छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार | CG Sport Award | CG Khel Alankaran
छ.ग. राज्य खेल अलंकरण (पुरस्कार)– छत्तीसगढ़ खेल एवं युवा कल्याण विभाग (CG Sports and Youth Welfare) द्वारा भारत सरकार एवं राज्य सरकार के योजना अनुरूप प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day– 29 August) के अवसर पर राज्य खेल अलंकरण (Chhattisgarh Rajya Khel Alankaran Awards) के लिए चयनित छत्तीसगढ़ के खेल विभूतियोें और खिलाड़ियों उनकी खेल प्रतिभा अनुसार खेल अलंकरण (पुरस्कार) से पुरस्कृत किया जाता है।
पढ़ें> छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार समारोह 2022-2018 (विगत वर्ष)

छत्तीसगढ़ खेल अलंकरण पुरस्कार | CG State Khel Alankaran (Awards)
विषय - सूची
- छत्तीसगढ़ खेल अलंकरण पुरस्कार | CG State Khel Alankaran (Awards)
- राज्य खेल अलंकरण से अलंकृत खिलाड़ी | Chhattisgarh Khel Alankaran Winners Name List
- शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार | Shaheed Rajiv Pandey Award
- शहीद कौशल यादव पुरस्कार | Shaheed Kaushal Yadav Award
- वीर हनुमान सिंह पुरस्कार | Veer Hanuman Singh Award
- शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार | Shaheed Pankaj Vikram Award
- शहीद विनोद चौबे पुरस्कार | Shaheed Vinod Choubey Award
- मुख्यमंत्री ट्राॅफी 2019 | Chief Minister Trophy
वर्ष 2019 में राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किए गए सम्मान समारोह में विशेष रूप से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के 273 खिलाड़ियों और 43 खेल विभूतियोें को मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित विशिष्ट अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ समारोह के अध्यक्ष खेल मंत्री उमेश पटेल द्वारा अलंकरण पत्र और नकद राशि देकर प्रोत्साहित/ सम्मानित किया गया।
पढ़ें> छत्तीसगढ़ की अब-तक के पदमश्री, पदमविभूषण पुरुस्कार प्राप्तकर्ता
छत्तीसगढ़ राज्य खेल अंलकरण समारोह (CG Khel Alankaran Awards) में 1 करोड़ 5 लाख 68 हजार रूपए पुरस्कार के रूप में बांटे गये। इसमें मुख्यतः बेसबाॅल, बास्केटबाॅल, फेंसिंग, हैंडबाॅल, जूडो, जूडो ब्लाइंड, कबड्डी, कराते, केयाकिंग-केनोइंग और वुशू के खिलाडी शामिल थे।
पढ़ें> चंद्रयान मिशन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी | Chandrayaan Mission of India
राज्य खेल अंलकरण समारोह शहीद कौशल यादव अवार्ड से 7, वीर हनुमान सिंह से 2 प्रशिक्षक व 1 रेफरी, शहीद पंकज विक्रम अवार्ड से 20 खिलाड़ियों और खेल में योगदान देने वाले 5 विभूतियों को शहीद विनोद चौबे अवार्ड से पुरस्कृत किया गया।
संयम और इतवारी को विशेष सम्मान
छत्तीसगढ़ प्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ‘संयम शुक्ला’ और बिलासपुर शिवतराई तीरंदाजी प्रशिक्षक ‘इतिवारी राज’ को विशेष सम्मान देकर पुरस्कृत किया गया। जिन्हें सम्मान के रूप में 25-25 हजार नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया गया।
पढ़ें> छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक प्रदेश एवं विभाजन, धरातलीय संरचना
खेलो इंडिया (Khelo India) यूथ गेम्स विजेता
वर्ष 2019 में पुणे में आयोजित किये गये ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games)‘ में पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया गया। वहीं अलंकरण समारोह सीनियर वर्ग के सबसे बड़े पुरस्कार शहीद राजीव पांडे अवार्ड से तीरंदाज ‘अभिलाष राज’ समेत 8 खिलाड़ियों को अलंकृत किया गया।
खेलो इंडिया (Khelo India) के पदक विजेताओं के नाम
- आकर्षि कश्यप -‘बैडमिंटन’, शिवांक्ष साहू -‘तैराकी'(स्वर्ण पदक)
- सुभाष लहरे, वीणा ठाकुर -‘वेटलिफ्टिंग’ (रजत विजेता)
- ईशान भटनागर, राजबाला -‘बैडमिंटन’ (कांस्य वितेजा)
- कबड्डी दल बालिका (रजत विजेता)
- कबड्डी दल बालक (कांस्य विजेता)
पढ़ें > राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार 2021 की सूची | National Sports Awards Winners
पढ़ें > आगामी खेलों की जानकारी- कब और कहाँ एवं आयोजन स्थल
राज्य खेल अलंकरण से अलंकृत खिलाड़ी | Chhattisgarh Khel Alankaran Winners Name List
वर्षवार (2019 व 2018) छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों और खेल विभूतियों दिए जाने वाला सम्मान एवं पुरस्कार का नाम इस प्रकार है:
शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार | Shaheed Rajiv Pandey Award
पुरुस्कार राशि – 3,00,000
शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार 2019
- अभिलाष राज (तीरंदाजी)
- भाविका रामटेके (हैंडबाॅल)
- अनूप चौधरी (फेंसिंग)
- स्वाती साहू व पिंकी साहू (कयाकिंग-केनोइंग)
- अनिशा नायर व सुनील राज (नाॅन ओलंपिक)
- अशवन कुमार सोनवानी (पैरा बॉडीबिल्डिंग)
शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार 2018
- रेणुका यादव (हॉकी)
- सृष्टि नाग (तैराकी)
- संगीता कौर (बास्केटबॉल)
- रजनी (हैंडबॉल)
- नितिन सिंह (कराते)
- अंजली नायर (रोलबाल)
- संगीता मसीही (एथलेटिक्स)
- पृथ्वीराज रामटेके (क्रिकेट -डेफ)
शहीद कौशल यादव पुरस्कार | Shaheed Kaushal Yadav Award
पुरुस्कार राशि – 1,50,000
शहीद कौशल यादव पुरस्कार 2019
- ईशांक यादव (फेंसिंग)
- शिखर सिंह (वालीबाॅल)
- विजय कुमार दोलाई (केयाकिंग-केनोइंग)
- वीणा ठाकुर (वेटलिफ्टिंग)
- निखिल नायक व लक्ष्मी निर्मलकर (नाॅन ओलपिंक)
- सेवती ध्रुव (पैरा जूडो)
शहीद कौशल यादव पुरस्कार 2018
- केल्मित लेपचा (तीरंदाजी)
- गुलाब्शा अली (बास्केटबॉल)
- आकर्शी कश्यप (बैडमिंटन)
- नीतू सोनवाने (बैडमिंटन)
- मानस केशरवानी (शॉफ्टबाल)
- मिहिका तालुकदार (कराते)
- अनजान बाई (पैरा तैराकी)
वीर हनुमान सिंह पुरस्कार | Veer Hanuman Singh Award
पुरुस्कार राशि – 1,50,000
वीर हनुमान सिंह पुरस्कार 2019
- रमेश (प्रशिक्षक) – कराते
- अर्चना कौर (प्रशिक्षक) – रोलबाॅल
- अरूण कुमार द्विवेदी (रेफरी) – जूडो
वीर हनुमान सिंह पुरस्कार 2018
- अमलेंदु तालुकदार (प्रशिक्षक) – कराते
- मो. गौस बेग (निर्णायक) -वालीबॉल
शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार | Shaheed Pankaj Vikram Award
पुरुस्कार राशि – 25,000
शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार 2019
- दीक्षा चौधरी (बैडमिंटन)
- पायल दांडेकर (बेसबॉल)
- योगिता साहू (साइकिल पोलो)
- गायत्री साहू (फुटबॉल)
- नवीन नायक (फुटबॉल)
- बलविंदर कौर मेहरा (हॉकी)
- वैभव सिंह चंदेल (हॉकी)
- रविंद्र कुमार चंदेल (कबड्डी)
- सिकंदर (खो-खो)
- कविता साहू (खो-खो)
- प्रकाश विश्वकर्मा (नेटबॉल)
- असमा खान (नेटबॉल)
- प्रियंका सिंह (टेबल टेनिस)
- कविता साहू (टेनिक्वाइट)
- अंशु ध्रुव (वॉलीबॉल)
- शैलेंद्र सिंह नायक (वॉलीबॉल)
- सरला साहू (वेटलिफ्टिंग)
- डोमेंद्र कुमार निषाद (कुश्ती)
- नितिन नावलेकर (वुशु)
- तोमेश्वरी साहू (वुशु)
शाहिद पंकज विक्रम पुरस्कार 2018
ओलम्पिक वर्ग-
- इन्दु निषाद (फेंसिंग)
- लता (जूडो)
- अशोक कुमार (कयाकिंग-केनोइंग)
- हेमलता सार्वा (कयाकिंग-केनोइंग)
- के. अनीशा (सॉफ्टबॉल)
- अमित कुमार वारू (सॉफ्टबॉल)
- कौशल कुमार वर्मा (वॉलीबॉल)
- पायल प्रधान (वॉलीबॉल)
- कुनाल देव (टेबल टेनिस)
- प्रियंका सिंह (टेबल टेनिस)
- मनीष कुमार गुप्ता (बैडमिंटन)
पढ़ें ➤ क्या है? प्राचीन राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल एवं घटनाएं
नॉन ओलम्पिक वर्ग-
- कमल किशोर धीवर (वुशु)
- डी. पारुल (वुशु)
- संतोष कुमार साहू (कबड्डी)
- अनीता विश्वकर्मा (कबड्डी)
- रामेंद्र यादव (बॉल बैडमिंटन)
- अमृता सिंह (बॉल बैडमिंटन)
- आकाश कुमार शर्मा (टेनीक्वाइट)
- दिलीप कुमार नवरंगे (खो-खो)
- अवनीश कुमार आचार्य (खो-खो)
- ए. सुदर्शन (बॉक्सिंग)
- मलिक मुहम्मद (बेसबॉल)
- सुरेश कुमार मधुकर (पैरालम्पिक) – तैराकी
शहीद विनोद चौबे पुरस्कार | Shaheed Vinod Choubey Award
शहीद विनोद चौबे पुरस्कार 2019
- शिव कुमार मास्टर (एथलेटिक्स), विवेक शरद चंद्र जोशी (हैंडबॉल)
- अनीष मेनन (कराते), लोकेन्द्र सिंह साहू (टेबल टेनिस)
- नामदेव साहू (कबड्डी)
शहीद विनोद चौबे पुरस्कार 2018
- बालमुकुंद सिंह (मास्टर एथलेटिक्स), हेमंत कुमार साहू (हैण्डबॉल)
- पंकज कुमार सतपथी (टेबल टेनिस), सत्यप्रकाश मसीह (पावर लिफ्टिंग)
- जसवंत कुमार क्लॉडियस (टेलीविजन अतंरराष्ट्रीय खेल कमेंटेटर)
मुख्यमंत्री ट्राॅफी 2019 | Chief Minister Trophy
- साइकिल पोलो सीनियर दल और जूनियर दल
◄ इन्हें भी पढ़ें ►
छ.ग. लोक सेवा आयोग प्रश्न-पत्र | All CGPSC Old Question Paper