हिंदी व्याकरण संबंधी पूछे जाने वाले प्रश्न-उत्तर | Hindi Grammar Gk Questions

हिंदी व्याकरण अध्ययन (Hindi Grammar Gk Questions Quiz) – प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले हिंदी व्याकरण संबंधी प्रश्न और उत्तर (प्रश्नोत्तरी). Hindi Grammar Questions and Answers Quiz.

hindi grammar gk questions, hindi grammar question quiz, hindi grammar quiz, hindi grammar mcqs
Hindi Grammar (Vyakaran) Gk Questions and Answers Quiz

प्रतियोगिता परीक्षा हेतु हिंदी व्याकरण अध्ययन प्रश्न और उत्तर (प्रश्नोत्तरी) | Hindi Grammar Gk Questions and Answers (mcqs)

Q. कौन सा शब्द ‘तत्सम शब्द’ है?
[A] अकड़
[B] सदा
[C] अनबन
[D] पास

[B] सदा


Q. कौन सा शब्द ‘तद्भव शब्द’ है?
[A] बालक
[B] निराधार
[C] पांव
[D] लड़की

[C] पांव


Q. ‘ताप’ शब्द का विलोम ___ होता है?
[A] तम
[B] तामसिक
[C] शीत
[D] शरत्

[C] शीत


Q. ‘जो सब कुछ जानता हैं’ – इस वाक्यांश के लिए सही शब्द क्या है?
[A] बहुज
[B] अल्पज्ञ
[C] सर्वज्ञ
[D] अभिज्ञ

[C] सर्वज्ञ


Q. कौन से वाक्य में ‘पानी’ शब्द का अर्थ ‘लज्जा’ है?
[A] पानी ली लो
[B] वह पानी-पानी हो गया
[C] पानी की तरह पैसे मत बहाओ
[D] पानी के मोल बेच रहा है

[B] वह पानी-पानी हो गया


Q. सही अर्थ वाला ‘शब्द-युग्म’ कौन सा नहीं है?
[A] भवन – महल, भुवन – संसार
[B] मणि – रत्न, मणी – साँप
[C] बलि – बलिदान, बली – ताकतवर
[D] परवाह – पुरवाई, प्रवाह – तेज

[D] परवाह – पुरवाई, प्रवाह – तेज


Q. ‘क्रोध में कठोर वचन बोलना’ के लिए कौन सा मुहावरा उपयुक्त होगा?
[A] अंगारे उगलना
[B] अंगारे बरसाना
[C] अंगारों पर चलना
[D] सुध-बुध खो बैठना

[A] अंगारे उगलना


Q. कौन सा ‘अशुद्ध वाक्य’ है?
[A] बाघ-बकरी एक घाट पानी पीते हैं
[B] वहाँ बहुत भीड़ है
[C] श्रीकृष्ण के अनेकों नाम हैं
[D] हमारे शिक्षक बहुत अच्छे हैं

[C] श्रीकृष्ण के अनेकों नाम हैं


Q. ‘गुण के विरूद्ध नाम हो’ तो कौन सी लोकोक्ति का प्रयोग होगा?
[A] अंधा क्या चाहे दो आँखे
[B] अंधेर नगरी चैपट राजा, टके सेर भाजी टके सेर खा जा
[C] आँख का अंधा, नाम नैनसुख
[D] अँधों में काना राजा

[C] आँख का अंधा, नाम नैनसुख


Q. कौन सा ‘शुद्ध वाक्य’ है?
[A] तुम तुम्हारा करो
[B] आप यहाँ बैठो
[C] मेरे को इस प्रश्न का उत्तर नहीं आता
[D] मैं अगले महीने आउँगा

[D] मैं अगले महीने आउँगा


Q. ‘नीरज’ शब्द का ‘संधि-विच्छेद’ ___ होगा?
[A] निर् + रज
[B] नीर + रज
[C] नी + रज
[D] निर + रज

[A] निर् + रज


Q. कौन से शब्द में ‘ऋ’ का प्रयोग मात्रा के रूप में हुआ है?
[A] क्रिया
[B] चर्या
[C] श्रिया
[D] मातृ

[D] मातृ


Q. ‘चवन्नी’ शब्द में ____ समास है?
[A] बहुब्रीहि समास
[B] द्वीगु समास
[C] कर्मधारय समास
[D] अव्ययीभाव समास

[B] द्वीगु समास


Q. किस वाक्य में ‘अकर्मक क्रिया’ है?
[A] वे महाशय अभी-अभी आए हैं
[B] मैं आज-कल खूब पढ़ता हूँ
[C] वह अच्छा लिखता है
[D] मोहिका बहुत खाती है

[A] वे महाशय अभी-अभी आए हैं


Q. ‘मेधा’ शब्द से ____ विशेषण बनेगा?
[A] मेधित
[B] मेधावी
[C] मेधाशाली
[D] मेधामान

[B] मेधावी


Q. ‘पंडित’ शब्द की ‘भाववाचक संज्ञा’ क्या है?
[A] पांडित्य
[B] पंडिताऊ
[C] पंड्डा
[D] पंडिल

[A] पांडित्य


Q. ‘जो किये हुए उपकार को मानता है’– इसके लिए एक शब्द क्या होगा?
[A] कृतघ्न
[B] कृतज्ञ
[C] कृतवान
[D] कृतार्थ

[B] कृतज्ञ


Q. कौन सा ‘अग्नि’ का पर्याय नहीं है?
[A] वहनि
[B] पावक
[C] अनिल
[D] आग

[C] अनिल


Q. ‘अमृत’ शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है?
[A] पीयूष
[B] मयंक
[C] सैंधव
[D] पावक

[A] पीयूष


Q. कौन सा शब्द ‘पर्यायवाची शब्द’ नहीं है?
[A] इच्छा
[B] अभिलाषा
[C] कामना
[D] भावना

[D] भावना


Q. अक्षर ‘ख‘ व्यंजन का उच्चारण स्थान कौन सा है?
[A] कंठ्य
[B] तालू
[C] दन्त्य
[D] ओष्ठ्य

[A] कंठ्य


Q. साधु का स्त्रीलिंग क्या होगा?
[A] साधुनी
[B] साधवी
[C] साध्वी
[D] इनमें से कोई नहीं

[C] साध्वी


Q. ‘मातृत्व‘ शब्द है?
[A] व्यक्तिवाचक शब्द
[B] जातिवाचक शब्द
[C] भाववाचक शब्द
[D] द्रव्यवाचक शब्द

[C] भाववाचक शब्द


Q. ‘त्रिलोक‘ शब्द में कौन सा समास है?
[A] कर्मधारय समास
[B] बहुब्रीहि समास
[C] द्विगु समास
[D] तत्पुरूष समास

[B] बहुब्रीहि समास


Q. कौन सा विपरीतार्थी शब्द सही नहीं है?
[A] आदि – अन्त
[B] अतिवृष्टि – अनावृष्टि
[C] अपमान – उपमान
[D] आहूत – अनाहूत

[C] अपमान – उपमान


Q. ‘जिसमें बुढ़ापा न आए‘ के लिये एक शब्द है?
[A] युवा
[B] युवक
[C] अजर
[D] अमर

[C] अजर


Q. ‘अन्धों में काना राजा‘ का क्या अभिप्राय है?
[A] एक आँख वाला
[B] अल्पज्ञ की पूजा
[C] अज्ञानियों में अल्पज्ञों की मान्यता होना
[D] काने को राजा बनाना

[C] अज्ञानियों में अल्पज्ञों की मान्यता होना


Q. ‘व्यष्टि‘ का विलोम है?
[A] भीड़
[B] व्यक्ति
[C] समष्टि
[D] समाज

[C] समष्टि


Q. ‘दृश्चरित्र‘ की सन्धि है?
[A] दुः + चरित्र
[B] दुश + चरित्र
[C] दुशः + चरित्र
[D] दुसः + चरित्र

[A] दुः + चरित्र


Q. ‘बेईमान‘ में प्रयुक्त उपसर्ग है?
[A] न
[B] बे
[C] बेई
[D] मान

[B] बे


Q. कौन सा शब्द उच्चारण की दृष्टि से शुद्ध है?
[A] धोका
[B] धोखा
[C] तखत
[D] अत्यधिक

[B] धोखा


Q. ‘मैने तीन कुर्सी खरीदी‘ में अशुद्धि है?
[A] वचन संबंधी
[B] लिंग संबंधी
[C] संज्ञा संबंधी
[D] विशेषण संबंधी

[A] वचन संबंधी


Q. ‘बच्चा‘ की भाववाचक संज्ञा होगी?
[A] बालकपन
[B] बालपन
[C] बचपना
[D] बचपन

[D] बचपन


Q. कर्मधारय समास का उदाहरण है?
[A] राजपुरूष
[B] प्रतिदिन
[C] चन्द्रमुख
[D] दाल रोटी

[C] चन्द्रमुख


Q. एक शब्द स्वर संधि का उदाहरण है?
[A] पुरूषार्थ
[B] वागीश
[C] निर्जल
[D] मनोहर

[A] पुरूषार्थ


Q. एक वाक्य मानक है?
[A] मैंने नहीं की
[B] मैंने नहीं किया
[C] मैने नहीं करी
[D] मैंने नहीं करा

[B] मैंने नहीं किया


Q. ‘रमणीय‘ में प्रत्यय है?
[A] रम
[B] णीय
[C] ईय
[D] अनीय

[D] अनीय


Q. तत्सम शब्द है?
[A] हिया
[B] हलका
[C] हीरा
[D] हीरक

[D] हीरक


Q. कौन सा शब्द ‘बादल‘ का पर्यायवाची शब्द नहीं है?
[A] जलद
[B] वारिद
[C] वारिज
[D] जीमूत

[C] वारिज


Q. ‘उपकार को याद रखने वाला‘ व्यक्ति कहलाता है?
[A] कृतज्ञ
[B] कृतघ्न
[C] कर्मठ
[D] कृतकृत्य

[A] कृतज्ञ


हिंदी व्याकरण प्रश्नोत्तरी क्रमांक-02

Computer GkHindi GrammarEnglish Grammar
Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! मेरा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *