Q. सातवां खेलो इंडिया युवा खेल महोत्सव 2025 में छत्तीसगढ़ पदक तालिका में कौन से स्थान पर रहा?
[A] 15वां
[B] 19वां
[C] 22वां
[D] 25वां
[B] 19वां – सातवां खेलो इंडिया युवा खेल महोत्सव 2025 का आयोजन बिहार और दिल्ली में 4 से 15 मई 2025 तक हुआ था। इसमें छत्तीसगढ़ पदक तालिका में 19वें स्थान पर रहा। छत्तीसगढ़ ने कुल 14 पदक जीते, जिसमें 3 स्वर्ण, 1 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं।
Q. किसे दुग्ध संघ की जगह छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनाया गया है?
[A] श्रीनिवास मद्दी
[B] चंद्रकांत वर्मा
[C] केदारनाथ गुप्ता
[D] शालिनी राजपूत
[C] केदारनाथ गुप्ता
Q. छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
[A] केदारनाथ गुप्ता
[B] श्रीनिवास मद्दी
[C] चंद्रकांत वर्मा
[D] शालिनी राजपूत
[B] श्रीनिवास मद्दी
Q. छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग की उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
[A] शालिनी राजपूत
[B] चंद्रकांत वर्मा
[C] श्रीनिवास मद्दी
[D] केदारनाथ गुप्ता
[B] चंद्रकांत वर्मा
Q. छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
[A] चंद्रकांत वर्मा
[B] श्रीनिवास मद्दी
[C] केदारनाथ गुप्ता
[D] शालिनी राजपूत
[D] शालिनी राजपूत
Q. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र सरकार ने राज्य को कितने लाख नए पीएम आवासों की स्वीकृति दी है?
[A] 2 लाख से अधिक
[B] 3 लाख से अधिक
[C] 4 लाख से अधिक
[D] 5 लाख से अधिक
[B] 3 लाख से अधिक
Q. मसीही समाज की धर्म स्थली कलवारी पहाड़ी किस जिले में है?
[A] बस्तर
[B] सरगुजा
[C] राजनांदगांव
[D] कोंडागांव
[C] राजनांदगांव – मसीही समाज की धर्म स्थली कलवारी पहाड़ी राजनांदगांव में है, यहां मसीही समाज के द्वारा मेला का आयोजन किया जाता है।
Q. सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का वाहन पंजीयन कोड क्या है?
[A] CG 32
[B] CG 33
[C] CG 34
[D] CG 35
[B] CG 33 – पांच नए जिलों को अलग-अलग वाहन पंजीयन कोड आवंटित किए गए हैं। सारंगढ़-बिलाईगढ़ का वाहन पंजीयन कोड CG-33 है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का CG-32, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई का CG-34, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का CG-35 और सक्ती का CG-36 है।
Q. छत्तीसगढ़ में महिला समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सभी नगरी निकायों में कौन सा अभियान शुरू किया गया है?
[A] ग्रीन छत्तीसगढ़ अभियान
[B] वुमन फॉर ट्रीज
[C] महिला सशक्तिकरण अभियान
[D] पर्यावरण मित्र अभियान
[B] वुमन फॉर ट्रीज – छत्तीसगढ़ में महिला समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और नगरीय निकायों में हरियाली तथा पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए वुमन फॉर ट्रीज अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान सभी नगरीय निकायों में संचालित होगा। यह अमृत मिशन 2.0 और दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत चलाया जा रहा है।
Q. अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डाटा सेंटर कहां स्थापित होगा?
[A] बिलासपुर
[B] रायपुर
[C] दुर्ग
[D] जगदलपुर
[B] रायपुर – अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डाटा सेंटर रायपुर में स्थापित होगा। टेक्नोलॉजी कंपनी ESDS ने रायपुर में ₹600 करोड़ का एक अत्याधुनिक AI आधारित डेटा सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है।
Q. राकेश वर्दा जी किस खेल से जुड़े हुए हैं?
[A] हॉकी
[B] फुटबॉल
[C] मलखम
[D] तीरंदाजी
[C] मलखम – राकेश वर्दा जी मलखम खेल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 में मलखंब में छह मेडल जीते। वे नारायणपुर के मल्लखंब खिलाड़ी हैं और उन्होंने 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में रजत पदक हासिल किया है।
Q. हाल ही में जारी डाटा के अनुसार छत्तीसगढ़ में कितने बाघ हैं?
[A] 20
[B] 23
[C] 25
[D] 28
[B] 23
Q. राज्यपाल रमेश डेक्का ने प्रदेश के तीन गांव को गोद लेने का संकल्प लिया है, इनमें से कौन सा गांव शामिल नहीं है?
[A] टेमरी (बेमतरा जिला)
[B] मड़वाडी (गरियाबंद जिला)
[C] सोनपुरी (खैरागढ़ छुई खदान गंडई जिला)
[D] बनिया (यह एक गलत विकल्प है)
[D] बनिया – राज्यपाल रमेश डेक्का ने प्रदेश के तीन गांव को गोद लेने का संकल्प लिया है। इनमें बेमतरा जिले का टेमरी गांव, गरियाबंद जिले का मडवाडी गांव और खैरागढ़ छुई खदान गंडई जिले का सोनपुरी गांव शामिल हैं।
Q. नगर स्वराज संगम कार्यक्रम की आयोजन तिथि क्या थी?
[A] 1-2 मई 2025
[B] 3-4 मई 2025
[C] 5-6 मई 2025
[D] 7-8 मई 2025
[C] 5-6 मई 2025 – नगर स्वराज संगम कार्यक्रम का आयोजन 5 से 6 मई 2025 तक बेबीलोन रायपुर में हुआ था। इसका शुभारंभ डिप्टी सीएम अरुण साह जी ने किया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नगरीय निकायों में अगले 5 वर्षों में होने वाले काम का ब्यौरा तैयार करना, विचार करना, संवाद करना और प्रारूप तैयार करना था।
Q. खनिज उत्पादन 2024-25 में छत्तीसगढ़ का स्थान पूरे भारत में क्या रहा है?
[A] पहला
[B] दूसरा
[C] तीसरा
[D] चौथा
[B] दूसरा – खनिज उत्पादन 2024-25 में छत्तीसगढ़ का स्थान उत्पादन में दूसरा रहा है (पूरे भारत में)। छत्तीसगढ़ में 28 प्रकार के खनिजों की उपलब्धता है। सर्वाधिक राजस्व संग्रहण दंतेवाड़ा (स्टील से), कोरबा (कोल से) और रायगढ़ (कोल से) से हुआ है। खनिज से राज्य की कुल आय का 27% और जीडीपी का 11% प्राप्त होता है।

