Q. छत्तीसगढ़ में ‘भागीरथ कवि’ के नाम से किस साहित्यकार को जाना जाता है?
[A] हरिहर वैष्णव
[B] कपिलनाथ कश्यप
[C] विनोद कुमार शुक्ल
[D] डॉ. सुरेंद्र दुबे
[B] कपिलनाथ कश्यप – कपिलनाथ कश्यप जी को छत्तीसगढ़ में ‘भागीरथ कवि’ के नाम से जाना जाता है। उनकी रचनाओं में ‘राम कथा’, ‘श्री कृष्ण कथा’ (महाकाव्य), ‘अंधियारी रात’ (नाटक), और ‘नवा विहार’ शामिल है।
Q. बिलासपुर जिले में एनटीपीसी सीपत प्लांट के राख डाई क्षेत्र में हाल ही में किस समुद्री प्रवासी पक्षी को पहली बार देखा गया, जिससे उसका नाम राज्य के प्रवासी पक्षियों की सूची में जुड़ गया?
[A] साइबेरियन क्रेन
[B] फ्लेमिंगो
[C] सिलेंडर बिल्ड गल
[D] हूपर स्वान
[C] सिलेंडर बिल्ड गल – यह समुद्री प्रवासी पक्षी सिलेंडर बिल्ड गल (Cylinder Billed Gull) है, जो पहली बार राज्य में देखा गया है।
Q. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रायपुर में तीन दिवसीय वार्षिक मेला कहाँ आयोजित किया जाता है?
[A] बूढ़ा तालाब
[B] महादेव घाट
[C] सेंध जलाशय
[D] नया रायपुर
[B] महादेव घाट – पौराणिक कार्तिक पुन्नी मेला रायपुर के महादेव घाट में हर साल 4 से 6 नवंबर तक आयोजित किया जाता है।
Q. राजनंदगांव में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेला किस नदी के तट पर मोहारा नामक स्थान पर आयोजित किया जाता है?
[A] खारून नदी
[B] शिवनाथ नदी
[C] महानदी
[D] इंद्रावती नदी
[B] शिवनाथ नदी – मोहारा (राजनंदगांव) का मेला शिवनाथ नदी के तट पर 4 से 6 नवंबर तक आयोजित किया जाता है।
Q. बीजापुर जिले में स्थित पामेड़ अभयारण्य कितने विशिष्ट पहाड़ों से घिरा हुआ है, जिसके कारण यह चर्चा में रहा?
[A] तीन
[B] चार
[C] पांच
[D] सात
[C] पांच – पामेड़ अभयारण्य पांच पहाड़ों – मेटागुंडम, कोरागट्टा, बलराजगुट्टा, कोटापल्ली, और डोलीगुट्टा – से घिरा हुआ है। यह अभयारण्य राजकीय पशु के संरक्षण के लिए विकसित करने का प्लान था।
Q. छत्तीसगढ़ की पहली राजमार्ग ‘ट्विन ट्यूब टनल‘ किस आर्थिक गलियारे का हिस्सा है?
[A] मुंबई-कोलकाता आर्थिक गलियारा
[B] रायपुर-विशाखापटनम सिक्स लेन गलियारा
[C] दिल्ली-नागपुर राजमार्ग
[D] भोपाल-जबलपुर फोर लेन
[B] रायपुर-विशाखापटनम सिक्स लेन गलियारा – यह टनल कोंडागांव स्थित केशकाल घाटी पर बनाई जा रही है। यह रायपुर-विशाखापटनम सिक्स लेन आर्थिक गलियारे का हिस्सा है और राष्ट्रीय राजमार्ग 130 सीडी के अंतर्गत आता है।
Q. 50 वर्षों के बाद किस अभयारण्य में दुर्लभ काले हिरण (Blackbuck) को सफलतापूर्वक स्थानांतरित किया गया है, जिसकी स्थापना 1976 में हुई थी?
[A] अचानकमार अभयारण्य
[B] बारनवापारा अभयारण्य
[C] इंद्रावती अभयारण्य
[D] तमोर पिंगला अभयारण्य
[B] बारनवापारा अभयारण्य – काले हिरण को बारनवापारा अभयारण्य में पुनः स्थानांतरित किया गया है। यह अभयारण्य बलौदा बाजार और महासमुंद जिले की सीमा पर स्थित है।
Q. कोरबा जिले में स्थित नरसिंह गंगा मंदिर और जलप्रपात किस विशाल चट्टान या पहाड़ से संबंधित है, जहाँ कार्तिक पूर्णिमा पर मेला लगता है?
[A] मैनपाट पहाड़
[B] पलमा पहाड़
[C] अबूझमाड़ पहाड़
[D] केशकाल पहाड़
[B] पलमा पहाड़ – नरसिंह गंगा मंदिर (जिसे नरसिंह गुफा भी कहते हैं) कोरबा जिला में पाली से कुछ दूरी पर पलमा पहाड़ के एक विशाल चट्टान में स्थित है। यहीं पास में नरसिंह गंगा जलप्रपात भी है।
Q. धमतरी जिले में आयोजित गंगरेल मड़ई मेला में कुल कितने गांव के देवी-देवताओं को आमंत्रण दिया जाता है?
[A] 35
[B] 54
[C] 65
[D] 108
[B] 54 – गंगरेल मड़ई मेला का आयोजन मां अंगारमोती माता मंदिर के पास दीपावली के बाद आने वाले शुक्रवार को होता है। इसमें 54 गांवों के देवी-देवताओं को आमंत्रण दिया जाता है।
Q. महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर (MCB) जिले के किस ग्राम में हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय पुन्नी मेला का आयोजन किया जाता है?
[A] पंड्रापाट
[B] सिंगरावली
[C] आवापल्ली
[D] राजपालपुर
[B] सिंगरावली – एमसीबी जिले के सिंगरावली ग्राम में हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पुन्नी मेला (सिंगरावली मेला) का आयोजन किया जाता है। यह मेला दक्षिणामुखी संकट मोचन हनुमान जी के मंदिर से संबंधित है।
Q. आठवीं सदी में स्थापित श्री सारखेश्वर नाथ महादेव मंदिर छत्तीसगढ़ के किस जिले में स्थित है?
[A] धमतरी
[B] राजनंदगांव
[C] रायपुर
[D] बिलासपुर
[C] रायपुर – यह प्राचीन मंदिर रायपुर जिला में स्थित है, जहाँ कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेला लगता है।
Q. पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत राज्य में लगभग कितने भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष ₹10,000 की सहायता दी जा रही है?
[A] 4.50 लाख
[B] 5.62 लाख
[C] 6.80 लाख
[D] 7.12 लाख
[B] 5.62 लाख – इस योजना के तहत राज्य के लगभग 5,62,120 (5.62 लाख) भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को सालाना ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसमें चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी जैसे पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े लोग भी शामिल है।
Q. फूड एंड ड्रग विभाग की अत्याधुनिक लैब (Advanced Lab) छत्तीसगढ़ में किस स्थान पर ₹45 करोड़ की लागत से बनाई जा रही है?
[A] बिलासपुर
[B] भिलाई
[C] नवा रायपुर
[D] जगदलपुर
[C] नवा रायपुर – प्रदेश के फूड एंड ड्रग विभाग द्वारा यह अत्याधुनिक लैब नवा रायपुर में बनाई जा रही है।
Q. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2025 में वाराणसी से कितनी नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है?
[A] दो
[B] तीन
[C] चार
[D] पाँच
[C] चार – प्रधानमंत्री जी ने वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन से कुल चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है, जो विभिन्न रूटों पर चलेंगी (जैसे बनारस-खजुराहो, एनाकुलम-बेंगलुरु)।
Q. भारत के 91वें शतरंज ग्रैंड मास्टर (Grand Master) कौन बने है?
[A] विश्वनाथन आनंद
[B] राहुल वीएस
[C] प्रग्गनानंद
[D] इलामपर्थी एआर
[B] राहुल वीएस – राहुल वीएस भारत के 91वें शतरंज ग्रैंड मास्टर बने है। 90वें ग्रैंडमास्टर ‘इलामपर्थी एआर’ (चेन्नई) बने है।

