🎯 संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के प्रमुख अंग, मुख्यालय...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2025 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 भारतीय इतिहास ...                         🎯 भारत का संविधान ...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (जून 2025) | CG Current Affairs June 2025

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (जून 2025) | CG Current Affairs June 2025 – प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले छत्तीसगढ़ की जून महीने से संबंधित घटनाचक्र (करेंट अफेयर्स) की जानकारी (प्रश्नोत्तरी) दी गई है।

सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ समसामयिकी घटनाचक्र (1 जून से 30 जून 2025) से संबंधित प्रश्न और उत्तर इस प्रकार है:-

cg current affairs june 2025, chhattisgarh current affairs month of june 2025
Chhattisgarh Current Affairs Month of June 2025

Q. ‘भारतीय खाद्य निगम (FCI)’ राज्य परामर्श दात्री समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
[A] विजय बघेल
[B] पुनीत श्रीवास्तव
[C] बृजमोहन अग्रवाल
[D] महेंद्र ध्रुवे

[C] बृजमोहन अग्रवाल – वह रायपुर लोकसभा सीट से सांसद है। उन्हें उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है


Q. ‘राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार’ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसे सम्मानित किया है?
[A] डॉ. जयमती कश्यप
[B] खुशबू नाग
[C] मधुलिका दत्ता
[D] डॉ. अंजलि पवार

[A] डॉ. जयमती कश्यप – वह कोंडागांव जिला, बस्तर की निवासी हैं। उन्हें हल्बी और गोंडी भाषा में लोक गायन के काम के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर प्रदान किया गया। एक लेखिका है, जिनकी पुस्तक ‘गोड़ी में गोठ बात’ प्रमुख है। यह पुरस्कार मध्य प्रदेश शासन के सांस्कृतिक विभाग द्वारा वर्ष 1996-97 में स्थापित किया गया था और इसमें एक प्रशस्ति पत्र व ₹5 लाख की सम्मान राशि दी जाती है।


Q. 11वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में भारत के प्रतिनिधित्व का अवसर छत्तीसगढ़ के किस क्षेत्र के सांसद विजय बघेल को मिला था?
[A] रायपुर
[B] दुर्ग
[C] बिलासपुर
[D] जगदलपुर

[B] दुर्ग – दुर्ग जिला के सांसद विजय बघेल को 11वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में भारत के प्रतिनिधित्व का अवसर मिला था। इस फोरम का आयोजन 3 से 5 जून तक किया गया था। विजय बघेल विदेश मंत्रालय के स्थायी समिति के सदस्य भी है। यह फोरम ब्राजील देश के ब्रासीलिया में आयोजित हुआ।


Q. हाल ही में चर्चित देशदेखा पहाड़ी किस जिले में स्थित है?
[A] बस्तर
[B] जशपुर
[C] कोंडागांव
[D] दंतेवाड़ा

[B] जशपुर – यह स्थान सूर्यास्त के खूबसूरत नज़ारे के लिए जाना जाता है। इसी तरह चराई डांड और भैरव पहाड़ भी जशपुर जिले में ही स्थित हैं।


Q. ‘आम के राष्ट्रीय महोत्सव’ का आयोजन कहाँ किया गया था?
[A] इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय
[B] पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय
[C] छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय
[D] गुरु घासीदास विश्वविद्यालय

[A] इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय


Q. किस जिले के कोटा के ग्राम पंचायत खोंगसरा के तमाम डबरा में तालाब की खुदाई के दौरान मुगल शासनकाल के सिक्कों से भरा एक मटका मिला?
[A] रायपुर
[B] दुर्ग
[C] बिलासपुर
[D] जांजगीर-चांपा

[C] बिलासपुर – इस मटके में कुल सात प्राचीन सिक्के मिले थे। इन सिक्कों पर अरबी व फारसी लिपि में कुछ लेख अंकित है। मनरेगा के तहत खुदाई के दौरान ये सिक्के प्राप्त हुए।


Q. किस जिले के 20 वर्षीय धावक ‘अनिमेश कुजुर’ ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता?
[A] रायपुर
[B] बस्तर
[C] जशपुर
[D] बिलासपुर

[C] जशपुर – यह चैंपियनशिप दक्षिण कोरिया में 27 से 31 मई 2025 के मध्य आयोजित हुई थी। अनिमेश कुजुर ने पुरुषों की 200 मीटर दौड़ 20 मिनट 32 सेकंड में पूरी की। जापान के तोउजावा ने स्वर्ण पदक और सऊदी अरब के अब्दुल अजीज अब्दुल आतिफ ने रजत पदक जीता।


Q. किस जिले के सीतापुर ब्लॉक में 200 बच्चे ढुकू प्रथा से पीड़ित है?
[A] बस्तर
[B] रायपुर
[C] सरगुजा
[D] कोंडागांव

[C] सरगुजा – अंबिकापुर के अंतर्गत आने वाले सीतापुर ब्लॉक की 22 पंचायतों में 200 बच्चे इस प्रथा से प्रभावित है। ढुकू प्रथा में, आदिवासी जनजातियों में, यदि शादीशुदा पुरुष एक पत्नी के रहते हुए दूसरी महिला को पत्नी के रूप में अपने घर ले आते है, या शादीशुदा महिला पति के रहते हुए किसी दूसरे पुरुष को पति मानकर चली जाती है, तो इसे ढुकू आना कहते है। ढुकू प्रथा दो प्रकार की होती है: एकल ढुकू (अविवाहित महिला/पुरुष का किसी अविवाहित महिला/पुरुष से शादी) और डबल ढुकू (शादीशुदा महिला/पुरुष का किसी दूसरे से शादी)


Q. छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘दुधारू पशु प्रदाय योजना’ शुरू की है। इसका संचालन किस जिले में नहीं किया जाएगा?
[A] जशपुर
[B] बलरामपुर
[C] कांकेर
[D] गरियाबंद

[D] गरियाबंद – इसका संचालन पायलट प्रोजेक्ट के रूप में छह जिलों में किया जाएगा: जशपुर, बलरामपुर, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद और सारंगढ़ बिलाईगढ़। इसका शुभारंभ कोंडागांव जिले के भोंगापाल से डेयरी समग्र विकास योजना के अंतर्गत किया गया है। इस योजना के तहत 325 अनुसूचित जनजाति परिवारों की महिलाओं को 650 दुधारू पशु (मुख्यतः साहीवाल नस्ल की गाय) प्रदान किए जाएंगे।


Q. किस योजना के तहत एसटी, एससी और ओबीसी के 100 अभ्यर्थियों को सरकार द्वारा निशुल्क कोचिंग कराई जा रही है?
[A] राज्य उत्थान योजना
[B] नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना
[C] मुख्यमंत्री युवा प्रोत्साहन योजना
[D] ज्ञान गुगली उड़ान योजना

[A] राज्य उत्थान योजना – राज्य सरकार द्वारा पीएससी (PSC), सीजीपीएससी (CGPSC) और व्यापम (Vyapam) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। इस योजना को राजीव युवा उत्थान योजना के नाम से भी जाना जाता है।


Q. किस जिला के चिंतलनार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ‘केरला पेंदा’ ग्राम पंचायत को नक्सल मुक्त घोषित किया गया है?
[A] बस्तर
[B] सुकमा
[C] दंतेवाड़ा
[D] बीजापुर

[B] सुकमा – यह छत्तीसगढ़ का दूसरा नक्सल मुक्त पंचायत है। इससे पहले सुकमा जिले का ‘बड़े सेट्टी गांव’ पहला नक्सल मुक्त गांव घोषित किया गया था। राज्य सरकार के अनुसार, नक्सल मुक्त ग्राम पंचायतों को ‘एलवद पंचायत अभियान’ के तहत ₹1 करोड़ दिए जाएंगे।


Q. हस्तशिल्प कारीगरों के हस्तशिल्प उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और हस्तशिल्पियों को उनके हुनर की उचित कीमत दिलाने के लिए राज्य सरकार किस योजना के तहत प्रतिबद्ध है?
[A] किसान वृक्ष मित्र योजना
[B] मामा मुदोल मंथन योजना
[C] औजार उपकरण योजना
[D] मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना

[C] औजार उपकरण योजना


Q. किस जिले की खिलाड़ी ‘खुशबू नाग’ ने एनपीसी वर्ल्ड वाइड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है?
[A] बस्तर
[B] नारायणपुर
[C] कोंडागांव
[D] सुकमा

[B] नारायणपुर – खुशबू नाग अबूझमाड़ आदिवासी अंचल की बेटी है और एक पेशेवर बॉडी बिल्डर है। इस प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली में किया गया था।


Q. राज्य के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी शशांक सिंह आईपीएल में कौन सी टीम की ओर से खेल रहे थे?
[A] पंजाब किंग्स
[B] मुंबई इंडियंस
[C] रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
[D] कोलकाता नाइट राइडर्स

[A] पंजाब किंग्स


Q. ग्राम पंचायत ‘दामाखेड़ा’ का नाम परिवर्तित करके क्या रखा गया है?
[A] धर्म नगर दामाखेड़ा
[B] कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा
[C] सतनाम धर्म नगर दामाखेड़ा
[D] कबीर पंथ नगर दामाखेड़ा

[B] कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा – दामाखेड़ा कबीर पंथ का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। जेम्स ब्राइट चिस्म की रिपोर्ट के अनुसार, कबीर पंथ की छत्तीसगढ़ शाखा के संस्थापक धर्मदास थे, जबकि प्रथम आचार्य चूड़ामणि नाम साहिब (मुक्तामणि नाम साहिब) थे। दामाखेड़ा में धर्मगद्दी 12वें आचार्य उग्रनाम साहिब द्वारा स्थापित की गई थी।


Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×
P D F