🎯 संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के प्रमुख अंग, मुख्यालय...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2025 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 भारतीय इतिहास ...                         🎯 भारत का संविधान ...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (अक्टूबर 2025) | CG Current Affairs October 2025

Q. नक्सलवादी पुनर्वास योजना ‘नियद नीलनार योजना’ का अर्थ क्या है?
[A] पुनर्वास से पुनर्जीवन
[B] आपका अच्छा गांव
[C] शांति का मार्ग
[D] मुख्यधारा में शामिल

[B] आपका अच्छा गांव – नियद नीलनार योजना का अर्थ गोंडी भाषा में ‘आपका अच्छा गांव’ होता है।


Q. हाल ही में छत्तीसगढ़ में 17 अक्टूबर 2025 को जगदलपुर में कुल कितने नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया?
[A] 153
[B] 208
[C] 210
[D] 500

[B] 208 – 17 अक्टूबर को जगदलपुर में महिला और पुरुषों सहित कुल 208 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जो भारत में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण है।


Q. आत्मसमर्पण करने वाले 208 नक्सलियों ने कितने हथियार सौंपे?
[A] 100
[B] 153
[C] 208
[D] 250

[B] 153


Q. केंद्र सरकार ने सशस्त्र नक्सलवाद को संपूर्ण देश से कब तक पूरी तरह समाप्त करने की डेडलाइन तय की है?
[A] 31 मार्च 2025
[B] 31 मार्च 2026
[C] 31 दिसंबर 2026
[D] 31 मार्च 2027

[B] 31 मार्च 2026 – केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक संपूर्ण देश से सशस्त्र नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने का संकल्प लिया है।


Q. डिलमिली गाँव का प्रसिद्ध मुर्गों की लड़ाई मेला (Cock Fight Fair) किस जिले में आयोजित किया जाता है?
[A] दंतेवाड़ा
[B] कांकेर
[C] बस्तर
[D] बीजापुर

[C] बस्तर – मुर्गों की लड़ाई का यह प्रसिद्ध मेला बस्तर जिले के डेलमेली भाटा (तीर्थुम मैदान) में माता मावली और माँ दंतेश्वरी जी के लौटने के उपलक्ष्य में आयोजित होता है।


Q. ‘जशपुर जंबूरी 2025’ का आयोजन कब से कब तक किया जाएगा?
[A] 1 से 5 नवंबर
[B] 6 से 9 नवंबर
[C] 15 से 19 अक्टूबर
[D] 20 से 28 अक्टूबर

[B] 6 से 9 नवंबर – जशपुर जंबूरी का आयोजन 6 नवंबर से 9 नवंबर तक जशपुर में किया जाएगा।


Q. जशपुर जंबूरी में मुख्य आकर्षण ‘हॉट एयर बलून और पैरा मोटरिंग’ कहाँ आयोजित होगा?
[A] रानीदाह जलप्रपात
[B] मधेश्वर हिल
[C] लुडेक पहाड़ी
[D] तमता हिल्स

[B] मधेश्वर हिल


Q. जशपुर में पौष पूर्णिमा के दिन किस पर्यटन स्थल पर मेले का आयोजन होता है?
[A] रानीदाह जलप्रपात
[B] मधेश्वर हिल
[C] लुडेक पहाड़ी
[D] तमता हिल्स

[D] तमता हिल्स – पत्थलगांव, जशपुर में स्थित तमता हिल्स में हर पौष पूर्णिमा के दिन मेले का आयोजन होता है।


Q. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना का रजत जयंती वर्ष (राज्योत्सव 2025) कब मनाया जाएगा?
[A] 4 अक्टूबर
[B] 1 नवंबर
[C] 15 नवंबर
[D] 30 नवंबर

[B] 1 नवंबर – छत्तीसगढ़ अपना 25वाँ राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर 2025 को रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रहा है।


Q. राज्योत्सव 2025 के समापन समारोह (5 नवंबर) में कौन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे?
[A] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
[B] उपराष्ट्रपति
[C] गृह मंत्री अमित शाह
[D] राज्यपाल

[B] उपराष्ट्रपति – राज्योत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे और समापन समारोह में उपराष्ट्रपति स्वयं मौजूद रहेंगे।


Q. रजत जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय वायुसेना की कौन सी टीम रायपुर की सेन लेक में भव्य एयर शो करेगी?
[A] सारंग टीम
[B] सूर्य किरण एरोबैटिक टीम
[C] गरुड़ कमांडो
[D] सुखोई टीम

[B] सूर्य किरण एरोबैटिक टीम – भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम 5 नवंबर को रायपुर की सेन लेक में यह भव्य एयर शो करेगी।


Q. नए विधानसभा भवन की छत पर किस चीज़ की डिजाइन बनाई गई है?
[A] कमल
[B] धान की बालियां
[C] राजकीय पशु
[D] इंद्रावती नदी

[B] धान की बालियां – नए विधानसभा भवन की छत पर धान की बालियों की डिजाइन बनाई गई है, जो छत्तीसगढ़ की खेती का प्रतीक है।


Q. नए विधानसभा भवन का निर्माण लगभग कितने करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है?
[A] ₹324 करोड़
[B] ₹500 करोड़
[C] ₹1390 करोड़
[D] ₹250 करोड़

[A] ₹324 करोड़ – नया विधानसभा भवन लगभग 52 एकड़ में फैला हुआ है और यह लगभग ₹324 करोड़ (या ₹325 करोड़) की लागत से तैयार हो रहा है।


Q. बिलासपुर के मल्हार में स्थित कौन सा मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के रिकॉर्ड में ‘भीम कीचक मंदिर’ के नाम से दर्ज है?
[A] पातालेश्वर मंदिर
[B] भीम कीचक मंदिर
[C] डिंडेश्वरी मंदिर
[D] देवरानी जेठानी मंदिर

[B] भीम कीचक मंदिर – एक प्राचीन शिव मंदिर, जो 6वीं-7वीं शताब्दी में सोमवंशी काल में बनवाया गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के रिकॉर्ड में देउर मंदिर को ‘भीम-कीचक (देउर मंदिर)’ के नाम से दर्ज किया गया है।


Q. ‘बस्तर आरण्यक’ किसकी रचना है?
[A] मोना सेन
[B] डॉ. रामकुमार बिहार
[C] दीपक किंगरानी
[D] विश्वेंद्र ठाकुर

[B] डॉ. रामकुमार बिहार – यह रचना सुप्रसिद्ध इतिहासकार और रचनाकार डॉ. रामकुमार बिहार जी की है, जिनका हाल ही में निधन हो गया। उनकी अन्य रचनाओं में ‘बस्तर एक अध्ययन’ और ‘गुंडाधुर बस्तर का जननायक’ शामिल है।


Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×
P D F