🎯 संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के प्रमुख अंग, मुख्यालय...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2025 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 भारतीय इतिहास ...                         🎯 भारत का संविधान ...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और उनके कार्यकाल की सूची

छत्तीसगढ़ के वर्तमान और 10वां राज्यपाल (Chhattisgarh Governor) ‘श्री रमेन डेका’ है। जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा 31 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

List of Chhattisgarh Governor Name: यहां छत्तीसगढ़ राज्य के गठन से अब-तक के सभी छत्तीसगढ़ राज्यपालों के नाम व उनके कार्यकाल की सूची (सहित विस्तृत जानकारी दी गई है।

छत्तीसगढ़ प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले छत्तीसगढ़ राज्यपाल के नाम (Governor of Chhattisgarh) और कार्यकाल की जानकारी निम्नानुसार है।

chhattisgarh governor, governor of chhattisgarh, chhattisgarh governor list, chhattisgarh governor name, list of chhattisgarh governor
List of Chhattisgarh Governor in Hindi

राज्यपाल, वह संवैधानिक पदाधिकारी होता है, जो राज्य की कार्यपालिका का प्रमुख होता है और राज्य में राष्ट्रपति के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करता है।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 153 से 162 तक राज्यपाल के पद, शक्तियों और कार्यो के बारे में बताया गया है। जहाँ, अनुच्छेद 153 में, प्रत्येक राज्य में एक राज्यपाल होगा। अनुच्छेद 154 में, राज्य की कार्यपालिका शक्ति राज्यपाल में निहित होगी।

राज्यपाल का कार्यकाल सामान्यतः 5 वर्ष का होता है। राज्यपाल की नियुक्ति, राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। वह राज्य में आपातकालीन स्थिति में विशेष शक्तियाँ प्राप्त करता है। वह राज्य की विधानसभा को बुलाने, स्थगित करने और भंग करने की शक्ति रखता है। राज्यपाल राज्य का प्रथम नागरिक होता है। राज्यपाल विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति होता है।

यहाँ, छत्तीसगढ़ के स्थापना (गठन) से अब-तक के सभी राज्यपालों की सूची दी गई है। इस सूची में राज्यपालों के नाम और उनके कार्यकाल की तिथियाँ शामिल है।

स.क्र.राज्यपालकब से कब तकगृह प्रदेश
1.दिनेश नंदन सहाय01 नवंबर 200001 जून 2003बिहार
2.कृष्ण मोहन सेठ02 जून 200325 जनवरी 2007मध्य प्रदेश
3.ई. एस. एल. नरसिम्हन25 जनवरी 200723 जनवरी 2010आंध्र प्रदेश
4.शेखर दत्त23 जनवरी 201002 जुलाई 2014मध्य प्रदेश
5.राम नरेश यादव (कार्यवाहक)02 जुलाई 201425 जुलाई 2014उत्तर प्रदेश
6.बलराम दास टंडन25 जुलाई 201414 अगस्त 2018पंजाब
7.आनंदीबेन पटेल15 अगस्त 201829 जुलाई 2019गुजरात
8.अनुसुइया उइके29 जुलाई 201922 फरवरी 2023मध्य प्रदेश
9.विश्वभूषण हरिचंदन23 फरवरी 202330 जुलाई 2024ओडिशा
10.रमेन डेका (वर्तमान राज्यपाल)31 जुलाई 2024वर्तमानअसम

छत्तीसगढ़ के सभी राज्यपालों के जीवन, उपलब्धियाँ और प्रमुख जानकारी विस्तार से इस प्रकार है:-

chhattisgarh first governor, dinesh nandan sahay biography

जीवन परिचय –

  • जन्मतिथि: 2 फरवरी 1936, मधेपुर (बिहार)
  • शिक्षा क्षेत्र: स्नातकोत्तर (अंग्रेजी साहित्य में)
  • पेशा: बिहार के DGP, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी
  • निधन: 29 जनवरी 2018

उपलब्धियाँ –

  • छत्तीसगढ़ राज्य के पहले राज्यपाल बने।
  • नए राज्य की प्रशासनिक नींव मजबूत किया।
  • राज्य के पहले विश्वविद्यालयों की स्थापना में सहयोग दिया।
  • शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण सुनिश्चित किया।
  • त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में भी सेवा दी।

विशेष तथ्य –

  • छत्तीसगढ़ राज्य के पहले गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता की।
  • छत्तीसगढ़ के गठन के समय संवैधानिक मार्गदर्शक बने।
  • पुलिस सेवा में अनुशासन के लिए प्रसिद्ध।
  • प्रशासनिक लेखन में योगदान दिया।
  • साहित्य प्रेमी और विचारशील व्यक्तित्व।
krishna mohan seth biography, chhattisgarh second governor, second governor of chhattisgarh

जीवन परिचय –

  • जन्मतिथि: 19 दिसंबर 1939, इलाहाबाद (प्रयागराज)
  • पेशा: भारतीय सेना के एडजुटेंट जनरल, राष्ट्रभक्त व अनुशासनप्रिय

उपलब्धियाँ –

  • छत्तीसगढ़ (2वें) और त्रिपुरा (9वें) राज्यपाल रहे।
  • भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे।
  • PVSM और AVSM जैसे सैन्य सम्मान प्राप्त किए।
  • सेना से सीधे राज्यपाल पद पर नियुक्त हुए।

विशेष तथ्य –

  • राज्य की सुरक्षा नीति को सुदृढ़ और राज्य में पहली बार सैन्य अनुशासन लागू किया।
  • कांकेर में Jungle Warfare School की स्थापना किया।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा पर व्याख्यान दिए और आतंकवाद विरोधी अभियानों में नेतृत्व किया।
  • सैन्य रणनीति में विशेषज्ञता प्राप्त थी एवं सेना में लंबे समय तक सेवा दी।
  • सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे।

जीवन परिचय –

  • जन्मतिथि: 1945 में (तमिलनाडु)
  • शिक्षा क्षेत्र: स्नातक (लॉ), भौतिक विज्ञान से राजनीति विज्ञान
  • पेशा: IPS अधिकारी, दूतावास में प्रथम सचिव, IB निदेशक

उपलब्धियाँ –

  • भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले राज्यपाल बने।
  • छत्तीसगढ़ (3वें), आंध्र प्रदेश (22वें) और तेलंगाना (1वें) के राज्यपाल रहे।
  • तेलंगाना आंदोलन के समय शांतिपूर्ण समाधान में भूमिका निभाई।
  • भारत के सबसे अनुभवी राज्यपालों में गिने जाते है।

विशेष तथ्य –

  • खुफिया सेवा से सीधे राज्यपाल पद पर पहुँचे।
  • तेलंगाना गठन के समय संवैधानिक संतुलन बनाए रखा।
  • तीन राज्यों में संवैधानिक स्थिरता बनाए रखी।
  • खुफिया तंत्र और प्रशासन में गहरी पकड़, प्रशासनिक और सुरक्षा मामलों में विशेषज्ञ थे।

जीवन परिचय –

  • जन्मतिथि: 20 दिसंबर 1945, होशियारपुर (पंजाब)
  • शिक्षा क्षेत्र: स्नातकोत्तर (विकास अध्ययन में)
  • पेशा: IAS अधिकारी, रक्षा मंत्रालय सचिव
  • निधन: 2 जुलाई 2025 (नई दिल्ली)

उपलब्धियाँ –

  • छत्तीसगढ़ के चौथे राज्यपाल (23 जनवरी 2010 से 1 जुलाई 2014 तक) रहे।
  • भारत-पाक युद्ध (1971) के पश्चिमी (सिंध) राजस्थान क्षेत्र में वीरता के लिए सेना मेडल प्राप्त किया।
  • भारत के 31वें रक्षा सचिव और उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त हुए।
  • वेल्स, यूनाइटेड किंगडम मानद उपाधि मिला।

विशेष तथ्य –

  • सेना और प्रशासन दोनों क्षेत्रों में सेवा देने वाले दुर्लभ व्यक्तित्व।
  • ‘Reflections on Contemporary India’ नामक पुस्तक लिखी।
  • शिक्षा कृषि, स्वास्थ्य और जनजातीय कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय रहे।
  • छत्तीसगढ़ (नक्सली विद्रोह) में शांति और विकास को प्राथमिकता दी।

जीवन परिचय –

  • जन्म तिथि: 01 जुलाई 1927 आज़मगढ़ (उत्तरप्रदेश)
  • शिक्षा क्षेत्र: स्नातकोत्तर, LLB
  • पेशा: वकील, समाजसेवा, न्याय एवं शिक्षा, कृषि, राजनीति
  • निधन: 27 नवंबर 2016 (लखनऊ)

उपलब्धियाँ –

  • छत्तीसगढ़ के कार्यवाहक राज्यपाल और मध्यप्रदेश के राज्यपाल के रूप में सेवा दी।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (23 जून, 1977 से 28 फरवरी, 1979 तक) रहे।
  • संसद की गठित मानव संसाधन विभाग के प्रथम अध्यक्ष।

विशेष तथ्य –

  • कांग्रेस और जनता पार्टी दोनों से जुड़े रहे।
  • आपातकाल के विरोध में सक्रिय भूमिका निभाई।
  • विधायी प्रक्रिया में संतुलन और राजनीतिक जीवन में विविध अनुभव रहे।

जीवन परिचय –

  • जन्म तिथि: 1 नवंबर 1927, अमृतसर (पंजाब)
  • शिक्षा क्षेत्र: स्नातकोत्तर (राजनीति)
  • पेशा: RSS प्रचारक, वरिष्ठ नेता
  • निधन: 14 अगस्त 2018, रायपुर (छत्तीसगढ़)

उपलब्धियाँ –

  • छत्तीसगढ़ के 5वें राज्यपाल और पंजाब के प्रथम उपमुख्यमंत्री रहे।
  • भारतीय जनसंघ (RSS प्रचारक) और भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे।
  • पंजाब राज्य में छ: बार विधायक चुने गए।
  • ‘एक प्रेरक चरित्र‘ उनके जीवन पर आधारित किताब लिखी गई।

विशेष तथ्य –

  • छत्तीसगढ़ राज्यपाल पद पर रहते हुए अंतिम सांस ली ( वर्ष 2018 में)।
  • आपातकाल में जेल गए और लोकतंत्र की रक्षा की।

जीवन परिचय –

  • जन्म तिथि: 21 नवम्बर 1941, गुजरात
  • शिक्षा क्षेत्र: स्नातकोत्तर (विज्ञान), M.Ed.
  • पेशा: शिक्षाशास्त्री

उपलब्धियाँ –

  • गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री (15वीं) बनी।
  • गुजरात की राजनीति में ‘लौह महिला’ के रूप में जानी जाती है।
  • उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की राज्यपाल रही।
  • छत्तीसगढ़ की राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाला।
  • सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार और गुजरात सरकार द्वारा ‘वीरता पुरस्कार’ मिला।

विशेष तथ्य –

  • गुजरात सरकार में ‘शिक्षा मंत्री’ के रूप में कार्य किया।
  • शिक्षा और महिला विकास की प्रबल समर्थक, महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएँ चलाई।
  • ‘शाला प्रवेशोत्सव’ जैसी शिक्षा योजनाओं की शुरुआत किया।

जीवन परिचय –

  • जन्म तिथि: 10 अप्रैल 1957, छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश)
  • शिक्षा क्षेत्र: स्नातकोत्तर (अर्थशास्त्र), LL.B.
  • पेशा: राजनीतिज्ञ, किसान, समाजसेविका

उपलब्धियाँ –

  • छत्तीसगढ़ की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल बनीं।
  • छत्तीसगढ़ की 6वें राज्यपाल और मणिपुर के 18वें राज्यपाल रहे।
  • मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्य किया।
  • मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल विकास मंत्री रही।

विशेष तथ्य –

  • छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं को सम्मान दिया एवं जनजातीय कल्याण योजनाओं को बढ़ावा।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया।
  • जनजातीय युवाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित किया।
  • महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य किया।

जीवन परिचय

  • जन्म तिथि: 3 अगस्त 1934 (ओडिशा)
  • शिक्षा क्षेत्र: स्नातकोत्तर, LLM
  • पेशा: वकील, राजनीतिज्ञ, लेखक

उपलब्धियाँ –

  • कलिंग रत्न पुरस्कार (2021) से सम्मानित किया गया।
  • छत्तीसगढ़ के 7वें राज्यपाल और आँध्रप्रदेश के 21वें राज्यपाल बने।
  • ओडिशा सरकार के कानून, राजस्व और मत्स्य पालन कैबिनेट मंत्री रहे।

विशेष तथ्य –

  • महासंग्रामर महानायक, बक्सी जगबंधु, मरुबतास, पाइका म्यूटिनी जैसी ऐतिहासिक पुस्तकें लिखीं।
  • ओडिशा में पुनर्वास योजनाओं को लागू किया।
  • भूमि सुधार नीति के जनक माने जाते है।
  • छत्तीसगढ़ में जनजातीय पुनर्वास नीति को बढ़ावा दिया।

जीवन परिचय –

  • जन्म तिथि: 1 मार्च 1954, कामरूप (असम)
  • शिक्षा क्षेत्र: BA (दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र)
  • पेशा: राजनीतिज्ञ

उपलब्धियाँ –

  • छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में 2024 से कार्यरत है।
  • असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष (2006) व कैबिनेट मंत्री भी रहे।
  • दो बार लोकसभा सांसद (2009 व 2014) रहे।

विशेष तथ्य –

  • भारत-भूटान संसदीय समूह में सक्रिय भूमिका निभाई।
  • पूर्वोत्तर भारत के विकास में सक्रिय रहे।
  • विदेश मंत्रालय और प्रवासी भारतीय मामले, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, केंद्रीय सलाहकार समिति, भारत-चीन संसदीय मैत्री समूह सदस्य रहे।
  • वर्तमान में सक्रिय और संवादशील राज्यपाल है।
Q. कौन से राज्यपाल, जिसकी मृत्यु छत्तीसगढ़ राज्यपाल कार्यकाल में हुआ?

छत्तीसगढ़ के 5वें राज्यपाल “बलराम दास टंडन”, जिनका निधन (14 अगस्त 2018, रायपुर में) छत्तीसगढ़ राज्यपाल कार्यकाल के दौरान हुआ था।

Q. छत्तीसगढ़ की प्रथम आदिवासी महिला राज्यपाल कौन है?

श्रीमती अनुसुइया उइके, जो छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रथम आदिवासी महिला राज्यपाल (2019 में) बनी।

Q. छत्तीसगढ़ के प्रथम राज्यपाल कौन है?

छत्तीसगढ़ के प्रथम राज्यपाल “दिनेश नन्दन सहाय” है। जिनका कार्यकाल 1 नवंबर, 2000 से 1 जून, 2003 तक था।

Q. छत्तीसगढ़ की पहली महिला राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) कौन है?

श्रीमती आनंदीबेन पटेल, जिन्हें छत्तीसगढ़ राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार (1 वर्ष हेतु) दिया गया था।

Q. छत्तीसगढ़ के वर्तमान राज्यपाल कौन है?

31 जुलाई 2024 को, छत्तीसगढ़ के वर्तमान राज्यपाल ‘रमेन डेका’ (असम) को बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों की जानकारी

VYAPAM PaperChhattisgarh GkCG Current Affairs
Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×
P D F