🎯 संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के प्रमुख अंग, मुख्यालय...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2025 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 भारतीय इतिहास ...                         🎯 भारत का संविधान ...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (नवंबर 2025) | CG Current Affairs November 2025

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (नवंबर 2025) | CG Current Affairs November 2025 – प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले छत्तीसगढ़ की नवंबर महीने से संबंधित घटनाचक्र (करेंट अफेयर्स) की जानकारी (प्रश्नोत्तरी) दी गई है।

सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ घटनाचक्र (1 नवंबर से 30 नवंबर 2025) से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर (MCQs) इस प्रकार है:-

cg current affairs november 2025, chhattisgarh current affairs 2025
Chhattisgarh Current Affairs November 2025

Q. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष का राज्य उत्सव कब से कब तक आयोजित किया गया?
[A] 1 से 3 नवंबर 2025
[B] 1 से 5 नवंबर 2025
[C] 4 से 6 नवंबर 2025
[D] 15 से 20 नवंबर 2025

[B] 1 से 5 नवंबर 2025 – छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस का रजत जयंती वर्ष उत्सव 1 से 5 नवंबर 2025 तक नवा रायपुर अटल नगर के पंडित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यावसायिक परिसर में आयोजित किया गया।


Q. वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी की थीम क्या थी, जिसे राज्योत्सव में तृतीय पुरस्कार मिला?
[A] हरित छत्तीसगढ़
[B] वन्य जीव संरक्षण
[C] 25 वर्षों की विकास यात्रा
[D] पर्यावरण संवर्धन

[C] 25 वर्षों की विकास यात्रा – वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी की थीम ’25 वर्षों की विकास यात्रा’ थी। इस प्रदर्शनी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ, जिसे वन बल प्रमुख श्री वी श्रीनिवास राव ने ग्रहण किया।


Q. ‘एक पेड़ माँ के नाम’ योजना के तहत अब तक छत्तीसगढ़ में (नवंबर 2025 की स्थिति तक) कितने पौधारोपण हुए हैं?
[A] 3.50 करोड़
[B] 4.81 करोड़
[C] 6.41 करोड़
[D] 7.05 करोड़

[C] 6.41 करोड़ – वन विभाग की उपलब्धि के अनुसार, इस योजना के तहत अब तक 6.41 करोड़ पौधारोपण हुए हैं।


Q. शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक सह-संग्रहालय के निर्माण में कुल कितनी लागत आई है?
[A] ₹20 करोड़
[B] ₹50 करोड़
[C] ₹35 करोड़
[D] ₹75 करोड़

[B] ₹50 करोड़ – इस स्मारक सह संग्रहालय को ₹50 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसका लोकार्पण 1 नवंबर को रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया। इसमें ब्रिटिश हुकूमत काल के 650 जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की लगभग 14 गैलरियों में मूर्तियां स्थापित की गई है।


Q. 5 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के समापन पर भारतीय वायु सेना की एरोबेटिक सूर्य किरण टीम ने किस जलाशय के ऊपर रोमांचक एयर शो का प्रदर्शन किया?
[A] गंगरेल जलाशय
[B] सेंध जलाशय
[C] खुटाघाट जलाशय
[D] तांदुला जलाशय

[B] सेंध जलाशय – एयर शो का प्रदर्शन रायपुर स्थित सेंध लेक जलाशय के ऊपर किया गया। इस शो में सूर्य किरण टीम के नौ हॉक-मार्क-123 फाइटर विमानों ने करतब दिखाए। सूर्य किरण टीम एशिया की एकमात्र नौ लड़ाकू विमानों वाली एरोबैटिक टीम है।


Q. राज्य स्थापना दिवस 2025 के समापन समारोह में, उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने महतारी वंदन योजना की 21वीं किस्त कहाँ से जारी की?
[A] नवा रायपुर
[B] राजनांदगांव
[C] बिलासपुर
[D] कोरबा

[B] राजनांदगांव – उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने समापन अवसर पर राजनांदगांव से महतारी वंदन योजना की 21वीं किस्त जारी की। इससे 69 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हुई है।


Q. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के लिए आगमन किस तिथि को प्रस्तावित है?
[A] 15 नवंबर 2025
[B] 20 नवंबर 2025
[C] 25 नवंबर 2025
[D] 19 नवंबर 2025

[B] 20 नवंबर 2025 – भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय अस्मिता महोत्सव के लिए राष्ट्रपति का आगमन 20 नवंबर 2025 को अंबिकापुर में प्रस्तावित है। मुख्य कार्यक्रम स्थल पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित होगा।


Q. छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किस अवसर पर किया गया?
[A] 26 जनवरी 2026
[B] राज्य के रजत जयंती अवसर पर
[C] 15 अगस्त 2025
[D] जनजातीय गौरव दिवस पर

[B] राज्य के रजत जयंती अवसर पर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 नवंबर 2025 को रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) के अवसर पर छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया।


Q. ब्रह्मकुमारी संस्थान द्वारा भव्य ‘शांति शिखर’ (एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड) का लोकार्पण 1 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहाँ किया?
[A] पुराना रायपुर
[B] बिलासपुर का सीपत प्लांट
[C] नवा रायपुर, सेक्टर 20
[D] भिलाई

[C] नवा रायपुर, सेक्टर 20 – भव्य शांति शिखर का निर्माण नवा रायपुर के सेक्टर 20 में किया गया है। इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 1 नवंबर को किया। इसे दान के पैसे से राजस्थानी महल के लुक में बनाया गया है और इसका उद्देश्य लोगों को मेडिटेशन से शांति दिलाना है।


Q. छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा लगाए गए मिलेट्स थीम आधारित स्टॉल का अवलोकन राज्य के किस उप मुख्यमंत्री ने किया?
[A] श्री विष्णुदेव साय
[B] श्री विजय शर्मा
[C] श्री अरुण साव
[D] श्री बृजमोहन अग्रवाल

[B] श्री विजय शर्मा – राज्य में कृषि विभाग का प्रभार उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के पास है, जिन्होंने इस मिलेट्स थीम आधारित स्टॉल का अवलोकन किया।


Q. छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में भाग लेने वाली भारत की ‘मिलेट्स क्वीन’ सुश्री लहरीबाई बैगा का संबंध किस राज्य से है?
[A] छत्तीसगढ़
[B] ओडिशा
[C] मध्य प्रदेश
[D] झारखंड

[C] मध्य प्रदेश – मिलेट्स क्वीन लहरीबाई बैगा का संबंध मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के ग्राम सिलपीडी से है। उन्हें उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा साड़ियां व ₹1100 की राशि देकर सम्मानित किया गया था।


Q. छत्तीसगढ़ सरकार के मिलेट्स मिशन का मुख्य उद्देश्य किस नारे में परिलक्षित होता है?
[A] जय जवान, जय किसान, जय छत्तीसगढ़
[B] मोटे अनाज से सशक्त किसान, स्वस्थ समाज
[C] हरित छत्तीसगढ़, स्वस्थ छत्तीसगढ़
[D] सबके लिए अनाज, सबका साथ

[B] मोटे अनाज से सशक्त किसान, स्वस्थ समाज – यह नारा छत्तीसगढ़ सरकार के मिलेट्स मिशन का मुख्य उद्देश्य है।


Q. छत्तीसगढ़ बजट 2025-26 में घोषित 10 नवीन योजनाओं में से कौन सी योजना भूमिहीन मजदूरों को सम्मान और सहायता प्रदान करने से संबंधित है?
[A] मुख्यमंत्री परिवहन योजना
[B] मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना
[C] सीएम गवर्नेंस फेलोशिप योजना
[D] मुख्यमंत्री नगरत्थान योजना

[B] मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना – बजट 2025-26 में 10 नवीन योजनाओं की घोषणा हुई है। मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के तहत यदि लाभार्थी 18 माह में घर बना लेते हैं, तो राज्य सरकार उन्हें ₹32,850 का पुरस्कार देगी।


Q. चुनाव आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और माओवाद प्रभावित इलाकों में मतदाताओं की सुविधा के लिए कुल कितने नए बूथ मतदाता केंद्र बनाए जाएंगे?
[A] 1200
[B] 24371
[C] 2828
[D] 27199

[C] 2828 – उन क्षेत्रों में जहाँ 1200 से अधिक जनसंख्या है, कुल 2828 नए बूथ मतदाता केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें से 25% बूथ माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में बनाए जाएंगे।


Q. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के अनुसार, छत्तीसगढ़ के किस जिले में 302.1 किलोग्राम सोने का अनुमानित भंडार होने की जानकारी दी गई है?
[A] बस्तर
[B] महासमुंद
[C] जसपुर
[D] धमतरी

[B] महासमुंद – जीएसआई की जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिले के करण खोल राजपालपुर में 302.1 किलोग्राम सोने का भंडार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।


Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×
P D F