🎯 छत्तीसगढ़ पटवारी परीक्षा (प्रश्न-उत्तर)...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2025 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 भारतीय इतिहास ...                         🎯 भारत का संविधान ...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (जून 2025) | CG Current Affairs June 2025

Q. सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के हित में सेवानिवृत्ति के समय पेंशन भुगतान के वित्तीय प्रबंध हेतु किसका गठन किया गया है?
[A] छत्तीसगढ़ पेंशन फंड
[B] छत्तीसगढ़ राज्य पेंशन प्राधिकरण
[C] छत्तीसगढ़ कर्मचारी कल्याण बोर्ड
[D] छत्तीसगढ़ वृत्तीय स्थायित्व निधि

[A] छत्तीसगढ़ पेंशन फंड


Q. राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास के लिए राजकोषीय स्थिरता सुनिश्चित करने हेतु किसका गठन किया गया है?
[A] छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड डेवलपमेंट फंड
[B] छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड
[C] छत्तीसगढ़ आर्थिक स्थायित्व निधि
[D] छत्तीसगढ़ निवेश संवर्धन निधि

[B] छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड


Q. छत्तीसगढ़ को लॉजिस्टिक हब बनाने के लिए किस नीति के प्रारूप को मंजूरी दी गई है?
[A] छत्तीसगढ़ राज्य लॉजिस्टिक पॉलिसी 2024
[B] छत्तीसगढ़ राज्य लॉजिस्टिक पॉलिसी 2025
[C] छत्तीसगढ़ राज्य लॉजिस्टिक नीति 2024-29
[D] छत्तीसगढ़ राज्य लॉजिस्टिक नीति 2025-30

[B] छत्तीसगढ़ राज्य लॉजिस्टिक पॉलिसी 2025


Q. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का आगमन छत्तीसगढ़ में कब हुआ?
[A] 20 जून 2025
[B] 21 जून 2025
[C] 22 जून 2025
[D] 23 जून 2025

[C] 22 जून 2025 – उन्होंने रायपुर और बीजापुर का दौरा किया, जहाँ राष्ट्रीय न्यायालिक विज्ञान विश्वविद्यालय और केंद्रीय न्यायालिक विज्ञान प्रयोगशाला का भूमि पूजन और शिलान्यास किया।


Q. नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 छत्तीसगढ़ में किसे मिला है?
[A] आलोक कुमार चक्रवाल
[B] दादा शेर सिंह आंचला
[C] डॉ. जयमती कश्यप
[D] मधुलिका दत्ता

[A] आलोक कुमार चक्रवाल – नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 छत्तीसगढ़ में आलोक कुमार चक्रवाल को मिला है। यह पुरस्कार एशियन काउंसिल फॉर एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान और उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया। प्रोफेसर आलोक चक्रवाल वर्तमान में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति है


Q. बुढ़ाल पेन कक्कसार और मांदरी महोत्सव कहाँ मनाया गया?
[A] कांकेर
[B] कोंडागांव
[C] बस्तर
[D] नारायणपुर

[A] कांकेर – कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में मनाया गया। इस महोत्सव में मामा मुदोल मंथन योजना का भी प्रारंभ किया गया। इसका उद्देश्य जनजातीय संस्कृति और परंपरा को महत्व देना है।


Q. छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CGIT) पहले चरण में किन चार जिलों में स्थापित किया जाएगा?
[A] रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर
[B] जगदलपुर, जसपुर, कवर्धा, रायगढ़
[C] कांकेर, कोंडागांव, सुकमा, दंतेवाड़ा
[D] सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर

[B] जगदलपुर, जसपुर, कवर्धा, रायगढ़ – इसकी घोषणा बजट 2025-26 में की गई थी। रायपुर में इसकी शुरुआत अगले शैक्षणिक सत्र (2025-26) से होगी।


Q. एनएसडीएफ पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व छत्तीसगढ़ के किस निवासी ने किया और सिल्वर मेडल जीता?
[A] अभिजीत सखूजा
[B] महेंद्र ध्रुवे
[C] शशांक सिंह
[D] अनिमेश कुजुर

[A] अभिजीत सखूजा – थाईलैंड में 10 से 15 जून 2025 तक आयोजित टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी अभिजीत सखूजा ने किया और सिल्वर मेडल प्राप्त किया।


Q. राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई सम्मान किन्हें प्रदान किया गया?
[A] मीनल चौबे
[B] जयमती कश्यप
[C] अलका बागमार
[D] मंजूषा भगत

[B] जयमती कश्यप – राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई सम्मान डॉ. जयमती कश्यप को प्रदान किया गया है। वे कोंडागांव, बस्तर की हैं और उन्होंने हल्बी व गोंडी भाषा में लोक गायन का कार्य किया है। यह सम्मान देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर मिला।


Q. इन्फ्लुएंशियल वुमेन लीडर अवार्ड किन्हें दिया गया है?
[A] डॉ. जयमती कश्यप
[B] खुशबू नाग
[C] मधुलिका दत्ता
[D] डॉ. अंजलि पवार

[C] मधुलिका दत्ता – मधुलिका दत्ता (रायपुर निवासी) को साहित्य में योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।


Q. वर्षा जल संचय में छत्तीसगढ़ का स्थान क्या है?
[A] पहला
[B] दूसरा
[C] तीसरा
[D] चौथा

[B] दूसरा – वर्षा जल संचय भागीदारी में छत्तीसगढ़ का स्थान दूसरा है।


Q. गेवरा कोल माइन विश्व की कौन से नंबर की सबसे बड़ी ओपन कास्ट कोल माइंस है?
[A] पहली
[B] दूसरी
[C] तीसरी
[D] चौथी

[B] दूसरी – गेवरा विश्व की दूसरी सबसे बड़ी ओपन कास्ट कोल माइंस है और कोल इंडिया की सुपर 35 माइंस सूची में पहले स्थान पर है।


Q. देश में नालंदा परिषद की घोषणा बजट 2025-26 में कितने जिलों में की गई है?
[A] 15
[B] 17
[C] 16
[D] 18

[D] 18 – इसकी लागत ₹150 करोड़ होगी, जो रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज़ पर विकसित किए जाएंगे।


Q. ई-समंस सेवा का उद्देश्य क्या है?
[A] कृषि विवादों का समाधान
[B] न्यायिक कार्यों को सुविधाजनक बनाना
[C] सरकारी योजनाओं का ऑनलाइन क्रियान्वयन
[D] महिला उत्थान

[B] न्यायिक कार्यों को सुविधाजनक बनाना – जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपना बयान दर्ज करा पाएंगे। यह सेवा बिलासपुर से शुरू हुई है


Q. एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0 के तहत इस वर्ष कितने पौधे लगाए जाएंगे?
[A] 2 करोड़ 50 लाख
[B] 2 करोड़ 75 लाख
[C] 3 करोड़
[D] 3 करोड़ 50 लाख

[B] 2 करोड़ 75 लाख – इस वर्ष (2025) 2 करोड़ 75 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण हेतु मियांवाकी पद्धति का प्रयोग किया जाएगा, जो एक जापानी पद्धति है और कम समय में विभिन्न प्रकार के देशी व जैविक विविधता वाले जंगल बनाने में सहायक है। इसमें 40 से 60 प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे।


Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×
P D F