🎯 छत्तीसगढ़ पटवारी परीक्षा (प्रश्न-उत्तर)...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2025 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 भारतीय इतिहास ...                         🎯 भारत का संविधान ...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (मई 2025) | CG Current Affairs May 2025

Q. छत्तीसगढ़ की पहली नहर लिंक परियोजना किन दो जलाशयों को आपस में कनेक्ट करने की परियोजना है?
[A] गंगरेल जलाशय और रविशंकर जलाशय
[B] कोडार जलाशय और शिकासार जलाशय
[C] खारंग जलाशय और मोंगरा बैराज
[D] खुटाघाट जलाशय और तांदुला जलाशय

[B] कोडार जलाशय और शिकासार जलाशय – छत्तीसगढ़ राज्य की पहली नहर लिंक परियोजना कोडार जलाशय (महासमुंद जिले में) और शिकासार जलाशय (गरियाबंद जिले में) को आपस में कनेक्ट करने की एक परियोजना है। यह कार्य तीन वर्ष में पूर्ण होने का अनुमान है। शिकासार जलाशय पैरी नदी पर निर्मित है और इसकी उत्पादन क्षमता 7 मेगावाट है। कोडार जलाशय को शहीद वीर नारायण सिंह परियोजना के नाम से भी जाना जाता है।


Q. शिकासार जलाशय से कोडार बांध तक कितनी किलोमीटर लंबी भूमिगत पाइपलाइन बिछाई जाएगी?
[A] 90 कि.मी.
[B] 100 कि.मी.
[C] 112 कि.मी.
[D] 120 कि.मी.

[C] 112 कि.मी. – गरियाबंद जिले के शिकासार जलाशय से महासमुंद जिले के कोडार जलाशय तक 112 किलोमीटर लंबी, लगभग 4 मीटर व्यास की भूमिगत पाइपलाइन बिछाई जाएगी। जलापूर्ति कोडार और केशवा जलाशय तक पहुंचाई जाएगी।


Q. कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) द्वारा अनुशंसित और कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) द्वारा अनुमोदित खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कितने फसलों के लिए जारी किया जाता है?
[A] 20
[B] 21
[C] 22
[D] 23

[D] 23 – भारत में कुल 23 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) जारी किया जाता है। इन 23 फसलों में 7 प्रकार के अनाज, 5 प्रकार के दालें, 7 प्रकार के तिलहन और 4 प्रकार के व्यावसायिक फसलें शामिल हैं।


Q. वर्ष 2025-26 के लिए सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रति क्विंटल कितना निर्धारित किया गया है?
[A] ₹2300
[B] ₹2369
[C] ₹2389
[D] ₹2400

[B] ₹2369 – वर्ष 2025-26 के लिए सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2369 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। ग्रेड ए धान का ₹2389 प्रति क्विंटल और मक्का का ₹2400 प्रति क्विंटल है। इस वर्ष नाइजर सीड के न्यूनतम समर्थन मूल्य में ₹820 प्रति क्विंटल की उच्चतम वृद्धि देखी गई है।


Q. सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए नगद रहित उपचार योजना 2025 की घोषणा कब की गई?
[A] 15 मई 2025
[B] 20 मई 2025
[C] 23 मई 2025
[D] 30 मई 2025

[C] 23 मई 2025 – सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए नगद रहित उपचार योजना 2025 की घोषणा 23 मई 2025 को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जैसवाल जी के द्वारा की गई। इस योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को 7 दिन तक प्रारंभिक इलाज तुरंत और बिना किसी भुगतान के उपलब्ध कराना है।


Q. राहवीर योजना (गुड सेमेरिटन प्रोत्साहन योजना) के तहत सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले व्यक्ति को कितनी प्रोत्साहन राशि दी जाती है?
[A] ₹5,000
[B] ₹10,000
[C] ₹25,000
[D] ₹50,000

[C] ₹25,000 – राहवीर योजना (जिसे गुड सेमेरिटन प्रोत्साहन योजना भी कहा जाता है) के तहत सड़क दुर्घटना में घायलों को समय पर सहायता देने वाले व्यक्ति को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। पहले यह राशि ₹5,000 थी, जिसे 2025 में बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया गया है।


Q. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बस्तर जिले को एलडब्ल्यूई (लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिस) प्रभावित जिलों की सूची से हटाकर किस नई श्रेणी में रखा है?
[A] फोकस डिस्ट्रिक्ट
[B] लेगसी एंड थ्रस्ट डिस्ट्रिक्ट
[C] नॉन-एलडब्ल्यूई डिस्ट्रिक्ट
[D] डेवलपमेंट डिस्ट्रिक्ट

[B] लेगसी एंड थ्रस्ट डिस्ट्रिक्ट – केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बस्तर जिले को एलडब्ल्यूई (लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिस) प्रभावित जिलों की सूची से हटाकर अब इसे लेगसी एंड थ्रस्ट डिस्ट्रिक्ट श्रेणी में ला दिया है। इस श्रेणी का मतलब है कि जहां पहले नक्सली घटनाक्रम काफी ज्यादा थे, लेकिन अब काफी समय से यहां पर नक्सली घटनाक्रम देखने के लिए नहीं मिल रहे हैं。


Q. वर्तमान में छत्तीसगढ़ के कौन से जिले अति नक्सल प्रभावित जिलों की सूची में शामिल हैं?
[A] कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा
[B] दंतेवाड़ा, गरियाबंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी
[C] बस्तर, धमतरी, कबीरधाम
[D] राजनांदगांव, खैरागढ़, छुईखदान, गंडई

[A] कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा – छत्तीसगढ़ में अति नक्सल प्रभावित जिलों की सूची में बस्तर संभाग का कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा आज भी शामिल हैं। इसके अलावा झारखंड का सिंहभूमि और महाराष्ट्र का गढ़ चिरौली भी अति नक्सल प्रभावित जिलों में आते हैं।


Q. कला एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2022-23 में छत्तीसगढ़ के कितने कलाकारों को यंग आर्टिस्ट फेलोशिप प्रदान किया गया?
[A] 5
[B] 8
[C] 11
[D] 15

[C] 11 – कला एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2022-23 में छत्तीसगढ़ के 11 कलाकारों को पांच कैटेगरी में यंग आर्टिस्ट फेलोशिप प्रदान किया गया। पूरे भारत भर में 400 कलाकारों का इंटरव्यू के माध्यम से चयन हुआ। सर्वाधिक चयन पश्चिम बंगाल (69) और महाराष्ट्र (51) से हुआ, जबकि छत्तीसगढ़ इस सूची में 10वें पायदान पर रहा।


Q. देश की पहली लोक कलाकारों की सहकारी समिति ‘छत्तीसगढ़ फिल्म एंड म्यूजिक ट्रेड फेडरेशन (CFMTF)’ के संस्थापक अध्यक्ष कौन हैं?
[A] श्री विष्णुदेव साय
[B] श्री अमित परगनीहा
[C] श्री बृजमोहन अग्रवाल
[D] श्री यशवंत कुमार

[B] श्री अमित परगनीहा – देश की पहली लोक कलाकारों की सहकारी समिति छत्तीसगढ़ फिल्म एंड म्यूजिक ट्रेड फेडरेशन (CFMTF) के संस्थापक अध्यक्ष श्री अमित परगनीहा हैं। यह देश की पहली सहकारी समिति है जो सिर्फ लोक कलाकारों के लिए बनाई गई है।


Q. राज्य स्तरीय बौद्ध महोत्सव 2025 का मुख्य थीम क्या था?
[A] विश्व शांति
[B] युद्ध नहीं बुद्ध
[C] अहिंसा परमो धर्म
[D] बौद्ध धर्म और मानवता

[B] युद्ध नहीं बुद्ध – 1 जून 2025 को कोंडागांव जिले के भोंगा पाल में आयोजित राज्य स्तरीय बौद्ध महोत्सव का मुख्य थीम ‘युद्ध नहीं बुद्ध’ था। इस थीम के माध्यम से शांति और करुणा का संदेश प्रसारित करना इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य था। भोंगा क्षेत्र में छवीं शताब्दी की बुद्ध की प्रतिमा की खोज हुई है।


Q. सेकंड सीसीपीएल (छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग) 2025 में किस तकनीक को लागू किया गया है?
[A] वीडियो अंपायर
[B] DRS सिस्टम
[C] डीएसआर सिस्टम (डिसीजन रिव्यू सिस्टम)
[D] स्निकोमीटर

[C] डीएसआर सिस्टम (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) – छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) के दूसरे संस्करण के स्तर को उच्च बनाने एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानक स्थापित करने के लिए इस साल डीएसआर सिस्टम (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) भी लागू किया गया है। यह लीग 6 से 15 जून 2025 तक शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चलेगा।


Q. वूमेन फॉर ट्रीज अभियान कितने चरणों में चलेगा?
[A] दो
[B] तीन
[C] चार
[D] पांच

[B] तीन – वूमेन फॉर ट्रीज अभियान तीन चरणों में चलेगा। पहला चरण 21 से 24 मई तक स्थानों के चयन के लिए, दूसरा चरण 15 जुलाई से 15 अगस्त तक पौधारोपण के लिए, और तीसरा चरण एक से दो वर्ष तक पौधों के संरक्षण एवं निगरानी के लिए।


Q. पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूजल संवर्धन मिशन शहरी के शुभारंभ के समय वाटरमैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध कौन विशेष अतिथि के तौर पर बुलाए गए थे?
[A] कैलाश सत्यार्थी
[B] राजेंद्र सिंह
[C] सुंदरलाल बहुगुणा
[D] मेधा पाटकर

[B] राजेंद्र सिंह – पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूजल संवर्धन मिशन शहरी के शुभारंभ के समय वाटरमैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध राजेंद्र सिंह इसमें विशेष अतिथि के तौर पर बुलाए गए थे। इस मिशन का शुभारंभ 20 मई 2025 को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साह जी द्वारा किया गया।


Q. विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 का स्लोगन क्या है?
[A] जय जवान जय किसान
[B] वन नेशन वन एग्रीकल्चर वन टीम
[C] आत्मनिर्भर किसान समृद्ध भारत
[D] उन्नत कृषि खुशहाल गांव

[B] वन नेशन वन एग्रीकल्चर वन टीम – विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 का स्लोगन ‘वन नेशन वन एग्रीकल्चर वन टीम’ था। यह अभियान 29 मई से 12 जून तक चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों तक वैज्ञानिक शोध और आधुनिक कृषि तकनीकों को पहुंचाना है।


Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×
P D F