Q. छत्तीसगढ़ का पहला डिजिटल रेडियो स्टेशन का नाम क्या है?
[A] रेडियो छत्तीसगढ़
[B] रेडियो एफएम छत्तीसगढ़
[C] रेडियो संगवारी
[D] हमर आवाज रेडियो
[C] रेडियो संगवारी – यह ‘हमर भाखा हमर गीत’ पर आधारित है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
Q. फुलपाड़ जलप्रपात कहाँ स्थित है?
[A] बस्तर
[B] जशपुर
[C] कोंडागांव
[D] दंतेवाड़ा
[D] दंतेवाड़ा
Q. टाइगर बॉय के नाम से प्रसिद्ध चंदू मंडावी की प्रतिमा का अनावरण किस जिले में किया गया है?
[A] नारायणपुर
[B] बस्तर
[C] कोंडागांव
[D] सुकमा
[A] नारायणपुर – जिले के गढ़ बंगाल गांव में किया गया है। चंद्रू मंडावी के ऊपर 1957 में ‘द जंगल सागा’ नामक एक हॉलीवुड फिल्म बनी थी, जिससे वह भारत के पहले हॉलीवुड स्टार हीरो बने। फिल्म का निर्माण स्वीडन के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अर्ने सक्सफोर्ड ने किया था।
Q. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने केशकाल बाईपास निर्माण के लिए कितने करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है?
[A] ₹250 करोड़
[B] ₹307 करोड़
[C] ₹215 करोड़
[D] ₹551 करोड़
[B] ₹307 करोड़ – यह फोर लेन बाईपास निर्माण कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 (जिसे अब NH 30 कहते हैं) पर केशकाल घाट को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए किया जा रहा है। इसकी लंबाई लगभग 11 किलोमीटर होगी।
Q. छत्तीसगढ़ में कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट किस योजना के अंतर्गत बनेगा?
[A] प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
[B] सतत योजना (SATAT)
[C] गोधन न्याय योजना
[D] प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना
[B] सतत योजना (SATAT) – इस सतत योजना (Sustainable Alternative Towards Affordable Transportation) के अंतर्गत नगरीय ठोस अवशिष्ट (Municipal Solid Waste) से कंप्रेस्ड बायोगैस बनाया जाएगा। बिलासपुर नगर निगम ने छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (C.B.D.A.) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (B.P.C.L.) के साथ इस हेतु त्रिपक्षीय समझौता किया है।
Q. छत्तीसगढ़ होम स्टे नीति 2025-30 को मंत्रिपरिषद की बैठक में कब मंजूरी मिली?
[A] 1 जून 2025
[B] 4 जून 2025
[C] 6 जून 2025
[D] 10 जून 2025
[B] 4 जून 2025 – इसका उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी बहुल क्षेत्रों, विशेषकर बस्तर और सरगुजा में पर्यटन को बढ़ावा देना है।
Q. छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान योजना के तहत एक युवा को अधिकतम कितनी राशि प्रदान की जाएगी?
[A] ₹1 लाख
[B] ₹2.5 लाख
[C] ₹5 लाख
[D] ₹7.5 लाख
[B] ₹2.5 लाख – इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के मूल निवासी, जिनकी उम्र 15 से 29 वर्ष है और जिन्होंने असाधारण व विशिष्ट सेवा कार्य किए हैं, वे पात्र होंगे। यह पुरस्कार सामाजिक, साहित्य, नवाचार, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा।
Q. छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी कहाँ प्रस्तावित है?
[A] बिलासपुर
[B] रायपुर
[C] दुर्ग
[D] जगदलपुर
[B] रायपुर
Q. देश का दूसरा सोलर सिटी कहाँ विकसित किया जा रहा है?
[A] सांची, मध्य प्रदेश
[B] नवा रायपुर, छत्तीसगढ़
[C] भिलाई, छत्तीसगढ़
[D] रायपुर, छत्तीसगढ़
[B] नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ – पहला सोलर सिटी मध्य प्रदेश का सांची है।
Q. देश की पहली एआई स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (सेज) कहाँ विकसित किया जा रहा है?
[A] दुर्ग के भिलाई में
[B] नवा रायपुर में
[C] बिलासपुर में
[D] रायपुर में
[B] नवा रायपुर में – यदि एआई आधारित साइंस सिटी की बात हो, तो वह दुर्ग के भिलाई में विकसित हो रहा है।
Q. बोधघाट परियोजना किस नदी पर प्रस्तावित है?
[A] महानदी
[B] शिवनाथ नदी
[C] इंद्रावती नदी
[D] सबरी नदी
[C] इंद्रावती नदी – इस परियोजना की शुरुआत वर्ष 1986 में हुई थी और इसका शिलान्यास 21 जनवरी 1979 को प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई द्वारा किया गया था। इसमें लगभग ₹49,000 करोड़ की लागत आने का अनुमान है और इससे 269 गांवों को लाभ मिलेगा। यह परियोजना 125 मेगावाट क्षमता वाली पनबिजली इकाई स्थापित करेगी।
Q. नेशनल सी काइनिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले सौरभ साहू किस खेल से संबंधित हैं?
[A] तीरंदाजी
[B] नौकायन (सी काइनिंग)
[C] एथलेटिक्स
[D] बॉडी बिल्डिंग
[B] नौकायन (सी काइनिंग) – सौरभ साहू ने नेशनल सी काइनिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते है। यह तीसरा नेशनल सी काइनिंग और स्टैंड अप पैडलिंग चैंपियनशिप 2025 आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में आयोजित हुआ था। सौरभ साहू ने सी कायक केवन श्रेणी में 500 मीटर और 2 किमी की स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Q. डब्ल्यूएसी इंटरनेशनल नेल्सन मंडेला अवार्ड 2025 से किसे सम्मानित किया गया है?
[A] आलोक कुमार चक्रवाल
[B] दादा शेर सिंह आंचला
[C] डॉ. जयमती कश्यप
[D] मधुलिका दत्ता
[B] दादा शेर सिंह आंचला – उन्हें गोंडी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। वह कांकेर जिले के दुर्गोंदल के दमकासा के निवासी हैं और गोंडी भाषा के धर्म गुरु के नाम से जाने जाते हैं।
Q. 11वें ब्रिक्स संसदीय फोरम का आयोजन किस देश में हुआ था?
[A] भारत
[B] चीन
[C] ब्राजील
[D] दक्षिण अफ्रीका
[C] ब्राजील – 3 जून से 5 जून 2025 के मध्य ब्राजील देश के ब्रासीलिया में हुआ था। इसमें भारत की ओर से छह सांसद प्रतिनिधिमंडल भेजे गए थे, जिनमें छत्तीसगढ़ के दुर्ग सांसद विजय बघेल भी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया।
Q. अबूझमाड़ का शाब्दिक अर्थ क्या है?
[A] वन संपदा
[B] अबूझ पठार
[C] साल वन
[D] जनजातीय क्षेत्र
[B] अबूझ पठार – अबूझमाड़ नाम का अर्थ हिंदी में ‘अबूहझ पठार’ (incomprehensible plateau) है, और गोंडी भाषा में इसे ‘साल वन’ (sal forest) के रूप में समझा जाता है। अबूझमाड़िया जनजाति गोंड जनजाति का एक उपसमूह है और छत्तीसगढ़ की सात विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) में से एक है।

