🎯 छत्तीसगढ़ पटवारी परीक्षा (प्रश्न-उत्तर)...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2025 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 भारतीय इतिहास ...                         🎯 भारत का संविधान ...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (जून 2025) | CG Current Affairs June 2025

Q. छत्तीसगढ़ में आगामी 01 से 07 जून 2025 तक किस उत्सव का आयोजन किया जाएगा?
[A] लोक कला उत्सव
[B] चावल उत्सव
[C] हस्तशिल्प उत्सव
[D] फल उत्सव

[B] चावल उत्सव


Q. छत्तीसगढ़ में पहला किसान स्कूल किस जिले के बहेराडीह गांव में स्थित है?
[A] बिलासपुर
[B] जांजगीर-चांपा
[C] रायपुर
[D] दुर्ग

[B] जांजगीर-चांपा – छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा जिले के बहेराडीह गांव में प्रदेश का पहला किसान स्कूल स्थित है, जहाँ किसानों को खेती से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाता है।


Q. किस नदी से दंतेवाड़ा-विशाखापत्तनम स्लरी पाइपलाइन को जल आपूर्ति की जाएगी?
[A] इंद्रावती नदी
[B] महानदी
[C] सबरी नदी
[D] शिवनाथ नदी

[C] सबरी नदी – दंतेवाड़ा के किरंदुल से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तक बिछाई जा रही देश की सबसे लंबी स्लरी पाइपलाइन को जल आपूर्ति सबरी नदी से की जाएगी। ओडिशा के सीमा के करीब जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम तिरिया में सबरी नदी पर बने पंप हाउस से पानी नगरनार के एनएमडीसी स्टील लिमिटेड में बने जलाशय में जमा करने के बाद पाइप से बचेली पहुंचाया जाएगा।


Q. एनएमडीसी की स्लरी पाइपलाइन परियोजना कितने चरण में बिछाई जाएगी?
[A] दो चरण
[B] तीन चरण
[C] चार चरण
[D] पांच चरण

[B] तीन चरण – पहले चरण में बचेली से नगरनार तक (130 किमी), दूसरे चरण में बचेली से किरंदुल तक (8 किमी) और तीसरे चरण में नगरनार से विशाखापत्तनम तक (313 किमी) पाइपलाइन बिछेगी। इसका कार्य 2027 तक पूर्ण होना है।


Q. दंतेवाड़ा के किरंदुल से विशाखापत्तनम तक बिछाई जा रही स्लरी पाइपलाइन की अनुमानित लंबाई कितनी है?
[A] 267 किलोमीटर
[B] 350 किलोमीटर
[C] 450 किलोमीटर
[D] 500 किलोमीटर

[C] 450 किलोमीटर – देश की सबसे लंबी स्लरी पाइपलाइन बिछाई जा रही है। एनएमडीसी मेकॉन के सहयोग से इस पाइपलाइन को लगभग ₹2200 करोड़ की लागत से बिछा रही है। इसका उद्देश्य लौह अयस्क के चूर्ण को पानी के घोल के रूप में सस्ते और तेज तरीके से बंदरगाह तक पहुंचाना है।


Q. गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान में मिला मांसाहारी पौधा किस नाम से जाना जाता है?
[A] पिचर प्लांट
[B] वीनस फ्लाई ट्रैप
[C] सनड्यू प्लांट
[D] कोबरा लिली

[B] वीनस फ्लाई ट्रैप – यह चींटी जैसे छोटे-छोटे कीटों को अपना शिकार बनाता है। इसका वानस्पतिक नाम डायोनिया मसीपुला है। यह पौधा अमेरिका के कैरोलना क्षेत्र में पाया जाता है।


Q. तेंदू पत्ता संग्राहकों के लिए प्रति मानक बोरा का संग्रहण मूल्य कितना निर्धारित किया गया है?
[A] ₹4000
[B] ₹4500
[C] ₹5000
[D] ₹5500

[D] ₹5500 – पहले यह ₹4000 और फिर ₹4500 था। तेंदू पत्ता को ‘हरा सोना’ (ग्रीन गोल्ड) कहा जाता है। इससे राज्य को करीब ₹1 अरब 49 करोड़ का राजस्व मिलने की संभावना है।


Q. किस रियासत से संबंधित लगभग 100 साल पुरानी अप्रकाशित दुर्लभ पांडुलिपियों को अब राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन के तहत संरक्षित किया जाएगा?
[A] बस्तर रियासत
[B] रायगढ़ रियासत
[C] शक्ति रियासत
[D] खैरगढ़ रियासत

[B] रायगढ़ रियासत – ये पांडुलिपियाँ महाराजा चक्रधर सिंह से संबंधित है, जिनके नाम से चक्रधर समारोह आयोजित होता है। संस्कृति मंत्रालय ने इस प्रक्रिया के लिए राज परिवार से औपचारिक सहमति मांगी है।


Q. अप्रैल 2025 में जीएसटी संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने कुल कितने करोड़ की जीएसटी संग्रह किया?
[A] ₹3890 करोड़
[B] ₹4135 करोड़
[C] ₹4520 करोड़
[D] ₹3670 करोड़

[B] ₹4135 करोड़ – जीएसटी संग्रह में प्रतिशत के आधार पर छत्तीसगढ़ भारत में नंबर वन रहा।


Q. बस्तर की एकमात्र सरस्वती प्रतिमा कहाँ मौजूद है?
[A] चित्रकूट जलप्रपात
[B] लोहंडीगुड़ा विकासखंड
[C] नगरनार स्टील प्लांट
[D] बैलाडीला पहाड़ी

[B] लोहंडीगुड़ा विकासखंड – जो लगभग 1000 साल पुरानी है। लोहंडीगुड़ा विकासखंड बस्तर जिले में स्थित है।


Q. गंगा दशहरा कब मनाया जाता है?
[A] चैत्र शुक्ल पक्ष दशमी
[B] ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी
[C] आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी
[D] श्रावण शुक्ल पक्ष दशमी

[B] ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी – इस दिन को मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण के रूप में मनाया जाता है।


Q. छत्तीसगढ़ का पहला नक्सल मुक्त गांव कौन सा है?
[A] केरला पेंदा
[B] पोरोवाड़ा
[C] बड़े सेठी
[D] चिंतलनार

[C] बड़े सेठी – सुकमा जिला का बड़े सेठी गांव छत्तीसगढ़ का पहला नक्सल मुक्त गांव बन गया है


Q. बीजापुर के पोरोवाड़ा में पहली बार बिजली कब पहुंची?
[A] मई 2025
[B] जून 2025
[C] जुलाई 2025
[D] अगस्त 2025

[B] जून 2025


Q. प्रदेश के कितने ग्राम पंचायतों में मोरगांव मोर पानी महाभियान का शुभारंभ हुआ है?
[A] 540
[B] 10631
[C] 11693
[D] 12400

[C] 11693 – जिसका उद्देश्य जल संरक्षण के लिए सबको जोड़ना है। कबीरधाम जिले को इसी अभियान के तहत गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।


Q. जशपुर में पहली बार एग्री हॉर्ट क्रेता विक्रेता सम्मेलन 2025 का आयोजन कब हुआ?
[A] 25-26 जून
[B] 28-29 जून
[C] 10-11 जून
[D] 15-16 जून

[B] 28-29 जून – कृषि क्रांति अभियान के तहत दो दिवसीय 28-29 जून को जिला पंचायत परिसर जशपुर में आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य जिले के किसानों को राष्ट्रीय स्तर पर बाजार से जोड़ना और कृषि, उद्यानिकी व रेशम उत्पादन को प्रोत्साहन देना है।


Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×
P D F