🎯 संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के प्रमुख अंग, मुख्यालय...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2026 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 Indian History...                         🎯 Indian Constitut...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

राष्ट्रमंडल खेल 2026 प्रश्नोत्तरी | Commonwealth Games GK Quiz (MCQs)

Commonwealth Games 2026 GK Quiz – राष्ट्रमंडल खेल विश्व के सबसे प्रतिष्ठित बहु-खेल आयोजनों में से एक है, जहाँ राष्ट्रमंडल देशों के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते है। भारत ने इन खेलों में हमेशा शानदार प्रदर्शन करते हुए कई ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की है।

इस लेख में आप ग्लासगो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के प्रदर्शन, कुल 39 पदकों, स्वर्ण पदक विजेताओं, पदक तालिका में भारत की रैंक, तथा भारत के राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास, आयोजन के बारे में विस्तार से जानेंगे। साथ ही, 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की महत्वपूर्ण जानकारी और UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, राज्य PCS एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी Commonwealth Games 2026 GK Quiz संबंधी 150 महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) दिए गए है।

Commonwealth Games GK Quiz, Commonwealth Games 2026 GK Quiz, CWG 2026 GK Quiz, GK Quiz on Commonwealth Games 2026
Commonwealth Games GK Questions Quiz

Q. पहला राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) का आयोजन किस वर्ष किया गया था?
[A] 1920
[B] 1930
[C] 1934
[D] 1950  

[B] 1930 – राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत करीब 100 साल पहले हुई थी और पहला आयोजन 1930 में कनाडा के हैमिल्टन शहर में हुआ था.


Q. वर्ष 1930 में हुए पहले राष्ट्रमंडल खेलों को उस समय किस नाम से जाना जाता था?
[A] कॉमनवेल्थ गेम्स
[B] फ्रेंडली गेम्स
[C] ब्रिटिश एंपायर गेम्स
[D] रॉयल ब्रिटिश गेम्स  

[C] ब्रिटिश एंपायर गेम्स – शुरुआत में इन खेलों को ‘ब्रिटिश एंपायर गेम्स’ कहा जाता था, क्योंकि इसमें केवल ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन रहे देश ही हिस्सा लेते थे


Q. किस वर्ष राष्ट्रमंडल खेलों का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर ‘कॉमनवेल्थ गेम्स’ रखा गया?
[A] 1954
[B] 1966
[C] 1978
[D] 1982  

[C] 1978 – इन खेलों के नाम कई बार बदले, लेकिन अंततः 1978 में कनाडा के एडमॉन्टन खेलों के दौरान इसे ‘कॉमनवेल्थ गेम्स’ नाम मिला


Q. भारत ने पहली बार किस वर्ष राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था?
[A] 1930
[B] 1934
[C] 1948
[D] 1952  

[B] 1934 – भारत 1930 के पहले संस्करण में शामिल नहीं था, उसने 1934 में लंदन में आयोजित दूसरे राष्ट्रमंडल खेलों से अपनी भागीदारी शुरू की


Q. राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन थे?
[A] मिल्खा सिंह
[B] राशिद अनवर
[C] जसपाल राणा
[D] ध्यानचंद  

[B] राशिद अनवर – राशिद अनवर ने 1934 के लंदन खेलों में कुश्ती (74 किग्रा) में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था.


Q. भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक (Gold Medal) किसने दिलाया था?
[A] मिल्खा सिंह
[B] रूपा उन्नीकृष्णन
[C] अभिनव बिंद्रा
[D] सुशील कुमार  

[A] मिल्खा सिंह – ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह ने 1958 के कार्डिफ खेलों में 440 गज की दौड़ में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता था.


Q. स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन बनीं?
[A] पीवी सिंधु
[B] मीराबाई चानू
[C] रूपा उन्नीकृष्णन
[D] मैरी कॉम  

[C] रूपा उन्नीकृष्णन – रूपा उन्नीकृष्णन ने 1998 के कुआलालंपुर खेलों में 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा (निशानेबाजी) में गोल्ड जीता था.


Q. भारत ने अब तक कितनी बार राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की है?
[A] एक बार
[B] दो बार
[C] तीन बार
[D] कभी नहीं  

[A] एक बार – भारत ने अब तक केवल एक बार 2010 में दिल्ली में इन खेलों की मेजबानी की है.


Q. वर्ष 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन क्या रहा था?
[A] 61 पदक
[B] 81 पदक
[C] 101 पदक
[D] 121 पदक  

[C] 101 पदक – 2010 में भारत ने रिकॉर्ड 101 पदक जीते थे और पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा था.


Q. वर्तमान में राष्ट्रमंडल (Commonwealth) संगठन के कुल कितने सदस्य देश हैं?
[A] 50
[B] 54
[C] 56
[D] 72  

[C] 56 – वर्तमान में राष्ट्रमंडल में 56 सदस्य देश शामिल हैं, हालाँकि खेलों में टेरिटरीज़ को मिलाकर कुल 74 टीमें हिस्सा लेती हैं.


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 का आयोजन किस देश में किया गया?
[A] ऑस्ट्रेलिया
[B] स्कॉटलैंड
[C] कनाडा
[D] भारत  

[B] स्कॉटलैंड – 2026 के खेलों का आयोजन स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में किया गया.


Q. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का कौन सा संस्करण (Edition) खेला गया?
[A] 21वां
[B] 22वां
[C] 23वां
[D] 24वां  

[C] 23वां – ग्लासगो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों का यह 23वां संस्करण था.


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 का आधिकारिक शुभंकर (Mascot) क्या था?
[A] पेरी द बुल
[B] फिनी द यूनिकॉर्न
[C] शेरा
[D] विनी द टाइगर  

[B] फिनी द यूनिकॉर्न – ‘फिनी’ (Finny) एक यूनिकॉर्न है, जो स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पशु भी है.


Q. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उद्घाटन समारोह (Opening Ceremony) का आयोजन कहाँ किया गया?
[A] मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
[B] ओवो हाइड्रो (OVO Hydro)
[C] जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम
[D] वेंबले स्टेडियम  

[B] ओवो हाइड्रो (OVO Hydro) – खेलों का भव्य उद्घाटन ग्लासगो के ‘ओवो हाइड्रो’ इंडोर एरीना में हुआ था.


Q. इन खेलों का आधिकारिक उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?
[A] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
[B] किंग चार्ल्स तृतीय
[C] क्वीन एलिजाबेथ
[D] प्रिंस एडवर्ड  

[B] किंग चार्ल्स तृतीय – ब्रिटिश सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय ने ग्लासगो 2026 खेलों का आधिकारिक उद्घाटन किया था.


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 का आधिकारिक मोटो (Goal/Theme) क्या था?
[A] खेलों से दोस्ती
[B] ह्यूमैनिटी, इक्वेलिटी, डेस्टिनी
[C] स्पोर्ट्स इज जस्ट ए बिगिनिंग
[D] फास्टर, हायर, स्ट्रॉन्गर  

[C] स्पोर्ट्स इज जस्ट ए बिगिनिंग – इस बार का आधिकारिक ध्येय वाक्य ‘Sports is just a beginning’ रखा गया था.


Q. बजट और समय की कमी के कारण 2026 के खेलों से किन प्रमुख खेलों को बाहर कर दिया गया था?
[A] कुश्ती और निशानेबाजी
[B] हॉकी और क्रिकेट
[C] बैडमिंटन और टेबल टेनिस
[D] उपर्युक्त सभी  

[D] उपर्युक्त सभी – ग्लासगो ने कम समय में आयोजन की जिम्मेदारी ली थी, इसलिए कुश्ती, शूटिंग, हॉकी, बैडमिंटन जैसे कई लोकप्रिय खेलों को प्रोग्राम से हटा दिया गया


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 में कुल कितनी टीमों (देशों और क्षेत्रों) ने भाग लिया?
[A] 56
[B] 72
[C] 74
[D] 100  

[C] 74 – इस संस्करण में कुल 74 देशों और संबंधित क्षेत्रों के एथलीटों ने हिस्सा लिया.


Q. किन दो नए देशों ने बिना किसी ब्रिटिश ऐतिहासिक संबंध के 2026 खेलों में पदार्पण किया?
[A] गैबॉन और टोगो
[B] मोजांबिक और रवांडा
[C] नेपाल और भूटान
[D] ब्राजील और अर्जेंटीना  

[A] गैबॉन और टोगो – गैबॉन और टोगो ने 2022 में राष्ट्रमंडल की सदस्यता ली थी और पहली बार इन खेलों में शामिल हुए.


Q. मूल रूप से राष्ट्रमंडल खेल 2026 के खेलों की मेजबानी किसे सौंपी गई थी, जिसने बाद में हाथ खींच लिए?
[A] बर्मिंघम, इंग्लैंड
[B] विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया
[C] ओटावा, कनाडा
[D] ऑकलैंड, न्यूजीलैंड  

[B] विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया – पहले ये खेल ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में होने थे, लेकिन बजट बढ़ने के कारण विक्टोरिया सरकार ने मेजबानी से इनकार कर दिया


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 के शुभंकर ‘फिनी’ का डिजाइन किसने तैयार किया?
[A] पेशेवर डिजाइनरों ने
[B] 76 स्थानीय स्कूली बच्चों के सुझावों पर
[C] स्कॉटिश सरकार ने
[D] राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने

[B] 76 स्थानीय स्कूली बच्चों के सुझावों पर – फिनी का डिजाइन बच्चों की रचनात्मकता और सुझावों का परिणाम था


Q. फिनी (Finny) क्या है?
[A] एक शेर
[B] एक यूनिकॉर्न (Unicorn)
[C] एक बाज
[D] एक कंगारू

[B] एक यूनिकॉर्न (Unicorn) – यूनिकॉर्न स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पशु है, जिसे शुभंकर बनाया गया


Q. राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिलाओं ने किस वर्ष हिस्सा लिया था?
[A] 1930
[B] 1934
[C] 1938
[D] 1952

[C] 1938 – 1938 के सिडनी खेलों में महिलाओं ने पहली बार प्रतिस्पर्धा की थी


Q. भारतीय महिलाओं ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में कब भाग लिया?
[A] 1934
[B] 1952
[C] 1958
[D] 1970

[B] 1952 – भारतीय महिला एथलीटों ने 1952 में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराई


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत की 13 स्वर्ण जीत में से मुक्केबाजी का योगदान कितना था?
[A] 50% से अधिक
[B] 25%
[C] 10%
[D] 100%

[A] 50% से अधिक – कुल 13 में से 7 गोल्ड अकेले बॉक्सिंग से आए


Q. भारत के किस मुक्केबाज ने 60 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता?
[A] अमित पंघाल
[B] सचिन सिवाच
[C] शिव थापा
[D] अंकुश पंगाल

[B] सचिन सिवाच – सचिन सिवाच ने पुरुषों की 60 किग्रा श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता


Q. अरुंधति चौधरी राजस्थान के किस शहर से संबंधित हैं?
[A] जयपुर
[B] जोधपुर
[C] कोटा
[D] उदयपुर

[C] कोटा – स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज अरुंधति चौधरी कोटा, राजस्थान की रहने वाली है


Q. जूडो खिलाड़ी हर्ष सिंह ने पुरुषों के किस भार वर्ग में स्वर्ण जीता?
[A] 60 किग्रा
[B] 66 किग्रा
[C] 73 किग्रा
[D] 81 किग्रा

[A] 60 किग्रा – हर्ष सिंह ने 60 किग्रा वर्ग में जूडो का गोल्ड मेडल जीता


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत का सबसे बड़ा दल किस खेल का था?
[A] मुक्केबाजी
[B] भारोत्तोलन
[C] एथलेटिक्स
[D] जूडो

[C] एथलेटिक्स – भारत की ओर से सबसे अधिक खिलाड़ी एथलेटिक्स स्पर्धाओं के लिए गए थे


Q. पैरा खेलों में भारत ने कुल कितने पदक जीते?
[A] 5
[B] 7
[C] 9
[D] 10

[B] 7 – पैरा एथलीट्स ने कुल 7 पदक जीते (3 गोल्ड, 2 सिल्वर, 2 ब्रोंज)


Q. भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला एकमात्र पदक किस श्रेणी का था?
[A] स्वर्ण
[B] रजत
[C] कांस्य (Bronze)
[D] कोई नहीं

[C] कांस्य (Bronze) – झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता था


Q. पीवी सिंधु ने 2018 और 2022 के खेलों में पदक जीते, लेकिन 2026 में क्यों नहीं खेल सकीं?
[A] वे चोटिल थीं
[B] बैडमिंटन खेल को इस बार हटा दिया गया था
[C] उन्होंने संन्यास ले लिया
[D] वे क्वालीफाई नहीं कर सकीं

[B] बैडमिंटन खेल को इस बार हटा दिया गया था – बैडमिंटन, शूटिंग और हॉकी जैसे खेलों को 2026 के कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया था


Q. राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान ‘किंग्स मेसेज’ (King’s Message) कब पढ़ा जाता है?
[A] समापन समारोह में
[B] उद्घाटन समारोह में
[C] भोजन के समय
[D] पदक वितरण के समय

[B] उद्घाटन समारोह में – उद्घाटन के समय बैटन के अंदर मौजूद सम्राट के संदेश को पढ़ा जाता है


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला जूडोका अस्मिता डे की उम्र कितनी है?
[A] 20 वर्ष
[B] 23 वर्ष
[C] 25 वर्ष
[D] 28 वर्ष

[B] 23 वर्ष – 23 वर्षीय अस्मिता डे ने कनाडा की खिलाड़ी को हराकर गोल्ड जीता


Q. क्या राष्ट्रमंडल खेल और ओलंपिक खेल एक ही वर्ष में आयोजित होते हैं?
[A] हाँ
[B] नहीं, ये आमतौर पर ओलंपिक के दो साल बाद होते है
[C] कभी-कभी
[D] हमेशा एक साल पहले

[B] नहीं, ये आमतौर पर ओलंपिक के दो साल बाद होते हैं – ये खेल दो ओलंपिक आयोजनों के बीच के वर्षों में आयोजित किए जाते है


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भाग लेने वाले दो नए देश गैबॉन और टोगो किस महाद्वीप से हैं?
[A] एशिया
[B] अफ्रीका
[C] दक्षिण अमेरिका
[D] यूरोप

[B] अफ्रीका – ये दोनों अफ्रीकी देश 2022 में राष्ट्रमंडल के सदस्य बने थे


Q. राष्ट्रमंडल खेलों का आधिकारिक नाम 1930 से 1950 तक क्या था?
[A] ब्रिटिश एंपायर गेम्स
[B] ब्रिटिश कॉमनवेल्थ गेम्स
[C] फ्रेंडली गेम्स
[D] रॉयल गेम्स

[A] ब्रिटिश एंपायर गेम्स – शुरुआत में इन्हें इसी नाम से जाना जाता था


Q. किस वर्ष इन खेलों का नाम ‘ब्रिटिश एंपायर एंड कॉमनवेल्थ गेम्स’ रखा गया था?
[A] 1930
[B] 1954
[C] 1970
[D] 1978

[B] 1954 – 1954 के वैंकूवर खेलों के दौरान यह नया नाम अपनाया गया था


Q. राष्ट्रमंडल खेलों का शताब्दी संस्करण (100वीं वर्षगांठ) भारत के किस राज्य में मनाया जाएगा?
[A] महाराष्ट्र
[B] दिल्ली
[C] गुजरात
[D] कर्नाटक

[C] गुजरात – 2030 के खेल गुजरात के अहमदाबाद शहर में आयोजित होंगे


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक तालिका में चौथे और पांचवें स्थान (भारत और स्कॉटलैंड) के बीच समानता क्या थी?
[A] दोनों के गोल्ड मेडल बराबर थे (13)
[B] दोनों के कुल पदक बराबर थे (39)
[C] दोनों के रजत पदक बराबर थे
[D] A और B दोनों

[D] A और B दोनों – दोनों देशों ने 13 स्वर्ण और कुल 39 पदक जीते थे, लेकिन भारत के रजत पदक (17) अधिक होने के कारण उसे चौथी रैंक मिली


Q. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की अंतिम पदक तालिका में भारत किस स्थान पर रहा?
[A] दूसरे
[B] तीसरे
[C] चौथे
[D] पांचवें  

[C] चौथे – भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया.


Q. भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों 2026 में कुल कितने पदक जीते?
[A] 39
[B] 61
[C] 101
[D] 25  

[A] 39 – भारत ने कुल 39 पदक जीते, जिनमें गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज शामिल हैं.


Q. भारत द्वारा जीते गए 39 पदकों का सही विवरण क्या है?
[A] 13 गोल्ड, 17 सिल्वर, 9 ब्रोंज
[B] 17 गोल्ड, 13 सिल्वर, 9 ब्रोंज
[C] 13 गोल्ड, 9 सिल्वर, 17 ब्रोंज
[D] 15 गोल्ड, 15 सिल्वर, 9 ब्रोंज  

[A] 13 गोल्ड, 17 सिल्वर, 9 ब्रोंज – भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक के साथ अपना अभियान समाप्त किया.


Q. पदक तालिका में पहले स्थान पर कौन सा देश रहा?
[A] इंग्लैंड
[B] कनाडा
[C] ऑस्ट्रेलिया
[D] भारत  

[C] ऑस्ट्रेलिया – ऑस्ट्रेलिया 171 पदकों (70 गोल्ड) के साथ शीर्ष पर रहा.


Q. भारत के उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक (Flag Bearer) कौन थीं?
[A] लवलीना बोरगोहन
[B] मीराबाई चानू
[C] पीवी सिंधु
[D] निकहत जरीन  

[B] मीराबाई चानू – दिग्गज भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व किया.


Q. समापन समारोह (Closing Ceremony) में भारत की ध्वजवाहक कौन बनीं?
[A] मीराबाई चानू
[B] जैसमीन लंबोरिया
[C] लवलीना बोरगोहन
[D] साक्षी चौधरी  

[B] जैसमीन लंबोरिया – मुक्केबाज जैसमीन लंबोरिया ने समापन समारोह में भारत का तिरंगा थामा.


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत की ‘बैटन बैरियर’ (Baton Bearer) की भूमिका किसने निभाई?
[A] नीरज चोपड़ा
[B] लवलीना बोरगोहन
[C] पीटी उषा
[D] मैरी कॉम  

[B] लवलीना बोरगोहन – मुक्केबाज लवलीना बोरगोहन ने ओपनिंग सेरेमनी के दौरान बैटन बैरियर की जिम्मेदारी संभाली.


Q. भारत ने किस खेल में सर्वाधिक स्वर्ण पदक (7 गोल्ड) जीते?
[A] एथलेटिक्स
[B] जूडो
[C] मुक्केबाजी (Boxing)
[D] भारोत्तोलन  

[C] मुक्केबाजी (Boxing) – भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अकेले 7 गोल्ड मेडल जीते.


Q. भारत की 13 गोल्ड जीत में से महिला खिलाड़ियों ने कितने स्वर्ण पदक जीते?
[A] 5
[B] 8
[C] 10
[D] 13  

[B] 8 – भारत की सफलता की नींव महिलाओं ने रखी, 13 में से 8 गोल्ड अकेले बेटियों के नाम रहे.


Q. भारत और स्कॉटलैंड दोनों ने 39-39 पदक जीते, फिर भी भारत चौथे स्थान पर क्यों रहा?
[A] भारत के गोल्ड ज्यादा थे
[B] भारत के सिल्वर मेडल स्कॉटलैंड से अधिक थे
[C] अल्फाबेटिकल ऑर्डर के कारण
[D] भारत की जनसंख्या ज्यादा है  

[B] भारत के सिल्वर मेडल स्कॉटलैंड से अधिक थे – गोल्ड की संख्या (13) बराबर होने पर रैंकिंग सिल्वर मेडल से तय हुई, जिसमें भारत (17) स्कॉटलैंड से आगे था


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के लिए पहला पदक (First Medal) किसने जीता?
[A] मीराबाई चानू
[B] झंडू कुमार
[C] ऋषिकांत सिंह
[D] अस्मिता डे  

[B] झंडू कुमार – पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने मेंस हैवीवेट वर्ग में ब्रोंज मेडल जीतकर भारत का खाता खोला.


Q. भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक (First Gold Medal) किसने जीता?
[A] मीराबाई चानू
[B] शर्मिला धनकड़
[C] हर्ष सिंह
[D] प्रीति पवार  

[A] मीराबाई चानू – मीराबाई चानू ने 48 किग्रा भारोत्तोलन (Weightlifting) में भारत को इस संस्करण का पहला गोल्ड दिलाया.


Q. मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार कितने स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया है?
[A] दो
[B] तीन
[C] चार
[D] पांच  

[B] तीन – मीराबाई ने 2018, 2022 और अब 2026 में गोल्ड जीतकर ‘स्वर्ण पदक की हैट्रिक’ पूरी की है.


Q. जूडो के इतिहास में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी कौन बनीं?
[A] सुशीला देवी
[B] अस्मिता डे
[C] यामिनी मौर्या
[D] उन्नति शर्मा  

[B] अस्मिता डे – अस्मिता डे ने 48 किग्रा वर्ग में गोल्ड जीतकर जूडो में भारत को पहला महिला स्वर्ण पदक दिलाया.


Q. जूडो में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी कौन बने?
[A] विजय कुमार यादव
[B] हर्ष सिंह
[C] जसपाल सिंह
[D] अवतार सिंह  

[B] हर्ष सिंह – हर्ष सिंह ने 60 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जूडो में इतिहास रचा.


Q. एक ही राष्ट्रमंडल खेलों के संस्करण में एथलेटिक्स में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने?
[A] नीरज चोपड़ा
[B] गुलवीर सिंह
[C] अविनाश साब्ले
[D] मुरली श्रीशंकर  

[B] गुलवीर सिंह – गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर में सिल्वर और 5000 मीटर में ब्रोंज जीतकर नया इतिहास रचा.


Q. राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में डेकाथलॉन (Decathlon) स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन हैं?
[A] प्रवीण चित्रवेल
[B] तेजस्वी शंकर
[C] सर्वेश कुशारे
[D] मुरली श्रीशंकर  

[B] तेजस्वी शंकर – तेजस्वी शंकर ने सबसे कठिन मानी जाने वाली डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता.


Q. पैरा एथलेटिक्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी कौन बनीं?
[A] दीपा मलिक
[B] शर्मिला धनकड़
[C] भावना पटेल
[D] अवनी लेखरा  

[B] शर्मिला धनकड़ – शर्मिला धनकड़ ने महिला शॉटपुट F-57 स्पर्धा में गोल्ड जीतकर 20 साल का सूखा खत्म किया.


Q. पुरुषों की 100 मीटर T-47 पैरा स्प्रिंट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर नया रिकॉर्ड किसने बनाया?
[A] योगेश कथुनिया
[B] दिलीप महादू गावित
[C] सोमन राणा
[D] सुमित अंतिल  

[B] दिलीप महादू गावित – दिलीप गावित ने 10.71 सेकंड में रेस पूरी कर गोल्ड जीता और नया गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया.


Q. नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धा में कौन सा पदक जीता?
[A] स्वर्ण (Gol
[D]
[B] रजत (Silver)
[C] कांस्य (Bronze)
[D] पदक नहीं जीत सके  

[B] रजत (Silver) – नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया.


Q. बॉक्सिंग में जैसमीन लंबोरिया ने किस भार वर्ग (Category) में स्वर्ण पदक जीता?
[A] 51 किग्रा
[B] 54 किग्रा
[C] 57 किग्रा
[D] 60 किग्रा  

[C] 57 किग्रा – जैसमीन ने 57 किग्रा वर्ग में गोल्ड जीता और वे समापन समारोह की ध्वजवाहक भी रहीं.


Q. महिला मुक्केबाजी के 70 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक किसने हासिल किया?
[A] निकहत जरीन
[B] लवलीना बोरगोहन
[C] अरुंधति चौधरी
[D] साक्षी चौधरी  

[C] अरुंधति चौधरी – राजस्थान के कोटा की रहने वाली अरुंधति चौधरी ने 70 किग्रा वर्ग में गोल्ड जीता.


Q. बॉक्सिंग शब्दावली में ‘नॉकआउट’ (Knockout) का क्या अर्थ है?
[A] खिलाड़ी का रिंग से बाहर जाना
[B] रेफरी की 10 तक की गिनती तक खिलाड़ी का खड़ा न हो पाना
[C] खिलाड़ी द्वारा दस्ताने उतार देना
[D] मैच का ड्रॉ होना  

[B] रेफरी की 10 तक की गिनती तक खिलाड़ी का खड़ा न हो पाना – मुक्केबाजी में अगर पंच के बाद खिलाड़ी 10 सेकंड में नहीं उठता, तो उसे नॉकआउट माना जाता है.


Q. जूडो के खेल में ‘इपोन’ (Ippon) शब्द किसे दर्शाता है?
[A] खेल की शुरुआत
[B] डायरेक्ट विक्ट्री (सीधी जीत)
[C] खिलाड़ी की चेतावनी
[D] जूडो की यूनिफॉर्म  

[B] डायरेक्ट विक्ट्री (सीधी जीत) – इपोन जूडो का सबसे बड़ा स्कोर है, जिसे हासिल करते ही मुकाबला खत्म हो जाता है.


Q. जूडो का मुकाबला जिस विशेष मैट पर खेला जाता है, उसे क्या कहते हैं?
[A] रिंग
[B] कोर्ट
[C] तातामी (Tatami)
[D] पिच  

[C] तातामी (Tatami) – जूडो की विशेष मैट को ‘तातामी’ कहा जाता है.


Q. ‘डेविड डिक्सन पुरस्कार’ (David Dixon Award किसे दिया जाता है?
[A] सबसे ज्यादा पदक जीतने वाले देश को
[B] खेल के सबसे उत्कृष्ट खिलाड़ी (एथलीट) को
[C] सबसे अच्छे कोच को
[D] आयोजक शहर को  

[B] खेल के सबसे उत्कृष्ट खिलाड़ी (एथलीट) को – यह पुरस्कार राष्ट्रमंडल खेलों के समापन पर बेस्ट एथलीट को उनकी खेल भावना और प्रदर्शन के लिए दिया जाता है.


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘डेविड डिक्सन पुरस्कार’ किसे मिला?
[A] मीराबाई चानू
[B] मिलानी वुड्स
[C] नीरज चोपड़ा
[D] एम्मा मैकॉन  

[B] मिलानी वुड्स – स्कॉटलैंड की व्हीलचेयर रेसर मिलानी वुड्स को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया.


Q. राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में सबसे अधिक 21 पदक जीतने वाले खिलाड़ी कौन बन गए हैं?
[A] जसपाल राणा
[B] चार्ड ले क्लॉस (Chad le Clos)
[C] एम्मा मैकॉन
[D] माइकल फेल्प्स  

[B] चार्ड ले क्लॉस (Chad le Clos) – दक्षिण अफ्रीका के तैराक चार्ड ले क्लॉस ने 21वां पदक जीतकर एम्मा मैकॉन का रिकॉर्ड तोड़ा.


Q. ‘यूनैनीमस डिसीजन’ (Unanimous Decision) शब्द किस खेल से संबंधित है?
[A] जूडो
[B] मुक्केबाजी (Boxing)
[C] एथलेटिक्स
[D] वेटलिफ्टिंग  

[B] मुक्केबाजी (Boxing) – जब मुक्केबाजी में सभी जज एक ही खिलाड़ी को विजेता मानते हैं, तो उसे यूनैनीमस डिसीजन कहते हैं.


Q. बॉक्सिंग में पुरुष वर्ग के 60 किग्रा वर्ग में भारत के लिए गोल्ड किसने जीता?
[A] सचिन सिवाच
[B] अंकुश पंगाल
[C] अमित पंघाल
[D] शिव थापा  

[A] सचिन सिवाच – सचिन सिवाच ने 60 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया


Q. मीराबाई चानू भारत के किस राज्य से संबंधित हैं?
[A] असम
[B] मणिपुर
[C] हरियाणा
[D] पंजाब

[B] मणिपुर – गोल्ड मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू मणिपुर की रहने वाली हैं और उन्होंने 48 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में स्वर्ण जीता।


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 में मीराबाई चानू ने कुल कितना वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता?
[A] 180 किग्रा
[B] 190 किग्रा
[C] 200 किग्रा
[D] 210 किग्रा

[B] 190 किग्रा – मीराबाई चानू ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क मिलाकर कुल 190 किग्रा वजन उठाया।


Q. जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में नीरज चोपड़ा ने कितने मीटर की दूरी तक भाला फेंककर रजत पदक जीता?
[A] 84.50 मीटर
[B] 85.83 मीटर
[C] 87.58 मीटर
[D] 89.94 मीटर

[B] 85.83 मीटर – नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान (सिल्वर) हासिल किया।


Q. नीरज चोपड़ा के साथ जैवलिन थ्रो में किस अन्य भारतीय ने कांस्य पदक (Bronze) जीता?
[A] शिवपाल सिंह
[B] यशवीर सिंह
[C] डीपी मनु
[D] किशोर जेना

[B] यशवीर सिंह – यशवीर सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए इसी स्पर्धा में भारत के लिए ब्रोंज मेडल जीता।


Q. एथलीट गुलवीर सिंह किस राज्य के रहने वाले हैं?
[A] हरियाणा
[B] उत्तर प्रदेश
[C] राजस्थान
[D] मध्य प्रदेश

[B] उत्तर प्रदेश – एक ही खेलों में दो पदक जीतने वाले गुलवीर सिंह उत्तर प्रदेश से संबंधित हैं।


Q. गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर रेस में कौन सा पदक जीता?
[A] स्वर्ण (Gol[D]
[B] रजत (Silver)
[C] कांस्य (Bronze)
[D] पदक नहीं जीता

[B] रजत (Silver) – गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर में रजत और 5000 मीटर में कांस्य पदक जीता।


Q. लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग के किस भार वर्ग में रजत पदक जीता?
[A] 96 किग्रा
[B] 105 किग्रा
[C] 110 किग्रा
[D] 120 किग्रा

[C] 110 किग्रा – लवप्रीत सिंह ने 110 किग्रा वर्ग में कुल 388 किग्रा वजन उठाकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया।


Q. लवप्रीत सिंह स्वर्ण पदक (Gold) से कितने अंतर से चूक गए थे?
[A] 1 किग्रा
[B] 2 किग्रा
[C] 5 किग्रा
[D] 10 किग्रा

[A] 1 किग्रा – लवप्रीत सिंह का प्रदर्शन बेहद करीब था, वे केवल 1 किग्रा के अंतर से गोल्ड मेडल से चूक गए।


Q. तेजस्वी शंकर किस खेल स्पर्धा के लिए प्रसिद्ध हुए हैं?
[A] ऊँची कूद (High Jump)
[B] डेकाथलॉन (Decathlon)
[C] लंबी कूद
[D] पोल वॉल्ट

[B] डेकाथलॉन (Decathlon) – तेजस्वी शंकर ने डेकाथलॉन में भारत को पहला ऐतिहासिक पदक (ब्रोंज) दिलाया।


Q. डेकाथलॉन (Decathlon) में कुल कितनी खेल स्पर्धाएं शामिल होती हैं?
[A] 5
[B] 7
[C] 10
[D] 12

[C] 10 – डेकाथलॉन एथलेटिक्स का सबसे कठिन इवेंट माना जाता है जिसमें 10 अलग-अलग स्पर्धाएं होती हैं।


Q. पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार भारत के किस शहर/स्थान से संबंधित हैं?
[A] पटना
[B] नालंदा (बिहार)
[C] रांची
[D] गया

[B] नालंदा (बिहार) – 2026 का पहला पदक जीतने वाले झंडू कुमार नालंदा, बिहार के रहने वाले हैं।


Q. अस्मिता डे ने जूडो के फाइनल में किस देश की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता?
[A] ऑस्ट्रेलिया
[B] कनाडा
[C] इंग्लैंड
[D] स्कॉटलैंड

[B] कनाडा – अस्मिता डे ने कनाडा की हेडी कवैच को हराकर जूडो में भारत के लिए गोल्ड जीता


Q. अस्मिता डे मूल रूप से भारत के किस राज्य की रहने वाली हैं?
[A] असम
[B] त्रिपुरा
[C] मणिपुर
[D] मेघालय

[B] त्रिपुरा – जूडो क्वीन अस्मिता डे त्रिपुरा राज्य से संबंधित है


Q. पुरुषों की 100 मीटर T-47 पैरा स्प्रिंट में दिलीप महादू गावित ने कितने समय में रेस पूरी की?
[A] 10.50 सेकंड
[B] 10.71 सेकंड
[C] 11.20 सेकंड
[D] 10.90 सेकंड

[B] 10.71 सेकंड – दिलीप गावित ने 10.71 सेकंड के साथ गोल्ड जीता और गेम्स रिकॉर्ड बनाया।


Q. दिलीप महादू गावित का संबंध किस भारतीय राज्य से है?
[A] गुजरात
[B] महाराष्ट्र
[C] मध्य प्रदेश
[D] तमिलनाडु

[B] महाराष्ट्र – पैरा एथलीट दिलीप गावित महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।


Q. शर्मिला धनकड़ ने महिला शॉटपुट F-57 में कितने मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया?
[A] 8.50 मीटर
[B] 9.81 मीटर
[C] 10.20 मीटर
[D] 7.90 मीटर

[B] 9.81 मीटर – शर्मिला ने 9.81 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


Q. शोमन राणा ने पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा (पैरा) में कौन सा पदक जीता?
[A] स्वर्ण (Gold)
[B] रजत (Silver)
[C] कांस्य (Bronze)
[D] पदक नहीं जीता

[A] स्वर्ण (Gold) – शोमन राणा ने पुरुष शॉटपुट F-57 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता।


Q. शोमन राणा भारत के किस राज्य से संबंधित हैं?
[A] उत्तर प्रदेश
[B] बिहार
[C] झारखंड
[D] ओडिशा

[B] बिहार – पैरा एथलीट शोमन राणा का संबंध बिहार राज्य से है।


Q. भारतीय मुक्केबाज अंकुश पंगाल ने किस भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता?
[A] 60 किग्रा
[B] 70 किग्रा
[C] 80 किग्रा
[D] 91 किग्रा

[C] 80 किग्रा – अंकुश पंगाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी में मुक्केबाजी में गोल्ड जीता।


Q. साक्षी चौधरी ने मुक्केबाजी में किस भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया?
[A] 48 किग्रा
[B] 51 किग्रा
[C] 54 किग्रा
[D] 57 किग्रा

[B] 51 किग्रा – साक्षी चौधरी ने 51 किग्रा वर्ग में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता।


Q. मुक्केबाज प्रीति पवार ने किस भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता?
[A] 51 किग्रा
[B] 54 किग्रा
[C] 57 किग्रा
[D] 60 किग्रा

[B] 54 किग्रा – प्रीति पवार ने महिलाओं की 54 किग्रा श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता।


Q. प्रिया घनगस ने बॉक्सिंग में किस भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता?
[A] 54 किग्रा
[B] 60 किग्रा
[C] 66 किग्रा
[D] 70 किग्रा

[B] 60 किग्रा – प्रिया घनगस ने 60 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।


Q. ज्ञानेश्वरी यादव ने वेटलिफ्टिंग में कौन सा पदक जीता?
[A] स्वर्ण
[B] रजत (Silver)
[C] कांस्य
[D] कोई पदक नहीं

[B] रजत (Silver) – छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव ने महिला 53 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता


Q. किस भारतीय एथलीट ने ऊँची कूद (High Jump) में रजत पदक जीता?
[A] मुरली श्रीशंकर
[B] सर्वेश कुशारे
[C] प्रवीण चित्रवेल
[D] तेजस्विन शंकर

[B] सर्वेश कुशारे – सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता


Q. मुरली श्रीशंकर ने 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में किस स्पर्धा में रजत पदक जीता?
[A] ऊँची कूद
[B] लंबी कूद (Long Jump)
[C] ट्रिपल जंप
[D] 100 मीटर दौड़

[B] लंबी कूद (Long Jump) – लंबी कूद के दिग्गज खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने सिल्वर मेडल हासिल किया


Q. पुरुषों के ट्रिपल जंप में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी कौन हैं?
[A] मुरली श्रीशंकर
[B] प्रवीण चित्रवेल
[C] सर्वेश कुशारे
[D] एल्डोस पॉल

[B] प्रवीण चित्रवेल – प्रवीण चित्रवेल ने ट्रिपल जंप में भारत को रजत पदक दिलाया


Q. भारोत्तोलक (Weightlifter) हरजिंदर कौर ने किस स्पर्धा में पदक जीता?
[A] स्वर्ण
[B] रजत (Silver)
[C] कांस्य
[D] चौथा स्थान

[B] रजत (Silver) – हरजिंदर कौर ने वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता


Q. जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्या ने कौन सा पदक हासिल किया?
[A] स्वर्ण
[B] रजत (Silver)
[C] कांस्य
[D] पदक नहीं जीता

[B] रजत (Silver) – जूडो में यामिनी मौर्या ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत की झोली में कुल कितने रजत पदक (Silver Medals) आए?
[A] 13
[B] 17
[C] 15
[D] 9

[B] 17 – भारत ने कुल 17 रजत पदक जीते जो पदक तालिका में चौथे स्थान के लिए निर्णायक रहे


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत ने कुल कितने कांस्य पदक (Bronze Medals) जीते?
[A] 9
[B] 13
[C] 17
[D] 21

[A] 9 – भारत ने कुल 9 ब्रोंज मेडल हासिल किए


Q. भारोत्तोलक ऋषिकांत सिंह चंदबाम किस राज्य से संबंधित हैं?
[A] असम
[B] मणिपुर
[C] सिक्किम
[D] नागालैंड

[B] मणिपुर – ऋषिकांत सिंह मणिपुर से हैं और उन्होंने 60 किग्रा वर्ग में सिल्वर जीता


Q. उन्नति शर्मा ने जूडो में कौन सा पदक जीता?
[A] स्वर्ण
[B] रजत
[C] कांस्य (Bronze)
[D] पदक नहीं जीता

[C] कांस्य (Bronze) – उन्नति शर्मा ने जूडो में भारत के लिए ब्रोंज मेडल जीता


Q. सीमा कालीरामणा ने किस खेल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता?
[A] शॉटपुट
[B] डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक)
[C] मुक्केबाजी
[D] भारोत्तोलन

[B] डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) – सीमा कालीरामणा ने डिस्कस थ्रो में ब्रोंज मेडल जीता


Q. पैरा एथलेटिक्स में मोहम्मद बासिल ने कौन सा पदक जीता?
[A] स्वर्ण
[B] रजत (Silver)
[C] कांस्य
[D] पदक नहीं जीता

[B] रजत (Silver) – मोहम्मद बासिल ने पैरा एथलेटिक्स में रजत पदक हासिल किया


Q. मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहन ने कौन सा पदक जीता?
[A] स्वर्ण
[B] रजत (Silver)
[C] कांस्य
[D] कोई नहीं

[B] रजत (Silver) – टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहन ने बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल जीता


Q. एम्मा फिनोकेन ने ट्रैक साइकिलिंग में रिकॉर्ड 4 स्वर्ण पदक जीते, वे किस देश की हैं?
[A] इंग्लैंड
[B] वेल्स
[C] ऑस्ट्रेलिया
[D] कनाडा

[B] वेल्स – वेल्स की एम्मा फिनोकेन ने ट्रैक साइकिलिंग में अभूतपूर्व 4 गोल्ड मेडल जीते


Q. तैराक चार्ड ले क्लॉस (Chad le Clos) किस देश से संबंधित हैं?
[A] ऑस्ट्रेलिया
[B] दक्षिण अफ्रीका
[C] इंग्लैंड
[D] न्यूजीलैंड

[B] दक्षिण अफ्रीका – दक्षिण अफ्रीका के इस तैराक ने गेम्स इतिहास में सबसे ज्यादा 21 पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया।


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जूडो में भारत ने कुल कितने पदक जीते?
[A] 2
[B] 4
[C] 6
[D] 8

[B] 4 – जूडो में भारत को 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रोंज सहित कुल 4 पदक मिले


Q. भारत को राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारोत्तोलन (Weightlifting) में कुल कितने स्वर्ण मिले?
[A] 1
[B] 2
[C] 3
[D] 4

[A] 1 – भारोत्तोलन में एकमात्र गोल्ड मेडल मीराबाई चानू ने दिलाया


Q. पैरा एथलेटिक्स में भारत ने कुल कितने स्वर्ण पदक (Gold) जीते?
[A] 1
[B] 2
[C] 3
[D] 5

[C] 3 – पैरा एथलेटिक्स में शर्मिला धनकड़, दिलीप गावित और सोमन राणा ने स्वर्ण जीते


Q. भारत ने बॉक्सिंग में कुल 10 पदक जीते, उनमें से सिल्वर कितने थे?
[A] 2
[B] 3
[C] 5
[D] 7

[B] 3 – बॉक्सिंग में 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल आए


Q. किस भारतीय एथलीट ने ऊँची कूद (High Jump) में रजत पदक जीता?
[A] सर्वेश कुशारे
[B] प्रवीण चित्रवेल
[C] गुलवीर सिंह
[D] तेजस्वी शंकर

[A] सर्वेश कुशारे – सर्वेश कुशारे ने हाई जंप स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता


Q. झंडू कुमार ने 2026 में भारत के लिए कौन सा ऐतिहासिक पदक जीता था?
[A] पहला स्वर्ण
[B] पहला कांस्य (ब्रोंज) और कुल खेलों का पहला पदक
[C] पहला रजत
[D] आखिरी पदक

[B] पहला कांस्य (ब्रोंज) और कुल खेलों का पहला पदक – झंडू कुमार ने भारत का खाता खोलते हुए पहला मेडल (ब्रोंज) जीता


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 में सबसे अधिक स्वर्ण पदक (70 Gold) किस देश ने जीते?
[A] इंग्लैंड
[B] कनाडा
[C] ऑस्ट्रेलिया
[D] भारत

[C] ऑस्ट्रेलिया – ऑस्ट्रेलिया 70 गोल्ड और कुल 171 पदकों के साथ टॉप पर रहा


Q. दूसरे स्थान पर रहने वाले देश इंग्लैंड ने कुल कितने पदक जीते?
[A] 101
[B] 110
[C] 120
[D] 150

[B] 110 – इंग्लैंड ने कुल 110 पदक जीते और पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।


Q. मेजबान स्कॉटलैंड पदक तालिका में किस स्थान पर रहा?
[A] तीसरा
[B] चौथा
[C] पांचवां
[D] छठा

[C] पांचवां – स्कॉटलैंड 39 पदकों के साथ पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा


Q. नाइजीरिया 2026 खेलों की पदक तालिका में किस स्थान पर रहा?
[A] पांचवें
[B] सातवें
[C] आठवें
[D] दसवें

[B] सातवें – नाइजीरिया ने 10 गोल्ड के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया


Q. मलेशिया पदक तालिका में 10वें स्थान पर रहा, उसने कुल कितने स्वर्ण जीते?
[A] 5
[B] 8
[C] 10
[D] 12

[B] 8 – मलेशिया 8 गोल्ड और कुल 16 पदकों के साथ टॉप 10 में शामिल रहा


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 का शताब्दी संस्करण किस वर्ष आयोजित होगा?
[A] 2028
[B] 2030
[C] 2032
[D] 2034

[B] 2030 – 2030 के खेल राष्ट्रमंडल खेलों के 100 साल पूरे होने का शताब्दी संस्करण होंगे


Q. राष्ट्रमंडल खेलों 2030 की मेजबानी भारत का कौन सा शहर करेगा?
[A] दिल्ली
[B] मुंबई
[C] अहमदाबाद
[D] बेंगलुरु

[C] अहमदाबाद – 2030 के खेलों का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में किया जाएगा।


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 में कुल कितनी पदक स्पर्धाएं (Medal Events) आयोजित की गईं?
[A] 150
[B] 215
[C] 250
[D] 300

[B] 215 – ग्लासगो 2026 में कुल 215 मेडल इवेंट्स आयोजित किए गए


Q. ग्लासगो शहर ने अब तक कुल कितनी बार इन खेलों की मेजबानी की है?
[A] एक बार
[B] दो बार
[C] तीन बार
[D] चार बार

[B] दो बार – ग्लासगो ने इससे पहले 2014 में भी इन खेलों की मेजबानी की थी


Q. स्कॉटलैंड ने कुल मिलाकर अब तक कितनी बार राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की है?
[A] दो बार
[B] चार बार
[C] पांच बार
[D] छह बार

[B] चार बार – स्कॉटलैंड में 1970, 1986 (एडिनबर्ग), 2014 और 2026 (ग्लासगो) में खेल हुए


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 का समापन किस तिथि को हुआ?
[A] 1 अगस्त
[B] 2 अगस्त
[C] 5 अगस्त
[D] 10 अगस्त

[B] 2 अगस्त – खेलों का आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक किया गया


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 में कुल कितने मुख्य खेलों (Core Sports) को शामिल किया गया था?
[A] 10
[B] 11
[C] 15
[D] 20

[A] 10 – बजट और समय की कमी के चलते केवल 10 मुख्य खेलों को शामिल किया गया था


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल में कुल कितने खिलाड़ी शामिल थे?
[A] 100
[B] 122
[C] 215
[D] 322

[B] 122 – भारत ने 122 एथलीटों का एक मजबूत दल ग्लासगो भेजा था


Q. भारतीय दल ने कुल कितने खेलों (Sports) में अपनी दावेदारी पेश की?
[A] 5
[B] 8
[C] 10
[D] 12

[C] 10 – भारतीय खिलाड़ियों ने सभी 10 मुख्य खेलों में हिस्सा लिया


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 के समापन समारोह में मशाल (Torch/Baton) किसने ग्रहण की?
[A] नरेंद्र मोदी
[B] पीटी उषा
[C] हर्ष संघवी
[D] उपर्युक्त सभी (भारतीय प्रतिनिधिमंडल)

[D] उपर्युक्त सभी – भारत की ओर से पीटी उषा, नीरज चोपड़ा और हर्ष संघवी ने आगामी खेलों के लिए मशाल और झंडा ग्रहण किया


Q. ‘क्वींस बैटन रिले’ (Queen’s Baton Relay) की शुरुआत किस वर्ष हुई थी?
[A] 1930
[B] 1958
[C] 1970
[D] 1998

[B] 1958 – बैटन रिले की शुरुआत 1958 के कार्डिफ खेलों से की गई थी


Q. राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (CGF) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
[A] न्यूयॉर्क
[B] पेरिस
[C] लंदन
[D] जिनेवा

[C] लंदन – राष्ट्रमंडल खेल महासंघ का मुख्यालय लंदन, यूनाइटेड किंगडम में है


Q. वर्तमान में राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के अध्यक्ष कौन हैं?
[A] थॉमस बाच
[B] डोनाल्ड रुकारे
[C] क्रिस जेनकिंस
[D] जियानी इन्फेंटिनो

[B] डोनाल्ड रुकारे – डोनाल्ड रुकारे वर्तमान में इस महासंघ के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 में 60 वर्षों के बाद किस ऐतिहासिक रेस की वापसी हुई?
[A] मैराथन
[B] कॉमनवेल्थ माइल रेस
[C] बाधा दौड़
[D] रिले रेस

[B] कॉमनवेल्थ माइल रेस – इस ऐतिहासिक ट्रैक इवेंट को 60 साल बाद दोबारा शामिल किया गया


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2026 के उद्घाटन समारोह का आयोजन किस स्टेडियम में हुआ?
[A] ओवो हाइड्रो (OVO Hydro)
[B] हैम्पडेन पार्क
[C] सेल्टिक पार्क
[D] इब्रोक्स स्टेडियम

[A] ओवो हाइड्रो (OVO Hydro) – यह ग्लासगो का एक प्रसिद्ध इंडोर स्टेडियम है


Q. राष्ट्रमंडल खेलों के संस्थापक के रूप में किसे जाना जाता है?
[A] बैरन पियरे डी कोबर्टिन
[B] मेलविल मार्क्स रॉबिनसन
[C] लॉर्ड डर्बी
[D] जेम्स एस्टल

[B] मेलविल मार्क्स रॉबिनसन – इन्हें ‘बॉबी रॉबिनसन’ भी कहा जाता है, जो कनाडा के एक खेल पत्रकार थे


Q. राष्ट्रमंडल खेलों को ‘फ्रेंडली गेम्स’ (Friendly Games) के नाम से भी जाना जाता है, यह सुझाव किसने दिया था?
[A] महात्मा गांधी
[B] जेम्स एस्टल
[C] रेवरेंड एस्टल
[D] जवाहरलाल नेहरू

[C] रेवरेंड एस्टल – 1891 में रेवरेंड एस्टल ने ब्रिटिश साम्राज्य के देशों के बीच सद्भावना के लिए इन खेलों का सुझाव दिया था


Q. किस वर्ष विश्व युद्ध के कारण राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन नहीं हो सका?
[A] 1914 और 1918
[B] 1942 और 1946
[C] 1950 और 1954
[D] 1962 और 1966

[B] 1942 और 1946 – द्वितीय विश्व युद्ध के कारण इन दो संस्करणों का आयोजन नहीं किया गया था


Q. राष्ट्रमंडल (Commonwealth) के सदस्य देशों की कुल संख्या कितनी है?
[A] 50
[B] 54
[C] 56
[D] 72

[C] 56 – वर्तमान में 56 संप्रभु देश राष्ट्रमंडल के सदस्य हैं


Q. क्या अमेरिका राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेता है?
[A] हाँ
[B] केवल कुछ स्पर्धाओं में
[C] नहीं
[D] कभी-कभी

[C] नहीं – अमेरिका राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा नहीं है क्योंकि इसमें केवल पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश ही भाग लेते है


Q. राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार पैरा-स्पोर्ट्स (दिव्यांगों के खेल) कब शामिल किए गए?
[A] 1990
[B] 1998
[C] 2002
[D] 2010

[C] 2002 – मैनचेस्टर 2002 खेलों से पैरा-इवेंट्स को मुख्य कार्यक्रम का हिस्सा बनाया गया


Q. एशियाई महाद्वीप में पहली बार इन खेलों का आयोजन कहाँ हुआ था?
[A] नई दिल्ली
[B] कुआलालंपुर
[C] टोक्यो
[D] बीजिंग

[B] कुआलालंपुर – 1998 में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में पहली बार एशिया में ये खेल हुए थे


Q. भारत ने अब तक कुल कितने राष्ट्रमंडल खेलों के संस्करणों में भाग नहीं लिया है?
[A] 2
[B] 4
[C] 6
[D] 8

[B] 4 – भारत ने 1930, 1950, 1962 और 1986 के खेलों में भाग नहीं लिया था


Q. ‘डेविड डिक्सन पुरस्कार’ की शुरुआत किस वर्ष हुई थी?
[A] 1998
[B] 2002
[C] 2006
[D] 2010

[B] 2002 – यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ एथलीट को दिया जाता है और इसकी शुरुआत 2002 में हुई थी


Q. डेविड डिक्सन पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय कौन थे?
[A] मिल्खा सिंह
[B] समरेश जंग
[C] अभिनव बिंद्रा
[D] मैरी कॉम

[B] समरेश जंग – निशानेबाज समरेश जंग को 2006 के मेलबर्न खेलों में इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया था


Q. राष्ट्रमंडल खेलों का मुख्य ध्येय वाक्य (Motto) क्या है?
[A] मानवता, समानता, नियति (Humanity, Equality, Destiny)
[B] शांति और सद्भाव
[C] खेलों के माध्यम से एकता
[D] तेज, ऊँचा, शक्तिशाली

[A] मानवता, समानता, नियति (Humanity, Equality, Destiny) – यह राष्ट्रमंडल खेलों का मूल और स्थायी आदर्श वाक्य है


Q. वर्ष 2022 के राष्ट्रमंडल खेल कहाँ आयोजित हुए थे?
[A] गोल्ड कोस्ट
[B] बर्मिंघम
[C] मेलबर्न
[D] ग्लासगो

[B] बर्मिंघम – 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में किया गया था


Q. बर्मिंघम 2022 में भारत किस स्थान पर रहा था?
[A] दूसरे
[B] तीसरे
[C] चौथे
[D] पांचवें

[C] चौथे – 2022 में भी भारत चौथे स्थान पर था और 2026 में भी चौथे स्थान पर ही रहा


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2010 के दिल्ली खेलों में भारत ने कुल कितने स्वर्ण पदक (Gold) जीते थे?
[A] 22
[B] 38
[C] 42
[D] 50

[B] 38 – भारत ने 38 गोल्ड मेडल जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था


Q. राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत के लिए सर्वाधिक पदक जीतने वाले खिलाड़ी कौन हैं?
[A] अभिनव बिंद्रा
[B] जसपाल राणा
[C] नीरज चोपड़ा
[D] सुशील कुमार

[B] जसपाल राणा – निशानेबाज जसपाल राणा के नाम राष्ट्रमंडल खेलों में सबसे अधिक भारतीय पदक जीतने का रिकॉर्ड है


Q. सुशील कुमार ने लगातार कितने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीते?
[A] दो
[B] तीन
[C] चार
[D] पांच

[B] तीन – पहलवान सुशील कुमार ने 2010, 2014 और 2018 में लगातार तीन गोल्ड मेडल जीते


Q. राष्ट्रमंडल खेलों में किस खेल स्पर्धा को 2026 से हटा दिया गया?
[A] एथलेटिक्स
[B] कुश्ती (Wrestling)
[C] मुक्केबाजी
[D] जूडो

[B] कुश्ती (Wrestling) – बजट और बुनियादी ढांचे की कमी के कारण कुश्ती जैसे लोकप्रिय खेल को इस बार बाहर रखा गया


फीफा विश्व कप: 100 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी | FIFA World Cup MCQs

Padam AwardsSports GkNobel Prize
Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *