🎯 छत्तीसगढ़ पटवारी परीक्षा (प्रश्न-उत्तर)...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2025 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 भारतीय इतिहास ...                         🎯 भारत का संविधान ...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (मई 2025) | CG Current Affairs May 2025

Q. छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा और औषधि पादप बोर्ड को नवीनतम अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
[A] बृजमोहन अग्रवाल
[B] विकास मरकाम
[C] चंद्रकांत वर्मा
[D] अमरजीत सिंह छाबड़ा

[B] विकास मरकाम


Q. हाल ही में छत्तीसगढ़ के एक सांसद प्राकलन समिति के सदस्य नियुक्त किए गए हैं, उनका नाम क्या है?
[A] अरुण साव
[B] विजय शर्मा
[C] बृजमोहन अग्रवाल
[D] इनमें से कोई नहीं

[C] बृजमोहन अग्रवाल – रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल को एक बार फिर से प्राकलन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्हें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला द्वारा यह जिम्मेदारी दी गई है।


Q. हरिमरका जलप्रपात किस जिले में स्थित है?
[A] बीजापुर
[B] बालोद
[C] नारायणपुर
[D] धमतरी

[C] नारायणपुर – हरिमरका जलप्रपात नारायणपुर जिले में स्थित है। नारायणपुर जिले में हांडावाड़ा जलप्रपात, एक-एक छाड़ जलप्रपात, नोगोबा टोलगेमेटा और ओरछा जैसे अन्य चर्चित जलप्रपात भी हैं।


Q. तोलगेर मेटा जलप्रपात कौन से जिले से संबंधित है?
[A] नारायणपुर
[B] सरगुजा
[C] बलरामपुर
[D] धमतरी

[A] नारायणपुर


Q. जल संचय भागीदारी अभियान में देश में छत्तीसगढ़ का स्थान क्या रहा है?
[A] पहला
[B] दूसरा
[C] तीसरा
[D] चौथा

[B] दूसरा – केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा लाए गए जन जल संचय भागीदारी अभियान में देश में छत्तीसगढ़ का स्थान दूसरा रहा है। इस अभियान में तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और राजस्थान शीर्ष राज्यों में शामिल हैं। इस राज्य में बालोद जिला तीसरे स्थान पर रहा है।


Q. छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
[A] महेंद्र सिंह छाबड़ा
[B] अमरजीत सिंह छाबड़ा
[C] श्रीनिवास राव
[D] चंद्रकांत वर्मा

[B] अमरजीत सिंह छाबड़ा


Q. मिचनार नामक हिल स्टेशन जगदलपुर से कितनी दूरी पर स्थित है?
[A] 25 कि.मी.
[B] 30 कि.मी.
[C] 38 कि.मी.
[D] 45 कि.मी.

[C] 38 कि.मी.


Q. महेंद्रगिरी पर्वत किस जिले में मौजूद है?
[A] धमतरी
[B] गरियाबंद
[C] कोंडागांव
[D] बस्तर

[A] धमतरी


Q. छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान पुरस्कार में युवाओं के लिए कितनी राशि प्रदान की जाती है?
[A] ₹1 लाख
[B] ₹2.5 लाख
[C] ₹3 लाख
[D] ₹5 लाख

[B] ₹2.5 लाख – छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान पुरस्कार में युवाओं के लिए ₹2.5 लाख और संस्था के लिए ₹5 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। इसमें पात्रता के लिए आयु 15 से 29 वर्ष होनी चाहिए और छत्तीसगढ़ के मूल निवासी होने चाहिए।


Q. हाल ही में दामाखेड़ा ग्राम पंचायत का नाम बदलकर क्या किया गया है?
[A] सोनपुर
[B] चंदनपुर
[C] कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा
[D] इनमें से कोई नहीं

[C] कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा – हाल ही में दामाखेड़ा ग्राम पंचायत का नाम बदलकर कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा किया गया है। गधा भाटा ग्राम पंचायत का नाम सोनपुर और चंडालपुर ग्राम पंचायत का नाम चंदनपुर किया गया है।


Q. छत्तीसगढ़ में कला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कलाग्राम की स्थापना हेतु स्वीकृति कहां दी गई है?
[A] दुर्ग
[B] बिलासपुर
[C] रायपुर
[D] जगदलपुर

[C] रायपुर


Q. राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना छत्तीसगढ़ में कहां की जाएगी?
[A] बिलासपुर
[B] रायपुर
[C] दुर्ग
[D] राजनांदगांव

[B] रायपुर


Q. छत्तीसगढ़ होम स्टे नीति 2025-30 का अनुमोदन किस उद्देश्य से किया जाएगा?
[A] शहरी विकास को बढ़ावा देना
[B] ग्रामीण और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देना
[C] कृषि उत्पादन बढ़ाना
[D] औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करना

[B] ग्रामीण और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देना – छत्तीसगढ़ होम स्टे नीति 2025-30 का अनुमोदन ग्रामीण और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए किया जाएगा।


Q. छत्तीसगढ़ किफायती जन आवास नियम 2025 का अनुमोदन किस वर्ग के परिवारों को सस्ती दरों पर घर उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा?
[A] केवल निम्नवर्गीय परिवार
[B] केवल मध्यमवर्गीय परिवार
[C] निम्न और मध्यमवर्गीय परिवार
[D] सभी वर्ग के परिवार

[C] निम्न और मध्यमवर्गीय परिवार – छत्तीसगढ़ किफायती जन आवास नियम 2025 का अनुमोदन निम्न और मध्यमवर्गीय परिवारों को बहुत ही कम प्राइस में घर उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। इसके तहत शहरों में सस्ते भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे और पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं भी दी जाएंगी।


Q. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशनों का लोकार्पण कब किया गया?
[A] 21 मई 2025
[B] 22 मई 2025
[C] 23 मई 2025
[D] 24 मई 2025

[B] 22 मई 2025 – अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पांच स्टेशनों (अंबिकापुर, भिलाई, डोंगरगढ़, उरकुरा और भानुप्रतापपुर) का लोकार्पण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 22 मई 2025 को वर्चुअल माध्यम से किया।


Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×
P D F