Q. छत्तीसगढ़ के मध्य मैदानों (Central Plains) को _____ कहा जाता है?
[A] मध्य भारत का मक्का का कटोरा
[B] मध्य भारत का चावल का कटोरा
[C] मघ्य भारत का गेहूं का कटोरा
[D] मध्य भारत का अमरूद का कटोर
[B] मध्य भारत का चावल का कटोरा
Q. _____ जिले में स्थित बैलाडीला, दुनिया के सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले लौह अयस्कों में से एक का भंडार है।
[A] बीजापुर
[B] बस्तर
[C] दंतेवाड़ा
[D] नारायणपुर
[C] दंतेवाड़ा
Q. कौन सा मेला माघ महीने की पूर्णिमा को सती सम्मान में आयोजित किया जाता है?
[A] रामदेवरा मेला
[B] त्वांग मेला
[C] विठिया मेला
[D] आठबीसा मेला
[D] आठबीसा मेला
Q. वर्ष 1920 में महात्मा गांधी को उनकी प्रथम छत्तीसगढ़ यात्रा पर लाने का श्रेय किस प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी को दिया जाता है?
[A] ठाकुर प्यारेलाल सिंह
[B] पं. वामनराव लाखे
[C] श्रीमती केकती बाई बघेल
[D] पं. सुंदरलाल शर्मा
[D] पं. सुंदरलाल शर्मा
Q. रायपुर-बिलासपुर राजमार्ग पर रायपुर से 55 km की दूरी पर स्थित दामाखेड़ा, _____ का प्रमुख तीर्थ स्थान है।
[A] कबीर पंथियों
[B] रविदास पंथियों
[C] नामदेव पंथियों
[D] मलूक दास पंथियों
[A] कबीर पंथियों
Q. 2011 की जनगणना के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या कितनी है?
[A] 78.23 लाख
[B] 83.23 लाख
[C] 88.23 लाख
[D] 93.23 लाख
[A] 78.23 लाख
Q. प्रसिद्ध मां बम्बलेश्वरी मंदिर छत्तीसगढ़ के किस जिले में स्थित है?
[A] दुर्ग
[B] रायपुर
[C] राजनांदगांव
[D] बालोद
[C] राजनांदगांव
Q. संगीतकार रेशमा पंडित किस वाद्य यंत्र से संबंधित हैं?
[A] सितार
[B] तबला
[C] बांसुरी
[D] सरोद
[B] तबला
Q. प्रसिद्ध गायक अरुण यादव किस गीत शैली से संबंधित हैं?
[A] खुडुवा (Khuduwa)
[B] पथोनी (Pathoni)
[C] सवनाही (Sawnahi)
[D] फाग (Faag)
[D] फाग (Faag)
Q. बस्तर क्षेत्र के तुम्बा शिल्प में किस सब्जी का उपयोग होता है?
[A] कद्दू
[B] कटहल
[C] लौकी
[D] मूली
[C] लौकी
Q. भारत की संघीय संरचना में, किसी राज्य की सीमा के अंतर्गत स्थित खनिजों का स्वामी (मालिक) कौन होता है?
[A] केंद्र सरकार
[B] राज्य सरकार
[C] खनिज संसाधन विभाग
[D] पर्यावरण मंत्रालय
[B] राज्य सरकार
Q. छत्तीसगढ़, कौशल उन्नयन योजनाएं बनाकर युवाओं को कौशल विकास का कानूनी अधिकार प्रदान करने वाला भारत का _____ राज्य है।
[A] पहला
[B] दूसरा
[C] तीसरा
[D] चौथा
[A] पहला
Q. लोक अदालत की अध्यक्षता ____ करते हैं।
[A] सेवानिवृत्त न्यायाधीश
[B] जिला मजिस्ट्रेट
[C] उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
[D] मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
[A] सेवानिवृत्त न्यायाधीश
Q. किसी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति का प्रस्ताव ____ द्वारा शुरू किया जाएगा।
[A] राज्य के राज्यपाल
[B] उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
[C] मुख्यमंत्री
[D] उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
[B] उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
Q. चांगभखार-देवगढ़ पहाड़ियां, छत्तीसगढ़ के _____ जिलों में स्थित हैं।
[A] कोरिया और सरगुजा
[B] कोरबा और रायगढ़
[C] कवर्धा और बिलासपुर
[D] बीजापुर और सुकम
[A] कोरिया और सरगुजा
Q. किस नदी को ‘छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा’ कहा जाता है, जिसने कृषि विकास में मदद की है?
[A] नर्मदा
[B] महानदी
[C] इंद्रावती
[D] गोदावरी
[B] महानदी
Q. छत्तीसगढ़ के उस जिले का नाम बताइए, जिसमें 2013 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे कम वन क्षेत्र है।
[A] सुकमा
[B] कोरबा
[C] कांकेर
[D] जांजगीर-चांपा
[D] जांजगीर-चांपा
Q. तारापुर विद्रोह एक ऐसा विद्रोह है, जिसमें बस्तर के आम लोग ____ के ख़िलाफ़ खड़े हुए थे।
[A] ज़मीनदार
[B] मराठा
[C] विदेशी शासक
[D] दीवान
[C] विदेशी शासक
Q. कौन सा एशिया का पहला सायफन स्पिलवेज बांध है?
[A] खुड़िया बांध
[B] मुरूमसिल्ली बांध
[C] हसदेव बांगो बांध
[D] गंगरेल बांध
[B] मुरूमसिल्ली बांध
Q. छत्तीसगढ़ में जोगीमारा गुफाएँ कहाँ स्थित हैं?
[A] सरगुजा
[B] जशपुर
[C] बिलासपुर
[D] दंतेवाड़ा
[A] सरगुजा
Q. छत्तीसगढ़ का सबसे प्रसिद्ध नृत्य-नाटक _____ है, जो महान हिंदू महाकाव्य महाभारत का एक संगीतमय वर्णन है।
[A] राउत नाच
[B] गेंडी
[C] पंडवानी
[D] पंथी
[C] पंडवानी
Q. वर्ष 2020 तक कौन सा निगम/कार्पोरेशन छत्तीसगढ़ सरकार के अधीन नहीं आता है?
[A] वन विकास निगम (Forest Development Corporation)
[B] आदिवासी विकास निगम (Tribal Development Corporation)
[C] बीज और कृषि विकास निगम (Seed and Agriculture Development Corporation)
[D] औद्योगिक विकास निगम (Industrial Development Corporation)
[B] आदिवासी विकास निगम (Tribal Development Corporation)
Q. संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़ के अनुसार राज्य का शुद्ध सिंचित क्षेत्र इसके शुद्ध बोए गए क्षेत्र का लगभग ____ है।
[A] 21%
[B] 32%
[C] 45%
[D] 63%
[B] 32%
Q. 2020 तक की स्थिति के अनुसार, छत्तीसगढ़ में जिलों की संख्या कुल कितनी है?
[A] 18
[B] 09
[C] 28
[D] 16
[C] 28
Q. कोयला मंत्रालय के 2020-21 के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार भारत में कोयला उत्पादन में छत्तीसगढ़ का स्थान क्या है?
[A] प्रथम
[B] दूसरा
[C] तीसरा
[D] चौथा
[A] प्रथम


Yade taza ho gyi . Thanks 😊
बहुत अच्छी हिंदी जीके धन्यवाद महोदय..
Very nice