🎯 संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के प्रमुख अंग, मुख्यालय...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2026 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 Indian History...                         🎯 Indian Constitut...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

भारतीय घटनाचक्र (जनवरी 2026) | Daily Current Affairs Quiz January 2026

करेंट अफेयर्स (जनवरी 2026) | India Daily Current Affairs Quiz (January 2026) – प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले भारत के माह जनवरी से संबंधित घटनाचक्र (करेंट अफेयर्स) की जानकारी (प्रश्नोत्तरी) दी गई है।

सम्पूर्ण भारत समसामयिक घटनाचक्र (1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026) से संबंधित प्रश्न और उत्तर इस प्रकार है :-

daily current affairs january 2026, january current affairs 2026 in hindi, india current affairs january 2026 in hindi, india current affairs january 2026
India Daily Current Affairs Quiz January 2026 in Hindi

Q. प्रतिवर्ष 1 जनवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है, जो वैश्विक एकता और सद्भाव को बढ़ावा देता है?
[A] वैश्विक परिवार दिवस
[B] विश्व शांति दिवस
[C] अंतरराष्ट्रीय एकजुटता दिवस
[D] विश्व नागरिक दिवस

[A] वैश्विक परिवार दिवस – हाल ही में 1 जनवरी 2025 को वैश्विक परिवार दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य परिवारों के बीच शांति और एकता के विचार को बढ़ावा देना है।


Q. भारत ने हाल ही में ओडिशा के चांदीपुर में किस लंबी दूरी के गाइडेड रॉकेट सिस्टम का सफल परीक्षण किया है?
[A] पृथ्वी-III
[B] पिनाका LRGR-120
[C] अग्नि-V
[D] प्रलय-2

[B] पिनाका LRGR-120 – भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट (LRGR-120) का पहला सफल परीक्षण किया है, जो रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।


Q. फरवरी 2026 में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इम्पैक्ट समिट’ की मेजबानी कौन सा शहर करेगा?
[A] मुंबई
[B] बेंगलुरु
[C] नई दिल्ली
[D] हैदराबाद

[C]  नई दिल्ली – भारत फरवरी 2026 में नई दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट की मेजबानी करेगा। इसमें समावेशी और जिम्मेदार AI पर चर्चा होगी


Q. भारत 2029 में किस अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन की मेजबानी करने के लिए सफल बोली लगाने में कामयाब रहा है?
[A] एशियाई खेल
[B] राष्ट्रमंडल खेल
[C] वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स (WPFG)
[D] विश्व सैन्य खेल

[C] वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स (WPFG) – भारत 2029 के वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स की मेजबानी करेगा। अमेरिका के बर्मिंघम में इसके फेडरेशन के समक्ष भारत की बोली सफल रही है।


Q. केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के किस जिले में स्थित पार्वती–अर्गा पक्षी अभयारण्य को इको-सेंसिटिव ज़ोन (ESZ) घोषित किया है?
[A] बलिया
[B] गोंडा
[C] लखीमपुर खीरी
[D] पीलीभीत

[B]  गोंडा – उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में स्थित पार्वती–अर्गा पक्षी अभयारण्य को इको-सेंसिटिव ज़ोन घोषित किया गया है। यह 1,084 हेक्टेयर में फैला रामसर स्थल है


Q. भारतीय नौसेना ने चक्रवात ‘डिटवाह’ के बाद श्रीलंका की मदद के लिए कौन सा ऑपरेशन शुरू किया?
[A] ऑपरेशन मदद
[B] ऑपरेशन सागर बंधु
[C] ऑपरेशन मैत्री
[D] ऑपरेशन करुणा

[B] ऑपरेशन सागर बंधु – श्रीलंका में मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) प्रदान करने के लिए भारतीय नौसेना ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू किया, जिसमें INS विक्रांत और INS सुकन्या जैसे जहाजों को तैनात किया गया।


Q. संगठित अपराध और आतंकी नेटवर्क पर लगाम लगाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने कौन सा AI-संचालित प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है?
[A] टेरर ट्रैक
[B] क्राइम गार्ड
[C] ऑर्गनाइज़्ड क्राइम नेटवर्क डेटाबेस (OCND)
[D] कवच पोर्टल

[C] ऑर्गनाइज़्ड क्राइम नेटवर्क डेटाबेस (OCND) – अमित शाह ने एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस 2025 में भारत का पहला OCND लॉन्च किया, जो संगठित अपराधों पर निगरानी रखने के लिए AI का उपयोग करता है।


Q. प्रतिवर्ष 10 जनवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य हिंदी के वैश्विक प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है?
[A] राष्ट्रीय हिंदी दिवस
[B] विश्व हिंदी दिवस
[C] मातृभाषा दिवस
[D] अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस

[B] विश्व हिंदी दिवस – 10 जनवरी 2026 को विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। यह 1949 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी के प्रथम प्रयोग की याद में मनाया जाता है।


Q. भारत की पहली पूर्णतः कागजी रहित (Paperless) जिला अदालत का उद्घाटन कहाँ किया गया?
[A] कोच्चि, केरल
[B] कल्पेट्टा, केरल
[C] तिरुवनंतपुरम, केरल
[D] कोझिकोड, केरल

[B] कल्पेट्टा, केरल – केरल का कल्पेट्टा न्यायिक जिला भारत की पहली पूरी तरह पेपरलेस कोर्ट प्रणाली बन गया है, जहाँ फाइलिंग से निर्णय तक सब डिजिटल है।


Q. फरवरी-मार्च 2026 में होने वाले ICC पुरुष T20 विश्व कप की सह-मेजबानी कौन से दो देश करेंगे?
[A] भारत और बांग्लादेश
[B] भारत और श्रीलंका
[C] ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
[D] इंग्लैंड और वेल्स

[B] भारत और श्रीलंका – 2026 के ICC पुरुष T20 विश्व कप का आयोजन भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।


Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *