संज्ञा और उसके भेद – परिभाषा, उदाहरण सहित

Hindi Gk Notes Join
Hindi Gk Notes Join

इस लेख में आपको हिंदी व्याकरण (Hindi Grammar Sangya Ke Bhed) संबंधी संज्ञा क्या है? और उसके भेद (प्रकार) कितने होते है? सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले संज्ञा और उसके प्रकार की सम्पूर्ण परिभाषा, उदाहरण सहित जानकारी नीचे दी गई है।

हिंदी व्याकरण अंतर्गत संज्ञा किसे कहते है और संज्ञा के कितने प्रकार (भेद) होते हैं? (Sangya ke Bhed) – हिंदी व्याकरण में संज्ञा के पांच प्रकार/ भेद संबंधित प्रश्नोत्तरी (प्रश्न-उत्तर) इस प्रकार है।

संज्ञा (Noun)

‘संज्ञा‘ (Sangya) वह विकारी शब्द होता है, जिससे किसी विशेष वस्तु, भाव, जीव तथा स्थान का बोध हो अर्थात् संज्ञा विश्व में अस्तित्व की प्रत्येक प्रक्रिया का नाम है, जो प्राणी, पदार्थ, धर्म तथा चेतना के रूप में उपलब्ध है।

sangya ke bhed, hindi grammar sangya
Hindi Grammar Sangya ke Bhed Questions an Answer

संज्ञा के भेद (Sangya Ke Bhed)

मुख्यतः संज्ञा के 03 (तीन) भेद/ प्रकार (Hindi Grammar Sangya aur Sangya ke Bhed) होते है-

  • व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper Noun)
  • जातिवाचक संज्ञा (Common Noun)
  • भाववाचक संज्ञा (Abstract Noun)

परन्तु हिंदी की प्राचीन मान्यता और अंग्रेजी प्रचलन अनुरूप विद्वानों द्वारा संज्ञा की 05 (पांच) भेद/ प्रकार (Sangya ke Bhed) मानी जाती है।

  • व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper Noun)
  • जातिवाचक संज्ञा (Common Noun)
  • भाववाचक संज्ञा (Abstract Noun)
  • समूहवाचक संज्ञा (Collective Noun)
  • द्रव्यवाचक संज्ञा (Material Noun)

1. व्यक्तिवाचक संज्ञा

जिस शब्द से किसी एक वस्तु या व्यक्ति का बोध होता है, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- रमेश, महेश, गंगा, हिमालय।

व्यक्तिवाचक संज्ञा में व्यक्तियों, दिशाओं, देशों, राष्ट्रीयता, समुद्रों, नदियों, पर्वतों, सड़कों, पुस्तकों, समाचार पत्रों, घटनाओं, दिन-महीनों, त्यौहार-उत्सवों इत्यादि को स्थान दिया जाता है।

  • उदाहरण – श्याम, सुरेश, उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम, भारत, भारतीय, हिन्द, महासागर, हिमालय, दिल्ली, ऋग्वेद, दैनिक जागरण, मई, बुधवार, होली, दिवाली जैसे शब्द व्यक्तिवाचक शब्द हैं।

2. जातिवाचक संज्ञा

जिस शब्द से एक ही प्रकार की वस्तुओं, व्यक्तियों तथा प्रवृत्तियों का बोध हो तो उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। संबंधियों, व्यवसायों, पदों तथा कार्यो, पशु-पक्षियों, वस्तुओं तथा प्राकृतिक तत्वों के नाम जातिवाचक संज्ञा के अंतर्गत आते हैं।

  • उदाहरण – भाई, बहन, प्रोफेसर, मनुष्य, नदी, घोड़ा, गाय, पुस्तक, वर्षा, ज्वालामुखी, राजा, मंत्री, कुर्सी, घोड़ा, बनिया, ब्राम्हण, लड़का, नर, नारी, आदमी, औरत, पहाड़, नदी, घाटी, समुद्र, द्वीप, तालाब, अनाज जैसे शब्द जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण है।

3. भाववाचक संज्ञा

जिस शब्द से किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण या धर्म, दशा तथा कार्य व्यापार का बोध होता है, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं।

भाववाचक संज्ञा के एक शब्द से एक ही शब्द का बोध होता है, इस कारण ऐसे शब्दों का प्रयोग उसके उसी रूप में होता है। बहुवचन के प्रयोग संभव नहीं होते।

  • उदाहरण – लंबाई, नम्रता, चाल, समझ, मनुष्यत्व, देवत्व, पशुत्व, अपनापन, बंधुत्व, मर्दाना, शीतलता, मिठास, तीखापन, बुढ़ापा, मित्रता, गर्मी, सर्दी, निजत्व, मित्रता, पढ़ाई, लड़ाई, कड़ाई, प्रवाह,इत्यादि भाववाचक संज्ञा के उदाहरण है।

प्रत्येक पदार्थ का अपना एक स्वभाव होता है। मनुष्य का स्वभाव मनुष्यत्व तथा पशु का हरकत पशुत्व कहलाता है।

भाववाचक संज्ञा का निर्माण जातिवाचक संज्ञा, विशेषण, क्रिया, सर्वनाम तथा अव्यय में प्रत्यय लगाकर होता है।

भाववाचक संज्ञा का निर्माण (Constructive Noun)

अ) जातिवाचक संज्ञा से –

बूढ़ा – बुढापा, लड़का – लड़कपन, मित्र – मित्रता, मनुष्य – मनुष्यत्व

ब) विशेषण से –

गर्म – गर्मी, मीठा – मिठास, कठोर – कठोरता, नम्र – नम्रता

स) क्रिया से –

चढ़ना – चढ़ाई, पढ़ना – पढ़ाई, रोना – रूलाई, दौड़ना – दौड़

द) सर्वनाम से –

अपना – अपनापन, निज – निजत्व

इ) अव्यय से –

दूर – दूरी, समीप – समीपत्व

4. समूहवाचक संज्ञा

जिस शब्द से वस्तु अथवा व्यक्ति के समूह अथवा बहुलता का बोध हो उसे समूहवाचक संज्ञा कहते है। सभा, दाल, संघ, गुच्छा, कुंज इत्यादि शब्द समूह का बोध कराते हैं।

  • उदाहरण – मेला भीड़, बाजार, प्रदर्शन, रैली, सेना, जुलूस, पार्टी, कुंज, धौंद, जमावड़ा, सैलाब, यूथ, समुदाय, हुजूम, सेना, झुण्ड, गिरोह, इत्यादि समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण है।

5. द्रव्यवाचक संज्ञा

जिस शब्द से किसी धातु, द्रव तथा ऐसी वस्तुओं, जिसे नापा-तौला जा सके, का बोध हो, द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाती है।

  • उदाहरण – दूध, दही, सोना, चांदी, लोहा, लकड़ी, पानी, पीतल, तांबा, तेजाब, शराब, दूध, घी, दही, जल, खून, तेल, पारा इत्यादि शब्द द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण है।

संज्ञा का रूप परिवर्तन (Change of Nouns)

संज्ञा के प्रयोग में कभी कभी परिवर्तन भी होता है। जातिवाचक संज्ञा, व्यक्तिवाचक संज्ञा के रूप में, व्यक्तिवाचक संज्ञा, जातिवाचक संज्ञा के रूप में तथा भाववाचक संज्ञा का जातिवाचक संज्ञा के रूप में प्रयोग देखने को मिलता है।

उदाहरण –

  • देवी (जातिवाचक संज्ञा) से दुर्गा (व्यक्तिवाचक संज्ञा) का तथा
  • गोस्वामी (जातिवाचक संज्ञा) से तुलसीदास (व्यक्तिवाचक) का बोध होता है।
  • भीम (व्यक्तिवाचक संज्ञा) का प्रयोग कई जगहों पर वीर (जातिवाचक संज्ञा) के रूप में प्रयुक्त होता है।
  • पहनावा (भाववाचक संज्ञा) का प्रयोग वस्त्र (जातिवाचक संज्ञा) के रूप में भी होता है।

संज्ञा के रूप लिंग, वचन तथा कारक चिन्हों के रूप में बदलते है:-

जैसे –

  • लड़का खाता है – लड़की खाती है (लिंग के आधार पर संज्ञा में परिवर्तन)
  • लडका खाता है – लड़के खाते हैं (वचन के आधार पर परिवर्तन)
  • लड़का खाना खाता है – लड़के ने खाना खाया (कारण चिन्ह के आधार पर परिवर्तन)

हिंदी व्याकरण संज्ञा प्रश्नोत्तरी (Hindi Grammar Sangya Quiz)

हिंदी व्याकरण संज्ञा सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर (प्रश्नोत्तरी) | Hindi Grammar Sangya Questions and Answers Quiz

Q.1. ‘कवि‘ किस संज्ञा भेद का शब्द है?
[A] व्यक्तिवाचक संज्ञा
[B] समूहवाचक संज्ञा
[C] जातिवाचक संज्ञा
[D] भाववाचक संज्ञा

[C] जातिवाचक संज्ञा


Q.2. ‘मुस्कुराहट‘ किस प्रकार की संज्ञा का उदाहरण है?
[A] भाववाचक संज्ञा
[B] द्रव्यवाचक संज्ञा
[C] जातिवाचक संज्ञा
[D] समूहवाचक संज्ञा

[A] भाववाचक संज्ञा


Q.3. द्रव्यवाचक संज्ञा ‘शराब‘ को जातिवाचक संज्ञा में परिवर्तित करने से क्या शब्द बनता है?
[A] शराबी
[B] मैखाना
[C] शराबपान
[D] शरबत

[A] शराबी


Q.4. जिस संज्ञा से अनेक वस्तुओं अथवा प्राणियों के समूह का बोध होता है, उसे कहते हैं?
[A] जातिवाचक संज्ञा
[B] व्यक्तिवाचक संज्ञा
[C] समूहवाचक संज्ञा
[D] भाववाचक संज्ञा

[C] समूहवाचक संज्ञा


Q.5. भाव, दशा, धर्म, गुण या कार्य का बोध करने वाली संज्ञा कहलाती है ?
[A] जातिवाचक संज्ञा
[B] व्यक्तिवाचक संज्ञा
[C] भाववाचक संज्ञा
[D] द्रव्यवाचक संज्ञा

[C] भाववाचक संज्ञा


Q.6. ‘बालपन‘ किस संज्ञा का उदाहरण है ?
[A] जातिवाचक संज्ञा
[B] भाववाचक संज्ञा
[C] व्यक्तिवाचक संज्ञा
[D] समूहवाचक संज्ञा

[B] भाववाचक संज्ञा


Q.7. कौन सा कथन सही नहीं है ?
[A] संज्ञा शब्द लिंग, वचन के अनुसार परिवर्तित होते हैं
[B] संज्ञा शब्द अविकारी होते है
[C] सं ज्ञा के पांच भेद होते है
[D] कुछ संज्ञा शब्द आपस में परिवर्तित भी होते हैं


[B] संज्ञा शब्द अविकारी होते है


Q.8. ‘भूकंप‘ किस प्रकार की संज्ञा है ?
[A] जातिवाचक संज्ञा
[B] समूहवाचक संज्ञा
[C] भाववाचक संज्ञा
[D] द्रव्यवाचक संज्ञा

[A] जातिवाचक संज्ञा


Q.9. कौन सा द्रव्यवाचक संज्ञा है ?
[A] वर्षा
[B] किताब
[C] घर
[D] पानी

[D] पानी


Q.10. ‘विजयादशमी‘ कौन सी संज्ञा है ?
[A] भाववाचक संज्ञा
[B] जातिवाचक संज्ञा
[C] समूहवाचक संज्ञा
[D] व्यक्तिवाचक संज्ञा

[D] व्यक्तिवाचक संज्ञा


Q.11. ‘परिवार‘ किस संज्ञा का उदाहरण है ?
[A] जातिवाचक संज्ञा
[B] भाववाचक संज्ञा
[C] व्यक्तिवाचक संज्ञा
[D] समूहवाचक संज्ञा

[D] समूहवाचक संज्ञा


Q.12. कौन ‘भाववाचक संज्ञा‘ नहीं है ?
[A] क्रोध
[B] लोभ
[C] वीरता
[D] श्रृंखला

[D] श्रृंखला


Q.13. ‘मोहन स्कूल जा रहा है।‘ इस वाक्य में ‘मोहन‘ है –
[A] जातिवाचक संज्ञा
[B] समूहवाचक संज्ञा
[C] व्यक्तिवाचक संज्ञा
[D] भाववाचक संज्ञा

[C] व्यक्तिवाचक संज्ञा


Q.14. ‘आम में मिठास है‘ इस वाक्य में ‘मिठास‘ है –
[A] जातिवाचक संज्ञा
[B] समूहवाचक संज्ञा
[C] द्रव्यवाचक संज्ञा
[D] जातिवाचक संज्ञा

[A] जातिवाचक संज्ञा


Q.15. ‘मोर नाच रहा है‘ इस वाक्य में ‘मोर‘ है –
[A] भाववाचक संज्ञा
[B] व्यक्तिवाचक संज्ञा
[C] द्रव्यवाचक संज्ञा
[D] जातिवाचक संज्ञा

[D] जातिवाचक संज्ञा


Q.16. ‘वह अंगूर खा रहा है‘ इस वाक्य में ‘अंगूर‘ है –
[A] भाववाचक संज्ञा
[B] समूहवाचक संज्ञा
[C] जातिवाचक संज्ञा
[D] द्रव्यवाचक संज्ञा

[B] समूहवाचक संज्ञा


Q.17. किस संज्ञा की गणना नहीं की जा सकती है ?
[A] समूहवाचक संज्ञा
[B] द्रव्यवाचक संज्ञा
[C] व्यक्तिवाचक संज्ञा
[D] भाववाचक संज्ञा

[D] भाववाचक संज्ञा


Q.18. ‘चोर‘ किस संज्ञा का उदाहरण है?
[A] जातिवाचक संज्ञा
[B] भाववाचक संज्ञा
[C] समूहवाचक संज्ञा
[D] व्यक्तिवाचक संज्ञा

[A] जातिवाचक संज्ञा


Q.19. ‘मित्रता‘ किस संज्ञ का उदाहरण है?
[A] भाववाचक संज्ञा
[B] जातिवाचक संज्ञा
[C] समूहवाचक संज्ञा
[D] द्रव्यवाचक संज्ञा

[A] भाववाचक संज्ञा


Q.20. ‘पुंज‘ किस संज्ञा का उदाहरण है ?
[A] जातिवाचक संज्ञा
[B] भाववाचक संज्ञा
[C] द्रव्यवाचक संज्ञा
[D] समूहवाचक संज्ञा

[D] समूहवाचक संज्ञा


Q.21. निम्न में कौन व्यक्तिवाचक संज्ञा है?
[A] ताजमहल
[B] मंडल
[C] सोना
[D] लड़ाई

[A] ताजमहल


Q.22. ‘नारी‘ किस संज्ञा का उदारहण है?
[A] भाववाचक संज्ञा
[B] जातिवाचक संज्ञा
[C] समूहवाचक संज्ञा
[D] व्यक्तिवाचक संज्ञा

[B] जातिवाचक संज्ञा


Q.23. ‘रूकावट‘ किस प्रकार की संज्ञा है?
[A] जातिवाचक संज्ञा
[B] व्यक्तिवाचक संज्ञा
[C] भाववाचक संज्ञा
[D] समूहवाचक संज्ञा

[C] भाववाचक संज्ञा


Q.24. ‘उदार‘ से भाववाचक संज्ञा क्या बनेगा ?
[A] उदर
[B] उधार
[C] उदारता
[D] उद्धार

[C] उदारता


Q.25. ‘पीतल‘ किस संज्ञा का उदाहरण है?
[A] द्रव्यवाचक संज्ञा
[B] जातिवाचक संज्ञा
[C] व्यक्तिवाचक संज्ञा
[D] समूहवाचक संज्ञा

[A] द्रव्यवाचक संज्ञा


Q.26. ‘शिव‘ किस संज्ञा का उदाहरण है ?
[A] व्यक्तिवाचक संज्ञा
[B] जातिवाचक संज्ञा
[C] समूहवाचक संज्ञा
[D] भाववाचक संज्ञा

[A] व्यक्तिवाचक संज्ञा


Q.27. कामता प्रसाद गुरू को ‘हिन्दी का पाणिनी‘ कहा जाता है। यहां ‘पाणिनी‘ किस प्रकार की संज्ञा है?
[A] व्यक्तिवाचक संज्ञा
[B] भाववाचक संज्ञा
[C] समूहवाचक संज्ञा
[D] जातिवाचक संज्ञा

[B] भाववाचक संज्ञा


Q.28. समुद्रगुप्त ‘भारत का नेपोलियन‘ था। यहां ‘नेपोलियन‘ किस प्रकार की संज्ञा है ?
[A] व्यक्तिवाचक संज्ञा
[B] जातिवाचक संज्ञा
[C] भाववाचक संज्ञा
[D] समूहवाचक संज्ञा

[B] जातिवाचक संज्ञा


Q.29. ‘गीता‘ किस संज्ञा का शब्द है ?
[A] व्यक्तिवाचक संज्ञा
[B] समूहवाचक संज्ञा
[C] जातिवाचक संज्ञा
[D] द्रव्यवाचक संज्ञा

[A] व्यक्तिवाचक संज्ञा


Q.30. कौन व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द नहीं है ?
[A] पटना
[B] रामायण
[C] औरत
[D] गंगा

[C] औरत


Q.31. ‘पंडित‘ से भाववाचक संज्ञा है ?
[A] पाण्डित्य
[B] पण्डिताई
[C] पण्डिताऊ
[D] ये सभी

[D] ये सभी


Q.32. कौन ‘माता‘ की भाववाचक संज्ञा है ?
[A] मातृत्व
[B] माई
[C] वात्सल्य
[D] मां

[A] मातृत्व


Q.33. संज्ञा का भेद नहीं है ?
[A] भाववाचक संज्ञा
[B] जातिवाचक संज्ञा
[C] संख्यावाचक संज्ञा
[D] समूहवाचक संज्ञा

[C] संख्यावाचक संज्ञा


Q.34. ‘वर्षा‘ संज्ञा के किस भेद का शब्द है ?
[A] व्यक्तिवाचक संज्ञा
[B] द्रव्यवाचक संज्ञा
[C] जातिवाचक संज्ञा
[D] समूहवाचक संज्ञा

[B] द्रव्यवाचक संज्ञा


Q.35. कौन एक पृथक संज्ञा का उदाहरण है ?
[A] रामायण
[B] महाभारत
[C] बाइबिल
[D] किताब

[D] किताब


Q.36. कौन पृथक संज्ञा का उदाहरण है ?
[A] शराब
[B] शराबी
[C] जल
[D] तेल

[B] शराबी


Q.37. ‘कबूतर‘ किस प्रकार की संज्ञा है ?
[A] जातिवाचक संज्ञा
[B] व्यक्तिवाचक संज्ञा
[C] समूहवाचक संज्ञा
[D] भाववाचक संज्ञा

[A] जातिवाचक संज्ञा


Q.38. कौन एक पृथक संज्ञा का उदाहरण है ?
[A] किताब
[B] कलम
[C] विद्यार्थी
[D] गीता

[D] गीता


Q.39. कौन एक ‘भाववाचक संज्ञा‘ का उदाहरण है ?
[A] प्रेम
[B] प्रेमी
[C] प्रेमिका
[D] बाजार

[A] प्रेम


Q.40. ‘शिष्टमंडल‘ कौन सी संज्ञा है ?
[A] भाववाचक संज्ञा
[B] समूहवाचक संज्ञा
[C] जातिवाचक संज्ञा
[D] व्यक्तिवाचक संज्ञा

[B] समूहवाचक संज्ञा


Q.41. कौन ‘जातिवाचक संज्ञा‘ का उदाहरण नहीं है ?
[A] आदमी
[B] औरत
[C] विद्यार्थी
[D] भारत

[D] भारत


Q.42. कौन सा ‘शब्द‘ संज्ञा का उदाहरण नहीं है ?
[A] शिक्षक
[B] सोना
[C] अच्छा
[D] किताब

[C] अच्छा


Q.43. कौन सा ‘द्रव्यवाचक‘ संज्ञा नहीं है ?
[A] पानी
[B] सोना
[C] नदी
[D] तेल

[C] नदी


Q.44. ‘सरल‘ विशेषण से भाववाचक संज्ञा निर्मित शब्द है ?
[A] सरला
[B] सरलता
[C] सरलीय
[D] सरलाभ

[B] सरलता


Q.45. ‘सजाना‘ क्रिया से भाववाचक संज्ञा बनेगी ?
[A] सजा
[B] सजावट
[C] सजावा
[D] सजावटी

[B] सजावट


इन्हें भी पढ़ें <

विशेषण, विशेष्य और प्रविशेषण- परिभाषा व भेद

Computer GkHindi GrammarEnglish Grammar

14 Comments

  1. सोना- द्रव्यवाचक संज्ञा एवं नदी- जातिवाचक होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *