🎯 संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के प्रमुख अंग, मुख्यालय...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2025 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 भारतीय इतिहास ...                         🎯 भारत का संविधान ...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (मई 2025) | CG Current Affairs May 2025

Q. छत्तीसगढ़ के शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के नवीन भवन का लोकार्पण किसने किया है?
[A] गृह मंत्री
[B] मुख्यमंत्री
[C] राज्यपाल
[D] वित्त मंत्री

[B] मुख्यमंत्री – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव जिले के चिठली में ₹9 करोड़ की लागत से निर्मित शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया है। राजनांदगांव स्थित शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय छत्तीसगढ़ में एकमात्र शासकीय मुद्रणालय है जहां महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेजों का प्रकाशन किया जाता है।


Q. छत्तीसगढ़ के नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी किसे नियुक्त किया गया है?
[A] महेंद्र सिंह छाबड़ा
[B] श्रीनिवास मद्दी
[C] श्री यशवंत कुमार
[D] विकास मरकाम

[C] श्री यशवंत कुमार – भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के अनुमोदन के बाद छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री यशवंत कुमार ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे वर्तमान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहब कंगाले का स्थान ग्रहण करेंगे।


Q. T3 मॉडल के आधार पर 2047 तक छत्तीसगढ़ को कितने लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है?
[A] 50 लाख करोड़
[B] 60 लाख करोड़
[C] 70 लाख करोड़
[D] 75 लाख करोड़

[D] 75 लाख करोड़ – वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ को 75 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाने का लक्ष्य रखा गया है। छत्तीसगढ़ में T3 मॉडल को आधार बनाया गया है, T3 अर्थात टेक्नोलॉजी (Technology), ट्रांसपेरेंसी (Transparency) और ट्रांसफॉर्मेशन (Transformation) मॉडल। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अंजोर विजन के साथ राज्य को आगे बढ़ाना लक्ष्य है।


Q. छत्तीसगढ़ में कब से कब तक चावल उत्सव आयोजित किया जाएगा?
[A] 25 मई से 1 जून 2025
[B] 1 जून से 7 जून 2025
[C] 5 जून से 12 जून 2025
[D] 10 जून से 17 जून 2025

[B] 1 जून से 7 जून 2025 – छत्तीसगढ़ में आगामी 1 जून से 7 जून 2025 तक चावल उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस उत्सव के दौरान प्रदेश के 18 लाख से अधिक राशन कार्ड धारी परिवारों को जून, जुलाई एवं अगस्त तक के तीनों माह का चावल एकमुश्त वितरित किया जाएगा।


Q. छत्तीसगढ़ का पहला किसान स्कूल किस जिले में है?
[A] दुर्ग
[B] बिलासपुर
[C] जांजगीर चांपा
[D] राजनांदगांव

[C] जांजगीर चांपा – छत्तीसगढ़ का पहला किसान स्कूल जांजगीर चांपा जिले के बहराडीह में है। यहां के किसान दीनदयाल यादव ने पौधों की पत्तियां, डंठल और रेशों से जैकेट बनाने का काम शुरू किया है। ये जैकेट अमारी, चेंज भाजी, भिंडी के डंठल, केले के छिलके और अलसी जैसे पौधों से बने हैं।


Q. छत्तीसगढ़ में पहली बार यूरेशियन उदमिलाव किस टाइगर रिजर्व में देखा गया है?
[A] अचानकमार टाइगर रिजर्व
[B] सीता नदी उदंती टाइगर रिजर्व
[C] इंद्रावती टाइगर रिजर्व
[D] गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व

[B] सीता नदी उदंती टाइगर रिजर्व – छत्तीसगढ़ में पहली बार यूरेशियन उदमिलाव (Eurasian Otter) होने की पुष्टि हो गई है। गरियाबंद जिले के सीता नदी उदंती टाइगर रिजर्व में कैमरा ट्रैप के जरिए इसकी उपस्थिति दर्ज की गई है। इसे प्रदेश में जैव विविधता एवं वन्य जीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।


Q. पीएम आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने में छत्तीसगढ़ देश में कौन से स्थान पर है?
[A] तीसरे स्थान पर
[B] चौथे स्थान पर
[C] पांचवे स्थान पर
[D] छठे स्थान पर

[C] पांचवे स्थान पर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई पीएम आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत 70 वर्ष व अधिक आयु के नागरिकों को निशुल्क इलाज मिल रहा है। छत्तीसगढ़ पूरे देश में वय वंदना कार्ड बनाने में पांचवे स्थान पर पहुंच गया है। राज्य में 3.6 लाख से अधिक 70 वर्ष व अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वंदना कार्ड बन चुके हैं।


Q. हाल ही में चर्चित सोन हनी किस जिले का उत्पाद है?
[A] बस्तर
[B] सरगुजा
[C] कोरिया
[D] कांकेर

[C] कोरिया – हाल ही में चर्चित सोन हनी छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले का शहद उत्पाद है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शहद उत्पादन में क्रांति का प्रतीक बने सोन हनी का उल्लेख किया है। यह जैविक शहद अब जैम पोर्टल के माध्यम से बड़े भौगोलिक क्षेत्र में अपनी पहुंच बना रहा है।


Q. छत्तीसगढ़ की पहली महिला कौन है जो कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में पर्यावरण संरक्षण पर पूरे विश्व को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देंगी?
[A] रेणु पारिक
[B] अनीषा साहू
[C] जूही व्यास
[D] गीता यादव

[C] जूही व्यास – कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कारपेट पर छत्तीसगढ़ से पहली बार छत्तीसगढ़ की बेटी जूही व्यास शामिल होंगी। वह पर्यावरण संरक्षण पर आधारित परिधान पहनकर पूरे विश्व को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देंगी। जूही व्यास दुर्ग जिले की रहने वाली हैं।


Q. छत्तीसगढ़ के किस किस्म के चावल को राष्ट्रीय प्राकृतिक व जैविक खेती योजना में शामिल किया गया है?
[A] काली मूंछ
[B] विष्णु भोग
[C] बासमती
[D] दुबराज

[B] विष्णु भोग – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में विष्णु भोग नामक सुगंधित किस्म की धान की खेती होती है। यह किस्म अपनी सुगंध के लिए देश भर में पहचानी जाती है। विलुप्त होती धान की इस किस्म को बचाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से सराहनीय पहल की गई है और इस किस्म की धान को राष्ट्रीय प्राकृतिक और जैविक खेती योजना में शामिल किया गया ह


Q. छत्तीसगढ़ में माता कौशल्या महोत्सव 2025 का आयोजन कहां किया जा रहा है?
[A] रायपुर
[B] दुर्ग
[C] चंदखुरी
[D] राजनांदगांव

[C] चंदखुरी – छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति विरासत और महिला सशक्तिकरण का उत्सव माता कौशल्या महोत्सव 2025 का आयोजन रायपुर जिले के चंदखुरी में 19 से 30 अप्रैल को किया जा रहा है। माता कौशल्या महोत्सव महिला सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार की विशेष पहल है।


Q. छत्तीसगढ़ का प्रथम विशाल बुद्ध शांति पार्क कहां बनेगा?
[A] रायपुर
[B] बस्तर
[C] भोंगा पाल
[D] दंतेवाड़ा

[C] भोंगा पाल – छत्तीसगढ़ का प्रथम विशाल बुद्ध शांति पार्क भोंगा पाल में बनेगा। छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में आगामी 1 जून 2025 को बस्तर संभाग के कोंडागांव-नारायणपुर जिले के अंतर्गत आने वाले भोंगा पाल में राज्य स्तरीय बौद्ध महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस महोत्सव का थीम ‘युद्ध नहीं बुद्ध’ है।


Q. शक्ति रियासत के राजा और अविभाजित मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे सुरेंद्र बहादुर सिंह का निधन हो गया, वे कितनी बार विधायक रहे थे?
[A] दो बार
[B] तीन बार
[C] चार बार
[D] पांच बार

[C] चार बार – शक्ति रियासत के राजा और अविभाजित मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे सुरेंद्र बहादुर सिंह का निधन हो गया है। वे चार बार विधायक रहे थे।


Q. किस गुफा में पहुंचने के लिए रास्ते में एक छोटी नदी को लगभग 16 बार पार करना होता है?
[A] कुटुमसर गुफा
B] मंडी खोल गुफा
[C] कैलाश गुफा
[D] जोगीमारा गुफा

[B] मंडी खोल गुफा – मंडी खोल गुफा में पहुंचने के लिए रास्ते में एक छोटी नदी को लगभग 16 बार पार करना होता है। यह गुफा खैरागढ़ छुई खदान गंडई जिला के अंतर्गत ठाकुर टोला ग्राम पंचायत में आता है। यहां प्राकृतिक रूप से शिवलिंग स्थापित है। इस गुफा का द्वार साल में एक बार अक्षय तृतीया के बाद पहले सोमवार को खुलता है।


Q. हाल ही में चर्चित मां अभियान किससे संबंधित है?
[A] महानदी
[B] शिवनाथ नदी
[C] इंद्रावती नदी
[D] हसदेव नदी

[A] महानदी – मां अभियान महानदी से संबंधित है। यह अभियान धमतरी जिला में चलाया गया था। इसका उद्देश्य जल संकट के निवारण और महानदी को बचाने का प्रयास है।


Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×
P D F