Q. मां भद्रकाली मंदिर किस जिले में है?
[A] दुर्ग
[B] बेमेतरा
[C] राजनांदगांव
[D] कबीरधाम
[B] बेमेतरा – राज्यपाल श्री रमण डेका ने अपने बेमेतरा प्रवास के दौरान इस मंदिर का दौरा किया था।
Q. भीमा तालाब और जाजलादेव द्वार किस जिले में स्थित हैं?
[A] बिलासपुर
[B] जांजगीर-चांपा
[C] कोरबा
[D] रायगढ़
[B] जांजगीर-चांपा – यहाँ 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘योग संगम हरित योग’ थीम पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
Q. पदल कुही जलाशय किस जिले में स्थित है?
[A] मोहला मानपुर अंबगढ़ चौकी
[B] कांकेर
[C] कोंडागांव
[D] नारायणपुर
[A] मोहला मानपुर अंबगढ़ चौकी
Q. जशपुर जिले में कुनकुरी के सलिया टोली ग्राम में 250 सीटर नालंदा परिसर का भूमि पूजन किसने किया?
[A] केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
[B] मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
[C] राज्यपाल श्री रमण डेका
[D] विधानसभा अध्यक्ष
[B] मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में कुनकुरी के सलिया टोली ग्राम में ₹4.37 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 250 सीटर नालंदा परिसर का भूमि पूजन किया।
Q. गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किए गए गोरेला पेंड्रा मारवाही जिले को किस अभियान के तहत सम्मानित किया गया?
[A] मोरगांव मोर पानी महाभियान
[B] रक्त महाभियान
[C] जय छत्तीसगढ़ अभियान
[D] सार्थक और रक्षक अभियान
[B] रक्त महाभियान – गोरेला पेंड्रा मारवाही जिले को रक्त महाभियान के तहत गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। इस अभियान के तहत एक दिन में 51,727 महिलाओं का एचबी (हीमोग्लोबिन) टेस्ट किया गया था।
Q. कबीरधाम जिले को किस महाभियान के तहत गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया?
[A] रक्त महाभियान
[B] मोरगांव मोर पानी
[C] जय छत्तीसगढ़
[D] सार्थक और रक्षक
[B] मोरगांव मोर पानी – इसे एक दिन में सबसे अधिक जल संचय हेतु सोकपिट के निर्माण और जल संरक्षण के लिए अधिक से अधिक लोगों को शपथ दिलाने के लिए यह सम्मान मिला है।
Q. कोल इंडिया द्वारा जारी सुपर 35 माइंस सूची में कोरबा जिले की कौन सी तीन खदानें शीर्ष तीन रैंक में शामिल हैं?
[A] गेवरा, कुसमुंडा, मानिकपुर
[B] गेवरा, कुसमुंडा, दीपिका
[C] गेवरा, मानिकपुर, दीपिका
[D] कुसमुंडा, दीपिका, मानिकपुर
[B] गेवरा, कुसमुंडा, दीपिका – गेवरा विश्व की दूसरी सबसे बड़ी ओपन कास्ट कोल माइंस है और इस सूची में पहले स्थान पर है। दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की गेवरा और कुसमुंडा खदानें (कोरबा जिले में) वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी कोयला खदानों में दूसरे और चौथे स्थान पर हैं, जो संयुक्त रूप से प्रतिवर्ष 100 मिलियन टन से अधिक कोयले का उत्पादन करती हैं। छत्तीसगढ़ देश में कोयला उत्पादन में दूसरे स्थान पर है, जो भारत के कुल उत्पादन का 18% से अधिक योगदान देता है।
Q. आधुनिक आयुर्वेदिक प्रसंस्करण केंद्र कहाँ स्थापित किया गया है?
[A] रायपुर
[B] दुर्ग
[C] बिलासपुर
[D] बस्तर
[B] दुर्ग – दुर्ग जिले के ‘जामगांव पाटन’ में स्थापित किया गया है। इसका लोकार्पण 29 जून 2025 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। इसका उद्देश्य वनोपज के संग्रहण, प्रसंस्करण के साथ-साथ उत्पादों को बेहतर बाजार सुविधा प्रदान करना है। यह राज्य का पहला और मध्य भारत का सबसे बड़ा हर्बल एक्सट्रेक्शन यूनिट होगा। यह ‘फॉरेस्ट टू फार्मेसी’ मॉडल पर आधारित है।
Q. मुगल कालीन सिक्कों की प्राप्ति किस गांव से हुई है?
[A] खोकसरा गांव
[B] भनवाय टंग
[C] तनमेलगा
[D] घुटकू
[A] खोकसरा गांव – बिलासपुर जिले के खोकसरा गांव से हुई है। यहाँ तालाब की खुदाई के दौरान सिक्कों से भरा एक मटका मिला, जिसमें सात प्राचीन सिक्के थे, जिन पर अरबी और फारसी लिपि में लेख अंकित थे।
Q. सुशासन वाटिका रायपुर का शुभारंभ किसने किया?
[A] मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
[B] केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
[C] राज्यपाल श्री रमण डेका
[D] मुख्य सचिव अमिताभ जैन
[A] मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – सुशासन वाटिका रायपुर का शुभारंभ 8 जून 2025 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय प्रबंध संस्थान, रायपुर में किया। इस दौरान मॉलिश्री पौधे का रोपण किया गया, जिसके सुगंधित फूल और औषधीय गुण होते है।
Q. छत्तीसगढ़ में कितने नए नालंदा परिसर के विकास की घोषणा की गई है?
[A] 15
[B] 17
[C] 16
[D] 18
[D] 18 – बजट 2025-26 में ₹150 करोड़ की लागत से 18 नए नालंदा परिसर के विकास की घोषणा की गई है, जो रायपुर जिले के नालंदा परिसर की तर्ज़ पर बनाए जाएंगे। इनमें रायगढ़, एमसीबी, धमतरी, सुकमा, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, गरियाबंद, गौरेला पेंड्रा मारवाही, सूरजपुर, कोरिया, सारंगढ़ बिलाईगढ़, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, धमतरी, खैरागढ़ छुई खदान, शक्ति और महासमुंद जिले शामिल है।
Q. रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 इंटरनेशनल मैच कब होने वाला है?
[A] 23 जनवरी 2025
[B] 23 जनवरी 2026
[C] 23 फरवरी 2025
[D] 23 फरवरी 2026
[B] 23 जनवरी 2026 – शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, नवा रायपुर में होने वाला है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट स्टेडियम चौथी बार इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करेगा।
Q. ई-समंस सेवा किस जिले से प्रारंभ की गई है?
[A] रायपुर
[B] बिलासपुर
[C] दुर्ग
[D] सरगुजा
[B] बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने 23 जिलों में जिला न्यायालय और जिला अस्पतालों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा की शुरुआत की। इसका उद्देश्य आपराधिक प्रकरणों में ई-समंस सेवा को सुविधाजनक बनाना है, जिससे अदालत की कार्यवाही में भाग लेने वाले लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बयान दर्ज करा सकें।
Q. ग्रीन पालना योजना के तहत प्रसव के बाद महिलाओं को कितने पौधे उपहार में दिए जाएंगे?
[A] तीन
[B] चार
[C] पांच
[D] छह
[C] पांच – ग्रीन पालना योजना एक राज्य प्रवर्तित योजना है, जिसकी शुरुआत रायपुर जिले से हुई है। इस योजना के तहत प्रसव के बाद महिलाओं को पांच पौधे उपहार में दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य नव प्रसूता महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति से जोड़ना है। इसे सरकारी और निजी अस्पतालों में लागू किया जाएगा।
Q. पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का निधन हुआ है। वह कब से कब तक छत्तीसगढ़ के राज्यपाल थे?
[A] 2005-2009
[B] 2008-2012
[C] 2010-2014
[D] 2012-2016
[C] 2010-2014

