छत्तीसगढ़ राज्य का गठन | Establishment of CG : Chhattisgarh State Establish Gk
छत्तीसगढ़ राज्य का गठन (Establishment of CG: Chhattisgarh State Establish Gk Questions in Hindi Quiz) एवं गठित 27 जिलें वर्षवार सूची

छत्तीसगढ़ राज्य का गठन | Establishment of Chhattisgarh State
विषय - सूची
➧ छत्तीसगढ़ राज्य मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000 (84वाँ संविधान संशोधन: अनुच्छेद 03 के तहत् राज्यों का गठन) द्वारा भारत के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश से पृथक होकर 01 नवम्बर, 2000 को 31 अक्टूबर की मध्यरात्रि से भारतीय संघ का 26वाँ राज्य बना।
साथ ही 09 नवम्बर – “उत्तराखण्ड (27वाँ)” राज्य एवं 15 नवम्बर, 2000 “झारखण्ड (28वाँ)” इन दोनों राज्यों का गठन हुआ। chhattisgarh state establish gk
➧ जहाँ मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) को छत्तीसगढ़ का ‘‘मातृ राज्य‘‘ के नाम से जाना जाता है। यह मध्यप्रदेश से सन् 1956 से 2000 लगभग 44 वर्ष तक अंग रहा।
► नव-निर्मित राज्य को देखने के पश्चात् वह “समुद्री घोड़े: हिप्पोककेम्पस या सी हाॅर्स (Sea Horse or Hippopotamus)” के समान दिखाई पड़ता है। जो कि इस राज्य हेतु मानचित्र की संकल्पना वर्ष 1905 में निर्मित हुई थी।
➧ छत्तीसगढ़ राज्य (Chhattisgarh) का गठन एकीकृत मध्यप्रदेश के सन् 1998 में 16 जिलों को पृथक कर किया गया था। तत्पश्चात् सन् 2007 में दो नये जिले- “नारायणपुर (Narayanpur)” और “बीजापुर (Bijapur)” बनाया गया।
➧ राज्य सरकार (Chhattisgarh Govt.) ने 15 अगस्त, 2011 को राज्य में पुनः 09 नये जिलों- सुकमा, कोण्डागांव, बलौदाबाजार, बालोद, बेमेतरा, मुंगेली, सूरजपुर और बलरामपुर को बनाये जाने की घोषणा किया। अब वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के जिलों की कुल संख्या 27 है।
► आजादी से पहले छत्तीसगढ़ राज्य चाौदह (14) रियासतों जैसे- बस्तर, कांकेर, राजनांदगांव, खैरागढ़, छुईखदान, कवर्धा, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़, सरगुजा, उदयपुर, जशपुर, कोरिया, चाँगभरवार में विभाजित था।
➧ जो कि “सेन्ट्रल प्रोविसेंज और बरार (Central Provinces and Berar)” का एक हिस्सा था जिसमें ब्रिटिशों द्वारा रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग को खालसा कहा जाता था, जिसका मुख्यालय, रायपुर में स्थित था।
➧ ब्रिटिश सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ की जनता ने सर्वप्रथम सन् 1774 ई. में विद्रोह किया था, जो अंग्रेजों के खिलाफ भारत में पहला विद्रोह माना जाता है। जिसे राज्य के विद्राही ‘‘चिर विद्राही‘‘ के नाम से जाना जाते थे।
► इस प्रकार भारत के आजादी पश्चात् सन् 1948ई. में छत्तीसगढ़ की चाौदह (14) देशी रिसायतों का ‘‘मध्य भारत‘‘ से मिला और सन् 1950 से छत्तीसगढ़ पुराने मध्यप्रदेश तथा 01 नवम्बर, 1956 से नए मध्यप्रदेश का हिस्सा बना।
➧ राज्य महत्व : आदिवासी बाहुल्य राज्य, खनिज एवं वन संपदा में सम्पन्न, क्षेत्रीय जनता की आशातीत अपेक्षाओं का प्रतीक
➧ नामकरण कैसे हुआ : 36गढ़ों की संख्या के आधार पर ‘‘छत्तीसगढ़‘‘ नामकरण, कलचुरी राजा चेदिवंशीय थे, उनका राज्य ‘‘चेदिशगढ़‘‘ कहलाता था, जो कालान्तर में ‘‘छत्तीसगढ‘‘ हो गया ।
► प्रजाति [Species] : यह “प्रोटोआस्ट्रेलाइड (Proto Astrelaid)” जनजाति से है, जिसकी खोज डाॅ. बी.एस. गुहा द्वारा की गई।
➧ क्षेत्रफल [Area] : कुल135,194 वर्ग किमी., जो मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के कुल क्षेत्रफल का 30.47 प्रतिशत एवं सम्पूर्ण भारत के क्षेत्रफल का 4.11 प्रतिशत होने के साथ-साथ यह राज्य अपने क्षेत्रफल के आधार पर देश का 10वाँ स्थान का बड़ा राज्य है
(9वाँ स्थान– ओड़िसा (Odisha), 11वाँ स्थान– तमिलनाडु (Tamil Nadu) को प्राप्त है) तथा विश्व में छत्तीसगढ़ के समान क्षेत्रफल वाला देश “यूनान (Greece)“ को माना जाता है।
➧ जनसंख्या [Population] : मध्यप्रदेश से पृथक होकर राज्य का प्रथम जनगणना 2001 के अनुसार जनसंख्या 2,08,33,803, भारत की जनसंख्या का 2.02 प्रतिशत एवं देश का 17वाँ नंबर का राज्य है।
इसी प्रकार, जनगणना 2011 के अनुसार वर्तमान जनसंख्या 2,55,40,195 भारत की जनसंख्या का 2.11 प्रतिशत एवं देश का “16वाँ स्थान” का राज्य बना ।
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की गठित 27 जिलें वर्षवार सूची
छत्तीसगढ़ (CG Constituted District) की गठित 27 जिलें वर्षवार सूची-
स्थापना वर्ष | जिलों की संख्या | जिलों का नाम |
वर्ष 1948 | 06 जिलें | रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, बस्तर, सरगुजा |
वर्ष 1973 | 07 जिलें | रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, बस्तर, सरगुजा |
वर्ष 1998 | 16 जिलें | रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, धमतरी, कांकेर, कोरिया, कोरबा, कवर्धा, जशपुर, जांजगीर-चांपा, दंतेवाड़ा, रायगढ़, बस्तर, सरगुजा |
वर्ष 2007 | 18 जिलें | कोरिया, सरगुजा, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कवर्धा, रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा |
वर्ष 2012 | 27 जिलें | कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, बलौदाबाजार, महासमुंद, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद, बालौद, धमतरी, राजनांदगांव, कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकुमा, कवर्धा |
छत्तीसगढ़ स्थापना संबंधी प्रश्नोत्तरी | CG Establishment Gk Quiz
Q(01): नवम्बर, 2000 में गठित भारत के राज्यों में छत्तीसगढ़ का कौन सा क्रम है-
[A] 26वाँ
[D] 25वाँ
Q(02): पृथक छत्तीसगढ़ राज्य [Chhattisgarh] की संकल्पना करने वाले क्षेत्रीय राजनेता थे ?
[A] पं. रविशंकर शुक्ल
[B] डाॅ. कैलाशनाथ काटजू
[C] पं. सुंदरलाल शर्मा
[D] मोतीलाल वोरा
Q(03): नवोदित राज्य ‘‘छत्तीसगढ‘‘ का मातृ-राज्य कौन सा है ?
[A] उत्तरप्रदेश
[B] मध्यप्रदेश
[C] बिहार
[D] कोई नहीं
Q(04): छत्तीसगढ़ संघर्ष का मूल कारण क्या था ?
[A] आदिवासियों की जमीन एवं पहचान
[B] आदिवासियों की संस्कृति की पहचान
[C] आंदिवासियों की राजनीतिक इच्छा
[D] आदिवासियों की आपसी फूट
Q(05): छत्तीसगढ़ के गठन हेतु प्रथम राजनीतिक प्रयास कब किये गये थे ?
[A] वर्ष 1958 में
[B] वर्ष 1968 में
[C] वर्र्ष 1978 में
[D] वर्ष 1998 में
Q(06): छत्तीसगढ़ के गठन [Chhattisgarh Stablished] हेतु प्रयासरत राजनीतिक दल थे ?
[A] कांग्रेस
[B] भाजपा chhattisgarh state establish gk
[C] सपा एवं बसपा
[D] कांग्रेस एवं भाजपा दोनों
Q(07): राज्य की गठन हेतु श्रेय दिया जाता है ?
[A] कांग्रेस को
[B] भाजपा को
[C] बसपा को
[D] कोई नहीं
Q(08): छत्तीसगढ़ के गठन हेतु केन्द्र सरकार ने लोकसभा में विधेयक प्रस्तुत कब किया था ?
[A] 15 जुलाई, 2000 को
[B] 20 जुलाई, 2000 को
[C] 25 जुलाई, 2000 को
[D] 30 जुलाई, 2000 को
Q(09): छत्तीसगढ़ गठन विधेयक को लोकसभा [Lok Sabha] में पारित किया गया ?
[A] 21 जुलाई, 2000 को
[B] 27 जुलाई, 2000 को
[C] 29 जुलाई, 2000 को
[D] 31 जुलाई, 2000 को
Q(10): छत्तीसगढ़ गठन विधेयक को राज्यसभा [Rajya Sabha] में पारित किया गया ?
[A] 03 अगस्त, 2000 को
[B] 07 अगस्त, 2000 को
[C] 09 अगस्त, 2000 को
[D] 11 अगस्त, 2000 को
Q(11): पृथक राज्य ‘‘छत्तीसगढ़ [Chhattisgarh]‘‘ कब अस्तित्व में आया ?
[A] 09 नवम्बर, 2000
[B] 01 नवम्बर, 2000
[C] 15 नवम्बर, 2000
[D] इनमें कोई नहीं
Q(12):‘‘छत्तीसगढ़ महासभा‘‘ का गठन कब हुआ ?
[A] वर्ष 1947
[B] वर्ष 1956
[C] वर्र्ष 1958
[D] वर्ष 1968
Q(13): छत्तीसगढ़ का क्षेत्रफल देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग कितना प्रतिशत है ?
[A] 2.14 प्रतिशत
[B] 4.11 प्रतिशत
[C] 5.06 प्रतिशत
[D] 6.12 प्रतिशत
Q(14): प्रथम बार एक पृथक राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की मांग कब की गई ?
[A] 1920 ई.
[B] 1921 ई.
[C] 1922 ई.
[D] 1923 ई.
Q(15): मध्यप्रदेश के कितने जिलों को पृथक कर छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया गया था ?
[A] बारह
[B] चाौदह
[C] सोलह
[D] अठ्ठारह
Q(16): राज्य स्थापना अंतर्गत “नारायणपुर” एवं “बीजापुर” जिला कब अस्तित्व में आया ?
[A] 01 जनवरी, 2007
[B] 01 मई 2007
[C] 11 नवम्बर, 2007
[D] 01 जनवरी, 2008
Q(17): किस जिले को विभाजित कर “बीजपुर” जिला घोषित किया गया ?
[A] कांकेर
[B] दंतेवाड़ा
[C] बस्तर
[D] रायगढ़
Q(18): “18-18 गढ़ों” की सीमाओं का निर्धारण करने वाली नदी कौन सी थी ?
[A] शिवनाथ
[B] महानदी
[C] इन्द्रावती
[D] पैरी chhattisgarh state establish gk
Q(19): वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य की “कुल संभागों” की संख्या कितनी है ?
[A] दो
[B] चार
[C] तीन
[D] पांच
Q(20): किसे जिले का नाम परिवर्तित कर “कबीरधाम” रखा गया है ?
[A] कोरबा
[B] कांकेर
[C] कोरिया
[D] कवर्धा
◄ इन्हें भी पढ़ें ►