Q. कोलकाता की तर्ज़ पर किस नगर में एआई आधारित देश की पहली साइंस सिटी बनाई जाएगी?
[A] रायपुर
[B] दुर्ग
[C] भिलाई
[D] बिलासपुर
[C] भिलाई – इसकी प्रस्तावित लागत ₹110 करोड़ है। इसका उद्देश्य शैक्षणिक अनुसंधान और पर्यटन को विकसित करना तथा तारे, आकाशगंगा, ग्रहों आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। इसमें एआई आधारित रोबोटिक सेंटर, एडवेंचरस पार्क, डिजिटल नवाचार हब और उन्नत वैधशालाएं शामिल होंगी।
Q. आनविका अग्रवाल किस जिले की पर्वतारोही हैं?
[A] दुर्ग
[B] बिलासपुर
[C] रायपुर
[D] बस्तर
[C] रायपुर – मात्र 10 वर्ष की आयु में उन्होंने माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप (17,600 फीट की ऊंचाई पर) तक ट्रैकिंग करके इतिहास रचा है। वह माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचने वाली छत्तीसगढ़ की सबसे कम उम्र की बालिका है।
Q. राज्य में वर्तमान में कितने लाख राशन कार्ड प्रचलन में हैं?
[A] 81.56 लाख
[B] 75.20 लाख
[C] 90.10 लाख
[D] 68.30 लाख
[A] 81.56 लाख
Q. प्रसिद्ध धार्मिक व प्राकृतिक पर्यटन स्थल शारदा धाम किस जिले की सीमा पर स्थित है?
[A] उड़ीसा
[B] मध्य प्रदेश
[C] महाराष्ट्र
[D] झारखंड
[D] झारखंड – यह जशपुर जिला में है और माता सरस्वती का मंदिर है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने इसे पर्यटन स्थल के रूप में अपनी सूची में चिन्हित किया है।
Q. चरण पादुका वितरण योजना का पुनः शुभारंभ कब किया गया?
[A] 15 जून 2025
[B] 21 जून 2025
[C] 25 जून 2025
[D] 30 जून 2025
[B] 21 जून 2025 – मुख्यमंत्री जी ने जशपुर जिला के तपकरा से किया। यह योजना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुनः प्रारंभ की गई। इसका उद्देश्य तेंदू पत्ता संग्राहक महिलाओं को निशुल्क चरण पादुका प्रदान कर उनके सम्मान और सुविधा की सुरक्षा करना है। इस योजना से लगभग 12.40 लाख तेंदू पत्ता संग्राहक परिवारों की महिलाएं लाभान्वित होंगी। तेंदू पत्ता का संग्रहण मूल्य ₹5500 प्रति मानक बोरा है। पहले यह योजना 2006 में शुरू की गई थी, पिछली सरकार द्वारा बंद कर दी गई थी और अब पुनः चालू की गई है।
Q. ‘जय छत्तीसगढ़ अभियान’ किससे संबंधित है?
[A] नशा मुक्ति से
[B] अवैध घुसपैठियों से
[C] बाल संरक्षण से
[D] कृषि विकास से
[B] अवैध घुसपैठियों से – जिसका उद्देश्य पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करना है। इस अभियान हेतु गृह विभाग द्वारा राज्य के प्रत्येक जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया गया है। आम जनता संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी एक टोल फ्री नंबर (18802331905) पर दे सकती है।
Q. ‘लियोर ओयना योजना’, जो हाल ही में चर्चा में है, इसमें लियोर ओयना का अर्थ क्या होता है?
[A] नया सवेरा
[B] नई उम्मीद
[C] नई सुबह
[D] नया भविष्य
[C] नई सुबह – यह नक्सली पीड़ितों पर आधारित एक पुस्तक का नाम भी है, जिसका विमोचन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया था।
Q. छत्तीसगढ़ का पहला जेनेटिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कहाँ स्थापित किया जा रहा है?
[A] एम्स (AIIMS)
[B] किम्स (KIMS)
[C] सिम्स (CIMS)
[D] अपोलो हॉस्पिटल
[C] सिम्स (CIMS) – यहाँ हाईटेक लैब आनुवंशिक बीमारियों की समय पर पहचान, निदान और व्यक्तिगत चिकित्सक के लिए मददगार साबित होगी। यह लैब छत्तीसगढ़ के साथ पूरे पूर्वी और मध्य भारत के मरीजों को लाभ पहुंचाएगी।
Q. ‘मिथक मंचन’ किसकी रचना है?
[A] राजीव रंजन प्रसाद
[B] डॉ. सुरेंद्र दुबे
[C] दानेश्वर शर्मा
[D] पंडित माधवराव सप्रे
[B] डॉ. सुरेंद्र दुबे – डॉ. सुरेंद्र दुबे छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध हास्य कवि और व्यंग्यकार थे, जिनका हाल ही में 26 जून 2025 को 71 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्हें 2010 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनकी अन्य प्रमुख रचनाओं में ‘किस-किस पर कविता लिखूं’, ‘नुक्कड़ नाटक’, ‘दो पांव का आदमी’, ‘मोर पड़वा गवांगे’, ‘नवा सूरज’, ‘पीड़ा’, ‘कविता धरातल पर’, ‘मैं छत्तीसगढ़ हां छत्तीसगढ़ बोलता है’, ‘सवाल ही सवाल है’ और ‘टाइगर जिंदा है’ शामिल हैं। उन्हें 2008 में काका हाथरसी हास्य रत्न पुरस्कार, 2019 में हास्य शिरोमणि सम्मान और शिकागो में छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान भी मिला है।
Q. कोठा गुडम से किरंदुल छत्तीसगढ़ तक प्रस्तावित 160 किमी लंबी नई रेल लाइन को हाल ही में स्वीकृति दिया गया है। यह कोठा गुडम किस राज्य में है?
[A] आंध्र प्रदेश
[B] तेलंगाना
[C] ओडिशा
[D] महाराष्ट्र
[B] तेलंगाना – इस रेल लाइन का 138 किमी का हिस्सा छत्तीसगढ़ के सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित जिलों से होकर गुजरेगा। रेलवे द्वारा अत्याधुनिक लीडार तकनीक से इसका सर्वे किया गया है। यह परियोजना आंतरिक सुरक्षा और क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी गई है।
Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सार्थक व रक्षक अभियान का शुभारंभ किया है?
[A] छत्तीसगढ़
[B] मध्य प्रदेश
[C] उत्तर प्रदेश
[D] झारखंड
[A] छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के 15वें स्थापना दिवस के मौके पर बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के लिए इस अभियान की शुरुआत की। वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा हैं।
Q. किस जिले में एजुकेशन सिटी बनाई जाएगी?
[A] रायपुर
[B] दुर्ग
[C] बिलासपुर
[D] बस्तर
[C] बिलासपुर – प्रदेश में 13 एकड़ में यह एजुकेशन सिटी विकसित किया जा रहा है।
Q. ऑनलाइन मोड (ई-ऑफिस पद्धति) पर काम करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला जिला कौन सा बना है?
[A] रायपुर
[B] दुर्ग
[C] बिलासपुर
[D] मुंगेली
[D] मुंगेली – इसका अर्थ है कि सभी सरकारी कार्य अब ऑनलाइन तरीके से ही होंगे।
Q. साहित्यकार राजीव रंजन प्रसाद से संबंधित कौन से दो कीवर्ड्स याद रखने चाहिए?
[A] छत्तीसगढ़ और कलिंग
[B] बस्तर और मगध
[C] कोसल और विदर्भ
[D] मालवा और अवंती
[B] बस्तर और मगध – बस्तर से उनकी रचनाएँ ‘आमचो बस्तर’, ‘बस्तरनामा’, ‘बस्तर के जन नायक’ और ‘ढोलकल’ हैं। मगध से उनकी रचना ‘मौन मगध में’ है, जिसके लिए उन्हें 2014 में भारत सरकार द्वारा इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
Q. वर्षा जल संचय अभियान (कैच द रेन इनिशिएटिव) में छत्तीसगढ़ का कौन सा रैंक आया है?
[A] पहला
[B] दूसरा
[C] तीसरा
[D] चौथा
[B] दूसरा – जबकि बालोद जिले का देश में तीसरा रैंक आया है। यह रैंकिंग जलशक्ति मंत्रालय द्वारा 1 अप्रैल 2024 से 31 मई 2025 तक किए गए कार्यों के आधार पर दी गई। इस अभियान के तहत वर्षा के जल को संचित करने के लिए तालाब, कुएं, सोकपिट, गड्ढे और रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं बनाई गईं।

