Q. छत्तीसगढ़ में मानव-हाथी संघर्ष में कमी लाने के लिए वन विभाग द्वारा कौन सी दो पहले प्रदर्शित की गई?
[A] बाघ मित्र योजना और जीपीएस ट्रैकिंग
[B] गजरथ यात्रा और गज संकेत एप
[C] ग्रीन गुफा परियोजना और मियावाकी वन
[D] हाथी गलियारा और जंगल बचाओ एप
[B] गजरथ यात्रा और गज संकेत एप – वन विभाग की प्रदर्शनी में मानव-हाथी संघर्ष में कमी हेतु ‘गजरथ यात्रा’ और ‘गज संकेत एप’ जैसी पहलें प्रमुख रूप से दिखाई गई।
Q. कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना के संरक्षण के लिए कौन सी योजना शुरू की गई है?
[A] पहाड़ी मैना संरक्षण कोष
[B] सैटेलाइट टेलीमेट्री तकनीक योजना
[C] वन सुरक्षा दल योजना
[D] ग्रीन गुफा परियोजना
[B] सैटेलाइट टेलीमेट्री तकनीक योजना – राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना के संरक्षण के लिए कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (बस्तर) में जीपीएस ट्रैकिंग योजना शुरू की गई है, जिसमें सैटेलाइट टेलीमेट्री तकनीक के माध्यम से गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
Q. एपीडा (APEDA) ने छत्तीसगढ़ से निर्यात की गई 12 टन फोर्टिफाइड चावल की पहली खेप किस देश के लिए भेजी है?
[A] वियतनाम
[B] फिलीपींस
[C] कोस्टारिका
[D] श्रीलंका
[C] कोस्टारिका – कृषि और प्रसंस्करण खाद्य उत्पाद निर्यात और विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने छत्तीसगढ़ से 12 टन फोर्टिफाइड चावल निर्यात की पहली खेप मध्य अमेरिका के कैरेबियन क्षेत्र में स्थित देश कोस्टारिका के लिए भेजी है।
क्रमशः (To Be Continue)…
👇 इन्हें भी पढ़ें 👇
छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (अक्टूबर 2025)

