🎯 संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के प्रमुख अंग, मुख्यालय...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2025 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 भारतीय इतिहास ...                         🎯 भारत का संविधान ...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (अक्टूबर 2025) | CG Current Affairs October 2025

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (अक्टूबर 2025) | CG Current Affairs October 2025 – प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले छत्तीसगढ़ की अक्टूबर महीने से संबंधित घटनाचक्र (करेंट अफेयर्स) की जानकारी (प्रश्नोत्तरी) दी गई है।

सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ घटनाचक्र (1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025) से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर (MCQs) इस प्रकार है:-

cg current affairs october 2025, chhattisgarh current affairs 2025
Chhattisgarh Current Affairs October 2025

Q. कोरबा जिले की ‘लखनी साहू’ को राष्ट्रपति द्वारा किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
[A] पद्मश्री
[B] राष्ट्रीय युवा शक्ति पुरस्कार
[C] MY Bharat NSS Award 2022-23
[D] राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार

[C] MY Bharat NSS पुरस्कार 2022-23 – कोरबा जिले की ई. विश्वेश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका सुश्री लखनी साहू को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार 2022-23” से सम्मानित किया।


Q. ‘बस्तर राइजिंग कैंपेन’ कब से शुरू किया गया?
[A] 1 अक्टूबर 2025
[B] 4 अक्टूबर 2025
[C] 8 अक्टूबर 2025
[D] 15 अक्टूबर 2025

[C] 8 अक्टूबर 2025 – बस्तर राइजिंग नामक विशेष अभियान 8 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ, जो दो सप्ताह तक चलेगा।


Q. ‘बस्तर राइजिंग कैंपेन’ का थीम क्या रखा गया है?
[A] बस्तर की पहचान
[B] दिल में ला
[C] बस्तर का विकास
[D] हमर बस्तर

[B] दिल में ला – इस कैंपेन का थीम ‘दिल में ला’ रखा गया है। यह अभियान बस्तर के सातों जिलों- कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में आयोजित किया जा रहा है।


Q. ‘बस्तर राइजिंग अभियान’ किन विभागों का संयुक्त प्रयास है?
[A] केवल छत्तीसगढ़ सरकार
[B] जनसंपर्क विभाग और बस्तर संभाग के जिला प्रशासन
[C] केवल जनसंपर्क विभाग
[D] गृह मंत्रालय और जिला प्रशासन

[B] जनसंपर्क विभाग और बस्तर संभाग के जिला प्रशासन


Q. ‘बस्तर राइजिंग अभियान’ का समापन किस इवेंट के रूप में रायपुर में होगा?
[A] आदिवासी फेस्ट
[B] कला एवं संस्कृति महोत्सव
[C] हार्मोनी फेस्ट 2025
[D] बस्तर राइजिंग नाइट

[C] हार्मोनी फेस्ट 2025


Q. बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत ‘विकास खंड स्तरीय’ प्रतियोगिताएं कब से कब तक आयोजित होंगी?
[A] 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर
[B] 25 अक्टूबर से 5 नवंबर
[C] 1 नवंबर से 15 नवंबर
[D] 10 नवंबर से 25 नवंबर

[B] 25 अक्टूबर से 5 नवंबर – बस्तर ओलंपिक की विकास खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 25 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होंगी।


Q. बस्तर संभाग (Bastar Division) की स्थापना कब हुई थी?
[A] 1971
[B] 1981
[C] 1999
[D] 2000

[C] 1999 – बस्तर डिवीजन को संभाग के रूप में 1999 में स्थापित किया गया था। संभाग में कुल 7 जिले- कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और सुकमा।


Q. ‘मुख्यमंत्री विष्णु देव साय’ ने बस्तर दशहरा के लिए दी जाने वाली राशि ₹25 लाख से बढ़ाकर कितनी कर दी है?
[A] ₹30 लाख
[B] ₹40 लाख
[C] ₹50 लाख
[D] ₹75 लाख

[C] ₹50 लाख – बस्तर दशहरा के लिए दी जाने वाली राशि ₹25 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख करने की घोषणा की गई।


Q. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर दशहरा पर्व के दौरान जगदलपुर के किस ऐतिहासिक दरबार में भाग लिया?
[A] बस्तर दरबार
[B] मुरिया दरबार
[C] गोंड दरबार
[D] आदिवासी पंचायत

[B] मुरिया दरबार – अमित शाह जगदलपुर के सिरासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल हुए और इस दरबार की तारीफ की।


Q. छत्तीसगढ़ सरकार ने गौठान का नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की है?
[A] गौ शाला
[B] गोधाम
[C] नंदीग्राम
[D] कामधेनु आश्रम

[B] गोधाम – पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बनाए गए गौठान अब गोधाम के नाम से जाने जाएंगे।


Q. गोधाम के संचालन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा साल में कितने लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा?
[A] ₹15 लाख
[B] ₹20 लाख
[C] ₹25 लाख
[D] ₹50 लाख

[C] ₹25 लाख – छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग नियम 2005 में संशोधन के तहत गोधाम के संचालन के लिए साल में ₹25 लाख का अनुदान दिया जाएगा।


Q. देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला कौन सा बना है?
[A] सूरजपुर
[B] बालोद
[C] जशपुर
[D] कांकेर

[B] बालोद – छत्तीसगढ़ का बालोद जिला पूरे देश का पहला जिला बन गया है, जिसे आधिकारिक रूप से बाल विवाह मुक्त घोषित किया गया है। पिछले दो वर्षों से जिले में एक भी बाल विवाह का मामला सामने नहीं आया है।


Q. बालोद जिले को बाल विवाह मुक्त जिला घोषित करने पर कितनी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों को प्रमाण पत्र जारी किया गया?
[A] 400 ग्राम पंचायत, 5 नगरीय निकाय
[B] 436 ग्राम पंचायत, 9 नगरीय निकाय
[C] 450 ग्राम पंचायत, 10 नगरीय निकाय
[D] 500 ग्राम पंचायत, 12 नगरीय निकाय

[B] 436 ग्राम पंचायत, 9 नगरीय निकाय


Q. छत्तीसगढ़ सरकार ने चरणबद्ध तरीके से पूरे राज्य को कब तक बाल विवाह मुक्त घोषित करने का लक्ष्य रखा है?
[A] 2026-27
[B] 2028-29
[C] 2030-31
[D] 2035-36

[B] 2028-29


Q. नक्सलवादी पुनर्वास योजना ‘पुना मारगेम’ शब्द का अर्थ क्या है?
[A] गांव की ओर लौटना
[B] पुनर्वास से पुनर्जीवन
[C] नई राह
[D] हथियार समर्पण 

[B] पुनर्वास से पुनर्जीवन – ‘पुना मारगेम’ गोंडी भाषा से लिया गया है और इसका अर्थ है पुनर्वास से पुनर्जीवन


Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×
P D F