Q. रायपुर वनमंडल में जल्द ही पौधारोपण शुरू करने वाली योजना का नाम क्या है?
[A] किसान वृक्ष मित्र योजना
[B] एक पेड़ मां के नाम अभियान
[C] ग्रीन पालना योजना
[D] मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना
[A] किसान वृक्ष मित्र योजना
Q. छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किस जिले में कलाग्राम की स्थापना की जाएगी?
[A] दुर्ग
[B] बिलासपुर
[C] रायपुर
[D] बस्तर
[C] रायपुर – नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन के सामने सेक्टर 24, ग्राम ऊपरवारा में कलाग्राम की स्थापना की जाएगी। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, संस्कृति और शिल्प को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इसके लिए 10 एकड़ की निशुल्क भूमि आवंटित की जाएगी।
Q. प्रदेश में इस साल कितने CGIT (छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) शुरू करने की योजना है?
[A] तीन
[B] पांच
[C] ग्यारह
[D] चार
[C] ग्यारह – पहले चरण में चार जिलों – जगदलपुर, जशपुर, कवर्धा और रायगढ़ में इसकी शुरुआत हो चुकी है, जबकि रायपुर में अगले शैक्षणिक सत्र (2025-26) से इसकी शुरुआत होगी। इन चार संस्थानों में कुल 660 सीटों पर दाखिला होगा, जिसमें रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटर साइंस और इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी जैसे आधुनिक विषय शामिल हैं।
Q. ‘मामा मुदोल मंथन योजना’ का शुभारंभ कब हुआ?
[A] 3 जून 2025
[B] 5 जून 2025
[C] 6 जून 2025
[D] 8 जून 2025
[C] 6 जून 2025 – मुख्यमंत्री जी ने बूढ़ा लपेन, करसाड़ और मांदरी महोत्सव में भाग लिया और इसी मौके पर प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए इस योजना का शुभारंभ किया। यह योजना युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रशिक्षण देती है। यह योजना कांकेर जिला प्रशासन द्वारा संचालित है, जिसका उद्देश्य जिले के प्रत्येक गांव में प्रतिभाओं को तराशना है।
Q. ‘छत्तीसगढ़ होम स्टे नीति’ किस वर्ष तक के लिए लागू रहेगी?
[A] 2024 से 2029
[B] 2025 से 2029
[C] 2024 से 2030
[D] 2025 से 2030
[D] 2025 से 2030 -छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण और जनजातीय बहुल्य क्षेत्रों, जिसमें माओवाद प्रभावित बस्तर संभाग भी शामिल है, में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसे मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देना और रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है। यह नीति पर्यटकों को ग्रामीण जीवन, जनजातीय संस्कृति, स्थानीय कला, शिल्प और प्रकृति का अनुभव प्रदान करेगी।
Q. तीसरी राष्ट्रीय काया किंग केनोइंग और स्टैंड अप पैडलिंग चैंपियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ियों ने कितने स्वर्ण पदक जीते?
[A] एक
[B] दो
[C] तीन
[D] चार
[B] दो – यह चैंपियनशिप आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में आयोजित हुई थी। छत्तीसगढ़ के ‘सौरभ साहू’ ने सी कायक केवन श्रेणी में 500 मीटर और 2 किमी की स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते।
Q. किसे मां दंतेश्वरी का पुत्र माना जाता है?
[A] करमदेव
[B] बाबा बुधम
[C] धावड़ा वीरदेव
[D] इनमें से कोई नहीं
[C] धावड़ा वीरदेव – हर नवरात्रि और वार्षिक यात्रा में इनकी पूजा होती है। दंतेवाड़ा के अलावा बस्तर के बदलावंड, जयतगिरी, गिरोला, ठाकरा, गुरवा आदि स्थानों में भी धावड़ा वीरगुड़ी (देवालय) है। बस्तर दशहरा के दौरान भी धावड़ा वीरदेव की पूजा उपासना होती है।
Q. ‘तलादोपा कपड़ा’ किस जिले से संबंधित है?
[A] बस्तर
[B] नारायणपुर
[C] सुकमा
[D] बीजापुर
[B] नारायणपुर – यह अबूझमाड़िया समाज की संस्कृति की पहचान और एक विवाह परंपरा है, जो अबूझमाड़ क्षेत्र में रिश्तों को जोड़ती है। यह मोटा, सफेद और सूती या कोसा धागे से बना होता है, जिसकी लंबाई 22 हाथ (करीब 33 फीट) होती है। यह अबूझमाड़िया जनजाति में विवाह की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। दूल्हा के परिजन दुल्हन के परिजन को सम्मान के तौर पर इसे भेंट करते है। कोंडागांव जिले का गाड़ा समाज के लोग भी इसे बनाकर बेचते है।
Q. किसे अंडर-19 भारतीय वॉलीबॉल टीम का कप्तान चुना गया है?
[A] सौरव यादव
[B] महेंद्र ध्रुवे
[C] छोटी मेहरा
[D] शशांक सिंह
[B] महेंद्र ध्रुवे – उन्हें उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित अंडर-19 वॉलीबॉल टीम का कप्तान बनाया गया है।
Q. ‘मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ 2025’ का खिताब किसने अपने नाम किया है?
[A] डॉ. अवनीश शर्मा
[B] डॉ. अंजलि पवार
[C] डॉ. खुशबू चौहान
[D] डॉ. जयमती कश्यप
[B] डॉ. अंजलि पवार – वह रायपुर की रहने वाली है।
Q. पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद छत्तीसगढ़ के चेयरमैन किसे बनाया गया है?
[A] पुनीत श्रीवास्तव
[B] नीलेश श्रीवास्तव
[C] अजय यादव
[D] बृजमोहन अग्रवाल
[A] पुनीत श्रीवास्तव – नीलेश श्रीवास्तव को इसका उपाध्यक्ष बनाया गया है।
Q. किस योजना के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉप 10 में स्थान पाने वाले पंजीकृत श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को ₹2.5 लाख की प्रोत्साहन राशि का वितरण कर सम्मानित किया गया?
[A] मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना
[B] नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना
[C] मुख्यमंत्री युवा प्रोत्साहन योजना
[D] राजीव उत्थान योजना
[B] नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना – इस योजना का उद्देश्य श्रमिक वर्ग के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना है। यह योजना 6 जनवरी 2012 को प्रारंभ हुई थी।
Q. राज्य के किस जिले को देश की अगली ‘सोलर सिटी’ बनाया जाएगा?
[A] दुर्ग
[B] बिलासपुर
[C] रायपुर
[D] दंतेवाड़ा
[C] रायपुर – मध्य प्रदेश का सांची पहली सोलर सिटी है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत, छत्तीसगढ़ में 33 जिलों में एक-एक गांव को सोलर विलेज के रूप में विकसित करने की योजना है, जिसकी प्रेरणा गुजरात के मुढेरा गांव से ली गई है।
Q. राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन किया है। इसके अध्यक्ष कौन होंगे?
[A] मुख्यमंत्री
[B] राजस्व मंत्री
[C] विधानसभा अध्यक्ष
[D] मुख्य सचिव
[A] मुख्यमंत्री – राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा इसके पदेन उपाध्यक्ष होंगे। मुख्य सचिव को मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया जाएगा।
Q. किस नगर में राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर और एक केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी?
[A] नगरनार
[B] अंबिकापुर
[C] नवा रायपुर
[D] भिलाई
[C] नवा रायपुर – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 22 जून 2025 को इसकी आधारशिला रखी और ‘आई-हब’ पहल की शुरुआत भी की। इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹400 करोड़ है। राज्य सरकार ने इस परिसर के लिए 40 एकड़ भूमि प्रदान की है, जबकि लैब के लिए 6-7 एकड़ भूमि उपयोग की जाएगी। यह मध्य भारत के क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को सशक्त बनाएगा।

