छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (सितम्बर 2025) | CG Current Affairs September 2025 – प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले छत्तीसगढ़ की सितम्बर महीने से संबंधित घटनाचक्र (करेंट अफेयर्स) की जानकारी (प्रश्नोत्तरी) दी गई है।
सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ घटनाचक्र (1 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025) से संबंधित प्रश्न और उत्तर इस प्रकार है:-

Chhattisgarh Current Affairs September 2025 | छत्तीसगढ़ घटनाचक्र सितम्बर 2025
Q. छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव (Chief Secretary) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
[A] अमिताभ जैन
[B] एस. के. मिश्रा
[C] विकासशील
[D] अरुण कुमार पांडे
[C] विकासशील – 1994 बैच के आईएएस अधिकारी विकासशील छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव बनाए गए है। इन्होंने अमिताभ जैन का स्थान लिया है
Q. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की स्थाई अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
[A] सुश्री रीता सांडेली
[B] सुश्री रजनी ताई उपासने
[C] सुशीला कारकी
[D] सुश्री सुनीता यादव
[A] सुश्री रीता सांडेली – पूर्व आईएएस अधिकारी सुश्री रीता सांडेली को सीजीपीएससी का स्थाई अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह पहली बार है जब आयोग में कोई महिला अध्यक्ष नियुक्त हुई है
Q. प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) सह मुख्य वन्य जीव अभिरक्षक किसे नियुक्त किया गया है?
[A] अमिताभ जैन
[B] अरुण कुमार पांडे
[C] विकासशील
[D] मनोज कुमार पिंगवा
[B] अरुण कुमार पांडे – 1994 बैच के आईएफएस अधिकारी अरुण कुमार पांडे को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव व जैव विविधता संरक्षण सह मुख्य वन्य जीव अभिरक्षक नियुक्त किया गया है
Q. नई मेमू पैसेंजर ट्रेन (रायपुर-राजिम) का शुभारंभ किसने किया?
[A] राज्यपाल
[B] छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
[C] उप मुख्यमंत्री
[D] केंद्रीय रेल मंत्री
[B] छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री – रायपुर से राजिम और राजिम से रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री जी ने 18 सितंबर को किया
Q. छत्तीसगढ़ सोसाइटी फॉर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (CGSIT) का औपचारिक शुभारंभ किसने किया?
[A] मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
[B] उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
[C] विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
[D] लखन लाल देवांगन
[B] उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा – छत्तीसगढ़ सोसाइटी फॉर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (CGSIT) का औपचारिक शुभारंभ 10 सितंबर को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने रायपुर में किया, जिसका उद्देश्य आईटी के क्षेत्र में शोध और नवाचार को प्रोत्साहित करना है
Q. किस जिले को इको-टूरिज्म साइट 2025 का राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया है?
[A] बस्तर
[B] गौरेला पेंड्रा मरवाही (जीपीएम)
[C] दुर्ग
[D] रायपुर
[B] गौरेला पेंड्रा मरवाही (जीपीएम) – यह पुरस्कार जीपीएम जिले को उसकी सबसे ऊँची पर्वत चोटी राजमेरगढ़ पर्यटन क्षेत्र में पर्यावरणीय पर्यटन विकास के लिए किए गए उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना स्वरूप दिया गया है
Q. रेशम उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार के केंद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा किस राज्य को “बेस्ट सेरीकल्चर स्टेट” से सम्मानित किया गया?
[A] ओडिशा
[B] छत्तीसगढ़
[C] मध्य प्रदेश
[D] झारखंड
[B] छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ को रेशम उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इसी दौरान रायगढ़ जिले को उत्कृष्ट जिला और श्री ललित गुप्ता (ग्राम आमाघाट, तमनार, रायगढ़) को उत्कृष्ट कृषक पुरस्कार से सम्मानित किया गया
Q. जल संचय जन भागीदारी 1.0 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर कौन सा स्थान प्राप्त किया है?
[A] प्रथम
[B] द्वितीय
[C] तृतीय
[D] चतुर्थ
[B] द्वितीय – जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में जल संचय जन भागीदारी 1.0 के तहत छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। रायपुर नगर निगम ने पूरे देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है
Q. राष्ट्रीय स्तर पर जारी केआरए (KRA) स्टेट रैंकिंग 2025 में छत्तीसगढ़ ने देश के 17 बड़े राज्यों के ग्रुप में कौन सा स्थान प्राप्त किया?
[A] 8वां
[B] 11वां
[C] 14वां
[D] 17वां
[B] 11वां – छत्तीसगढ़ ने 17 बड़े राज्यों के समूह में 11वां स्थान प्राप्त किया है। 2023 की तुलना में राज्य ने तीन स्थान का सुधार किया है (पहले 14वें स्थान पर था)
Q. एसआरएस रिपोर्ट 2023 के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य का शिशु मृत्यु दर (IMR) कितना दर्ज किया गया है?
[A] 25
[B] 32
[C] 37
[D] 40
[C] 37 – मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और यूपी में आईएमआर का उच्चतम स्तर 37 दर्ज किया गया है। इसका अर्थ है कि प्रति हजार नवजात शिशुओं में 37 की मृत्यु हो जाती है
Q. चौथे भारत उद्यमिता शिखर सम्मेलन में प्रतिष्ठित “भारत इनक्यूबेटर अवार्ड” से किसे पुरस्कृत किया गया?
[A] आईआईटी रायपुर
[B] एनआईटी रायपुर एफआईआई (NIT Raipur FII)
[C] भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
[D] इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय
[B] एनआईटी रायपुर एफआईआई (NIT Raipur FII) – नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एनआईटी रायपुर एफआई (फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड इंटरप्रेन्योरशिप) को यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया
Q. पंचायत एडवांसमेंट उन्नति इंडेक्स में छत्तीसगढ़ के किस ग्राम पंचायत को ‘परफॉर्मर’ श्रेणी में स्थान मिला है?
[A] रोपाखार (सरगुजा)
[B] शिवपुर (सरगुजा)
[C] नरहरपुर (कांकेर)
[D] धमना (गरियाबंद)
[B] शिवपुर (सरगुजा) – देश की ढाई लाख ग्राम पंचायतों में से छत्तीसगढ़ की शिवपुर पंचायत (सरगुजा) को ‘परफॉर्मर’ श्रेणी में शामिल किया गया है
Q. 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार किसे दिया गया है?
[A] कटहल (Kathal)
[B] जवान (Jawan)
[C] 12वीं फेल (12th Fail)
[D] द केरल स्टोरी (The Kerala Story)
[C] 12वीं फेल – 12वीं फेल को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया, जिसके निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा है
Q. वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित कृषि रत्न सम्मान किसे प्रदान किया गया?
[A] डॉ. रमन सिंह
[B] प्रोफेसर हुलास पाठक
[C] डॉ. मणिशंकर शर्मा
[D] श्री ललित गुप्ता
[B] प्रोफेसर हुलास पाठक – इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हुलास पाठक को ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा सेवा संस्थान रायपुर’ द्वारा यह सम्मान दिया गया
Q. राष्ट्रीय स्तर पर, जल संचय जन भागीदारी 1.0 में, कैटेगरी 1 में रायपुर को कौन सा स्थान मिला?
[A] प्रथम
[B] द्वितीय
[C] तृतीय
[D] चतुर्थ
[C] तृतीय – कैटेगरी 1 में बालोद को प्रथम, राजनंदगांव को द्वितीय, और रायपुर को तीसरा स्थान मिला, जिसके लिए उन्हें ₹2 करोड़ की राशि से पुरस्कृत किया गया


Ok very important questions
Thank You, Stay connected with us