🎯 छत्तीसगढ़ पटवारी परीक्षा (प्रश्न-उत्तर)...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2025 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 भारतीय इतिहास ...                         🎯 भारत का संविधान ...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (मई 2025) | CG Current Affairs May 2025

Q. तीसरा ग्लोबल चाइल्ड प्रोडजी अवार्ड किसे प्रदान किया गया है?
[A] जूही व्यास
[B] डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर
[C] अरमान उभरानी
[D] श्रीमत झा

[C] अरमान उभरानी – तीसरा ग्लोबल चाइल्ड प्रोडजी अवार्ड बिलासपुर जिले के अरमान उभरानी को प्रदान किया गया है। अरमान उभरानी को ‘छत्तीसगढ़ के मैथ्स Google बॉय’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें 26 जून 2025 को ब्रिटिश संसद यूके के हाउस ऑफ कॉमंस में सम्मानित किया जाएगा।


Q. यूनिसेफ ने किस ग्राम पंचायत को स्वच्छता का मॉडल गांव घोषित करते हुए डॉक्यूमेंट्री शूटिंग की है?
[A] बेलतरा ग्राम पंचायत
[B] छिंदनार ग्राम पंचायत
[C] फरसियां ग्राम पंचायत
[D] सोनपुरी ग्राम पंचायत

[B] छिंदनार ग्राम पंचायत – यूनिसेफ ने दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकास खंड के अंतर्गत आने वाले छिंदनार ग्राम पंचायत को स्वच्छता का मॉडल गांव घोषित करते हुए डॉक्यूमेंट्री शूटिंग की है। इंद्रावती नदी के तट के किनारे बसे इस आदिवासी ग्राम ने स्वच्छता में उल्लेखनीय प्रगति की है।


Q. प्रदेश का पहला सेमीकंडक्टर यूनिट कहां स्थापित हो रहा है?
[A] बिलासपुर
[B] नवा रायपुर
[C] दुर्ग
[D] जगदलपुर

[B] नवा रायपुर – प्रदेश का पहला सेमीकंडक्टर यूनिट नवा रायपुर अटल नगर सेक्टर फाइव छत्तीसगढ़ में स्थापित हो रहा है। 11 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साह जी द्वारा इसकी आधारशिला रखी गई। चेन्नई स्थित पॉली पॉलीमेटिक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी यहां सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित करेगी।


Q. छत्तीसगढ़ का पहला नेशनल इंस्टट्यूट फॉर फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) देश का कौन सा कैंपस होगा?
[A] 15वां
[B] 17वां
[C] 19वां
[D] 21वां

[C] 19वां – छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में छत्तीसगढ़ का पहला नेशनल इंस्टट्यूट फॉर फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) स्थापित किया जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ का पहला और देश का 19वां कैंपस होगा। इसकी स्थापना की स्वीकृति अप्रैल 2025 में छत्तीसगढ़ कैबिनेट द्वारा अनुमोदित की गई थी।


Q. हमर बलिदानी योजना की घोषणा कब की गई?
[A] 1 मई 2025
[B] 3 मई 2025
[C] 5 मई 2025
[D] 10 मई 2025

[B] 3 मई 2025 – हमर बलिदानी योजना की घोषणा 3 मई 2025 को किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय बलिदानियों की वीरता और योगदान को स्मारक के माध्यम से सहेजना है। इस योजना के तहत 500 से अधिक स्मारक बनाए जाएंगे और ₹3 लाख प्रति स्मारक व्यय होगा।


Q. देश का पहला हाइड्रोजन फ्यूल लॉजिस्टिक ट्रक का उद्घाटन कहां किया गया?
[A] भिलाई
[B] रायपुर
[C] कोरबा
[D] रायगढ़

[B] रायपुर – देश का पहला हाइड्रोजन फ्यूल लॉजिस्टिक ट्रक का उद्घाटन 10 मई 2025 को रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देसाई जी द्वारा किया गया। इस ट्रक का उपयोग रायगढ़ जिले के गारे पेलमा तीन कोल ब्लॉक से राज्य के पावर प्लांट तक कोयला परिवहन में होगा।


Q. आदर्श शहर योजना किसकी तर्ज पर शुरू की जा रही है?
[A] स्मार्ट सिटी मिशन
[B] आदर्श ग्राम
[C] स्वच्छ भारत अभियान
[D] प्रधानमंत्री आवास योजना

[B] आदर्श ग्राम – आदर्श शहर योजना छत्तीसगढ़ में आदर्श ग्राम के तर्ज पर आदर्श शहर विकसित करने के लिए शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत हर साल प्रत्येक संभाग के तीन नगरी निकाय चुने जाएंगे। इसमें चौड़ी सड़कों का निर्माण, ट्रिपल पी मॉडल पर व्यावसायिक परिसर, फुटपाथ, ड्रेनेज सिस्टम आदि कार्य किए जाएंगे।


Q. रंग संस्कार महोत्सव किसकी स्मृति में आयोजित होता है?
[A] स्वर्गीय हबीब तनवीर
[B] स्वर्गीय अशोक चंद्राकर
[C] स्वर्गीय सत्यदेव दुबे
[D] स्वर्गीय रामचंद्र देशमुख

[B] स्वर्गीय अशोक चंद्राकर – रंग संस्कार महोत्सव प्रसिद्ध रंग साधक स्वर्गीय अशोक चंद्राकर की स्मृति में रायपुर में 16 से 18 मई 2025 के मध्य आयोजित हुआ। इसके आयोजक संस्कार भारती छत्तीसगढ़ और संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ के सहयोग से थे।


Q. पीपर छेड़ी सिंचाई प्रोजेक्ट किस नाला पर स्थित है और किस जिले में प्रस्तावित है?
[A] खारुन नाला, रायपुर
[B] घुनघुट्टी नाला, गरियाबंद
[C] कोटरी नाला, कांकेर
[D] पैरी नाला, धमतरी

[B] घुनघुट्टी नाला, गरियाबंद – पीपर छेड़ी सिंचाई प्रोजेक्ट घुनघुट्टी नाला पर स्थित है और यह गरियाबंद जिले के मंडेली ग्राम छुरा में प्रस्तावित है।


Q. राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन कब से कब तक और कहां होगा?
[A] 1 से 3 जून 2025, रायपुर
[B] 6 से 8 जून 2025, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर
[C] 10 से 12 जून 2025, बिलासपुर
[D] 15 से 17 जून 2025, दुर्ग

[B] 6 से 8 जून 2025, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर – राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन 6 से 8 जून 2025 तक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित होगा।


Q. भारत में अपनी तरह का पहला AI-आधारित डाटा पार्क छत्तीसगढ़ में कितने वर्षों में विकसित किया जाएगा?
[A] एक वर्ष
[B] दो वर्ष
[C] तीन वर्ष
[D] चार वर्ष

[B] दो वर्ष – भारत में अपनी तरह का पहला AI-आधारित डाटा पार्क ₹1,000 करोड़ के निवेश से विकसित किया जा रहा है, जिसका उपयोग दो वर्षों में किया जाएगा। इस पार्क का उद्घाटन 4 मई 2025 को मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में किया।


Q. एशिया का पहला निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र (EPZ) किस वर्ष और कहां स्थापित किया गया था?
[A] 1960 में मुंबई, महाराष्ट्र में
[B] 1965 में कांडला, गुजरात में
[C] 1970 में चेन्नई, तमिलनाडु में
[D] 1975 में कोलकाता, पश्चिम बंगाल में

[B] 1965 में कांडला, गुजरात में – भारत एशिया में निर्यात को बढ़ावा देने में निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्रों (EPZ) मॉडल की प्रभावशीलता को पहचानने वाले पहले देशों में से एक था, एशिया का पहला EPZ वर्ष 1965 में कांडला, गुजरात में स्थापित किया गया था।


Q. सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन संकल्प का लक्ष्य क्या था?
[A] छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर माओवादी गढ़
[B] छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में माओवादी गढ़
[C] महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर वन्यजीव संरक्षण
[D] नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देना

[B] छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में माओवादी गढ़ – ऑपरेशन संकल्प का लक्ष्य छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों और आसपास के वन क्षेत्रों में माओवादियों का गढ़ है। सुरक्षा बलों ने माओवादी बटालियन नंबर 1, दंडकारण्य स्पेशल जोनला कमेटी (DKSZC) और माओवादियों की तेलंगाना राज्य समिति के वरिष्ठ कैडरों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर 21 अप्रैल को ऑपरेशन संकल्प शुरू किया था।


Q. जिला रिजर्व गार्ड (DRG) छत्तीसगढ़ में किस वर्ष स्थापित किया गया था?
[A] 2005
[B] 2008
[C] 2010
[D] 2012

[B] 2008 – जिला रिजर्व गार्ड (DRG) छत्तीसगढ़ में एक विशेष पुलिस इकाई है, जिसे 2008 में माओवादी हिंसा से निपटने के लिए स्थापित किया गया था। इसमें विशेष रूप से प्रशिक्षित कार्मिक शामिल होते हैं जो प्रभावित जिलों में माओवाद-विरोधी अभियान चलाते हैं।


Q. ऑपरेशन संकल्प अभियान में लगभग कितने सुरक्षाकर्मी भाग ले रहे थे?
[A] 15,000
[B] 20,000
[C] 28,000
[D] 35,000

[C] 28,000 – ऑपरेशन संकल्प अभियान में लगभग 28,000 सुरक्षाकर्मी भाग ले रहे थे। इनमें जिला रिजर्व गार्ड (DRG), बस्तर फाइटर्स, विशेष कार्य बल (STF), छत्तीसगढ़ पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और इसकी विशिष्ट कोबरा यूनिट की इकाइयां शामिल हैं।


Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×
P D F