Q. कबीर पंथ की छत्तीसगढ़ शाखा के प्रथम आचार्य या प्रथम धर्मगुरु कौन थे?
[A] धर्मदास
[B] चूड़ामणि नाम साहिब
[C] उग्र नाम साहिब
[D] सहजब नाम साहिब
[B] चूड़ामणि नाम साहिब – इस शाखा के संस्थापक धर्मदास थे, जिन्होंने आचार्य का पद धारण नहीं किया। दामाखेड़ा में धर्मगद्दी 12वें आचार्य उग्रनाम साहिब द्वारा स्थापित की गई थी।
Q. साहित्यकार दानेश्वर शर्मा की बेटी के विदा गीत किस काव्य संग्रह में संग्रहित है?
[A] हर मौसम छंद लिखूंगा
[B] लव कुश
[C] छत्तीसगढ़ के लोकगीत
[D] तपत कुरु भई तपत कुरु
[D] तपत कुरु भई तपत कुरु – दानेश्वर शर्मा की अन्य रचनाएँ ‘छत्तीसगढ़ के लोकगीत’ और ‘लव कुश’ हैं।
Q. छत्तीसगढ़ में कॉम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट लगाने के लिए बिलासपुर नगर निगम ने किन दो संस्थाओं के साथ त्रिपक्षीय समझौता किया है?
[A] छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
[B] छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
[C] छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
[D] छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ और गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड
[B] छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड – यह समझौता ‘सतत’ (Sustainable Alternative Towards Affordable Transportation) योजना के अंतर्गत किया गया है। इस योजना के तहत नगरीय ठोस अवशिष्ट (Municipal Solid Waste) से कॉम्प्रेस्ड बायोगैस बनाया जाएगा, जिसका उपयोग ईंधन के तौर पर होगा। इससे पहले भिलाई, अंबिकापुर, रायगढ़, कोरबा, राजनांदगांव और धमतरी में भी ऐसे समझौते हो चुके है। इस प्लांट से प्रतिवर्ष लगभग 30,000 मानव दिवस रोजगार सृजित होने और ₹1 करोड़ का जीएसटी राजस्व मिलने की संभावना है। सीबीडीए का गठन 26 जनवरी 2005 को हुआ था।
Q. छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन 2 के संयुक्त विजेता कौन सी टीमें थीं?
[A] रायपुर राइनोस और बिलासपुर बुल्स
[B] राजनांदगांव पैंथर्स और सरगुजा टाइगर्स
[C] रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स
[D] बस्तर बाइसन्स और रायगढ़ लायंस
[C] रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स – इस टूर्नामेंट का आयोजन 6 जून से 15 जून तक शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में हुआ था। इसमें छह टीमों ने हिस्सा लिया था: रायपुर राइनोस, राजनांदगांव पैंथर्स, रायगढ़ लायन्स, बस्तर बाइसन्स, बिलासपुर बुल्स और सरगुजा टाइगर्स। बारिश के कारण संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया। सुरेश रैना इस लीग के ब्रांड एंबेसडर थे।
Q. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का थीम क्या है?
[A] योगा फॉर पीस
[B] योगा संगम और हरित योग
[C] योगा फॉर वेलबीइंग
[D] योगा एट होम, योगा विद फैमिली
[B] योगा संगम और हरित योग – इस वर्ष (2025) 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य योग को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है, ताकि योग लोगों के जीवन का अभिन्न अंग बन सके। जांजगीर-चांपा जिले के जिला मुख्यालय में भीमा तालाब, जाजलादेव द्वार के पास इसी थीम पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
Q. देश का पहला सरकारी कोल्ड स्टोरेज और रेडिएशन सेंटर छत्तीसगढ़ के किस जिले में स्थापित किया जा रहा है?
[A] बस्तर
[B] दंतेवाड़ा
[C] सुकमा
[D] कोंडागांव
[B] दंतेवाड़ा – दंतेवाड़ा जिले के पातररास गांव में स्थापित किया जा रहा है। इसकी लागत ₹25 करोड़ होगी, जिसमें केंद्र और राज्य की भागीदारी 50-50% होगी। यह प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (PMKSY) के अंतर्गत बनाया जा रहा है। इसकी क्षमता प्रतिवर्ष 10,000 मीट्रिक टन उपज को सुरक्षित रखने की होगी। यह पहल आदिवासी आय बढ़ाने और कटाई के बाद के नुकसान को कम करने के लिए है।
Q. चरण पादुका योजना की शुरुआत किस स्थान से होगी?
[A] रायपुर
[B] बिलासपुर
[C] तपकरा, जशपुर
[D] कोंडागांव
[C] तपकरा, जशपुर – चरण पादुका योजना की शुरुआत 21 जून को होगी। यह योजना तेंदू पत्ता संग्राहक परिवारों की महिलाओं को निशुल्क चरण पादुका वितरित करने के लिए है।
Q. मंत्रिपरिषद द्वारा निर्णय लिया गया है कि अनुसूचित जनजाति के समतुल्य मानी जाने वाली जातियों में कौन सी शामिल है?
[A] डोमरा
[B] डिरवा
[C] बिझिया
[D] अगरिया
[B] डिरवा – मंत्रिपरिषद द्वारा निर्णय लिया गया है कि डिरवा, बघेल छतरी, संसारी, उरांव पविया/पविया/पबििया जैसी जातियाँ अनुसूचित जनजाति के समतुल्य मानी जाएँगी। वहीं, डोमरा जाति को अनुसूचित जाति के समतुल्य माना जाएगा। छत्तीसगढ़ में पहले 42 प्रकार की जनजातियाँ थीं, अब 43 प्रकार की हैं, जिसमें बिझिया जनजाति अंतिम जोड़ी गई है।
Q. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1 किलोवाट सोलर प्लांट पर कुल कितनी सहायता राशि दी जाएगी (केंद्र और राज्य सरकार दोनों को मिलाकर)?
[A] ₹30,000
[B] ₹45,000
[C] ₹60,000
[D] ₹78,000
[B] ₹45,000 – इसमें केंद्र सरकार द्वारा ₹30,000 और राज्य सरकार द्वारा ₹15,000 की सहायता राशि शामिल है। 3 किलोवाट या इससे अधिक पर कुल ₹1,08,000 की सहायता मिलेगी, जिसमें केंद्र का ₹78,000 और राज्य का ₹30,000 शामिल है। इस योजना का उद्देश्य अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देना और घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली खर्च में राहत देना है। 2025-26 में 60,000 रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य है, जिसकी लागत ₹180 करोड़ है।
Q. छत्तीसगढ़ टाइगर फाउंडेशन सोसाइटी का गठन किस अधिनियम के तहत किया जाएगा?
[A] पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986
[B] वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972
[C] जैव विविधता अधिनियम, 2002
[D] राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण अधिनियम, 2006
[B] वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 – यह निर्णय 18 जून 2025 को मंत्रिपरिषद द्वारा लिया गया। इसका उद्देश्य बाघों की घटती आबादी की रक्षा करना, वन्यजीव संरक्षण और इको-पर्यटन को बढ़ावा देना है।
Q. बस्तर का ऐतिहासिक गोंचा महापर्व लगभग कितने वर्षों से मनाया जा रहा है?
[A] 400 वर्ष
[B] 500 वर्ष
[C] 600 वर्ष
[D] 700 वर्ष
[C] 600 वर्ष – यह बस्तर दशहरा के बाद दूसरा सबसे बड़ा महापर्व है। इस महापर्व के दौरान पारंपरिक तुपकी चलाई जाती है, जो पोली बांस से बनाई जाती है और फल का उपयोग कर धमाके जैसी आवाज उत्पन्न करती है। तुपकी आदिवासी संस्कृति और उत्साह का प्रमुख प्रतीक है। इस वर्ष (2025) यह 618वां गोंचा पर्व आयोजित हो रहा है।
Q. गजरथ यात्रा कार्यक्रम किस जिले में आयोजित किया गया था?
[A] बिलासपुर
[B] रायपुर
[C] जशपुर
[D] सरगुजा
[C] जशपुर – 21 जून (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस) को जसपुर जिले के रणजीता स्टेडियम परिसर में आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य मानव-हाथी संघर्ष को कम करना और वन्यजीव संरक्षण के लिए जन जागरूकता फैलाना है। इस अवसर पर हाथियों के व्यवहार और सुरक्षा उपायों पर लघु फिल्म व पुस्तिका का विमोचन किया गया।
Q. छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के जनक के रूप में किसे जाना जाता है?
[A] पंडित मुकुटधर पांडे
[B] माधवराव सप्रे
[C] डॉ. सुरेंद्र दुबे
[D] वामनराव लाखे
[B] माधवराव सप्रे – उनकी 19 जून को जयंती मनाई गई थी।
Q. कपसा खूंटा जलाशय किस जिले में स्थित है?
[A] रायपुर
[B] बिलासपुर
[C] महासमुंद
[D] दुर्ग
[C] महासमुंद – इसे मछली पालन के लिए 10 वर्षीय पट्टे पर दिए जाने का निर्णय लिया गया था।
Q. मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण कारखाना कहाँ स्थित है?
[A] दंतेवाड़ा
[B] जगदलपुर
[C] कोंडागांव
[D] नारायणपुर
[C] कोंडागांव – यहाँ मक्के से इथेनॉल का निर्माण किया जाएगा।

