🎯 छत्तीसगढ़ पटवारी परीक्षा (प्रश्न-उत्तर)...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2025 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 भारतीय इतिहास ...                         🎯 भारत का संविधान ...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (जून 2025) | CG Current Affairs June 2025

Q. छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन का सेवा विस्तार कब तक किया गया है?
[A] 31 जुलाई 2025
[B] 31 अगस्त 2025
[C] 30 सितंबर 2025
[D] 31 अक्टूबर 2025

[C] 30 सितंबर 2025


Q. छत्तीसगढ़ में नया नगर पालिक निगम कौन सा बना है?
[A] कुरुद
[B] मगरलोड
[C] नगरी
[D] कुकरेल

[A] कुरुद – धमतरी जिले का कुरुद नया नगर पालिक निगम बना है।


Q. देश का पहला राज्य जिसे अस्पतालों को उद्योग का दर्जा प्राप्त हुआ है, वह कौन सा है?
[A] मध्य प्रदेश
[B] छत्तीसगढ़
[C] महाराष्ट्र
[D] उत्तर प्रदेश

[B] छत्तीसगढ़ – देश का पहला राज्य छत्तीसगढ़ है, जिसे अस्पतालों को उद्योग का दर्जा प्राप्त हुआ है। सेवा क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए नई उद्योग नीति के तहत यह निर्णय लिया गया है।


Q. छत्तीसगढ़ में मिर्ची हब के रूप में कौन सा जिला ख्याति प्राप्त है?
[A] जशपुर
[B] कोरिया
[C] रायगढ़
[D] कांकेर

[A] जशपुर – कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में जशपुर विशेष रूप से बागवानी फसलों, जैसे टमाटर और लीची, के उत्पादन में अग्रणी है।


Q. छत्तीसगढ़ का सबसे चर्चित नाग स्थल कहाँ है?
[A] सरगुजा
[B] जगदलपुर
[C] दंतेवाड़ा
[D] गरियाबंद

[B] जगदलपुर


Q. रामगढ़ महोत्सव का आयोजन कब हुआ था?
[A] 11 से 12 जून 2025
[B] 11 से 13 जून 2025
[C] 12 से 14 जून 2025
[D] 12 से 16 जून 2025

[A] 11 से 12 जून 2025 – यह दो दिवसीय कार्यक्रम सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के रामगढ़ स्थित रामवन गमन पर्यटन स्थल में आयोजित हुआ। रामगढ़ में भरत मुनि ने विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला की स्थापना की थी। महाकवि कालिदास ने यहीं पर मेघदूतम की रचना की थी।


Q. छत्तीसगढ़ निवासी दादा शेर सिंह आंचला को किस सम्मान से सम्मानित किया गया?
[A] अशोक सम्मान
[B] रामसर सम्मान
[C] नेल्सन मंडेला सम्मान
[D] भूकर सम्मान

[C] नेल्सन मंडेला सम्मान – उन्हें गोंडी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। वह कांकेर जिले के दुर्गोंदल के दमकासा के निवासी हैं और गोंडी भाषा के धर्मगुरु के नाम से जाने जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 18 जुलाई 2025 को नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा


Q. प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में शीर्ष जिला कौन सा है?
[A] महासमुंद
[B] बालोद
[C] गरियाबंद
[D] धमतरी

[A] महासमुंद


Q. भारतीय अंडर-19 वॉलीबॉल टीम का कप्तान किसे बनाया गया?
[A] महेंद्र ध्रुवे
[B] सूर्य यादव
[C] छोटी मेहरा
[D] शशांक सिंह

[A] महेंद्र ध्रुवे


Q. ज्ञान गुड़ी उड़ान योजना किस जिले में संचालित है?
[A] बस्तर
[B] बालोद
[C] बेमेतरा
[D] बिलासपुर

[A] बस्तर – यह योजना जनजातीय युवाओं के शैक्षिक विकास और कौशल निर्माण पर केंद्रित है।


Q. छत्तीसगढ़ की चर्चित खिलाड़ी किरण पिज़्ज़ा किस खेल से संबंधित हैं?
[A] वॉलीबॉल
[B] बैडमिंटन
[C] वेटलिफ्टिंग
[D] फुटबॉल

[D] फुटबॉल – छत्तीसगढ़ की चर्चित खिलाड़ी किरण पिज़्ज़ा फुटबॉल खेल से संबंधित हैं। वह बालोद जिले की निवासी हैं और थाईलैंड के चियांग माई में चल रहे एशिया कप क्वालिफायर में बतौर डिफेंडर टीम में चुनी गई है। उन्हें तीसरी बार भारतीय टीम के लिए चुना गया है।


Q. देश का पहला जीरो वेस्ट साइट किसे बनाया गया है?
[A] रायपुर
[B] अंबिकापुर
[C] दुर्ग
[D] भिलाई

[B] अंबिकापुर


Q. चर्चित जलप्रपात मालिंगर कहाँ है?
[A] बस्तर
[B] कोंडागांव
[C] दंतेवाड़ा
[D] नारायणपुर

[C] दंतेवाड़ा – चर्चित जलप्रपात मालिंगर दंतेवाड़ा जिले में बैलाडीला की पहाड़ी में स्थित है।


Q. चर्चित स्थल टाटामारी किस जिले के केशकाल में है?
[A] कोंडागांव
[B] बस्तर
[C] नारायणपुर
[D] कांकेर

[A] कोंडागांव – चर्चित स्थल टाटामारी कोंडागांव जिले के केशकाल में स्थित एक पर्यटन क्षेत्र है।


Q. कैबिनेट द्वारा धान के साथ-साथ दलहन, तिलहन, मक्का आदि की खेती के लिए किसानों को पंजीकृत करने हेतु किस योजना का विस्तार किया जाएगा?
[A] मुख्यमंत्री कृषि उन्नयन योजना
[B] कृषि उन्नति योजना
[C] राजीव गांधी किसान न्याय योजना
[D] मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना

[B] कृषि उन्नति योजना – जून माह में कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय के अनुसार, कृषि उन्नति योजना का विस्तार किया जाएगा, जिसके तहत खरीफ 2025 में धान के साथ-साथ दलहन, तिलहन, मक्का आदि की खेती के लिए किसानों को पंजीकृत किया जाएगा।


Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×
P D F