🎯 छत्तीसगढ़ पटवारी परीक्षा (प्रश्न-उत्तर)...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2025 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 भारतीय इतिहास ...                         🎯 भारत का संविधान ...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (मई 2025) | CG Current Affairs May 2025

Q. छत्तीसगढ़ में जल की संकटकालीन स्थिति की श्रेणी में कितने विकास खंडों को रखा गया है?
[A] 3
[B] 5
[C] 8
[D] 10

[B] 5 – छत्तीसगढ़ के कुल 146 विकास खंडों में से 5 विकास खंडों को जल की संकटकालीन स्थिति की श्रेणी (क्रिटिकल ज़ोन) में रखा गया है। 120 विकास खंड सेफ ज़ोन में और 21 सेमी क्रिटिकल ब्लॉक में आते हैं। क्रिटिकल ज़ोन में आने वाले विकास खंड बेमेतरा, नवागढ़, गुरूर और धरसीवा हैं।


Q. विकसित कृषि संकल्प अभियान की आयोजन तिथि क्या है?
[A] 20 मई से 10 जून 2025
[B] 23 मई से 12 जून 2025
[C] 25 मई से 15 जून 2025
[D] 28 मई से 18 जून 2025

[B] 23 मई से 12 जून 2025 – विकसित कृषि संकल्प अभियान की आयोजन तिथि 23 मई से 12 जून 2025 तक है। यह अभियान राज्य के सभी विकास खंडों में क्रियान्वित किया गया है। इसका उद्देश्य खरीफ मौसम 2025 की पूर्व तैयारी करना और किसानों को आधुनिक टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराकर सशक्त बनाना है।


Q. सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल में छत्तीसगढ़ का कौन सा शहर शामिल रहा?
[A] रायपुर
[B] बिलासपुर
[C] भिलाई
[D] दुर्ग

[C] भिलाई – पाकिस्तान से तनाव को देखते हुए गृह मंत्रालय के निर्देश पर देशभर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल हुई, जिसमें भिलाई (दुर्ग, छत्तीसगढ़) भी शामिल रहा। यह मॉक ड्रिल 7 मई 2025 को किया गया था।


Q. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के “चावल समग्र अनुसंधान केन्द्र” को किस रूप में सम्मानित किया गया है?
[A] भारत में सबसे बड़ा चावल अनुसंधान केंद्र
[B] भारत में सर्वश्रेष्ठ चावल अनुसंधान केंद्र
[C] एशिया में सर्वश्रेष्ठ चावल अनुसंधान केंद्र
[D] विश्व में सर्वश्रेष्ठ चावल अनुसंधान केंद्र

[B] भारत में सर्वश्रेष्ठ चावल अनुसंधान केंद्र – इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के “चावल समग्र अनुसंधान केन्द्र” को भारत में सर्वश्रेष्ठ चावल अनुसंधान केंद्र के रूप में सम्मानित किया गया है।


Q. छत्तीसगढ़ के कलाकार डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर को कौन सा अवार्ड प्रदान किया गया है?
[A] पद्मश्री अवार्ड
[B] विजनरी इंडियन अवार्ड
[C] छत्तीसगढ़ रत्न अवार्ड
[D] कला गौरव अवार्ड

[B] विजनरी इंडियन अवार्ड


Q. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देवी अहिल्याबाई राष्ट्रीय सम्मान – 2024 से किसे सम्मानित किया?
[A] डॉ. जयमती कश्यप
[B] कमला देवी
[C] जूही व्यास
[D] रेणु पारिक

[A] डॉ. जयमती कश्यप – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने डॉ. जयमती कश्यप को देवी अहिल्याबाई राष्ट्रीय सम्मान – 2024 से सम्मानित किया। गोंडी साहित्य के संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली डॉ. जयमती ने बस्तर की समृद्ध बोली और संस्कृति का मान बढ़ाया है।


Q. मनेंद्रगढ़ की कमला देवी ने दुबई में आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय खेल समारोह में वेटलिफ्टिंग में कुल कितने पदक जीते?
[A] 1 पदक
[B] 2 पदक
[C] 3 पदक
[D] 4 पदक

[C] 3 पदक – 67 वर्ष की आयु में मनेंद्रगढ़ की कमला देवी ने दुबई में आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय खेल समारोह में वेटलिफ्टिंग में कुल 3 पदक (2 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक) जीते


Q. छत्तीसगढ़ में कटहल उत्पादन में देश में कौन सा स्थान प्राप्त किया है?
[A] तीसरा
[B] चौथा
[C] पांचवां
[D] छठा

[C] पांचवां


Q. टीबी उन्मूलन प्रयासों में छत्तीसगढ़ ने देश में कौन सा स्थान प्राप्त किया है?
[A] प्रथम
[B] दूसरा
[C] तीसरा
[D] चौथा

[A] प्रथम – छत्तीसगढ़ ने देश में टीबी उन्मूलन प्रयासों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राज्य की 4103 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित की गई हैं।


Q. कोंडागांव-नारायणपुर-गढ़चिरौली मार्ग को नेशनल हाईवे का दर्जा मिला है। यह मार्ग अब नेशनल हाईवे नंबर क्या कहलाएगा?
[A] 120-D
[B] 125-D
[C] 130-D
[D] 135-D

[C] 130-D – कोंडागांव-नारायणपुर-गढ़चिरौली मार्ग को नेशनल हाईवे (NH) का दर्जा मिला है। यह 112.5 किमी लंबी सड़क अब नेशनल हाईवे नंबर 130-D कहलाएगी।


Q. ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में कितने कुख्यात नक्सली मारे गए?
[A] 20
[B] 27
[C] 30
[D] 35

[B] 27 – ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 27 कुख्यात नक्सली मारे गए, जिनमें CPI के महासचिव नामबाला केशव राव उर्फ बसवराजु भी शामिल थे। यह अभियान CRPF और छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से 21 दिनों तक चलाया था। यह तीन दशकों में पहली बार था जब CPI-माओवादी के महासचिव स्तर के नेता को मार गिराया गया।


Q. आकार 2025 नामक कार्यक्रम का आयोजन कब से कब तक किया गया?
[A] 10 से 20 मई तक
[B] 15 से 31 मई तक
[C] 1 से 15 जून तक
[D] 20 से 30 जून तक

[B] 15 से 31 मई तक – आकार 2025 का आयोजन 15 से 31 मई तक महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर, रायपुर (छ.ग.) में किया गया।


Q. टेक्नोलॉजी कंपनी ESDS ने रायपुर में कितने करोड़ का एक अत्याधुनिक AI आधारित डेटा सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है?
[A] ₹500 करोड़
[B] ₹600 करोड़
[C] ₹700 करोड़
[D] ₹800 करोड़

[B] ₹600 करोड़ – टेक्नोलॉजी कंपनी ESDS ने रायपुर में ₹600 करोड़ का एक अत्याधुनिक AI आधारित डेटा सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है।


Q. ऑपरेशन कगार (Operation Kagar) कब शुरू किया गया था?
[A] 10 मई
[B] 19 मई
[C] 25 मई
[D] 1 जून

[B] 19 मई – ऑपरेशन कगार (Operation Kagar) मिशन 19 मई को छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त जिला रिजर्व गार्ड (DRG) टीमों द्वारा शुरू किया गया था। इसे स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का समर्थन प्राप्त था। यह ऑपरेशन 50 घंटे तक चला जिसमें 30 से अधिक माओवादी मारे गए।


Q. सिद्धबाबा जलाशय की लागत कितनी है, जिससे खैरागढ़ जिले के ग्राम गभरा की धरती को पानी मिलेगा?
[A] 150 करोड़
[B] 200 करोड़
[C] 220 करोड़
[D] 250 करोड़

[C] 220 करोड़


Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×
P D F