🎯 संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के प्रमुख अंग, मुख्यालय...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2026 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 Indian History...                         🎯 Indian Constitut...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष की सूची

यहां छत्तीसगढ़ राज्य गठन से लेकर अब-तक के सभी छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्षों के नाम व उनके कार्यकाल की सूची (List of Chhattisgarh vidhansabha speaker) और साथ ही विधानसभा सामयिक अध्यक्षों (Protem Speaker) की विस्तृत जानकारी दी गई है।

छत्तीसगढ़ प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्षों और प्रोटेम अध्यक्षों के नाम (Chhattisgarh Speaker and Protem Speaker) सहित कार्यकाल की जानकारी निम्नानुसार है।

chhattisgarh speaker, chhattisgarh speaker list, chhttisgarh protem speaker
chhattisgarh vidhansabha speaker list

विशेषताएँ:

  • संविधानिक आधार: प्रत्येक राज्य की विधानसभा अपने सदस्यों में से एक अध्यक्ष का चुनाव, भारतीय संविधान के ‘अनुच्छेद 178’ के अंतर्गत करती है।
  • निष्पक्षता का प्रतीक: अध्यक्ष को राजनीति दल से ऊपर उठकर कार्य करना होता है।
  • संसदीय प्रक्रिया का संचालन: नियमों के अनुसार सदन की कार्यवाही को चलाना, सदस्यों को बोलने की अनुमति देना, प्रस्तावों पर मतदान कराना आदि।
  • अनुशासन बनाए रखना: सदन में अनुशासन और मर्यादा बनाए रखना अध्यक्ष की जिम्मेदारी होती है।
  • निर्णय देने की शक्ति: किसी विवाद या प्रक्रिया संबंधी प्रश्न पर अंतिम निर्णय अध्यक्ष ही देता है, जिसे ‘नज़ीर’ के रूप में माना जाता है।

यह Protem शब्द लैटिन भाषा के “Pro tempore” से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है- “कुछ समय के लिए”। प्रोटेम अध्यक्ष, संसदीय प्रक्रिया का हिस्सा होता है। इसकी नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है, जिसमें सबसे वरिष्ठ विधायक को चुना जाता है।

विशेषताएं:

  • शपथ ग्रहण: नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाना।
  • प्रथम बैठक की अध्यक्षता: विधानसभा की पहली बैठक का संचालन करना।
  • स्थायी अध्यक्ष का चुनाव: अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को संचालित करना।
  • निष्पक्ष संचालन: बिना किसी राजनीति दल पक्षपात के कार्य करना।
  • सीमित कार्यकाल: केवल तब तक कार्यरत रहते है, जब तक स्थायी अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता।
Q. छत्तीसगढ़ में अब तक कितने विधानसभा अध्यक्ष हुए है?

छत्तीसगढ़ राज्य गठन (2000) से अब तक कुल 6 स्थायी अध्यक्ष नियुक्त हुए है। जहां, वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष ‘डॉ. रमन सिंह’ है।

Q. विधानसभा अध्यक्ष का कार्यकाल कितना होता है?

विधानसभा अध्यक्ष का कार्यकाल अधिकतम 5 वर्ष होता है। विधानसभा भंग हो जाने या अध्यक्ष इस्तीफा देने पर कार्यकाल समाप्त हो जाता है।

Q. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष कैसे चुने जाते है?

विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव विधानसभा के सदस्यों द्वारा बहुमत से किया जाता है। यह चुनाव प्रोटेम अध्यक्ष की अध्यक्षता में विधानसभा के प्रारंभिक सत्र में होता है।

Q. विधानसभा अध्यक्ष किसी राजनीतिक दल से होते है?

विधानसभा अध्यक्ष आमतौर पर किसी राजनीतिक दल से होते है, लेकिन अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें निष्पक्ष रहकर कार्य करना होता है। वे राजनीति दल से ऊपर उठकर सदन का संचालन करते है।

Q. छत्तीसगढ़ विधानसभा प्रोटेम अध्यक्ष कौन है?

छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम अध्यक्ष ‘राम विचार नेताम’ रहे है, जो 17.12.2023 से 19.12.2023 (3 दिन) के लिए निर्वाचित हुए।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल (CG Governor) की सूची

VYAPAM PaperChhattisgarh GkCG Current Affairs
Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *