🎯 संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के प्रमुख अंग, मुख्यालय...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2025 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 भारतीय इतिहास ...                         🎯 भारत का संविधान ...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (अक्टूबर 2025) | CG Current Affairs October 2025

Q. NH 130D का कितना किलोमीटर हिस्सा छत्तीसगढ़ राज्य में आता है?
[A] 195 कि.मी.
[B] 122 कि.मी.
[C] 50 कि.मी.
[D] 21.5 कि.मी.

[B] 122 कि.मी. – नेशनल हाईवे 130D की कुल लंबाई 195 कि.मी. है, जिसमें से लगभग 122 कि.मी. का क्षेत्र छत्तीसगढ़ में ही है।


Q. NH 130D कोंडागांव में किस राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ जंक्शन (Junction) बनाता है?
[A] NH 9
[B] NH 30
[C] NH 44
[D] NH 53

[B] NH 30 – NH 130D कोंडागांव में नेशनल हाईवे 30 (NH 30) के साथ एक जंक्शन क्रिएट करता है।


Q. NH 130D का कौन सा खंड (Stretch) अभी निर्माणाधीन है और उसकी लंबाई लगभग कितनी है?
[A] कोंडागांव से नारायणपुर, 50 कि.मी.
[B] नारायणपुर से कुतुल, 21.5 कि.मी.
[C] जगदलपुर से कोंडागांव, 122 कि.मी.
[D] कुतुल से नीलांगुर, 50 कि.मी.

[A] कोंडागांव से नारायणपुर, 50 कि.मी. – कोंडागांव से नारायणपुर तक लगभग 50 कि.मी. का रोड अभी निर्माणाधीन है।


Q. कुतुल से नीलांगुर (महाराष्ट्र सीमा) तक 21.5 कि.मी. सड़क निर्माण के लिए कितने करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है?
[A] ₹122 करोड़
[B] ₹152 करोड़
[C] ₹195 करोड़
[D] ₹215 करोड़

[B] ₹152 करोड़ – कुतुल से नीलांगुर तक 21.5 कि.मी. हिस्से के निर्माण के लिए लगभग ₹152 करोड़ की मंजूरी दी गई है।


Q. देश का पहला अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय (Smart Registration Office) कहाँ शुरू किया गया है?
[A] पुराना रायपुर
[B] बिलासपुर
[C] दुर्ग
[D] नया रायपुर अटल नगर

[D] नया रायपुर अटल नगर – देश का पहला अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय नया रायपुर अटल नगर में शुरू किया गया है।


Q. स्मार्ट पंजीयन कार्यालय किस मॉडल पर आधारित है?
[A] सरकारी-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल
[B] बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (BOT) मॉडल
[C] इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन (EPC) मॉडल
[D] केवल सरकारी फंडिंग

[A] सरकारी-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल – यह कार्यालय पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर तैयार हुआ है।


Q. मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ कहाँ से किया गया?
[A] रायपुर
[B] अंबिकापुर
[C] जगदलपुर
[D] बिलासपुर

[C] जगदलपुर – मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साह ने जगदलपुर से 4 अक्टूबर 2025 को किया।


Q. मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के प्रथम चरण में कितने मार्गों पर बसों का संचालन प्रारंभ हुआ?
[A] 11
[B] 250
[C] 34
[D] 50

[C] 34 – प्रथम चरण में बस्तर और सरगुजा संभागों में 34 मार्गों पर 34 बसों का संचालन प्रारंभ हुआ।


Q. मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत कितने नए गाँव बस सेवा से जुड़ेंगे?
[A] 100
[B] 150
[C] 200
[D] 250

[D] 250 – इस योजना के लागू होने से 11 जिलों के लगभग 250 नए गाँव बस सुविधाओं से जुड़ेंगे।


Q. मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का नोडल एजेंसी कौन सा विभाग है?
[A] ग्रामीण विकास विभाग
[B] परिवहन विभाग
[C] जनसंपर्क विभाग
[D] वित्त विभाग

[B] परिवहन विभाग – मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का नोडल एजेंसी परिवहन विभाग है।


Q. छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों की विशेष देखभाल के लिए किस योजना के तहत केंद्र बनाए जा रहे है?
[A] जीवन ज्योति
[B] सियानगुड़ी
[C] वृद्धजन आश्रम
[D] हमर बुजुर्ग योजना

[B] सियानगुड़ी – बुजुर्गों की विशेष देखभाल के लिए सियानगुड़ी नामक विशेष केंद्र बनाने की घोषणा की गई है, जिसका अर्थ गोंडी भाषा में ‘बुजुर्गों का घर’ होता है।


Q. पहले चरण में कितने जिलों में सियानगुड़ी केंद्र खोले जाने की योजना है?
[A] 4
[B] 12
[C] 24
[D] 33

[B] 12 – यद्यपि राज्य के 33 जिलों में सियानगुड़ी बनाए जाएंगे, प्रारंभ में अभी 12 जिलों में इसका निर्माण हो रहा है।


Q. सियानगुड़ी केंद्र में कितने वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति स्वास्थ्य जांच, योग और फिजियोथेरेपी का लाभ ले सकेंगे?
[A] 50 वर्ष
[B] 55 वर्ष
[C] 60 वर्ष
[D] 65 वर्ष

[C] 60 वर्ष – कोरिया के जिला अस्पताल में खोले गए पहले सियानगुड़ी केंद्र में 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति लाभ ले सकेंगे।


Q. क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की वार्षिक रिपोर्ट 2023 के अनुसार, आकस्मिक मृत्यु दर (Accidental Death Rate) के मामले में छत्तीसगढ़ का देश में कौन सा स्थान रहा है?
[A] पहला
[B] दूसरा
[C] तीसरा
[D] चौथा

[C] तीसरा – NCRB रिपोर्ट 2023 के अनुसार, आकस्मिक मृत्यु दर के मामले में छत्तीसगढ़ का देश में तीसरा स्थान रहा है।


Q. NCRB रिपोर्ट 2023 के अनुसार, आत्महत्या से मृत्यु के मामले में छत्तीसगढ़ का देश में कौन सा स्थान है?
[A] दूसरा
[B] तीसरा
[C] चौथा
[D] पांचवा

[C] चौथा – सुसाइड से मृत्यु के मामले में छत्तीसगढ़ देश में चौथे स्थान पर है, हालांकि 2022 की तुलना में इसमें 6.8% की गिरावट आई है।


Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×
P D F