Q. छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति के तहत किसे उद्योग का दर्जा दिया गया है?
[A] अस्पताल
[B] विश्वविद्यालय
[C] पर्यटन
[D] आईटी कंपनियां
[C] पर्यटन – सेवा क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के लिए नई औद्योगिक नीति (2024-2030) के तहत छत्तीसगढ़ में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है।
Q. ‘मोर गोठला सुनगा, हर घर मुनगा’ अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है?
[A] जल संरक्षण
[B] मुनगा (सहजन) का पौधारोपण
[C] स्वच्छता अभियान
[D] महिला शिक्षा
[B] मुनगा (सहजन) का पौधारोपण – इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मुनगा (सहजन) के पौधारोपण को बढ़ावा देना है, क्योंकि यह एक पौष्टिक सब्जी है जो बच्चों और माताओं के पोषण स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Q. रायपुर-दुर्ग मेट्रो रेल परियोजना को किस उद्देश्य से मंजूरी दी गई है?
[A] केवल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए
[B] रायपुर के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए
[C] माल ढुलाई के लिए
[D] केवल सरकारी कर्मचारियों के आवागमन के लिए
[B] रायपुर के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए – छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की राजधानी रायपुर के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रायपुर-दुर्ग मेट्रो रेल परियोजना को मंजूरी दी है।
Q. ‘ग्रीन पालना योजना’ किस विभाग द्वारा शुरू की गई है?
[A] वन विभाग
[B] स्वास्थ्य विभाग
[C] महिला एवं बाल विकास विभाग
[D] कृषि विभाग
[B] स्वास्थ्य विभाग – ‘ग्रीन पालना योजना’ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू की गई है। इसके तहत प्रसव के बाद माताओं को पांच फलदार पौधे उपहार में दिए जाते हैं।
Q. छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-1 का खिताब किस टीम ने जीता था?
[A] बस्तर बाईसन
[B] रायपुर राइनोज
[C] राजनांदगांव पैंथर्स
[D] सरगुजा टाइगर्स
[B] रायपुर राइनोज – छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-1 का खिताब रायपुर राइनोज की टीम ने जीता था। सीजन-2 में रायपुर राइनोज और राजनांदगांव पैंथर्स संयुक्त विजेता रहे।
Q. कपड़ा मंत्रालय द्वारा 2024 के ‘संत कबीर हथकरघा पुरस्कार’ और ‘राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया जाएगा?
[A] आकाश कुमार देवांगन
[B] श्रीमंत झा
[C] सुंदरलाल डटसेना
[D] राजशेखर पैरी
[A] आकाश कुमार देवांगन – रायगढ़ निवासी श्री आकाश कुमार देवांगन को कपड़ा मंत्रालय द्वारा ‘संत कबीर हथकरघा पुरस्कार’ और ‘राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2024’ से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान जनजातीय बस्तर जाला कोसा साड़ी के उत्कृष्ट निर्माण के लिए दिया जा रहा है।
Q. एनपीसी वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली खुशबू नाग किस जिले की निवासी है?
[A] बस्तर
[B] कोंडागांव
[C] नारायणपुर
[D] दंतेवाड़ा
[C] नारायणपुर – नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप (एनपीसी) में कांस्य पदक जीतने वाली खुशबू नाग नारायणपुर जिले की निवासी हैं।
Q. छत्तीसगढ़ पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
[A] विपिन मांझी
[B] नीलेश कुमार श्रीवास्तव
[C] संदीप शर्मा
[D] मनोज पिंगवा
[B] नीलेश कुमार श्रीवास्तव
Q. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य की कितनी प्रमुख नदियों के उद्गम स्थलों की रक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने का आदेश दिया है?
[A] 10
[B] 15
[C] 19
[D] 25
[C] 19
Q. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित मक्के की नई किस्म का क्या नाम है?
[A] छत्तीसगढ़ मक्का-1
[B] अगेती शंकर मक्का
[C] इंदिरा सोना मक्का
[D] शीघ्र पकने वाली मक्का
[B] अगेती शंकर मक्का – इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने मक्के की एक नई किस्म ‘अगेती शंकर मक्का’ विकसित की है, जो 84 दिनों में पककर तैयार हो जाती है और सामान्य किस्मों से 6 से 16 दिन जल्दी पकती है
Q. ‘छत्तीसगढ़ रजत जयंती उत्सव’ की थीम क्या है?
[A] विकसित छत्तीसगढ़, समृद्ध छत्तीसगढ़
[B] ज्ञान (GYAN)
[C] नवा छत्तीसगढ़
[D] हरियर छत्तीसगढ़
[B] ज्ञान (GYAN) – छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर ‘छत्तीसगढ़ रजत जयंती उत्सव’ का आयोजन ‘ज्ञान’ (GYAN) थीम पर आधारित होगा। इसमें G से गरीब, Y से युवा, A से अन्नदाता और N से नारी का प्रतिनिधित्व है
Q. पीएम-जनमन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के कुल कितने जिले शामिल है?
[A] 15
[B] 18
[C] 21
[D] सभी 33 जिले
[B] 18 – प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) योजना के तहत प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजातियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कुल 18 जिलों को शामिल किया गया है।
Q. ओलंपिक विजेता अभिनव बिंद्रा ने छत्तीसगढ़ में किस प्रकार के केंद्र खोलने का प्रस्ताव रखा है?
[A] शूटिंग अकादमी
[B] हाई परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी सेंटर्स
[C] खेल विश्वविद्यालय
[D] फिटनेस और योग केंद्र
[B] हाई परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी सेंटर्स – 2008 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने छत्तीसगढ़ में खोलने का प्रस्ताव रखा है।
Q. प्रदेश का पहला सौर ऊर्जा संचालित मॉडल पर्यटन ग्राम कौन सा है?
[A] सतरेंगा
[B] मैनपाट
[C] धुड़मड़स
[D] चित्रकोट
[C] धुड़मड़स – बस्तर जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित धुड़मड़स गाँव प्रदेश का पहला सौर ऊर्जा से संचालित मॉडल पर्यटन ग्राम बन रहा है। इसे 2023 में UNWTO द्वारा दुनिया के शीर्ष पर्यटन गांवों में से एक के रूप में मान्यता दी गई थी।
Q. छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी जी की किस पुस्तक का हाल ही में विमोचन हुआ है?
[A] छत्तीसगढ़ का इतिहास
[B] न्याय का सफर
[C] जिंदगी रिवर्स गियर
[D] कानून और समाज
[C] जिंदगी रिवर्स गियर

