🎯 संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के प्रमुख अंग, मुख्यालय...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2026 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 Indian History...                         🎯 Indian Constitut...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (मई 2025) | CG Current Affairs May 2025

Q. वर्ष 2024-25 की अटल मॉनिटरिंग पोर्टल रैंकिंग में किस जिले ने पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है?
[A] रायपुर
[B] सूरजपुर
[C] दुर्ग
[D] बिलासपुर

[B] सूरजपुर – छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2024-25 की अटल मॉनिटरिंग पोर्टल रैंकिंग में पूरे राज्य में पहले स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं की गुणवत्ता, प्रभावशीलता और पहुंच को दर्शाती है। सूरजपुर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों के माध्यम से जन सामान्य तक उत्तम सेवाएं पहुंचाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।


Q. छत्तीसगढ़ के निम्न में से किस जिले में जैन तीर्थ पर्यटन पथ बनाया जाएगा?
[A] रायपुर
[B] बस्तर
[C] दुर्ग
[D] सरगुजा

[B] बस्तर – छत्तीसगढ़ के बस्तर में जैन तीर्थ पर्यटन पथ बनाया जाएगा। बस्तर के जंगलों में उपेक्षित पड़ी जैन मूर्तियां अब आकर्षण का केंद्र होंगी। बस्तर की तमाम जैन मूर्तियों तक आने वाले सेनानी भी पहुंच सकें, इसके लिए जैन तीर्थ पर्यटन पथ तैयार करने की योजना बनाई जा रही है। बस्तर के जंगलों में छह वैष्णव के अलावा जैन और बौद्ध धर्म की सैकड़ों दुर्लभ मूर्तियां पड़ी हैं।


Q. हाल ही में छत्तीसगढ़ में शुरू की गई उपचार स्कीम योजना 2025 के तहत प्रति व्यक्ति कितने लाख तक का निशुल्क इलाज उपलब्ध होगा?
[A] ₹1 लाख
B] ₹1.5 लाख
[C] ₹2 लाख
[D] ₹2.5 लाख

[B] ₹1.5 लाख – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को त्वरित इलाज देने के लिए उपचार स्कीम योजना 2025 शुरू की है। इस योजना से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से संबद्ध अस्पतालों में सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को 7 दिन तक प्रति व्यक्ति ₹1.5 लाख तक का निशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। यदि एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्य घायल होते हैं, तो यह सहायता राशि ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹4.50 लाख तक बढ़ाई जा सकती है।


Q. छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने प्रदेश के शहरों के विकास के लिए कौन सी योजना शुरू करने का निर्णय लिया है?
[A] मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना
[B] मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना
[C] मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी योजना
[D] मुख्यमंत्री शहरी उत्कर्ष योजना

[B] मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना – छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने प्रदेश के शहरों के विकास के लिए इस साल से मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने शहरी विकास को गति देने के लिए ₹500 करोड़ की मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना, नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करना और शहरों को पर्यावरण अनुकूल बनाना है। पहले चरण में इस योजना में प्रदेश के सभी नगर निगमों में विकास के कार्य किए जाएंगे।


Q. साहित्य और कला के क्षेत्र में कलाकारों को दी जाने वाली मासिक वित्तीय सहायता पेंशन को ₹2000 से बढ़ाकर कितने रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है?
[A] ₹3000
[B] ₹4000
[C] ₹5000
[D] ₹6000

[C] ₹5000 – 14 मई 2025 को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में राज्य के उन कलाकारों और साहित्यकारों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया जो आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। अब इन्हें दी जाने वाली मासिक सहायता पेंशन राशि को ₹2000 से बढ़ाकर ₹5000 प्रतिमाह किया गया है। यह पेंशन संस्कृति विभाग की वित्तीय सहायता योजना नियम 1986 के अंतर्गत की जाती है।


Q. छत्तीसगढ़ में कब मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप कार्यक्रम की शुरुआत की गई है?
[A] 15 अप्रैल 2025
[B] 20 अप्रैल 2025
[C] 28 अप्रैल 2025
[D] 1 मई 2025

[C] 28 अप्रैल 2025 – छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के युवाओं को शासन और नीति निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने की एक ऐतिहासिक पहल करते हुए 28 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप कार्यक्रम शुरुआत की है। यह कार्यक्रम भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर और छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सहयोग से चलाया जाएगा। यह दो वर्षीय एमबीए डिग्री का कार्यक्रम विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए तैयार किया गया है।


Q. छत्तीसगढ़ सरकार ने आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल हिंसा से प्रभावित कितने परिवारों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त राशि अंतरित की है?
[A] 2000
[B] 2500
[C] 3000
[D] 3500

[B] 2500 – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 2 मई 2025 को आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल हिंसा से प्रभावित 2500 परिवारों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पहली किस्त की राशि अंतरित की है। उन्होंने आवास निर्माण की पहली किस्त प्रति परिवार ₹40,400 के मान से कुल ₹10 करोड़ हितग्राहियों के खातों में अंतरित किया। छत्तीसगढ़ के विशेष आग्रह पर केंद्र सरकार द्वारा राज्य के ऐसे परिवारों के लिए 15,000 आवास स्वीकृत किए गए हैं।


Q. केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत कबीरधाम जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के समग्र विकास के लिए कितने करोड़ की स्वीकृति मिली है?
[A] ₹100 करोड़
[B] ₹120 करोड़
[C] ₹135 करोड़
[D] ₹146 करोड़

[D] ₹146 करोड़ – भारत सरकार के केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत कबीरधाम जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के समग्र विकास के लिए ₹146 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इस राशि से भोरमदेव मंदिर, मड़वा महल, शेरकी महल, रामचुआ मंदिर और सरौंदा बांध जैसे स्थलों का समग्र विकास किया जाएगा। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की विस्तृत कार्य योजना तैयार कर ली गई है।


Q. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत कितनी आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है?
[A] ₹10,000
[B] ₹15,000
[C] ₹20,000
[D] ₹25,000

[C] ₹20,000 – मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत प्रति पात्र पुत्री को ₹20,000 की एकमुश्त आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत वे पंजीकृत श्रमिक पात्र हैं जो 3 वर्ष से अधिक समय से पंजीकृत हों, जिनकी प्रथम दो अविवाहित पुत्रियों की आयु 18 से 21 वर्ष के मध्य हो तथा वे न्यूनतम दसवीं उत्तीर्ण हों। यह योजना श्रमिक परिवारों की बालिकाओं के शैक्षणिक और सामाजिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।


Q. छत्तीसगढ़ में भूजल और वर्षा जल के संरक्षण के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूजल संवर्धन मिशन कब प्रारंभ किया जाएगा?
[A] 15 मई 2025
[B] 20 मई 2025
[C] 25 मई 2025
[D] 30 मई 2025

[B] 20 मई 2025 – छत्तीसगढ़ राज्य शासन के नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा भूजल और वर्षा जल के संरक्षण के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूजल संवर्धन मिशन प्रारंभ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 20 मई 2025 को इसका शुभारंभ करेंगे। इस मिशन के तहत प्रदेश के शहरों में भूजल और वर्षा जल के संरक्षण के लिए प्रभावी काम किए जाएंगे। जनभागीदारी से जल संचय करने में छत्तीसगढ़ को पूरे देश में प्रथम स्थान मिला है।


Q. हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने किस क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना शुरू की है?
[A] बिलासपुर और रायपुर
[B] दुर्ग और बस्तर
[C] बस्तर और सरगुजा
[D] रायपुर और सरगुजा

[C] बस्तर और सरगुजा – छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना शुरू की है। इस योजना से ग्रामीणों को रेलवे स्टेशन, स्कूल और अस्पताल तक बस सुविधा मिलेगी। पहले चरण में ग्राम पंचायतों को जनपद पंचायतों को जोड़ने की पहल की जाएगी। बसों में पैनिक बटन और जीपीएस जैसे सुरक्षा फीचर्स होंगे। महिलाओं और नक्सल प्रभावितों को बस चलाने का अवसर मिलेगा तथा विशेष वर्गों को आधा किराया देना होगा।


Q. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र भूमिधारक कृषक परिवारों को प्रतिवर्ष कितने रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है?
[A] ₹4000
[B] ₹6000
[C] ₹8000
[D] ₹10000

[B] ₹6000 – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र भूमि धारक कृषक परिवारों को प्रति वर्ष ₹6000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह सहायता तीन किस्तों में प्रत्येक चार माह में ₹2000 की राशि के रूप में दी जाती है. बलौदा बाजार भाटापारा जिला प्रदेश भर में इस योजना से सर्वाधिक किसान लाभान्वित हो रहे हैं।


Q. हाल ही में वर्ष 2025 के पद्मश्री सम्मान से किसे अलंकृत किया गया है?
[A] डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर
[B] पंडीराम मंडावी
[C] डॉ. जयमती कश्यप
[D] अरमान उभरानी

[B] पंडीराम मंडावी – देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा बस्तर अंचल के नारायणपुर जिले के गढ़ बंगाल निवासी श्री पंडीराम मंडावी को वर्ष 2025 के पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान उन्हें जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माण और कास्ट शिल्प कला के क्षेत्र में उनके अद्भुत एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। श्री मंडावी पारंपरिक गोंड और मुरलिया समाज की सांस्कृतिक धरोहर को सहेज रहे हैं। उनकी विशेष पहचान बस्तर बांसुरी से भी है, जिसे सुलूर कहा जाता है।


Q. अर्जेंटीना में आयोजित होने वाले फोर नेशन इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ के किन हॉकी खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है?
[A] अनिशा साहू और गीता यादव
[B] रेणु पारिक और श्रीमंत झा
[C] जूही व्यास और कमला देवी
[D] रंजीता कुरैशी और तनु चंद्रा

[A] अनीषा साहू और गीता यादव – छत्तीसगढ़ की हॉकी खिलाड़ी अनीषा साहू और गीता यादव ने अर्जेंटीना में आयोजित होने वाली फोर नेशन इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई है। ये दोनों खिलाड़ी 25 मई 2025 से 2 जून 2025 तक अर्जेंटीना में आयोजित चैंपियनशिप में दमख़म दिखाएंगी। अनीषा साहू पिछले चार सालों से और गीता यादव पिछले दो सालों से जूनियर इंडिया टीम की सदस्य के रूप में शामिल हैं। ये दोनों खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की निवासी हैं।


Q. छत्तीसगढ़ के श्रीमंत झा ने एशियन पैरा आर्म रेसलिंग 2025 में कौन सा पदक जीता है?
[A] स्वर्ण पदक
[B] रजत पदक
[C] कांस्य पदक
[D] कोई पदक नहीं

[B] रजत पदक – छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी वर्ल्ड नंबर थ्री और एशिया के नंबर वन पैरा आर्म रेसलर श्रीमंत झा ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित एशियन पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 में 85 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत का परचम लहराया है। श्रीमंत झा दोनों हाथों में केवल चार उंगलियों के साथ जन्मे थे और आज 55 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं।


Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *