ?
[A] अंग्रेजी
[B] हिन्दी
[C] मराठी
[D] मैथिली

[C] मराठी

Q.57. हिन्दी भारत के कितने राज्यों की राजकीय भाषा है ?
[A] नौ
[B] दस
[C] तेरह
[D] पंद्रह

[B] दस

Q.58. किसी भाषा के बोलने तथा लिखने के नियमों की व्यवस्थित पद्धति क्या कहलाती है ?
[A] वाक्य विचार
[B] व्याकरण hindi language history
[C] साहित्य
[D] परिष्करण

[B] व्याकरण

Q.59. ‘देवनागरी‘ किस भाषा की लिपि नहीं है ?
[A] हिन्दी
[B] नेपाली
[C] मराठी
[D] उर्दू

[D] उर्दू

Q.60. ‘तमिल भाषा‘ की लिपि कौन सी है ?
[A] देवनागरी
[B] रोमन
[C] द्रविड़
[D] नाश्तलिक

[C] द्रविड़

Q.61. कौन हिन्दी की उपभाषा नहीं है ?
[A] पश्चिमी
[B] पूर्वी
[C] पहाड़ी
[D] दक्षिणी

[D] दक्षिणी

Q.62. भाषा का वह रूप जिसका प्रयोग सामान्य जनता अपने समूह या घरों में करती है, उसे क्या कहते हैं ?
[A] परिनिष्ठित भाषा
[B] क्षेत्रीय बोली
[C] राजभाषा
[D] राजकीय भाषा

[B] क्षेत्रीय बोली

Q.63. मध्यकाल में काव्य भाषा के रूप में सर्वाधिक प्रचलित बोली थी ?
[A] राजस्थानी
[B] मगही
[C] ब्रजभाषा
[D] बघेली

[C] ब्रजभाषा

Q.64. अमीर खुसरो की रचनाएं किस बोली में रचित है ?
[A] अवधी
[B] ब्रजभाषा
[C] खड़ी बोली
[D] कन्नौजी

[C] खड़ी बोली

Q.65. भारत में बोलियों की संख्या कितनी निर्धारित की गई है ?
[A] 650
[B] 436
[C] 18 hindi language history
[D] 32

[B] 436

>> इन्हें भी पढ़ें <<

सभी कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान (Computer Gk)

विषय संबंधित पोस्ट
2 Comments
  1. Rajkumar rai says

    Very nice

  2. Baba ji says

    Very nice..!

Your email address will not be published.