छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (मई 2025) | CG Current Affairs May 2025: प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले छत्तीसगढ़ की मई महीने से संबंधित घटनाचक्र (करेंट अफेयर्स) की जानकारी (प्रश्नोत्तरी) दी गई है।
सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ समसामयिकी घटनाचक्र (1 मई से 31 मई 2025) से संबंधित प्रश्न और उत्तर इस प्रकार है:-

Chhattisgarh Current Affairs May 2025 | छत्तीसगढ़ समसामयिकी घटनाचक्र मई 2025
Q. छत्तीसगढ़ का पहला एक्वा पार्क किस जिले में बनेगा?
[A] बिलासपुर
[B] कोरबा
[C] रायपुर
[D] दुर्ग
[B] कोरबा – छत्तीसगढ़ राज्य का पहला एक्वा पार्क कोरबा जिले के हसदेव बांगो जलाशय के डबान क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। यह एक्वा पार्क कोरबा जिले के एतमा नगर और सतरंगा क्षेत्र में विकसित किया जाएगा।
Q. देश के पहले हाइड्रोजन ईंधन ट्रक का शुभारंभ किस राज्य में हुआ है?
[A] महाराष्ट्र
[B] छत्तीसगढ़
[C] गुजरात
[D] उत्तर प्रदेश
[B] छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास परिसर से देश के पहले हाइड्रोजन ईंधन लॉजिस्टिक ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल छत्तीसगढ़ और देश को हरित ऊर्जा की ओर अग्रसर करने वाला क्रांतिकारी कदम होगा।
Q. हाल ही में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के कितने स्टेशनों का लोकार्पण किया गया है?
[A] तीन
[B] चार
[C] पांच
[D] छह
[C] पांच – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 22 मई 2025 को वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के पांच स्टेशन शामिल है- अंबिकापुर, उरकुरा, भिलाई, भानु प्रतापपुर तथा डोंगरगढ़
Q. छत्तीसगढ़ का पहला AI डाटा सेंटर पार्क कहां बना है?
[A] दुर्ग
[B] नवा रायपुर
[C] बिलासपुर
[D] जगदलपुर
[B] नवा रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 3 मई 2025 को अटल नगर नवा रायपुर स्थित सेक्टर 22 में छत्तीसगढ़ का पहला एआई डाटा सेंटर पार्क का भूमि पूजन किया है। इस एआई एक्सक्लूसिव डाटा सेंटर पार्क की लागत ₹1000 करोड़ होगी और यह 13.5 एकड़ में बनेगा
Q. भारत का पहला AI केंद्रित स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) छत्तीसगढ़ के किस जिले में बनेगा?
[A] दुर्ग
[B] नवा रायपुर
[C] बिलासपुर
[D] कोरबा
[B] नवा रायपुर – यह ऐसा विशेष क्षेत्र होगा जिसे केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कंप्यूटर डाटा से जुड़ी तकनीकों के विकास और संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है। सरकार ने इस SEZ को टैक्स और अन्य कानूनी छूट दी है ताकि नई तकनीकों को तेजी से विकसित किया जा सके। इस परियोजना का विकास रैक बैंक डाटा सेंटर्स प्राइवेट लिमिटेड कर रही है, जिसमें करीब ₹1000 करोड़ का निवेश होगा।
Q. निम्न में से कौन सा जिला छत्तीसगढ़ का पहला डिजिटल पंचायत जिला बना है?
[A] बिलासपुर
[B] रायगढ़
[C] दुर्ग
[D] सरगुजा
[B] रायगढ़ – छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां ग्राम पंचायतों में टैक्स और शुल्क का भुगतान अब डिजिटल माध्यम यानी यूपीआई के जरिए किया जा रहा है। रायगढ़ जिले की सभी 549 ग्राम पंचायतों में यूपीआई आधारित टैक्स वसूली की व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके माध्यम से प्रॉपर्टी टैक्स, बाजार शुल्क, जल कर, स्वच्छता कर जैसे भुगतान ग्रामीण अपने मोबाइल फोन से आसानी से कर रहे हैं।
Q. अप्रैल 2025 में वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने कितने करोड़ की GST संग्रह किया है?
[A] 3500 करोड़
[B] 4135 करोड़
[C] 4500 करोड़
[D] 5000 करोड़
[B] 4135 करोड़ – अप्रैल 2025 में वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने 4135 करोड़ का GST संग्रहण कर देश के शीर्ष 15 राज्यों की सूची में अपनी जगह बना ली है। GST संग्रहण के मामले में छत्तीसगढ़ ने केरल, पंजाब, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है।
Q. छत्तीसगढ़ का पहला आदिवासी संग्रहालय कहां बनाया गया है?
[A] जगदलपुर
[B] बस्तर
[C] नवा रायपुर
[D] दंतेवाड़ा
[C] नवा रायपुर – छत्तीसगढ़ का पहला आदिवासी संग्रहालय नवा रायपुर अटल नगर में 10 एकड़ क्षेत्र में बनाया जा रहा है। इसका लोकार्पण 14 मई 2025 को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया। यह संग्रहालय आदिवासी समाज की परंपराओं, कला और संस्कृति को संरक्षित करेगा तथा युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाएगा। संग्रहालय में कुल 14 गैलरी हैं जिसमें 43 जनजाति जीवन शैली के सभी पहलुओं का खूबसूरत ढंग से प्रदर्शन किया गया है।
Q. भारत का पहला ट्राइबल रिसर्च पार्क छत्तीसगढ़ में कहां स्थापित होगा?
[A] बस्तर
[B] सरगुजा
[C] दंतेवाड़ा
[D] नारायणपुर
[C] दंतेवाड़ा – भारत का पहला ट्राइबल रिसर्च पार्क छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में स्थापित होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक पहल की जिम्मेदारी आईआईटी भिलाई ने उठाई है और इसके लिए प्रारंभिक प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसका उद्देश्य अनुसंधान को बढ़ावा देना, जनजातीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करना, उनकी पारंपरिक कला, भाषा, संस्कृति, रीति-रिवाज और सभ्यता को संरक्षित और प्रोत्साहित करना है।
Q. भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने रावाघाट जगदलपुर रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है। यह परियोजना कितने किलोमीटर की होगी?
[A] 120 कि.मी.
[B] 130 कि.मी.
[C] 140 कि.मी.
[D] 150 कि.मी.
[C] 140 कि.मी. – भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने रावाघाट जगदलपुर रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है। यह परियोजना 140 कि.मी. की होगी और इस पर ₹3513 करोड़ की लागत आएगी, जिसका वहन केंद्रीय बजट से किया जाएगा। यह रेल मार्ग बस्तर के कांकेर, कोंडागांव और नारायणपुर जैसे पिछड़े जिलों को मानचित्र में स्थान दिलाएगा।
Q. देश की पहली लोक कलाकारों की सहकारी समिति छत्तीसगढ़ में किस नाम से स्थापित की गई है?
[A] छत्तीसगढ़ कला मंच सहकारी समिति
[B] छत्तीसगढ़ फिल्म महोत्सव एवं मिनी थिएटर सहकारी समिति
[C] छत्तीसगढ़ लोक कला विकास समिति
[D] छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक धरोहर सहकारी समिति
[B] छत्तीसगढ़ फिल्म महोत्सव एवं मिनी थिएटर सहकारी समिति – देश की पहली लोक कलाकारों की सहकारी समिति छत्तीसगढ़ में स्थापित की गई है। इस समिति का नाम छत्तीसगढ़ फिल्म महोत्सव एवं मिनी थिएटर सहकारी समिति है। यह समिति छत्तीसगढ़ की लोक कला, स्थानीय बोली और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए काम करेगी। यह लोक कलाकारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उनकी कला को संरक्षित करने और बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Q. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा तेंदू पत्ता की दर में कितने रुपए प्रति मानक बोरा की वृद्धि की गई है?
[A] ₹1000
[B] ₹1200
[C] ₹1500
[D] ₹2000
[C] ₹1500 – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा तेंदू पत्ता की दर में ₹1500 प्रति मानक बोरा की वृद्धि से संग्राहकों को आर्थिक मजबूती दी गई है। पहले जहां प्रति मानक बोरा की दर ₹4000 मिलता था, अब इसे बढ़ाकर ₹5500 कर दिया गया है। तेंदू पत्ता संकलन में सरगुजा जिला सबसे आगे है।
Q. हाल ही में करेगुट्टा पहाड़ी में हुए नक्सल ऑपरेशन में 31 नक्सली मारे गए, यह पहाड़ी कौन से बॉर्डर पर स्थित है?
[A] छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर
[B] छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर
[C] छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर
[D] छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर
[B] छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर – करेगुट्टा पहाड़ी जो छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना के मुगलू जिले की सीमा पर स्थित है, यह 60 किमी लंबा और अत्यंत दुर्गम क्षेत्र है। सुरक्षा बलों ने इस पहाड़ी पर 21 अप्रैल से 14 मई 2025 तक एक अभियान चलाया था, जिसमें 31 नक्सली मारे गए थे। इस क्षेत्र को नक्सलियों का अजेय अड्डा माना जाता था।
Q. छत्तीसगढ़ में कहां नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) की स्थापना को मंजूरी दी गई है?
[A] दुर्ग
B] नवा रायपुर
[C] भिलाई
[D] बिलासपुर
[B] नवा रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में नवा रायपुर अटल नगर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) के स्टेट ऑफ द आर्ट केंद्र की स्थापना को मंजूरी दी गई है। इस संस्थान की स्थापना के लिए 10.03 एकड़ भूमि निशुल्क आवंटित करने के प्रस्ताव को भी मंत्री परिषद ने स्वीकृति प्रदान की है। इसका उद्देश्य प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल कौशल के क्षेत्र में गुणवत्ता शिक्षा और प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है।
Q. केयर एज स्टेट रैंकिंग 2025 में छत्तीसगढ़ देश के बड़े राज्यों की सूची में कौन से स्थान पर है?
[A] 11वें
[B] 14वें
[C] 17वें
[D] 19वें
[A] 11वें – केयर एज स्टेट रैंकिंग 2025 में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए देश के बड़े राज्यों की सूची में 11वां स्थान हासिल किया है। वर्ष 2023 की तुलना में राज्य का समग्र स्कोर 6.1 अंकों की वृद्धि के साथ 34 से बढ़कर 40.9 हो गया है, जिससे छत्तीसगढ़ 14वें स्थान से 11वें स्थान पर पहुंच गया है। इस रैंकिंग में महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक ने शीर्ष तीन राज्यों के रूप में स्थान प्राप्त किया है।













